Beas River - Sach Kahoon Hindi

Pong Dam: पौंग बांध से 69,800 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा, टांडा क्षेत्र के कई गांव जलमग्न
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Hoshiarpur News: पौंग बांध के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद शाह नहर बैराज के स्पिलवे गेटों और पावरहाउस सुरंगों के माध्यम से लगभग 69,800 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़े जाने से गुरुवार को टांडा क्षेत्र के कई निचले गांवों गंडोवाल, रारा मंड, तल्ही, अब्दुल्लापुर, मेवा मियानी और फत्ता कुल्ला गांवों में खड़ी धान, गन्ना और अन्य फसलें जलमग्न हो गई हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शाह नहर बैराज के स्पिलवे गेटों और पावरहाउस सुरंगों के माध्यम से लगभग 69,800 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा गया।

पानी का प्रवाह भी 69,800 क्यूसेक रहा, जबकि जलाशय का स्तर 1,384.45 फुट तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 1,390 फुट के करीब है। उन्होंने बताया कि नदी में लगभग 1.15 लाख क्यूसेक पानी बह रहा है। मुकेरियां के उप-मंडल अधिकारी सुखप्रीत सिंह ने बताया कि नदी किनारे स्थित कंवाली गांव में तटबंध को मजबूत करने के लिए मनरेगा मजदूरों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मजदूर चूहों के बिलों और मिट्टी के कटाव वाले स्थानों को मिट्टी से भर रहे हैं, ताकि कोई दरार न पड़े। वहीं रारा गांव के सरपंच चरणजीत सिंह संधू, जो एक किसान भी हैं, ने बताया कि इलाके के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। Hoshiarpur News

उन्होंने फसल के नुकसान के लिए पर्याप्त मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि 2023 की बाढ़ के बाद सरकार द्वारा दी जाने वाली 7,200 रुपये प्रति एकड़ की राहत वास्तविक खर्च की तुलना में बहुत कम है। उन्होंने कहा, सिर्फ धान की कटाई पर ही लगभग 5,000 रुपये प्रति एकड़ का खर्च आता है, जबकि खेती की कुल लागत लगभग 20,000 रुपये आती है। सरकार को इस बार उचित मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी अपनी 28 एकड़ जमीन बाढ़ के पानी में डूबी हुई है और गांव की 4,400 एकड़ जमीन में से लगभग 500 एकड़ जमीन प्रभावित हुई है।

टांडा के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) परमप्रीत सिंह ने कहा कि पांच गांवों को अलर्ट पर रखा गया है और अब्दुल्लापुर गांव को पहले ही खाली करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और अब्दुल्लापुर के अलावा किसी भी गांव के आबादी वाले इलाकों में पानी अभी तक नहीं घुसा है। Hoshiarpur News

यह भी पढ़ें:– हत्या प्रयास मामले में दो साल से फरार छठा आरोपी दबोचा

Nangal News: ब्यास नदी में उफान से सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ का संकट गहराया
धान की फसल डूबी, 20 से अधिक गांव जलमग्न, प्रशासन पूरी तरह सतर्क

राहत व बचाव कार्य जारी

कपूरथला/नंगल (सच कहूँ न्यूज)। Nangal News: ब्यास नदी में जलस्तर 1.16 लाख क्यूसेक पर स्थिर बने रहने से सुल्तानपुरलोधी क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। मंड इलाकों में करीब 25 से 30 हजार एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई है। जल निकासी विभाग के एसडीओ खुशविंदर सिंह ने जानकारी दी कि अब तक 20 से अधिक गांव जलमग्न हो चुके हैं और स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए समाजसेवी बलबीर सिंह सीचेवाल के अनुयायियों ने अहलीकलां गांव के पास अग्रिम बांध को बचाने हेतु एक हजार रेत की बोरियां डालीं।

किसान बलविंदर सिंह और रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी लगभग 150 एकड़ फसल बचाई गई, जिसके लिए उन्होंने संत सीचेवाल का आभार जताया। वहीं राज्यसभा सदस्य और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उन्हें राहत और मुआवजे का आश्वासन दिया। संत सीचेवाल और हरभजन सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मुआवजा देने की मांग भी उठाई।

तत्काल फॉगिंग करवाने के निर्देश | Kapurthala News

उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए तत्काल फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को एसडीआरएफ के सहयोग से दवाइयों की आपूर्ति और जागरूकता अभियान चलाने का जिम्मा सौंपा गया है। पशु चिकित्सा और सूखे चारे की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मार्कफेड से अतिरिक्त चारा खरीदने के निर्देश भी जारी किए गए। राहत शिविरों में पेयजल, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुदृढ़ करने के आदेश प्रशासन की ओर से दिए गए हैं।

भाखड़ा बांध से पानी छोड़ने की योजना

भाखड़ा ब्यास प्रबंधक बोर्ड (बीबीएमबी) ने भाखड़ा बांध से नियंत्रित ढंग से पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ डिजाइन इंजीनियर, जल विनियमन ने बताया कि सोमवार दोपहर 3 बजे से बांध के गेट क्रमश: एक, दो और तीन फुट तक खोले गए। सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर 1665.06 फीट दर्ज किया गया, जबकि इसकी सामान्य क्षमता 1680 फीट है। अधिकारियों को सुरक्षित और सुचारू जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

तटबंध पूरी तरह सुरक्षित

कपूरथला के उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि धुसी बांध सहित सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। एक्सईएन ड्रेनेज सरताज सिंह ने कहा कि खिजरपुर में अग्रिम मोर्चे को मजबूत करने के लिए पत्थर के कैरेट और 20,000 रेत की बोरियां सुरक्षित रखी गई हैं। जल निकासी विभाग की ओर से रातभर गश्त जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 01822-231990 का उपयोग करने की अपील की है। Kapurthala News

यह भी पढ़ें:– PRTC Bus Accident जालंधर में भीषण सड़क हादसा: बस-टेम्पो की टक्कर में तीन लोगों की मौत

ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने पर एसडीआरएफ ने बचाव, राहत अभियान चलाया
कपूरथला (ब्यूरो)। Kapurthala News: पंजाब में कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ निचले इलाकों के गांवों से निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया। जिला प्रशासन ने प्रारंभिक चेतावनियों पर कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ इकाइयों को पहले ही अलर्ट पर रखा था ताकि स्थिति बिगड़ने पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। Kapurthala News

पायुक्त अमित कुमार पंचाल ने वीरवार को बताया कि इंस्पेक्टर दीपक के नेतृत्व में बचाव दल प्रशासन के साथ मिलकर फंसे हुए निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। बचाव कार्यों के अलावा, प्रभावित घरों तक नावों के जरिए सूखा राशन, पशुओं के लिए चारा और पेयजल पहुंचाया जा रहा है। उपायुक्त ने संवेदनशील इलाकों के निवासियों से आग्रह किया है कि वे जान-माल के किसी भी नुकसान से बचने के लिए तुरंत निर्धारित राहत शिविरों में चले जाएं। इस बीच, बाढ़ प्रभावित गांवों संगरा, रामपुर गौरा, बाऊपुर जदीद और भेड़ कदीम में घरों तक सीधे राशन पहुंचाने के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। Kapurthala News

पांचाल के अनुसार, राशन वितरण घरेलू जरूरतों के अनुसार किया जा रहा है, और अतिरिक्त उपायुक्त (ज) नवनीत कौर बल्ल स्वयं इस कार्य की निगरानी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हर जरूरतमंद परिवार तक राशन पहुंचाने के लिए पंचायत सचिवों को तैनात किया गया है, जबकि सुल्तानपुर लोधी के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी को इस प्रक्रिया का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। राहत सामग्री के कुशल वितरण के लिए एसडीआरएफ की सहायता का भी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने आंगनवाड़ी कर्मचारियों को राशन किट तैयार करने में लगाया है, जबकि दवाइयां और अन्य आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं।

यह भी पढ़ें:– नगर परिषद ने सफाई से संबंधित शिकायत के लिए जारी किए व्हाट्सएप नंबर: गुलजार मलिक

ब्यास नदी पर बना पैंटून पुल टूटा, 16 गांवों का संपर्क टूटा
बाढ़ के बाद चल रहा था रेत निकालने का काम |Pantoon Bridge

ट्रॉली के ज्यादा ओवरलोड होने की कारण पैंटून पुल टूटा

सुल्तानपुर लोधी (सच कहूँ न्यूज)। दरिया ब्यास के मंड क्षेत्र में रेत माफिया की मनमानी के चलते दरिया ब्यास (Pantoon Bridge) पर बना पैंटून पुल टूट गया है। कुछ पैंटून अपनी जगह से हिल भी गए हैं। इससे इलाके के 16 गांवों का संपर्क टूट गया है। यहां बाढ़ के बाद रेत निकालने का काम अभी शुरू ही हुआ था कि ट्रॉली ओवरलोड होने से खस्ताहाल पुल की फट्टियां टूट गईं। बतां दें कि इस क्षेत्र में माइनिंग पुलिस की मिलीभगत के बिना संभव ही नहीं है क्योंकि सारे वाहन इसी पुल से होकर निकलते हैं।

तरनतारन को जोड़ने वाला पक्का पुल अभी निर्माणधीन | Pantoon Bridge

सुल्तानपुर लोधी के इस मंड क्षेत्र में लोगों के आने जाने का यही एक मात्र रास्ता है जबकि तरनतारन को जोड़ने वाला पक्का पुल अभी निर्माणधीन है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलने पड़ेगी। दूसरी ओर, प्रशासन ने पुल की शीघ्र मरम्मत का दावा किया है। बाढ़ की वजह से दरिया में रेत खनन का काम काफी दिन से ठप था। मंगलवार रात ट्रॉली से रेत निकालने का पहली ही मामला सामने आया था। इसी बाच ट्रॉली के ज्यादा ओवरलोड होने की वजह से पैंटून पुल टूट गया।

इस संबंध में मलकीत सिंह का कहना है कि आम लोगों के लिए तो अपने खेत में भी गड्डा मारने की मनाही है लेकिन दरिया जिसमें कुदरती तौर पर रेत आती रहती है, उससे मिलीभगत के जरिए माइनिंग कर कुछ लोग पैसे कमाने में लगे है। इसे रोकने के लिए सरकार कोई पुख्ता नीति लाए ताकि आम लोगों को रेत सस्ती कीमत पर मिल सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

ब्यास नदी के किनारे बसे गांवों में जायजा लेने पहुंचे डीसी
प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: उज्जवल

एसडीएम को निगरानी रखने के लिए कहा

होशियारपुर (राजीव शर्मा)। दसूहा डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल ने जहां गत दिवस अलग अलग विभागों से बैठक कर संभावित बाढ़ की रोकथाम के लिए प्रबंध यकीनी बनाने के निर्देश दिए थे वहीं, वीरवार को उन्होंने जिले के कुछ नाजुक स्थानों का दौरा भी किया, जिनमें संभावित बाढ़ का खतरा है। डिप्टी कमिश्नर ने दौरा करने के बाद कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सारे पुख्ता प्रबंध कर लिए गए है।

टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें

विपुल उज्जवल ने सबसे पहले दसूहा में ब्यास दरिया के किनारे पड़ते गांव पस्सी कंडी का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने गांव काहवांवाली का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दसूहा के तहसील दफ्तर में एक फ्लड कंट्रोल रुम भी स्थापित किया गया है जिस का नंबर 01883-285024 है।

टीम में ये शामिल

डीसी ने कहा कि इसके अलावा सैक्टर अफसरों की अगुवाई में टीमें भी गठित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि एक टीम में पटवारी, सरपंच, नंबरदार,पंचायत सचिव, मैडीकल तथा वैटरनरी डाक्टर, एएफएसओ तथा बिजली विभाग के कर्मचारी, लड ट्रेंड कर्मचारी के अलावा एनजीओ शामिल है। 9 बचाव सैंटर भी स्थापित किए गए है।

टीमों में तालमेल जरूरी

डिप्टी कमिश्नर ने एसडीएम दसूहा को निर्देश देते हुए कहा कि नाजुक स्थानों पर रोजाना निगरानी रखी जाए। 24 घंटे काम करने के लिए स्थापित किए गए फ्लड कंट्रोल रूम का समय-समय पर जायजा लेने को भी यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गठित टीमों का आपस में तालमेल होना जरुरी है तथा तैनात किए गए कर्मचारियों के मोबाइल नंबर सहित लिस्ट भी प्रत्येक टीम सदस्य के पास होनी चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।