Usain Bolt - Sach Kahoon Hindi

आठ बार के ओलंपिक चैंपियन उसेन बोल्ट कोरोना संक्रमित
किंग्सटन। दुनिया के सबसे तेज धावक एवं आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। उसेन बोल्ट ने शनिवार को कोरोना की जांच करायी थी और खुद को क्वारंटीन कर लिया था। उन्होंने सोमवार दोपहर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसेन बोल्ट ने कहा, “सुरक्षित रहने के लिए मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और इसे सामान्य रूप से ले रहा हूं।”

उन्होंने पिछले सप्ताह ही अपना 34वां जन्मदिन मनाया था और इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया था। वह बिना मास्क लगाये पार्टी में भी शामिल हुए थे। विश्व चैंपियन रहे उसेन बोल्ट 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में आठ ओलंपिक पदक और 11 विश्व खिताब अपने नाम कर चुके हैं और उन्होंने वर्ष 2017 में लंदन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप के बाद संन्यास ले लिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

निराशाजनक रही बोल्ट की विदाई
चार गुणा 100 मीटर रेस को समाप्त नहीं कर सके बोल्ट

लंदन (एजेंसी)। यूसेन बोल्ट के लिए ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा के इतिहास में अपने दशक भरे दबदबे का अंत अच्छा नहीं रहा क्योंकि वह मांसपेशियों में खिंचाव के कारण यहां चल रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की पुरुष चार गुणा 100 मीटर रेस को समाप्त नहीं कर सके। यह उनकी अंतिम विश्व चैम्पियनशिप की आखिरी स्पर्धा थी और उनसे स्वर्णिम विदाई की उम्मीद की जा रही थी लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अपने करियर की अंतिम रेस में 30 वर्षीय बोल्ट ने जमैकाई साथी योहान ब्लेक से बेटन ली लेकिन तभी उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। उन्होंने कोशिश की लेकिन सब व्यर्थ गया क्योंकि वह रेस की अंतिम लैप में ब्रिटिश और अमेरिकी प्रतिद्वंद्वियों का पीछा नहीं कर सके।

मांसपेशियों में आया खिंचाव

बोल्ट ने लंबे कदम बढ़ाने शुरू किए लेकिन वह अपनी चिर परिचित रफ्तार नहीं ला सके और लड़खड़ाकर कुछ कदम आगे बढ़ते हुए गिर गए, वह दर्द से कराह रहे थे। जमैका टीम के डाक्टर केविन जोंस ने बाद में कहा कि उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा दर्द रेस हारने की निराशा से है। पिछले तीन हफ्ते उनके लिए काफी कठिन रहे हैं। ओलंपिक स्टेडियम में यह दृश्य काफी दुखद था, जहां उन्होंने 2012 ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। बोल्ट निराशा में घुटने के बल बैठ गए और अपना सिर उन्होंने अपने हाथों में रख दिया। वह काफी देर तक अकेले ट्रैक पर ऐसे ही बैठे रहे और ब्लेक व टीम के अन्य साथियों जूलियन फोर्टे और ओमर मैकलियोड ने उन्हें घेर लिया।

जमैका के इस लंबी कद काठी का एथलीट को मदद करके उठाया गया लेकिन वह फिनिशिंग लाइन पर लड़खड़े रहे थे। दर्शकों ने तालियां बजाकर उसका प्रोत्साहन किया। परिणाम के बोर्ड पर हालांकि जमैका टीम के आगे डीएनएफ (रेस पूरी नहीं की) दिख रहा था। हालांकि आज का दृश्य पिछले शनिवार से ज्यादा दुखद था जब बोल्ट अपनी अंतिम व्यक्तिगत रेस में 100 मीटर में लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी जस्टिन गैटलिन से पिछड़ गए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विराट कोहली का क्रिकेट फैन बोल्ट के नाम संदेश
नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनिया के फर्राटा धावक यूसेन बोल्ट की आखिरी रेस से पहले दुनियाभर की निगाहें उन पर लगी हुई हैं और लंदन में उनकी रेस से पूर्व क्रिकेट के बड़े प्रशंसक माने जाने वाले जमैकन खिलाड़ी के नाम भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने भी अपना वीडियो संदेश भेजा है। लंदन में आईएएएफ विश्व चैंपियनशिप में आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण विजेता बोल्ट अपने करियर की आखिरी रेस के लिए उतरेंगे जिसके बाद दुनिया के सबसे तेज़ धावक का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। हालांकि बोल्ट कई बार यह जता चुके हैं कि ट्रैक एंड फील्ड को अलविदा कहने के बाद वह अपनी नई पारी क्रिकेट के मैदान से शुरु कर सकते हैं।

विराट ने कहा कि

दुनिया के स्टार बल्लेबाज और भारतीय कप्तान विराट भी बोल्ट के प्रशंसकों की सूची में शामिल हैं जिन्होंने दिग्गज एथलीट की रेस से पूर्व अपना एक वीडियो संदेश ट्विटर पर साझा कर उन्हें अपना संदेश दिया। विराट ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह आपकी आखिरी रेस होगी, लेकिन आप हमेशा हमारे लिए ट्रैक और ट्रैक के बाहर सबसे तेज़ धावक रहेंगे। विराट की तरह बोल्ट भी स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा के ब्रांड एम्बेसेडर हैं।

जमैकन खिलाड़ी ने हाल में अपने साक्षात्कार में क्रिकेट को लेकर अपनी पसंद की बात कही थी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट मेरा पहला प्यार रहा है और बचपन में वह काफी क्रिकेट खेला और देखा करते थे। 30 वर्षीय बोल्ट ने इससे पहले वर्ष 2014 में एक प्रदर्शनी मैच में आॅलराउंडर युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला था। श्रीलंका दौरे पर गए भारतीय कप्तान ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि हे यूसेन, मैं जानता हूं कि यह आपकी आखिरी रेस है और हम सभी ट्रैक पर आपको बहुत याद करेंगे।

विश्व चैंपियनशिप शुक्रवार से लंदन में शुरु होगी जहां बोल्ट 100 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में हिस्सा लेंगे। बोल्ट के नाम 11 विश्व खिताब और आठ ओलंपिक स्वर्ण दर्ज हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

डोपिंग से खत्म हो जाएगी एथलेटिक्स: बोल्ट
लंदन (एजेंसी)। आठ बार के ओलंपिक चैंपियन फर्राटा धावक यूसेन बोल्ट ने लंदन में शुरु होने जा रही विश्व चैंपियनशिप से पूर्व एथलीटों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि डोपिंग जारी रही तो ट्रैक एंड फील्ड खेल की ही समाप्ति हो जाएगी। डोपिंग के सख्त विरोधी रहे बोल्ट दुनिया के महान एथलीट हैं जो लंदन में अपने करियर की आखिरी रेस के लिए उतरेंगे। जमैकन धावक लंदन में 100 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रेस में हिस्सा लेंगे। गत वर्ष रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदकों का ‘ट्रिपल ट्रिपल’ पूरा करने के बाद उन्होंने ओलंपिक को भी अलविदा कह दिया था।

आखिरी रेस से पहले एक बार फिर डोपिंग को लेकर उठाए सवाल

बोल्ट ने अपनी आखिरी रेस से पहले एक बार फिर डोपिंग को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने रुस में डोपिंग के व्यापक मामले सामने आने का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस खेल में इससे बुरा कुछ हो सकता है। डोपिंग के इन मामलों ने खेल को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। जमैकन खिलाड़ी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी इस बात को समझेंगे कि वे क्या कर रहे हैं और यदि वे डोपिंग को नहीं रोकेंगे तो इस खेल का ही अंत हो जाएगा। डोप समस्या खेल के लिए किसी लिहाज से अच्छी नहीं है और उम्मीद है कि इसका जल्द कोई हल निकलेगा। डोपिंग से खेल को नुकसान हो रहा है। लेकिन पिछले कुछ वर्षाें में इसे रोकने के लिए काफी काम हुआ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।