ASP - Sach Kahoon Hindi

शोभायात्रा में अस्त्र-शस्त्रों के प्रदर्शन पर रहेगा प्रतिबंध: एएसपी
कैराना। एएसपी ने कोतवाली में धर्म गुरुओं व गणमान्य लोगों के साथ में बैठक की। उन्होंने आठ अप्रैल को निकलने वाली बालाजी शोभायात्रा व ईद पर्व को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

गुरुवार को एएसपी ओपीसिंह ने कोतवाली परिसर में दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं एवं गणमान्य लोगों के साथ में बैठक की। एएसपी ने कहा कि कैराना में आगामी आठ अप्रैल को बालाजी शोभायात्रा निकाली जानी है। पूर्व में शोभायात्रा के दौरान दोनों संप्रदाय के लोगों ने आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश दिया था। इस बार भी यही अपेक्षा की जाती है। इसके अलावा ईद-उल-फितर का त्योहार भी आने वाला है।

उन्होंने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य किसी भी व्यक्ति की भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं होता है। इसलिए सभी आपस में मिल जुलकर और प्रेम भाईचारे के साथ त्योहार मनाए। कहा कि कैराना की धरती से अमन, शांति व आपसी सौहार्द का संदेश पूरे देश में जाना चाहिए, ताकि संकुचित विचारधारा के लोग आपसे प्रेरणा ले सके। एएसपी ने चेताया कि यदि किसी भी असामाजिक तत्व ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अधिवक्ता मारपीट मामला: वकीलों की मांग पर एएसपी करेंगी जांच
जांच बदलवाने के लिए एसपी से मिले वकील

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अधिवक्ता अरविंद मुखर्जी पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में दर्ज मामले में निष्पक्ष जांच न करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को वकील पुलिस अधीक्षक यादराम फांसल से मिले। उन्होंने प्रकरण की जांच पुलिस उप अधीक्षक से लेकर अन्य उच्चाधिकारी से करवाने की मांग की। बार संघ अध्यक्ष प्रद्युम्न परमार व पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सारस्वत के नेतृत्व में एसपी से मिले वकीलों ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता अरविंद मुखर्जी पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में महिला थाने में दर्ज मामले की जांच कर रहे पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र जाखड़ से उन्हें निष्पक्ष जांच की उम्मीद नजर नहीं आ रही।

उन्होंने बताया कि गत दिवस जब वकील प्रकरण में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी से मिले तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जांच अधिकारी के इस जवाब से आक्रोशित वकीलों ने प्रकरण की जांच अन्य उच्चाधिकारी से करवाने की मांग की। इस पर एसपी ने कहा कि हो सकता है उनका अधिकारी मामले की सही जांच नहीं कर रहा। उन्होंने वकीलों की मांग अनुसार मामले की जांच डीएसपी से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निर्मला बिश्नोई को सौंपने के आदेश जारी किए। इस पर वकील सहमत हो गए।

इस मौके पर प्रताप सिंह शेखावत, हनीश ग्रोवर, मनेष तंवर, सुनील परिहार, आत्माराम भादू, रामकुमार खटोड, जाकिर हुसैन, पवन श्रीवास्तव, रूपसिंह, जोधा सिंह, इन्साफ अली, महेन्द्र जोहल, अनुज डोडा, मनजिन्द्र सिंह लेघा, विकास बड़गुजर, रामनारायण, चन्द्र स्वामी, कुलदीप औलख आदि मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।