Skill Development - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा की जेलों में कौशल विकास पहल और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों होंगे शुरू
भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत शर्मा द्वारा 6 दिसंबर जिला जेल गुरुग्राम से की जाएगी शुरूआत

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, हरियाणा सरकार के साथ मिलकर प्रदेश की विभिन्न जेलों में कौशल विकास केंद्रों, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों और आईटीआई-स्तरीय व्यावसायिक प्रशिक्षण की शुरूआत करेगा। इसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत द्वारा छह दिसंबर को गुरुग्राम जिला जेल भौंडसी में किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, न्यायमूर्ति आॅगस्टीन जॉर्ज मसीह, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति शील नागू तथा उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश भी मौजूद रहेंगे।

न्यायमूर्ति कुलदीप तिवारी की अध्यक्षता वाली विचाराधीन/जेल कैदियों के पुनर्वास एवं कौशल विकास संबंधी समिति के निरंतर प्रयासों ने इस पहल को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका साझा दृष्टिकोण इस विश्वास को रेखांकित करता है कि जेलों को सुधार, क्षमता निर्माण और मानवीय गरिमा के संस्थानों के रूप में विकसित होना चाहिए।हरियाणा की जेलों में पॉलिटेक्निक और कौशल विकास कार्यक्रमों का उद्घाटन सुधारात्मक न्याय के प्रति राज्य के दृष्टिकोण में एक क्रांतिकारी बदलाव का प्रतीक है। इस पहल के तहत कैदियों को व्यवसायिक और तकनीकी शिक्षा की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुंच प्राप्त होगी, जिसमें कंप्यूटर आॅपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक, वेल्डर, प्लंबर, ग्रेस मेकर,

इलेक्ट्रीशियन, बुडवर्क टेक्नीशियन, सिलाई तकनीक और कॉस्मेटोलॉजी जैसे व्यवसायों में आईटीआई पाठ्यक्रम और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा शामिल है। इस पहल का उद्देश्य कैदियों को वर्तमान उद्योग की मांगों के अनुरूप रोजगारपरक कौशल से परिपूर्ण करना है। इन कार्यक्रमों की न केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के लिए बल्कि कैदियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और उद्देश्य का संचार करने के लिए भी रूपरेखा तैयार की गयी है। उन्होंने बताया कि सुधारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) ने एक व्यापक नशा विरोधी जागरूकता अभियान की भी संकल्पना की है, जिसका इसी कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन किया जाएगा।

यह पहल पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) की कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति लिसा गिल के मार्गदर्शन और दूरदर्शिता के तहत आकार ले रही है। यह महत्वाकांक्षी एक महीने तक चलने वाला राज्यव्यापी नशा-विरोधी जागरूकता अभियान, पूरे राज्य में युवाओं और उनके परिवारों को प्रभावित करने वाले मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के मामलों में खतरनाक वृद्धि को दूर करने के लिए शुरू किया जाएगा।

यह अभियान लक्षित सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों के बीच निरतर व्यवहारिक परिवर्तन लाने का प्रयास करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय के सदस्यों को मादक द्रव्यों की लत के स्वास्थ्य संबंधी खतरों, मनोवैज्ञानिक प्रभावों और दीर्घकालिक परिणामों के बारे में शिक्षित करना है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– कैथल में नौजवान युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

इस साल 1,33,100 युवाओं का होगा स्किल डेवलपमेंट
50 हजार युवाओं को ट्रेनिंग देगा हरियाणा कौशल विकास मिशन

चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017-18 के दौरान प्रदेश में 1,33,100 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि उन्हें आधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर रोजगार के योग्य बनाया जा सके और रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित किए जा सकें। कौशल विकास तथा औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इनमें से 50 हजार युवाओं को हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा जबकि शेष को विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा कुल 50 हजार लक्षित युवाओं में से 14 हजार युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के केन्द्र प्रायोजित राज्य-व्यवस्थित घटक के तहत जबकि 5 हजार युवाओं को चालक प्रशिक्षण स्कूलों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा।

आधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर रोजगार के योग्य बनाए जाने की तैयारी

उन्होंने बताया कि हरियाणा कौशल विकास मिशन ने 23 प्रशिक्षण प्रदाताओं को सूचीबद्घ किया है जोकि कृषि, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, दूर संचार, गारमेंट टेक्सटाइल, सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, आॅटोमोटिव, रिटेल, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं तथा बीमा, लॉजिस्टिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा प्लास्टिक विनिर्माण में राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के अनुसार प्रशिक्षण देंगे। प्रवक्ता ने बताया कि स्मार्ट ग्राम पहल के तहत जिला गुरुग्राम के गांव दौला (सोहना) में कौशल प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया गया है जिसमें राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गुरुग्राम में कौशल विवि का ट्रांजिट कैम्पस चालूसाईबर सिटी गुरुग्राम से हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (ट्रांजिट कैम्पस) चालू हो गया है। उन्होंने बताया कि कौशल विकास पर ध्यान केन्द्रित करते हुए प्रदेश में बहुकौशल विकास केन्द्र, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र और भारत अंतरराष्ट्रीय कौशल केन्द्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के सक्षम पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं को भी प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।