Parkash Singh Badal - Sach Kahoon Hindi

Parkash Singh Badal: अमित शाह ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धाजंलि
लम्बी। पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) की आज अंतिम अरदास हो रही रही है। श्रद्धांजलि समारोह आज बादल गांव के माता जसवंत कौर मेमोरियल स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राकेश टिकैत और डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों समेत कई हस्तियां पहुंची हैं।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल को 95 वर्ष की आयु (Parkash Singh Badal) में निधन हो गया था। 75 साल के राजनीतिक सफर में पांच बार सूबे के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की अंतिम पूजा के लिए बादल गांव स्थित माता जसवंत कौर मेमोरियल स्कूल में पंडाल लगाया गया। इस मौके पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बादल साहब के हमारे बीच में न रहने से जो क्षति हुई है, उसे भर पाना मुश्किल है।

Parkash Singh Badal: प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन, अंतिम समय में अनेक बड़ी शख्सियतें हुईं शामिल
लम्बी (मेवा सिंह)। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक एवं पंजाब के (Parkash Singh Badal) पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल (96) का आज मुक्तसर जिले में उनके पैतृक गांव बादल में अपराह्न करीब पौने तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बादल के शव को अंतिम यात्रा से पूर्व तिरंगे में लपेटा गया। उनकी अंतिम यात्रा अपराह्न करीब एक बजे उनके घर से निकट ही लगभग एक किलोमीटर दूरी पर स्थित किन्नू के बाग के लिये रवाना हुई। इस बाग वाली जमीन में अंतिम संस्कार के लिये 50 फुट लम्बा और 30 फुट चौड़ा एक चबूतरा तैयार किया गया था।

हवाई फायर कर दिवंगत नेता को सलामी दी | Parkash Singh Badal

इसी चबूतरे को बाद में स्मारक में तब्दील कर दिया जाएगा। किन्नू के  इस बाग के साथ बादल का विशेष जुड़ाव था। वह यहां किन्नू के पेड़ लगाने से लेकर निगरानी तक का काम स्वयं करते थे और गांव आने पर अक्सर यहीं बैठते थे। बादल की अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर ओर ‘प्रकाश सिंह बादल अमर रहे’ के नारे गूंज रहे थे। पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर और हवाई फायर कर दिवंगत नेता को सलामी दी। अंतिम संस्कार से पूर्व बादल के पार्थिव शरीर से राष्ट्रीय ध्वज हटा कर उनके परिवार को सौंपा गया। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले उन्होंने पिता के शव पर अपना सिर टेक कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

सीएम भगवंत मान समेत अनेक बड़ी शख्सियतें हुईं शामिल | Parkash Singh Badal

इस गमगीन मौके पर कद्दावर अकाली नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिये विभिन्न दलों के नेता बादल गांव पहुंचे। इनमें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकापां) प्रमुख शरद पवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और ओम प्रकाश चौटाला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वडिंग, प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, बादल परिवार के सदस्यों, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष, शिअद और अन्य दलों के अनेक नेताओं और कार्यकतार्ओं तथा आम जनता ने वयोवृद्ध नेता को अंतिम विदाई

दी।

इस मौके पर सुख-दुख और हर समय बादल के साथ रहे सुरक्षाकर्मियों ने भी अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में अनेक अति विशिष्ट लोगों और शख्सियतों के पहुंचने के मद्देनजर समूचे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे। बादल गांव में मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर और फरीदकोट जिलों की पुलिस की तैनाती की गई थी। पंजाब सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन ने दिवंगत नेता के सम्मान में आज सरकारी अवकाश की घोषणा की है, वहीं केंद्र सरकार ने भी बादल के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

इससे पहले बुधवार सुबह बादल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-28 स्थित शिअद मुख्यालय में रखा गया था, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिये विशेष रूप से चंडीगढ़ पहुंचे थे। इसके बाद दोपहर को बादल का परिवार पार्थिव शरीर को लेकर चंडीगढ़ से बादल गांव के लिए रवाना हुआ। रास्ते में राजपुरा, पटियाला, संगरूर, बरनाला और बठिंडा में अनेक लोगों ने अपने नेता को विदाई देने के साथ पुष्प अर्पित किये। रात को बादल का पार्थिव शरीर बादल गांव पहुंचा तथा आज अंतिम दर्शनों के लिये रखा गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गांव बादल में अंतिम संस्कार के लिए जाएंगे सीएम भगवंत मान
चंडीगढ़। (सच कहूँ/अश्वनी चावला) पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) कल वीरवार को गांव बादल में जाएंगे। जहां वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार दोपहर 1:00 बजे होगा, जबकि सीएम भगवंत मान सुबह 11:30 बजे ही गांव बादल पहुंच जाएंगे व अगले कुछ घंटों तक गांव बादल में ही रहेंगे। सीएम से जुड़े अधिकारी ने बताया कि सीएम मान (Bhagwant Mann) आज भी शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में श्रद्धांजलि देने के लिए जाना चाहते थे लेकिन उनका पहले से ही शहीद हुए सैन्य जवानों के घर जाने का कार्यक्रम तय था।

यह भी पढ़ें:– घर में अकेली महिला को बंदी बनाकर लुटेरों ने की लूटपाट

सीएम मान सैनिक परिवारों से मिलने का कार्यक्रम कैंसिल नहीं करना चाहते थे क्योंकि उन परिवारों में भी किसी ने अपनी शहादत दी है। (Bhagwant Mann) इसी कारण सीएम मान ने अपनी कैबिनेट के 2 मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा व हरजोत सिंह बैंस को श्रद्धांजलि देने के लिए भेजा था, तो वहीं अब सीएम मान खुद वीरवार को अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

विज ने बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के (Anil Vij) निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री बादल (95 वर्ष) ने मंगलवार शाम को मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज यहां जारी एक संदेश में विज ने कहा कि बादल ने न केवल पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए, बल्कि उन्होंने देश के विकास में भी अपना अहम योगदान दिया।

यह भी पढ़ें:– सावधान! कहीं हो ना जाना शिकार, शातिर महिला का देखकर किरदार

उन्होंने कहा कि बादल भारतीय राजनीति में एक कदावर नेता थे और वे एक उल्लेखनीय राजनीतिक भी थे। (Anil Vij) विज ने कहा कि वह सदा ही लोगों के उत्थान के लिए आगे रहते थे, इसलिए पंजाब की राजनीति में उनका एक अहम स्थान था। बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। विज ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बादल को उनके पैतृक गांव में अंतिम विदाई दी जाएगी, पंजाब सरकार ने कल छुट्टी का किया ऐलान
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम (Parkash Singh Badal ) संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक खेत में किया जाएगा। लिहाजा मुक्तसर जिले के उनके पैतृक गांव बादल में करीब 2 एकड़ में लगा किन्नू का बगीचा उखाड़ रहे हैं। इसी स्थान पर बादल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दरअसल बादल गांव के श्मशान घाट में जगह नहीं होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार उनके ही खेत में करने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बादल ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह को श्रद्धांजलि दी। वह आज दोपहर श्रद्धांजलि देने चंडीगढ़ पहुंचे। पीएम मोदी ने बादल को श्रद्धांजलि दी और वापस चले गए।

केंद्र का बादल के सम्मान में दो दिन का राजकीय शोक, गुरुवार को अंत्येष्टि

केंद्र की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार (Parkash Singh Badal ) ने शिरोमणि अकाली दल(शिअद) के संरक्षक और कद्दावर नेता तथा पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। वहीं पंजाब सरकार ने बादल के सम्मान में बुधवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी, बोर्ड और निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

वहीं शिअद ने यह फैसला लिया है कि बादल का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह दस बजे यहां सैक्टर-28 स्थित पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और जनता उन्हें 12 बजे तक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेगी। इसके बाद बादल की अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर उनके मुक्तसर जिले में उनके पैतृक बादल गांव तक जाएगी। यह यात्रा राजपुरा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, रामपुरा फूल बठिंडा होते हुए बादल गांव पहुंचेगी जहां गुरुवार 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Parkash Singh Badal dies : केंद्र का बादल के सम्मान में दो दिन का राजकीय शोक, गुरुवार को अंत्येष्टि
चंडीगढ़। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार ने शिरोमणि अकाली दल(शिअद) के संरक्षक और कद्दावर नेता तथा पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। वहीं पंजाब सरकार ने बादल के सम्मान में बुधवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी, बोर्ड और निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

वहीं शिअद ने यह फैसला लिया है कि बादल का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह दस बजे यहां सैक्टर-28 स्थित पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और जनता उन्हें 12 बजे तक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेगी। इसके बाद बादल की अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर उनके मुक्तसर जिले में उनके पैतृक बादल गांव तक जाएगी। यह यात्रा राजपुरा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, रामपुरा फूल बठिंडा होते हुए बादल गांव पहुंचेगी जहां गुरुवार 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रकाश सिंह बादल का जीवन परिचय | Parkash Singh Badal

पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसम्बर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था।

भगवंत मान का बादल के निधन पर शोक | Parkash Singh Bada

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिरोमणि अकाली दल(शिअद) के संरक्षक एवं कद्दावर नेता और राज्य के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन का गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। मान ने ट्वीट कर कहा “बादल के निधन का दुखद समाचार मिला है। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।” सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने भी बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये इसे एक अपूरणीय राजनीतिक क्षति बताया है। इन्होंने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति की कामना की है।

बादल के निधन से देश की सियासत की एक सदी का अंत हो गया: शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में अश्वनी शर्मा तथा उपस्थित सभी नेताओं ने दो मिनट का मौन रख कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. मोहिंदर सिंह, राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंदर सिंह रैना, विनोद चावड़ा, श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, जीवन गुप्ता , राजेश बाघा , मोना जैसवाल, बिक्रमजीत सिंह चीमा, डॉ. सुभाष शर्मा, केवल सिंह ढिल्लों आदि उपस्थित थे। शर्मा ने कहा कि पांच बार मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के वाले प्रकाश सिंह बादल के निधन से देश की सियासत की एक सदी का अंत हो गया है। उनके निधन से पंजाब सहित देश की सियासत को कभी ना पूरा होने वाले नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से उनसे बहुत कुछ सीखा और समझा है। आज भी उनकी बताई हुई बातें मुझे अच्छी तरह याद हैं।

शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 अप्रैल को होने वाले सभी चुनावी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

कैप्टन अमरिंदर का बादल के निधन पर शोक

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल(शिअद) संरक्षक और राज्य के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कैप्टन सिंह ने उनके बेटे और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को अपने शोक संदेश में कहा कि वह इस अपूरणीय क्षति पर परिवार से दुख साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे राज्य और पूरे देश के लिए एक राजनीतिक क्षति है। उन्होंने कहा किबादल एक कद्दावर नेता थे जिनका सभी राज्यों और सभी पार्टियों में सम्मान था। उनकी कमी लम्बे समय तक महसूस की जाएगी और देश की राजनीति में जो शून्य पैदा हुआ है उसकी भरपाई मुश्किल है। पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बीर दविंदर सिंह ने भी बादल ने निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त करते हुये कहा कि यह एक देश के लिये अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि बादल ने ग्रामीण पंजाब के उत्थान के लिये अथक मेहनत की। देश में आपातकाल के दौरान पटियाला सैंट्रल जेल में मुझे उनके साथ रहने की स्मृतियां आज भी ताजा हैं। गौरतलब है कि सरदार प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को पंजाब के मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल आईसीयू में, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अभी भी एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष बादल, 95, को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद एक सप्ताह से अधिक समय पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल की ओर से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में उनके स्वास्थ्य को लेकर कहा गया कि बादल आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। हालांकि अस्पताल सूत्रों का कहना है कि बादल की सेहत में थोड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, अगर अगले कुछ दिनों में उनकी सेहत में सुधार जारी रहा तो उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा था और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

प्रकाश सिंह बादल’ को हराने के लिए पूरी ताकत लगाएगी भाजपा, कबड्डी में नहीं होता कोई ‘नियम’
हरसिमरत कौर ने नहीं किया कैबिनेट में कोई विरोध, कृषि कानूनों को लेकर बोल रही है झूठ

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बोले, पहले पूरी ताकत साथ थी और अब पूरी ताकत के साथ हम आमने-सामने

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनावों में पंजाब प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने साफ कर दिया है कि राजनीति में कोई दोस्त या फिर सगा-संबंधी नहीं होता है। जो भी विपक्ष के तौर पर सामने आए, उसे कुलचने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी जाए। पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रकाश सिंह बादल या फिर कोई अन्य बड़ा नेता, हर किसी को हराने के लिए भाजपा पूरा जोर लगाएगी। चंडीगढ़ से पंजाब ब्यूरो चीफ अश्वनी चावला के साथ हुए इंटरव्यू दौरान गजेन्द्र सिंह शेखावत ने खुलकर अपनी बात रखी।

भाजपा के अजीज रहे प्रकाश सिंह बादल चुनावी मैदान में हैं तो क्या भाजपा उनको हराने के लिए उनके खिलाफ प्रचार करेगी?

जब तक हम साथ थे तो हम पूरी ताकत के साथ लड़े थे और अब आमने-सामने हैं तो हम पूरी ताकत के साथ आमने-सामने हैं। प्रकाश सिंह बादल को चुनावों में हराने के लिए भाजपा के बड़े नेताओं को भी लम्बी भेजा जाएगा। राजनीति में कोई ‘क’, ‘ख’ नहीं होता, इसलिए सामने कौन है, यह बिल्कुल भी मायना नहीं रखता है।

हरसिमरत कौर बादल ने कृषि कानूनों के खिलाफ कैबिनेट में कैसे विरोध किया था, क्या वह विरोध करने की बात सच बोल रहे हैं?

कैबिनेट मीटिंग में क्या हुआ है या फिर क्या नहीं हुआ, यह बाहर आकर बताना कैबिनेट की मर्यादा के खिलाफ है परंतु हरसिमरत कौर बादल ने कोई विरोध किया होता तो अब तक वह कोई सुबूत क्यों पेश नहीं कर पाए कि उन्होंने यह ‘डिसैंट नोट’ दिया था। कैबिनेट से लेकर कानून जब दोनों संसद में आए तो उनके बीच का समय देखा जाए, इस समय दौरान हरसिमरत कौर बादल और अकाली सरकार कानून के हक में प्रचार कर रहे थे। यदि उन्होंने विरोध किया था तो आम लोगों में कानून के हक में प्रचार कैसे कर रहे थे? यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए कि अगर कैबिनेट में उन्होंने विरोध किया था तो पब्लिक में आकर क्यों किया था प्रचार?

पंजाब में भाजपा चुनावी मैदान में 2022 की लड़ाई लड़ रही है या फिर 2027 की तैयारी कर रही है?

भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव लड़ने या फिर सत्ता में आने के लिए चुनाव नहीं लड़ती है। केवल 2022 में सरकार बनाने के लिए यह लड़ाई नहीं है। हम 2022 से लेकर आने वाले समय दौरान पंजाब के विकास और पंजाब की देश के महत्तता को लेकर ही चुनाव लड़ रहे हैं।

अगर पंजाब में भाजपा को बहुमत नहीं मिलता है तो चुनावों के बाद भाजपा किसी पार्टी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई जाएगी?

प्रश्न ही नहीं उठता है कि हम पंजाब में कामयाब नहीं होंगे। कम से कम आज तो यह सवाल खड़ा नहीं होता है। हम पंजाब में जरूर सफल होंगे और हम सरकार बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिस तरीके से पंजाब की जनता का समर्थन मिल रहा है, उससे लगता है कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी।

क्या भाजपा के उम्मीदवारों की सीटों पर ही केन्द्रीय नेता प्रचार करेंगे या फिर गठबंधन की सीटों पर भी जाएंगे?

अमित शाह जी जल्द ही पटियाला और लहरागागा में प्रचार करने के लिए जाएंगे और इस संबंधी तैयारी भी चल रही है। अमित शाह के अलावा जेपी नड्ढा जी, पियूष जी, स्मृति रानी जी, नीतिन गडकरी जी, मनोहर लाल खट्टर जी, जय राम ठाकुर जी और अनुराग जी उन सीटों पर प्रचार करेंगे, जिन सीटों पर उम्मीदवारों की ओर से डिमांड की जा रही है। यह सभी दिग्गज नेता जल्द ही पंजाब चुनाव प्रचार में दिखाई देंगे।

पंजाब में किसानों के गुस्से का सामना अब भी करना पड़ रहा है, कैसे मनाओगे उनको?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में आज कल में शायद ही एक दो जगहों पर ही विरोध की बात सामने आई होगी, लेकिन इसे कृषि कानूनों के साथ जोड़कर दिखाना गलत है, क्योंकि उम्मीदवार के खुद का भी विरोध हो सकता है और आम तौर पर पार्टी की जगह पर किन्हीं कारणों के चलते उम्मीदवार का विरोध हो जाता है। पंजाब में कृषि कानून को लेकर किसानों में कोई भी नाराजगी या फिर गुस्सा नहीं है।

700 के करीब किसानों की मौत को लेकर कोई मुआवजा देने पर आपका क्या विचार है?

इस मामले में लगभग फैसला हो गया है लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते आखिरी निर्णय जनता के सामने नहीं आ पाया है। चुनाव आयोग की ओर से मुआवजा देने संबंधी स्वीकृति मांगी गई थी लेकिन चुनाव आयोग की तरफ से इस संबंधी स्वीकृति नहीं दी गई है। इसलिए मुआवजा दिया जाएगा या फिर कितना दिया जाएगा, इस संबंधी अभी कोई ऐलान नहीं किया जा सकता है लेकिन इस संबंधी लगभग निर्णय और फॉर्मूला तय हो गया है।

भाजपा चुनावों में पिछली सरकार को लेकर घेरती है, लेकिन अमरेन्द्र सिंह उनके साथ बैठे होते हैं, क्या इससे भाजपा के लिए परेशानी नहीं खड़ी हो गई है?

सरकार कभी भी एक व्यक्ति की नहीं होती है, सरकार हमेशा ही सामूहिक होती है। पार्टी विचारधारा के साथ भी सरकार चलती है। यह पंजाब और देश भी मानता है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के लिए पंजाब और देश की सुरक्षा पहले जरूरी है, क्योंकि वह आर्मी में भी तैनात रहे हैं और उनके लिए देश की सुरक्षा सबसे पहले है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा भी यही है कि देश पहले, पार्टी और सरकार बाद में होती है। इसलिए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के साथ उनका अच्छा साथ है। अमरेन्द्र सिंह को गलत ठहराना ठीक नहीं है, क्योंकि सरकार में सभी कैबिनेट मंत्री भागीदार होते हैं।

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में आज कल में शायद ही एक दो जगहों पर ही विरोध की बात सामने आई होगी, लेकिन इसे कृषि कानूनों के साथ जोड़कर दिखाना गलत है, क्योंकि उम्मीदवार के खुद का भी विरोध हो सकता है और आम तौर पर पार्टी की जगह पर किन्हीं कारणों के चलते उम्मीदवार का विरोध हो जाता है। पंजाब में कृषि कानून को लेकर किसानों में कोई भी नाराजगी या फिर गुस्सा नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

प्रकाश सिंह बादल कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल संरक्षक प्रकाश सिंह बादल कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। बादल को यहां दयानंद चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों ने कहा कि 94 वर्षीय अकाली नेता की वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति का पता परीक्षणों के नतीजे आने के बाद चलेगा। बादल लंबी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे और कल उन्होंने पीठ में दर्द के कारण अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द किये थे। बाद में उन्हें कोविड पॉजिटिव पाया गया।

कोरोना अपडेट राज्य

तमिलनाडु: कुल सक्रिय मामलों के हिसाब से तीसरे स्थान पर है। राज्य में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 8,823 बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,61,171 हो गयी है और इस अवधि में 29 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 37038 तक पहुंच गया है। राज्य में 15,036 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 27,89,045 हो गयी है।

पश्चिम बंगाल: कुल सक्रिय मामलों के हिसाब से चौथे स्थान पर है। राज्य में 2912 सक्रिय मामले घटने के बाद कुल संख्या घटकर 1,55,711 रह गयी हैं तथा 34 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 20,155 हो गया है। राज्य में अभी तक 17,41,648 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केरल: कुल सक्रिय मामलों के हिसाब से पांचवे स्थान पर है। राज्य में उक्त अवधि में 21,056 कोरोना सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 143,219 हो गई है। राज्य में इस महामारी से 122 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,026 हो गया है, जबकि राज्य में अभी तक 52,36,013 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश: कोरोना के 5,502 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या घटकर 1,01,114 रह गयी हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 17,40,268 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 22,984 तक पहुंच गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली: पिछले पांच दिनों से सक्रिय मामले घटते जा रहे है। राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,870 सक्रिय मामले कम होने से इनकी कुल संख्या घटकर 78,112 रह गई हैं, जबकि 17,516 मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 16,30,644 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 38 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25,425 हो गया है।

आंध्र प्रदेश: भी कोरोना सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गयी है राज्य में पिछले 24 घंटों में 5,926 मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 36,108 हो गयी हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20,66,762 हो गयी है। इस दौरोन चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14514 पर बरकरार रही।

तेलंगाना: सक्रिय मामले 275 बढ़कर 22472 हो गए हैं जबकि इस दौरान दो मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,062 हो गया है। वहीं 6,88,105 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम: पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले बढ़कर 9012 हो गये हैं और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 1,45,485 हो गयी है जबकि एक और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 574 हो गया है।

छत्तीसगढ़: कोरोना के 191 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 31,769रह गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 10,24,462 हो गयी है तथा इस दौरान कोरोना संक्रमित नौ और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13,673 हो गया।

पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 43,977 हो गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 6,16,153 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 16,817 हो गया है।

गुजरात: सक्रिय मामले बढ़कर 79,600 हो गये हैं तथा अब तक 8,66,338 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 10,174 तक पहुंच गया है।

बिहार: 762 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 33885 हो गयी है। राज्य में अब तक 7,49,174 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12,145 हो गया है।

पर्वतीय राज्य उत्तराखंड: कोरोना सक्रिय मामले 2424 बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 20620 तक पहुंच गयी है और राज्य में अभी तक 3,49,661 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं और 7450 लोगों की अभी तक इस महामारी से जान जा चुकी है। पर्वतीय राज्य में 22 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद किया गया है और आॅनलाइन कक्षाएं चल रही हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

प्रकाश सिंह बादल को 28 नवंबर को पेश होने का समन
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। निर्वाचन आयोग से मान्यता लेने के लिए पार्टी के निर्वाचन आयोग के समक्ष कथित रूप से गलतबयानी को लेकर यहां की एक अदालत में चल रहे मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता प्रकाश सिंह बादल को 28 नवंबर को पेश होने का समन जारी किया गया है। शिकायतकर्ता बलवंत सिंह खेरा ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रुपिंदर सिंह के कल के आदेश की प्रति के साथ यूनीवार्ता को यह जानकारी दी। खेरा ने 2009 में सुखबीर सिंह बादल व अन्य के खिलाफ दाखिल मामले में आरोप लगाया था कि शिअद के पास दो संविधान हैँ, एक उन्होंने गुरुद्वारा चुनाव आयोग के पास जमा कराया और दूसरा भारतीय निर्वाचन आयोग में राजनीतिक पार्टी के रूप में मान्यता पाने के लिए।

शिअद ने भारतीय निर्वाचन आयोग को यह अंडरटेकिंग दी कि उसने अपना संविधान संशोधित कर समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों को शामिल किया है जबकि उसने शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों में हिस्सा लेना और एक पंथिक पार्टी के रूप में गतिविधियां जारी रखीं। इस संदर्भ में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सुखबीर सिह बादल व अन्य की एक याचिका खारिज कर दी थी। इसी वर्ष 8 सितंबर को एक अदालत ने सुखबीर सिंह बादल को अंतरिम जमानत दी थी। उन्होंने प्रकरण में निजी उपस्थिति से छूट का अनुरोध अदालत से किया था लेकिन अदालत ने छूट केवल एक तारीख (कल, 28 अक्तूबर की सुनवाई) के लिए दी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंजाबियों ने पूरी दुनिया में मनवाया लोहा: प्रधानमंत्री
किसानों को वायदे अनुसार 50 से 97 प्रतिशत लागत मूल्य से अधिक लाभ के निर्णय के अलावा ‘वन पैंशन वन रैक ’ को दी स्वीकृति : मनोहर लाल

प्रधानमंत्री ने फसलों के समर्थन मूल्य में विस्तार कर लिया ऐतिहासिक निर्णय : प्रकाश सिंह बादल

मलोट(मनोज)। पंजाबियों ने आज देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों की सेवा कर पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है, मैं देश के लिए बलिदान देने वाले बहादुरों की धरती को नमन् करता हूं, हमारी सरकार ने बॉर्डर पर तैनान जवानों व खेतों में काम कर रहे किसानों की समस्याआें का हल किया है। यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अकाली-भाजपा द्वारा मलोट में आयोजित की गई धन्यवाद रैली (किसान कल्याण रैली) में लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लम्बा समय राज करने पर भी किसानों को उनका बनता मान सम्मान न देकर उनको खुशहाल बनाने के स्थान पर हताश किया है।

बढ़े रेटों से किसानों को 4500 करोड़ व आढ़तियों को एक सौ करोड़ का मिलेगा लाभ : सुखबीर बादल

कांग्रेस ने अवैज्ञानिक योजना बना कर खुद के परिवार के लिए ही काम किया है, किसानों के लिए घोषणाएं तो की परंतु दस प्रतिशत लाभ तक ही सीमित रही, किसानों को झूठ बोल कर किया वायदा न निभा कर धोखा ही किया। परंतु एनडीए सरकार ने ‘वन पैंशन वन रैंक’ लागू करने के अलावा किसानों के साथ किए वायदे अनुसार लागत मूल्य से 50 प्रतिशत से 97 प्रतिशत तक रेट बढ़ाकर अपना वायदा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा 2022 तक किसानों को उनकी लागत मूल्य का दुगुना रेट दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मलोट कपास के कारण सफेद सोना के नाम से प्रसिद्ध है व मलोट पंजाब, हरियाणा व राजस्थान को भी के साथ जोड़ता है इस लिए आज तीनों स्टेटों के किसानों का तांता लगा हुआ है।

किसानों को दिए गए 15 करोड़ स्वाईन हेल्प कार्ड

अनाज के भंडार में भी रिकार्ड तोड़ पैदावार है। उन्होंनें कहा कि अब किसानों को नरमे में 11 सौ का विस्तार, कपास के छोटे रेशों का रेट 5150 रुपये, बड़े रेशों का रेट 5450 रुपये, धान का रेट दो सौ रूपये बढ़ाकर लागत मूल्य से 1150 रुपये से बढ़ाकर1750 रुपये, छोटे किसान जो बाजरा की बिजाई करते हैं उनका रेट दुगुना बढ़ाया गया है, ठेके पर कृषि करने वाले किसानों का भी ध्यान रखा गया है। उनके लिए मशीन का किराया, बीज खाद, सिंचाई व खर्च लागत में लगाया गया है। यह सब देख कर कांग्रेसियों की नींद खराब हो गई है।

किसानों को 15 करोड़ स्वाईन हेल्प कार्ड दिए गए हैं। कांग्रेस ने अपने समय में मिट्टी की जांच के लिए 50 करोड़ रुपये लगाए गए थे जबकि एनडीए की सरकार ने 4 सालों में 12 सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए। कांग्रेस के समय अच्छे बीजों की 450 वैरायटियां उपलब्ध करवाई थीं जबकि एनडीए सरकार ने 4 सालों में 800 वैरायटियां के बीज किसानों को दिए गए हैं। किसानों को दूध, मधु-मक्खी पालन में पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

किसानों से पराली न जलाने की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा कि पराली जलाने की समस्या को देखते केंद्र सरकार ने गंभीरता से लेते पराली न जलाने के लिए 50 करोड़ की सहायता राशि जारी कर रही है। उन्होंने किसानों को कहा कि कृपा कर वह पराली न जलाएं व इसे जमीन में ही प्रयोग करने के साथ जमीन की उपज शक्ति बढ़ेगी और बढ़ रहे प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी।

देश के 50 लाख जरूरतमन्द परिवारों को 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य सुविधा नि:शुल्क दी जायेगी, इस के अलावा उज्जवल योजना के अंतर्गत 7 लाख लोगों को गैस कनैक्शन, टीकाकरण, बिजली बचाने के लिए एलईडी बल्ब लगााने, जन धन योजना के अंतर्गत 60 लाख लोगों के खाते खोले गए। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट अनुसार हरियाणा भारत में तीसरे नंबर पर आया है। अब पंजाब की कांग्रेस सरकार से आप ही पूछो कि वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में पंजाब क्यों पिछड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से कहा, आओ! हम सभी मिल कर नये भारत का निर्माण करें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ओदों सिद्धू वी मैनूं बापू-बापू कहंदा हुंदा सी: बादल
पूर्व मुख्यमंत्री ने सिद्धू दंपती पर साधा निशाना

लंबी/श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्होंने नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के लिए क्या नहीं किया। ओदों नवजोत सिद्धू वी मैनूं बापू-बापू कहंदा हुंदा सी। बादल ने यह बात मंगलवार को अपने लंबी हलके के गांवों के दौरे के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते ही कही। स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से अकसर बहस के लिए ललकारने के सवाल पर बादल ने कहा कि वह उससे बहस करते क्या अच्छे लगेंगे। उसके साथ बहस तो उनके शिअद एमएलए ही कर लेंगे।

जीएसटी लागू करने की जब बात चल रही थी, उस समय गुरु घर के राशन पर इसे लागू करने से रोकने के लिए शिअद की ओर से केंद्र सरकार के समक्ष मुद्दा न उठाने के सवाल पर बादल ने कहा कि तब जीएसटी लागू नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रत्येक मुद्दे पर फेल हो चुकी है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे पर लड़की को छेड़ने के लगे आरोपों के जवाब में बादल ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने हलके के गांव हाकूवाला, कंदूखेड़ा तथा ढाणी तेलियांवाली में 17 मृतक लोगों के घरों में जा कर उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ शोक व्यक्त किया।

इस मौके पर अवतार सिंह वनवाला, बलकरन सिंह, तेजिंदर सिंह मिड्डूखेड़ा, मनदीप सिंह तरमाला, रणजोध सिंह लंबी, गोपी तरमाला, मनजीत सिंह लालबाई आदि भी मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।