acquitted - Sach Kahoon Hindi

डोनाल्ड ट्रंप की जीत, महाभियोग के आरोपों से सीनेट ने किया बरी
ट्रंप को बरी करने के पक्ष में 52 वोट मिले, वहीं उनके खिलाफ 48 वोट पड़े

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को महाभियोग ट्रायल में अमेरिकी सीनेट द्वारा सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। 48 के मुकाबले 52 वोटों से, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में दोषी नहीं पाया गया। इसके साथ ही उन्हें महाभियोग के एक अन्य आरोप से भी बरी कर दिया गया। यहां उन्होंने 47 के मुकाबले 53 वोटों के साथ जीत हासिल की। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स, जिन्होंने मुकदमे की अध्यक्षता की, उन्होंने पूरी तरह से ट्रम्प को बरी करने की घोषणा की। पहले आरोप में जहां ट्रंप को बरी करने के पक्ष में 52 वोट मिले, वहीं उनके खिलाफ 48 वोट पड़े। दूसरे आरोप में 53 ने ट्रंप के पक्ष में वोट किया वहीं 47 ने इसके खिलाफ वोटिंग की। इस तरह ट्रंप दोनों की आरोपों में बरी हो गए।

रिपब्लिकन पार्टी के पास चैंबर में 53-47 बहुमत है और सजा के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है।

इससे पहले रिपब्लिकन सीनेटर मिट रोमनी ने कहा कि वह संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सत्ता के दुरुपयोग और कांग्रेस की बाधा के आरोपों में दोषी ठहराने के लिए वोट देंगे।रिपब्लिकन पार्टी के पास चैंबर में 53-47 बहुमत है और सजा के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है। इसका मतलब यह था कि अगर सभी डेमोक्रेट्स को दोषी ठहराने के लिए वोट दिया जाता है, तो ट्रम्प को दोषी ठहराए जाने और उन्हें राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए 20 रिपब्लिकन को वोट देना आवश्यक था।

सदन द्वारा पारित महाभियोग के दो लेखों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बरी होने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

अमेरिका के 244 साल के इतिहास में यह तीसरी बार है कि किसी राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए महाभियोग लाया गया है ।

उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि महीनों की शर्मनाक जांच और पक्षपातपूर्ण रवैए के बाद ट्रंप को बरी कर दिया गया है।

जेरी नाडलर, हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के अध्यक्ष, जिन्होंने ट्रम्प के खिलाफ आरोपों को आगे बढ़ाने की कसम खाई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामला: बरी हुए दिनेश एमएन
पहले ‘दोषी’ बनकर काटी सजा, अब ‘पाक साफ’

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के आईपीएस अफसर दिनेश एमएन के लिए मंगलवार को बड़ी राहत भरी खबर आई। देश के सबसे चर्चित एनकाउंटरों में से एक सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में दिनेश एमएन बरी हो गए हैं। मुंबई कोर्ट ने उन्हें बरी करने के आदेश दिए। गौरतलब है कि दिनेश एमएन राजस्थान कैडर में 1995 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उनकी गिनती तेज तर्रार पुलिस अफसरों में गिनी जाती है। 26 नवंबर, 2005 को हुए सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में वे सात साल जेल में रह चुके हैं।

मुंबई हाईकोर्ट ने किया बरी

इससे पहले इसी मामले में प्रदेश के वर्तमान गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया को भी मुंबई हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था। जिस दिन ये राहत भरा फैसला आया था उस दौरान वे राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। अदालत ने कटारिया के साथ ही मार्बल उद्योगपति विमल पाटनी और 2 अन्य पुलिस अफसरों की अग्रिम जमानत की अर्जी को मंजूर किया था। इससे पहले सीबीआई ने सोहराबुद्दीन केस में पूरक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करते हुए गुलाबचंद कटारिया, विमल पाटनी, आईपीएस एन बालासुब्रमण्यम और एक अन्य पुलिस अधिकारी जी श्रीनिवासन को इस मामले में आरोपी बनाया गया था।

दरअसल, सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामला फर्जी होने के अंदेशे की वजह से चर्चा में आया था। इसी वजह से दिनेश एमएन को जेल जाना पड़ा था। यह बहुचर्चित केस तब से अभी तक कोर्ट में लंबित चल रहा है। गुजरात के इस सबसे हाईप्रोफाइल एनकाउंटर में माफिया और पुलिस के मिलीभगत की बात सामने आई थी। जेल से बाहर आने के बाद सरकार ने एसीबी में उनकी तैनाती की। एसीबी के आईजी रहते हुए दिनेश एमएन ने कई बड़े अफसरों को घूस लेते रंगे हाथों ट्रेप करवाया था। एसओजी में रहते हुए हाल ही में उन्हें राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनदपाल सिंह को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जो बाद में एनकाउंटर में मारा गया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।