Abu Dujana - Sach Kahoon Hindi

श्रीनगर व अन्य हिस्सों से हटे प्रतिबंध
अबु दुजाना की मौत के बाद हुए थे लागू

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर, शहरे खास, सिविल लाइंस और शहर के निचले इलाकों में सुरक्षा कारणों से लगाए गए प्रतिबंधों को प्रशासन ने हटा लिया। पुलवामा जिले में एक अगस्त को लश्करे तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकवादी अबु दुजाना और एक अन्य आतंकवादी के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद श्रीनगर के जिलाधिकारी ने विरोध प्रदर्शनों की आशंका के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी कर दी थी। आधिकारिक सूत्रों ने वीरवार को बताया कि अब श्रीनगर के किसी भी हिस्से में कोई पांबदी नहीं है, लेकिन एसपी कालेज, अमर सिंह कॉलेज, गांधी कॉलेज, इस्लामिया कालेज, एसपी उच्च माध्यमिक स्कूल और एम पी उच्च माध्यमिक स्कूल में कक्षा कार्य स्थगित रहेगा।

कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इन संस्थानों में कक्षा कार्य को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। श्रीनगर के अन्य शैक्षिक संस्थानों में वीरवार को शिक्षा कार्य सामान्य रूप से चला। सड़कों पर तैनात सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों को हटा लिया गया और कंटीले तारों की बाड़बंदी हटाए जाने के बाद सड़कों पर यातायात सामान्य हो गया। उन्होंने बताया कि हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक के प्रभाव वाले क्षेत्र में ऐतिहासिक जामा मस्जिद के सभी दरवाजे खोल दिए गए।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कुछ समय के लिए दी गई राहत है, क्योंकि शुक्रवार को फिर इसे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया जाएगा। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन की ओर से लगाए जाने वाले प्रतिबंधों के कारण पिछले सात हफ्तों से इस मस्जिद में जुमे की नमाज अदा नहीं की जा सकी है। सिविल लाइंस क्षेत्र में कोई प्रतिबंध जारी नहीं है लेकिन अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अबु दुजाना का शव लेने से पाक का इनकार
श्रीनगर (एजेंसी)। पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी अबू दुजाना के शव को पाकिस्तान भेजने की तैयारियां शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाक हाईकमीशन से कहा है कि वे अपने नागरिक आतंकी अबु दुजाना का शव वापस ले जाएं।

लेकिन पाक उच्चायोग ने आंतकी अबू दुजाना का शव लेने से इन्कार कर दिया है। यह ऐसा पहला मौका है जब राज्य पुलिस ने आतंकी के मारे जाने के बाद सीधे पाकिस्तान को उसका शव ले जाने के लिए कहा हो।

पुख्ता जानकारी पर एनकाउंटर

कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेना ने मंगलवार सुबह लश्कर कमांडर अबू दुजाना को ढेर कर दिया। इस दौरान दुजाना का एक और साथी मार गया था। जानकारी के मुताबिक सेना को पुलवामा के हाकरीपोरा में अबू दुजाना के छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिली। जिस पर मंगलवार सुबह 4 बजे सेना ने पुलवामा जिले के हाकरीपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लश्कर का शीर्ष आतंकी अबु दुजाना ढेर
कामयाबी: पुलवामा में चली मुठभेड़, सेना की बड़ी कामयाबी

कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं बाधित

श्रीनगर। श्रीनगर। कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चल रहे आॅपरेशन आॅलआउट में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। घाटी में आतंक के पर्याय बन गए लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर एवं पाकिस्तानी नागरिक अबु दुजाना को पुलवामा के हाकरीपोरा गांव में मार गिराया गया। अबु दुजाना के साथ ही उसका एक साथी आतंकी आरिफ ललहारी भी मारा गया है। अबु दुजाना सुरक्षा बलों पर कई हमलों के मामलों में वांछित था।

पिछले दो साल से भारतीय सेना कश्मीर घाटी से आतंकियों का सफाया करने के लिए ‘आॅपरेशन आॅलआउट’ अभियान चला रही है, जिसमें आतंकियों की एक लिस्ट तैयार की गई है। इस आॅपरेशन के तहत अब तक करीब 106 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया है।

सेना पर प्रदर्शनकारियों ने बरसाए पत्थर, दो घायल

सेना अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल आतंकवाद निरोधी अभियान में लगे हुए थे। तभी से प्रदर्शनकारियों ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। सुरक्षाबलों को सोमवार रात अबु दुजाना और उसके स्थानीय सहयोगी आरिफ लिलहारी के पुलवामा स्थित हकरीपुरा इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने इलाके को घेर लिया और इलाके की तलाशी लेनी शुरू कर दी।

अधिकारी ने कहा कि आतंकवाद रोधी अभियान के जारी होने के दौरान 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े, पैलेट दागे और कई राउंड गोलियां चलार्इं, जिसमें दो लोग घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि जहांगीर अहमद डार की पीठ में पैलेट लगी, जबकि मुदासिर अहमद की छाती में पैलेट लगीं।

अबु पर था 10 लाख का ईनाम

अबु दजाना दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर किए जा चुके कई आतंकी हमलों के मामलों में वांछित था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह ‘ए’ श्रेणी का आतंकी था और उस पर दस लाख रूपए का ईनाम था।

अय्याशी के लिए बदनाम था आतंकी अबु दुजाना

सुरक्षा बलों की माने तो दुजाना कश्मीर में घाटी में आतंकी वारदात के साथ ही वहां जमकर अय्याशी करता था। किसी भी कश्मीरी के घर में घुस जाता। उसकी मौत से घाटी में सुकून की लहर दौड़ गई है।

मोबाइल ने दिया सुराग

दुजाना का एक मोबाइल फोन सुरक्षा बलों के हाथ लगा, जो उसके ठिकानों और साथियों का सुराग दे रहा था। फोन से दुजाना के मुवमेंट को ट्रेस करने में उन्हें मदद मिली। उसको घेरकर उसके घर में आग लगा दी गई। 2010 में लश्कर में शामिल दुजाना ने पीओके के कैंपों में आतंकवाद की ट्रेनिंग ली थी। 2015 में लश्कर का कमांडर बना था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।