Buffalo - Sach Kahoon Hindi

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे भैंस चोर गिरोह के तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद दबोचे
जींद (सच कहूँ/जसविंद्र)। Jind News: जींद पुलिस और अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह के बीच शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को जवाबी कार्रवाई के बाद दबोचा गया। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने के प्रयास में गिरकर घायल हो गया। तीनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि चोरी की पिकअप में सवार तीन बदमाश जींद क्षेत्र में भैंस चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिशनपुरा बस अड्डे के पास नाकाबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने वाहन नहीं रोका, बल्कि सरकारी गाड़ी को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। पीछा करने पर किशनपुरा रोड स्थित विश्वविद्यालय के पास बदमाश वाहन छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने पहले उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन लगातार गोलीबारी जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।

आरोपियों के खिलाफ पहले से ही दर्ज हैं आपराधिक मामले

कार्रवाई के दौरान फुरकान उर्फ मिर्ची और कामिल के पैरों में गोली लगी, जबकि सोहेल भागते समय गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुरकान उर्फ मिर्ची निवासी अकबरपुर सुनहेटी, कामिल निवासी बढ़ेड़ और सोहेल निवासी कैराना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और चोरी की पिकअप बरामद की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी कुख्यात भैंस चोर गिरोह के सदस्य हैं और उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में इनके खिलाफ चोरी, लूट और अन्य संगीन अपराधों के तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की गहन जांच कर रही है।

Jind News: एनकाउंटर में घायल भैंस चोर गिरोह के तीनों आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन

भैंस-कटड़ी चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। भिवानी सीआईए स्टाफ प्रथम की टीम ने गांव पपोसा में हुई भैंस व कटडी चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव पपोसा निवासी जगबीर ने बवानीखेड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 17 फरवरी को उसने अपने घर के सामने प्लॉट में एक भैंस व कटडी बांधी थी। अगले दिन सुबह जब वह दूध निकालने गया तो भैंस व कटडी वहां से गायब मिले, जिन्हें अज्ञात चोर चोरी करके ले गए थे। इस संबंध में थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। Buffalo Theft Case

इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम के मुख्य सिपाही राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फनगर निवासी अब्दुल, गुफरान व अरशद के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा चोरी की गई भैंस व कटडी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। साथ ही अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जांच की जा रही है। Buffalo Theft Case

यह भी पढ़ें:– भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर विजय प्रजापति का मीरापुर में भव्य सम्मान, प्रजापति समाज में खुशी की लहर

Buffalo Theft Case: भैंस चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Buffalo Theft Case: भिवानी के सदर थाना पुलिस ने प्लॉट में बंधी भैंस चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद भगत सिंह कॉलोनी निवासी राज सिंह ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपने मकान के पास एक प्लॉट में भैंस बांध रखी थी। 13 जनवरी को सुबह जब वह प्लॉट में गया तो वहां से उसकी भैंस चोरी मिली। जिस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर सदर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। Bhiwani News

इस मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना के मुख्य सिपाही कबूल सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लुधियाना निवासी अजय व खरकड़ी फाटक क्षेत्र निवासी रवि व प्रिंस के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी तथा चोरी की गई भैंस को बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे। Bhiwani News

पातवान के किसान जयपाल सिंह की भैंस दुग्ध प्रतियोगिता में रही प्रथम
बहल (सच कहूँ/अजीत सिंगल)। Bahal News: खंड स्तरीय पशु दुग्ध प्रतियोगिता में पातवान गांव के किसान जयपाल सिंह की भैंस ने सर्वाधिक दूध निकालकर प्रथम स्थान हासिल किया। दुग्ध प्रतियोगिता पशु चिकित्सालय बहल में आयोजित की गई और इसमें कई पशुपालक किसानों की भैंसों को प्रतियोगिता में लेकर आए। जयपाल पातवान की भैंस ने विभाग के नियम अनुसार तीन वक्त के मिल्किंग रिकार्ड दर्ज किया जाता है। Bhiwani News

दो दिनों की प्रतियोगिता में पहले दिन के पहले वक्त भैंस को खाली किया जाता है व दूसरे वक्त को प्रतियोगिता के लिए रिकार्ड किया जाता है। जिसमें जयपाल सिंह की भैंस से 33.470 किलोग्राम दूध निकाल कर प्रथम स्थान हासिल । जयपाल की भैंस एक दिन में 22.313 किलोग्राम दूध निकाला। प्रतियोगिता में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दलबीर सिंह, बीईओ डॉ.बलवीर सिंह, डॉ. नरेंद्र सहित पशुपालन विभाग के अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– लगातार तीसरे सप्ताह तेजी के साथ शिखर पर शेयर बाजार, तिमाही परिणामों पर निवेशकों की नजर

Kisan News: गाय-भैंस के सफल प्रसव के लिए अपनाएं ये जरूरी सावधानियां
Kisan News: गाय और भैंस जैसे दुधारू पशुओं का सफल प्रजनन और प्रसव एक सुचारु डेयरी प्रबंधन की रीढ़ है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि डेयरी फार्म पर प्रजनन से संबंधित रिकॉर्ड व्यवस्थित ढंग से संकलित किया जाए, तो गाभिन पशु की अनुमानित प्रसव तिथि का निर्धारण सरल हो जाता है। इससे न केवल समय पर देखभाल संभव होती है, बल्कि प्रसव के दौरान किसी आपात स्थिति से भी बचा जा सकता है।

गर्भकाल की अवधि और देखभाल की शुरूआत | Kisan News

डॉ. सुजॉय खन्ना, विशेषज्ञ विस्तार शिक्षा निदेशालय, लुवास, हिसार बताते हैं कि गाय का गर्भकाल औसतन 270 से 290 दिन होता है, जबकि भैंस का गर्भकाल लगभग 308 से 330 दिनों के बीच होता है। जैसे ही प्रसव की संभावित तिथि करीब आए, यानी लगभग 10 से 15 दिन पूर्व, गर्भवती पशु को अन्य पशुओं से अलग करके साफ, सुरक्षित और हवादार बाड़े में रखा जाना चाहिए।

गर्भनाल न निकले तो अपनाएं ये कारगर मिश्रण

प्रसव के 8 से 12 घंटे बीतने के बाद भी यदि गर्भनाल स्वत: बाहर नहीं आती, तो पशु को ‘अरगट’ नामक आयुर्वेदिक औषधि का मिश्रण पिलाना उपयोगी सिद्ध हो सकता है। यदि 12 घंटे बाद भी गर्भनाल नहीं निकले, तो पशु चिकित्सक की मदद से उसे हाथ से निकाला जाना चाहिए। Kisan News

प्रसव के बाद बाहर निकले गर्भीय झिल्लियों को खेत में फेंकने की बजाय मिट्टी में दबा देना चाहिए, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। स्वस्थ गाय या भैंस सामान्यत: स्वाभाविक रूप से प्रसव कर लेती है। लेकिन यदि प्रसव की शुरूआत के चार घंटे बाद भी बच्चा बाहर नहीं आता, तो यह भ्रूण की स्थिति में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। ऐसे में देर किए बिना तुरंत पशु चिकित्सक को बुलाएं।

प्रसवोत्तर स्वच्छता है अनिवार्य

प्रसव के बाद मादा पशु के बाह्य जननांग, पूंछ और उसके आस-पास के अंगों को गुनगुने पानी से धोएं। इस पानी में नीम की पत्तियों का उबाला हुआ अर्क मिलाएं, जो संक्रमण से बचाव करता है। विशेष ध्यान रखें कि पशु गलती से अपनी गर्भनाल न खा जाए, क्योंकि इससे उसके शरीर में अत्यधिक प्रोटीन पहुंच सकता है, जिससे दूध उत्पादन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

देखभाल से बढ़ेगा उत्पादन | Kisan News

गर्भवती पशुओं की समय पर देखभाल, प्रसव के दौरान सतर्कता और प्रसवोत्तर स्वच्छता न केवल पशु को स्वस्थ बनाए रखती है, बल्कि डेयरी फार्म की समग्र उत्पादकता और लाभ में भी वृद्धि करती है। जागरूकता और विशेषज्ञ सलाह के साथ की गई पशु सेवा, हर पशुपालक के लिए वरदान साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:– जागरूकता और सतर्कता की मिसाल: जाखल पुलिस ने लावारिस मवेशियों को सुरक्षित पहुँचाया उनके मालिकों तक

ऑनलाइन भैंस बेचने के नाम पर 61 हजार हड़पने का आरोप
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: नगर निवासी व्यक्ति ने राजस्थान के एक डेयरी फार्म संचालक पर ऑनलाइन भैंस बेचने के नाम पर 61 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। गुरुवार को कस्बे के मोहल्ला आलदरम्यान(खैलकलां) हाल निवासी खुरगान रोड निकट चांद मस्जिद ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती-पत्र दिया है। Kairana News

बताया कि उसने जयपुर के एक डेयरी फार्म संचालक से 1.25 लाख रुपये में दूध की दो भैंसे ऑनलाइन खरीदनी तय की थी, जिसकी बिल्टी तथा दोनों भैंसों को गाड़ी में चढ़ाते हुए की वीडियो बनाकर उसने उसके व्हाट्सएप पर भेज दी थी। उसने 10 जुलाई 2024 को अपने भतीजे मोहम्मद बिलाल के खाते से अलग-अलग किस्तों में 61 हजार रुपये डेयरी फार्म संचालक द्वारा दिये गए खातों में ट्रांसफर करवा दिए। लेकिन उसके पास कोई भैंस नही भेजी गई। जब उसने अपने पैसे वापिस मांगे तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– जमानत के लिए दिए फर्जी जायदाद के कागजात, केस दर्ज

राजकीय वेटनरी पॉलीक्लिनिक सिरसा में भैंस का सफल ऑपरेशन
सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। सघन पशुधन विकास परियोजना के उपनिदेशक डा. विद्यासागर बाँसल जी के दिशा निर्देशानुसार एक भैंस (Buffalo) के पेट से 11 लोहे की किल निकाली गई। यह ऑपरेशन राजकीय वेटरनरी पॉलीक्लिनिक सिरसा में कार्यरत पशु चिकित्सक डा. मदन लेगा के द्वारा सफलतापूर्वक लोहे की कील व अन्य सामग्री निकाल कर भैंस की जान बचाई गई। Sirsa News

डा. बाँसल ने बताया कि कई बार पशु चारे के साथ-साथ लोहे आदि की नुकूली चीज खा जाते है, जो कि पेट में जाकर, पशु के पेट के एक हिस्से जिसे रेटिकुलम बोला जाता है, उसमें जाकर इकट्ठी हो जाती है और पशु के पेट को नुकसान पहुंचाती है जिससे पशु को खाने पीने में दिक्कत होती है व पशुओं को दर्द महसूस होता है जिसकी वजह से पशु खाना पीना छोड़ देता है और धीरे-धीरे पशु में दूध में गिरावट आती है व चलने फिरने में दर्द महसूस करता है।पशु को शुरू में बुखार रहता है। कई बार अफारा आता है जिसके कारण पशु को सांस लेने में परेशानी होती है और समय पर अगर इस बीमारी का इलाज ना करवाया जाए तो पशुओं की मृत्यु भी हो सकती है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– प्रशैक्षिक योग्यता की ऑनलाइन जांच की मांग

साची-साच बोलूं सूं 10 करोड़ का घोलू- 2: लग्जरी कार और आलीशान बंगलों को भी मात | 10 Crore Buffalo
नहाने के लिए एक स्विमिंग पुल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चल रहे कृषि (10 Crore Buffalo) एवं पशु मेले में घोलू -2 नामक एक भैंसा चर्चा का विषय बना हुआ है। 5 फुट 7 इंच का यह भैंसा 16 कुंतल वजनी है। कीमत में यह भैंसा लग्जरी कार एवं आलीशान बंगलों को भी मात दे रहा है।

आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किसी भैंसे की कीमत कितनी हो सकती है। आप लोगों में से कईयों ने करोड़ों की कार या फिर बंगले के बारे में सुना होगा लेकिन देश के एक शख्स के पास एक ऐसा भैंसा है जिसकी कीमत करोंड़ों में आंकी गई है। 10 करोड़ के भैंसे के बारे में सुनकर आप दांतों तले उंगली दबा सकते हैं। इस भैंसे की कीमत के अलावा इसके डील-डौल देखभर भी लोग हैरान हैं।

11 बार नेशनल चैंपियन रह चुके है घोलू-2 के दादा | 10 Crore Buffalo

हरियाणा के पानीपत निवासी घोलू-2 के मालिक नरेंद्र सिंह घोलू-2 के साथ मुजफ्फरनगर में आयोजित कृषि एवं पशु मेले में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि घोलू-2 की मां का नाम रानी और पिता का नाम पीसी 483 और दादा का नाम घोलू है। घोलू 11 साल तक नेशनल चैंपियन रह चुके हैं और घोलू-2 भी 6 बार नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीत चुका है। अभी हाल में घोलू-2 दादरी में हुए स्टेट शो में 5 लाख रूपये का बेस्ट एनिमल आॅफ द शो का खिताब जीतकर आया है।

घोलू-2 का नहाना भी लग्जरी है | 10 Crore Buffalo

भैंसे के मालिक नरेंद्र का कहना है कि घोलू-2 दिन भर में 30 किलो चने खाता है। यह हर महीने 30 हजार रुपये का खाना खाता है। लेकिन घोलू-2 अपने मालिक को 30 से 40 करोड़ रुपये भी साल में कमा कर देता है। बता दें कि घोलू-2 के नहाने के लिए एक स्विमिंग पुल भी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

महंगी गाड़ियों से भी आगे निकल गई हिसार की ये भैंस buffalo of Hisar
पाकिस्तान को भी दे दी मात | Buffalo of Hisar

हिसार (संदीप सिंहमार)। किसी भी क्षेत्र में रिकॉर्ड बनाना एक श्रेष्ठ उपलब्धि है। लेकिन जब ये रिकॉर्ड कोई भैंस बनाए तो ये चौंकना लाजमी है। हम बात कर रहे हैं हिसार के लितानी गाँव वासी सुखबीर सिंह ढांडा की भैंस सरस्वती की।

सरस्वती ने लुधियाना के जगरांवा में आयोजित हुई इंटरनैशनल डेयरी एंड एग्रो एक्सपो में रोजाना औसतन 32.66 किलो दूध दिया। उसने पाकिस्तान के फैसलाबाद की नीली रावी भैंस का 32.50 किग्रा. का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भैंसों, गायों और बछड़ों की प्रतियोगिताओं के लिए मशहूर एग्रो एक्सपो  Buffalo of Hisar

इंटरनैशनल डेयरी एंड एग्रो एक्सपो के अध्यक्ष दलजीत सिंह सरदारपुरा का कहना है, ‘हमारा ये आयोजन दुनियाभर में भैंसों, गायों और बछड़ों की प्रतियोगिताओं के लिए मशहूर है। उनका कहना है, ‘हम खुश हैं कि हमारे एक्सपो में दूध उत्पादन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है।’

पूरे देश के लिए गर्व की बात

वहीं भैंस के मालिक सुखबीर ढांडा ने कहा, ‘यह न केवल मेरे, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि सरस्वती ने एक दिन में सबसे ज्यादा दूध देने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसका श्रेय मेरी माँ कैलो देवी को जाता है। जो इसकी अच्छे से देखभाल करती हैं।

ऑडी और मर्सिडीज से भी महंगी Buffalo of Hisar

सुखबीर बताते हैं, ‘सरस्वती ने पिछले साल भी 29.31 किलो दूध देते हुए यहां पहला पुरस्कार जीता था। हिसार के सेंट्रल इंस्टिट्यूट आफ बफैलो रिसर्च के कार्यक्रम में 28.7 किलो दूध का उत्पादन कर भी ये अव्वल रही। वहीं हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के मेले में भी सरस्वती ने 28.8 किलो दूध के साथ प्रतियोगिता में परचम लहराया था।

51 लाख रुपये कीमत का मिल चुका है आफर

ढांडा कहते हैं कि साहनेवाल के एक व्यक्ति ने सरस्वती के लिए 51 लाख रुपये तक का आफर दिया है।

जो कि महंगी गाड़ियों मर्सिडीज और ऑडी से भी ज्यादा है।

लेकिन मैंने उसे बताया कि यह बेचने के लिए नहीं है।

मैं इसे खुद से दूर नहीं कर सकता।

सरस्वती ने 32.66 किमी. दूध के साथ पाकिस्तान की नीली रावी को पछाड़ा

पहले भी कई प्रतियोगिताओं मारी बाजी

51 लाख रुपये कीमत का मिल चुका है आफर

4.5 लाख में बेचा कटड़ा, गंगा-जमुना भी हैं शान

पशुपालन पर फोकस करने का किया आह्वान

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भैंस से टकराकर पलटी कार, एक की मौत
हादसे में मंत्री बाबूलाल वर्मा घायल, निजी सहायक की मौत

कोटा (सच कहूँ न्यूज)। सहकारी बैंक के चुनाव के लिए सोमवार देर रात कोटा से बारां जा रहे राजस्थान के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा की कार गढ़ेपान पुलिया के पास सड़क पर घूम रही भैंस से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार मंत्री के निजी सहायक की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना में मंत्री भी घायल हो गए। जिन्हें मंगलवार को कोटा के एमबीएस अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग 76 पर गढ़ेपान पुलिया के पास सोमवार देर रात करीब 12.45 बजे भैंस की टक्कर से प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा की कार पलट गई। हादसे में मंत्री वर्मा व उनका चालक मोतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके निजी सहायक राजेन्द्र सिंह की एमबीएस अस्पताल में मौत हो गई। टोल नाके के वाहन से मंत्री व घायलों को एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

ड्राइवर की हालत गंभीर

खाद्य मंत्री वर्मा सहकारी बैंक के चुनाव के चलते कोटा से बारां जा रहे थे। वह कार में आगे की सीट पर सवार थे। दुर्घटना में पीछे की सीट पर बैठे मंत्री के निजी सहायक राजेंद्र सिंह को सबसे ज्यादा चोट आई। वहीं कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार पलटने से मंत्री को भी गंभीर चोट लगी है। चिकित्सकों ने बताया कि मंत्री वर्मा के सीने, हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। चिकित्सकों ने उनकी ईसीजी व अन्य जांचें कराई हैं।

मंत्री को किया जयपुर रैफर

मंगलवार को मंत्री की हालत को देखते हुए एमबीएस अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर के लिए रैफर कर दिया। यहां से उन्हें एक एंबुलेंस में तीन चिकित्सकों की गहन निगरानी में जयपुर भेजा गया। वहीं सड़क दुर्घटना में मंत्री के घायल होने की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर रोहित गुप्ता व सिटी एसपी अंशुमान भौमिया एमबीएस अस्पताल पहुंच गए। इसके साथ ही विधायक संदीप शर्मा, हीरालाल नागर और जिलाध्यक्ष हेमंत विजय भी अस्पताल पहुंचे और मंत्री का हालचाल जाना।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।