2nd Test - Sach Kahoon Hindi

2nd Test: तीसरे दिन फॉलोआन के बाद श्रीलंका का सराहनीय संघर्ष
श्रीलंकाई टीम को पहली पारी में 183 रनों पर किया ढेर

कोलंबो (एजेंसी)। आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (69 रन पर पांच विकेट) की जोरदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने मेजबान श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 183 रन के मामूली स्कोर पर ढेर कर दिया। लेकिन फॉलोआन खेलने के बाद श्रीलंका ने बेहतरीन वापसी करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 209 रन बना लिए।

भारत को पहली पारी में 439 रन की विशाल बढ़त हासिल हुई और कप्तान विराट कोहली ने इस बार श्रीलंका को फॉलोआन खेलने के लिए मजबूर किया। गाले में पहले टेस्ट में भी भारत के पास ऐसा ही मौका था लेकिन तब विराट ने श्रीलंका से फॉलोआन नहीं कराया था। श्रीलंका अभी भारत की बढ़त से 230 रन पीछे है और उस पर हार का खतरा बना हुआ है। श्रीलंका को पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने जिस तरह 49.4 ओवर में 183 रन के स्कोर पर समेट दिया था उसे देखते हुए विराट ने इस बार मेजबान टीम को फॉलोआन खेलाने का फैसला किया। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 622 रन पर घोषित की थी।

तरंगा ने बनाए मात्र दो रन

श्रीलंका ने फॉलोआन के बाद दूसरी पारी में जबरस्त संघर्ष किया। कुशल मेंडिस (110) और ओपनर दिमुथ करुणारत्ने (नाबाद 92) ने दूसरे विकेट के लिए 191 रन की बड़ी साझेदारी कर भारत के इंंतजार को बढ़ा दिया। श्रीलंका ने दूसरी पारी में अपना पहला विकेट मात्र सात रन के स्कोर पर गंवा दिया जब उमेश यादव ने उपूल तरंगा को बोल्ड कर दिया। तरंगा ने मात्र दो रन बनाए। इसके बाद करुणारत्ने और मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 191 रन की साझेदारी की। मेंडिस ने 135 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 110 रन बनाए जो उनके करियर का तीसरा शतक है। आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मेंडिस को विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

दिन की समाप्ति पर करुणारत्ने 200 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 92 और मलिंडा पुष्पकुमारा दो रन बनाकर क्रीज पर थे। इससे पहले 2000 रन और 200 विकेट के एलीट क्लब में शामिल हो गए अनुभवी अश्विन ने मैच में 16.4 ओवर में 69 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट निकाले और श्रीलंका की पहली पारी को सस्ते में समेट दिया। टेस्ट में यह अश्विन के लिए 26वां मौका है जब उन्होंने पारी में पांच विकेट निकाले हैं। श्रीलंका ने सुबह अपनी पारी की शुरुआत 20 ओवर में दो विकेट पर 50 रन से आगे बढ़ाते हुए की थी। उसके बल्लेबाज मेंडिस 16 रन और दिनेश चांडीमल आठ रन बनाकर क्रीज पर थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।