Device - Sach Kahoon Hindi

हिल स्टेशनों को टीएमयू की बड़ी सौगात, थम जाएंगे सड़क हादसे
बीटेक स्टूडेंट्स-आकांक्षा सिंह और शुभम वर्मा ने ईजाद की अनोखी डिवाइस

पेटेंट पब्लिकेशन गर्व की बात: निदेशक

टीएमयू शोध के प्रति संजीदा: कुलाधिपति

मुरादाबाद(सच कहूँ/श्याम सुंदर भाटिया)। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फैकल्टी और इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटिंग साइंसेज-एफओईसीएस के दो छात्र स्वर्णिम इतिहास रचने की ओर हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के बीटेक स्टूडेंट्स-आकांक्षा सिंह और शुभम वर्मा ने ऐसी डिवाइस ईजाद की है, जिससे हिल स्टेशनों पर ब्लाइंड टर्न पर होने वाले हादसे टल जाएंगे। इन्नोवेटिव इस डिवाइस में दो सेंसरों का इस्तेमाल किया गया है। उल्लेखनीय है, हर साल पूरी दुनिया में दुर्गम पहाड़ियों पर सड़क हादसों में लाखों लोग अपनी जान गवां देते हैं। इनके अलावा इन हादसों में अनगिनत बेजुबां एवं दुर्लभ जानवर भी शिकार हो जाते हैं। इस छात्रों ने एफओईसीएस के निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी, एचओडी डॉ. गरिमा गोस्वामी, फैकल्टी डॉ. पंकज गोस्वामी की मदद से ऊँची छलांग लगाई है।

यह डिवाइस अब पेटेंट लेने की दौड़ में शामिल हो गई है। भारतीय बौद्धिक सम्पदा विभाग ने इस इन्नोवेटिव डिवाइस को रजिस्ट्रेशन के बाद पब्लिक डोमन में डाल दिया है। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सुरेश जैन और जीवीसी मनीष जैन ने कहा, टीएमयू पेटेंट और नए-नए शोध के प्रति संजीदा है। हमारी यूनिवर्सिटी में एक से बढ़कर एक मेधावी स्टुडेंट्स और इन्नोवेशन के प्रति समर्पित फैकल्टीज हैं। निदेशक प्रो. द्विवेदी ने कहा, पेटेंट पब्लिकेशन के बाद एफओईसीएस की फैकल्टी और छात्रों के हौसले बुलंद हैं। यह डिवाइस हिल स्टेशनों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस इन्नोवेटिव प्रोजेक्ट पर प्राथमिक खर्च महज पांच हजार रुपए आ रहा है।

हादसे कम करने में ऐसे मिलेगी मदद

किसी भी ब्लाइंड टर्न पर 30 से शार्प टर्न पर सिगनल प्वाइंट लगा दिया जाएगा। इस पर दोनों ओर वॉर्निंग एलईडी लगी होंगी, जिनसे विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों का पता चल जाएगा। दोनों तरफ के चालकों को मालूम हो जाएगा कि विपरीत दिशा से वाहन आ रहे हैं। वे सतर्क हो जाएंगे और अपने वाहनों की स्पीड कम कर लेंगे। और आराम से अपनी-अपनी तय मंजिल की ओर चले जाएंगे, ऐसे में अनहोनी होने का मौका न के बराबर होगा। सेंसर आधारित इस दुर्घटना निवारण प्रणाली के तहत कर्व से पहले सड़क के एक साइड में इंफ्रारेड सेंसर लगाकर और कर्व के बाद एलईडी लाइट लगाकर दो ओर से आ रहे वाहनों को चेतावनी मिल जाएगी।

यदि कर्व के एक छोर से वाहन आएगा तो सेंसर सेंस और विपरीत दिशा में एलईडी लाइट ग्लो करेगी। उल्लेखनीय है, इस प्रणाली में दो डिवाइस काम करेंगी। इस डिवाइस के इन्नोवेशन में दो स्टुडेंट्स आकांक्षा सिंह और शुभम वर्मा, एफओईसीएस के प्राचार्य प्रो.आरके द्विवेदी बतौर सीएस जबकि इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. गरिमा गोस्वामी और डॉ. पंकज गोस्वामी बतौर इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विशेषज्ञ हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जहां पीओएस डिवाइस नहीं, वहां पुराने ढ़र्रे से ही मिलेगा राशन
प्रदेशभर में अनेक डिपो पर नहीं लगे बिक्री यंत्र

ChandiGarh, SachKahoon News: हरियाणा में राज्य के लोगों को राशन डिपुओं के माध्यम से विभिन्न वस्तुएं बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से एफपीएस आॅटोमेशन के तहत दी जा रही हैं, परंतु जिन डिपुओं पर पीओएस डिवाइस (बिक्री यंत्र) नहीं लगाई गई हैं तथा जहां पर पीओएस डिवाइस, सर्वर व अन्य बिंदुओं पर समस्याएं हो रही हैं, उन डिपुओं पर हरियाणा सरकार ने नवम्बर व दिसम्बर की सभी आवश्यक वस्तुओं को पुरानी व्यवस्था अनुसार अर्थात मैनुअली पहले की भांति वितरित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में लिया गया। बैठक में राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कम्बोज भी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि विभिन्न स्थानों से सूचना के अनुसार पीओएस डिवाइस (बिक्री यंत्र) तथा सर्वर व अन्य तकनीकी खामियां होने के कारण लोगों को वस्तुओं के वितरण में अधिक समय लग रहा है, इसलिए राज्य सरकार ने सर्वर व अन्य तकनीकी बिंदुओं का समाधान होने तक एवं स्टॉप गैप प्रबन्ध के तौर पर, जिन डिपुओं पर पीओएस डिवाइस (बिक्री यंत्र) हो चुकी हैं, उन डिपुओं पर लाभार्थी पीओएस पर अपना अंगूठा लगाने का एक बार प्रयास करेगा तथा उसके 30 सैकिंड के उपरांत उसे सभी आवश्यक वस्तुओं का राशन दे दिया जाएगा। इससे लाभार्थी की समस्त जानकारी बिक्री यंत्र में अंकित हो जाएगी। इस व्यवस्था को लागू करवाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है और उम्मीद है कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर यह व्यवस्था सुचारू रूप से प्रारम्भ हो जाएगी।

आज रात से बंद हो जाएगी बिक्री

बैठक में बताया गया कि नवम्बर, 2016 की सभी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री 3 दिसम्बर को रात्रि 12 बजे बंद कर दी जाएगी।उसके उपरांत दिसम्बर, 2016 की सभी आवश्यक वस्तुओं का आबंटन कर दिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि इस व्यवस्था से जिन लाभार्थियों ने नवम्बर माह में अपना राशन प्राप्त कर लिया है, उन्हें केवल दिसम्बर मास का राशन दिया जाएगा। यदि किसी ने नवम्बर माह का राशन प्राप्त नहीं किया है तो उन्हें दोनों महीनों अर्थात नवम्बर व दिसम्बर का राशन दिया जाएगा।