Embezzlement - Sach Kahoon Hindi

Jhunjhunu ATM Cash Scam: झुंझुनू में एटीएम नकदी घोटाला आया सामने, एक करोड़ के गबन की आशंका
Jhunjhunu ATM Cash Scam: झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनू जिले में एटीएम में कैश भरने वाली सीएमएस कंपनी से जुड़ा बड़ा नकदी घोटाला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सीएमएस कंपनी झुंझुनू, पिलानी और चिड़ावा क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के एटीएम में नकदी भरने का कार्य करती है। कंपनी के कर्मचारी सुमेर सिंह और संदीप सिंह पिछले करीब एक वर्ष से इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। Jhunjhunu News

शनिवार को दोनों कर्मचारी कैश वैन में सभी एटीएम की चाबियां छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद कंपनी अधिकारियों को संदेह हुआ और तत्काल संबंधित एटीएम की आंतरिक ऑडिट शुरू करवाई गई। अब तक 17 एटीएम मशीनों की जांच में 83 लाख रुपये से अधिक की नकदी कम पाई गई है। कंपनी की टीम ने पिलानी क्षेत्र की सभी एटीएम मशीनों की आॅडिट पूरी कर ली है, जबकि चिड़ावा और झुंझुनू की शेष मशीनों की जांच जारी है। Jhunjhunu News

एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी को भारी पड़ा गबन, तीन साल खाएगा जेल की हवा
वाहन पंजीकरण के 20 लाख रुपये लेकर भागा था

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। एसडीएम सतीश यादव के कार्यालय के एक कर्मचारी को 20 लाख रुपये के गबन मामले में अदालत ने तीन साल की सजा व 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को कर्नाटक के मैसूर से काबू किया। वाहन पंजीकरण क्लर्क अजय ने वाहन पंजीकरण की फीस जमा कराने के लिए 16 मार्च 2016 को योगेंद्र को बैंक में भेजा था। 16, 17 व 18 मार्च को सरकारी फीस जमा कराने के लिए भेजने के बाद योगेंद्र ने कहा कि बैंक का सर्वर डाउन है। 21 मार्च को 20.69 लाख रुपये लेकर योगेंद्र को फिर से बैंक भेजा गया। (Gurugram News)

सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय (SDM Office) से निकले योगेंद्र से कार्यालय के किसी भी कर्मचारी का संपर्क नहीं हो सका। ना ही उसने वह रकम जमा कराई। एसडीएम कार्यालय की तरफ से थाना शहर की पुलिस चौकी खांडसा रोड को योगेंद्र के गायब होने की शिकायत दी गई। 22 मार्च को थाना शहर पुलिस ने योगेंद्र के खिलाफ तत्कालीन एसडीएम (साउथ) सतीश यादव की शिकायत पर गबन का मामला दर्ज कर लिया।

31 मार्च 2016 को योगेंद्र के पिता मेदराम ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा 21 मार्च से गायब है। बेटे के दोस्त की माँ ने सात लाख रुपये सरकारी फीस एक्सिस बैंक में जमा करा दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने 11 अप्रैल को आरोपी योगेंद्र को कर्नाटक के मैसूर शहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर से 2 लाख रुपये और रेवाड़ी के गांव ततारपुर से 11.69 लाख बरामद किए थे।

आरोप तय होने के बाद मांगी थी सजा में माफी | (Gurugram News)

योगेंद्र ने खुद पर आरोप तय होने के बाद ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट विक्रांत की अदालत से सजा में माफी की मांग की थी। इसके लिए उसने बुजुर्ग माँ-बाप का हवाला दिया। अदालत में यह भी प्रमुखता से कहा गया कि यह मामला सरकारी पैसे के गबन का है। इसलिए सजा में छूट देना उचित नहीं। अदालत ने सबूत और गवाहों के आधार पर योगेंद्र को तीन साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही 10 हजार जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा होगी।

एसएचओ लक्ष्मी देवी ने सरपंचों द्वारा किए 45 करोड़ गबन की पोल खोल की थी रिक्वरी
राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित है यह लेडी सिंघम

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। जब मजबूरी इंसान को चारों तरफ से घेर लेती हैं तो संघर्ष उसे जिंदगी के नए आयाम देता है। कुछ ऐसी ही कहानी है भिवानी महिला थाना एसएचओ लक्ष्मी देवी की। गांवों के विकास कार्यों में सरपंचों द्वारा किए गए 45 करोड़ के गबन की रिकवरी करवाने के चलते सुर्खियों में आई लक्ष्मी देवी को राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा गया। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस लेडी सिंघम के संघर्ष की कहानी। 18 जून 1962 को रेवाड़ी में ठाकर दास धींगड़ा के घर मां रोशनी देवी की कोख से जन्मी लक्ष्मी देवी दो बहन व भाईयों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने मैट्रिक किया और इसके बाद प्रभाकर। इसी दौरान उनके पिता बीमार हो गए। घर में परिवार का पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं था।

साहित्य रत्न के पहले वर्ष में ही उन्होंने मां का हाथ बंटाना शुरू कर दिया और एक कारखाने में जाने लगी। पिता तो उस समय से बीमार थे, जब वह नौंवी कक्षा में पढ़ती थी, लेकिन जैसे-तैसे घर का गुजर-बसर चला रहा और पढ़ाई में कदम बढ़ते गए। लेकिन जब परिवार के पोषण की परेशानियां आने लगी तो उनके कंधों पर घर की जिम्मेवारी आ गई। प्रभाकर में लक्ष्मी देवी ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी की बदौलत उन्होंने रेवाड़ी के प्रसिद्ध गुरूजी के स्कूल में 60 रूपये प्रतिमाह की नौकरी मिली। 10 दिसम्बर 1986 को उनका विवाह हिसार के अमरनाथ कालड़ा के साथ हो गया। इसके बाद जीवन के संघर्ष की राह आगे बढ़ी और लक्ष्मी देवी पुलिस में भर्ती हो गई। मेहनत व संघर्ष की बदौलत अनेक पड़ाव लांघकर वे 13 जुलाई 1995 को सोनीपत में शुरू हुए पहले महिला थाने की एसएचओ बनी।

15 अगस्त 2010 को मिला था सम्मान

लक्ष्मी देवी को राष्ट्रपति द्वारा उनकी उल्लेखनीय सेवाआें के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से 15 अगस्त 2010 को सम्मानित भी किया जा चुका है। लक्ष्मी देवी ने सरपंचों के गबन के मामले में 45 करोड़ रूपये से अधिक की रिक्वरी कर एक कीर्तिमान स्थापित किया तो इसका पुरस्कार राष्ट्रपति अवॉर्ड के रूप में उन्हें मिला। पति अमरनाथ कालड़ा भी पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी है। इनके दो बेटों में से एक बैंक तो दूसरा नीजि कम्पनी में अधिकारी है।

मजबूरी में की पुलिस की नौकरी

लक्ष्मी देवी ने बताया कि उन्होंने किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए पुलिस की नौकरी को प्राथमिकता दी। रूंधे गले से वे बोली कि लक्ष्य कोई नहीं था, मजबूरी के चलते उन्होंने पुलिस की नौकरी पकड़ी। ईमानदारी से काम किया और इस मुकाम तक पहुंच गई। अब उनकी एक ही इच्छा रहती है कि जो भी शिकायत आएं, उसका ईमानदारी से निवारण कर सकें, ताकि किसी को कोई शिकायत न रहे।

समाज को दे रही झूठ से दूर रहने का संदेश

लक्ष्मी देवी की सेवानिवृत्ति करीब साढ़े चार वर्ष का अरसा बाकी है। उनका कहना है कि सेवानिवृत्ति तक वे समाज को यही सिखाने का प्रयास करेंगी कि झूठ से दूर रहें, ताकि भ्रांतियों से निजात मिल सकें। समाज में बढ़ रहे अपराध पर तभी लगाम लगेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।