World Championships - Sach Kahoon Hindi

अमेरिका की बोवी बनी विश्व फर्राटा चैंपियन
विश्व चैंपियनशिप : टॉमस वाल्श ने न्यूजीलैंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया

लंदन (एजेंसी)। अमेरिका की टोरी बोवी ने आखिरी सेकिंडों की तेजी से विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरी-जोसी ता लोउ को पीछे छोड़ कर महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का खिताब जीत लिया और एलाइन थॉम्पसन के इस रेस में हाल के दबदबे का अंत कर दिया। ता लोउ ने रेस में शानदार शुरुआत की और वह आइवरी कोस्ट को किसी स्पर्धा का पहला विश्व खिताब दिलाने की दहलीज पर पहुंच चुकी थीं कि तभी बोवी अचानक पीछे से तेजी आगे निकलीं और ता लोउ को हतप्रभ कर खिताब ले उड़ीं।

मामला पूरी तरह फोटो फिनिश का था अमेरिकी एथलीट ने खुद को फिनिश लाइन पर झोंक दिया जबकि ता लोउ ऐसा नहीं कर पाई और उनके हाथ आता स्वर्ण पदक निकल गया। बोवी ने सेकिंड के सौवें हिस्से से जीत हासिल की और अमेरिका का विश्व चैम्पियशिप में गोल्डन डबल पूरा कर दिया। जस्टिन गैटलिन ने शनिवार को जमैका के यूसैन बोल्ट को हराकर 100 मीटर का स्वर्ण जीता था। 26 वर्षीय बोवी ने 10.85 सेकिंड का समय लिया और रेस पूरी करते ही ट्रैक पर गिर पड़ीं। इस स्वर्ण पदक के साथ उन्होंने रियो ओलम्पिक के अपने रजत पदक से बेहतर प्रदर्शन कर लिया।

जमैका की थॉम्पसन ने गत वर्ष रियो ओलम्पिक में 100 और 200 मीटर के खिताब जीते थे लेकिन यहां वह पांचवें स्थान पर रहीं। हॉलैंड की डाफ्ने शिपर्स ने कांस्य पदक जीता। बोल्ट और थॉम्पसन की पराजय का मतलब है कि 2005 की हेलसिंकी विश्व चैंपियनशिप के बाद जमैका पहली बार दोनों वर्गों में 100 मीटर का खिताब नहीं जीत पाया। हेलसिंकी के बाद अमेरिका का यह पहला स्प्रिंट डबल है तब गैटलिन और लौरीन विलियम्स चैंपियन बने थे। टॉमस वाल्श ने पुरुष शॉट पुट मुकाबले में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद न्यूजीलैंड को विश्व चैंपियनशिप का पहला स्वर्ण पदक दिला दिया।

महिला हेप्टाथलन का स्वर्ण पदक बेल्जियम की नाफी थिएम ने जीता

ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता वाल्श ने अपने आखिरी प्रयास में 22.03 मीटर तक गोला फेंक कर स्वर्ण जीता। हालांकि वह अपने तीसरे प्रयास में 21.75.मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक सुनिश्चित कर चुके थे। अमेरिका के रयान क्रॉसर ने आखिरी प्रयास में 22.08 मीटर तक गोला फेंका लेकिन उनका यह प्रयास फाउल निकला। गत चैंपियन अमेरिका के जो कोवाक्स को अपने तीसरे प्रयास में 21.66.मीटर की थ्रो की बदौलत रजत पदक मिला। कांस्य पदक क्रोएशिया के स्टिप जूनिक की झोली में गया जिन्होंने 21.46.मीटर तक गोला फेंका। महिला हेप्टाथलन का स्वर्ण पदक बेल्जियम की नाफी थिएम ने जीता उन्होंने गत वर्ष रियो ओलम्पिक में भी स्वर्ण पदक जीता था। उनका कुल स्कोर 6,784 अंक रहा। महिला बांस कूद स्पर्धा का स्वर्ण पदक यूनान की एकटेरिनि स्टेफनिदई ने 4.91 मीटर की ऊंचाई पार कर जीता।

बोवी ने रेस जीतने के बाद कहा कि मैंने फिनिश लाइन पार करने तक उम्मीद नहीं छोड़ी थी। ता लोउ बहुत तेजी से निकली लेकिन इसका मुझ पर कोई असर नहीं था। मैं अपनी टांगों और हाथों पर जोर लगाती रही और फिनिश लाइन पार होने तक मैंने ऐसा किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

‘नीरज चोपड़ा’ भारत की एकमात्र उम्मीद
विश्व चैंपियनशिप: आज के दिन कोई भारतीय नहीं लेगा भाग क्योंकि एशियाई चैम्पियन गोविंदन लक्ष्मण 1000 मीटर फाइनल में भाग नहीं लेंगे

लंदन (एजेंसी)। ‘फर्राटा किंग’ यूसेन बोल्ट के संन्यास से एथलेटिक्स में एक युग का अंत हो जाएगा लेकिन भारतीयों के लिए यहां शुरू होने वाली आईएएएफ विश्व चैम्पियनशिप में कोई अच्छी शुरूआत की उम्मीद नहीं है। इस प्रतियोगिता में 25 भारतीय एथलीट शिरकत करेंगे लेकिन उनके प्रभावित करने की उम्मीद नहीं है, बस इसमें विश्व जूनियर रिकार्डधारी भालाफेंक थ्रोअर नीरज चोपड़ा के पास पदक जीतने का मौका हो सकता है।

सब कुछ हरियाणा के इस 19 वर्षीय के 10 और 12 अगस्त (क्वालीफिकेशन और फाइनल दौर) के दिन प्रदर्शन पर निर्भर करेगा कि भारत 2003 के बाद आए सूखे को खत्म कर पाएगा या नहीं। वर्ष 1983 में पहली चैम्पियनिशप के बाद से ही भारत इस प्रतियोगिता में भाग लेता रहा है लकिन 2003 में लंबी कूद की महान एथलीट अंजू बाबी जार्ज के कांस्य पदक के अलावा उसने कोई पदक हासिल नहीं किया है। हाल में भुवनेश्वर में हुई एशियाई चैम्पियनशिप में भारतीय एथलीटों द्वारा जीते गए पदक प्रशंसनीय हैं लेकिन महाद्वीपीय प्रतियोगिता में मिली सफलता का इस वैश्विक टूर्नामेंट में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

एशियाई चैम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा काफी कम थी क्योंकि चीन, जापान, कतर और बहरीन के कई शीर्ष एथलीटों ने इसमें भाग नहीं लेने का फैसला किया था। विश्व चैम्पियनशिप में अब तक भारत के इतिहास में एकमात्र पदक को देखते हुए किसी के फाइनल दौर में पहुंचने को भी एक उपलब्धि ही माना जाएगा। शुरूआती दिन कोई भारतीय भाग नहीं लेगा क्योंकि एशियाई चैम्पियन गोविंदन लक्ष्मण 1000 मीटर फाइनल में भाग नहीं लेंगे। वह भुवनेश्वर में स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद इसके लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।

भारतीयों के लिए पहली स्पर्धा पांच अगस्त को हेप्टाथलन 100 मीटर बाधा दौड़

भारतीयों के लिए पहली स्पर्धा पांच अगस्त को हेप्टाथलन 100 मीटर बाधा दौड़ होगी जिसमें स्वप्ना बर्मन देश का प्रतिनिधित्व करेंगी जिसके बाद पुरुष 400 मीटर हीट होंगी जिसमें मोहम्मद अनस भाग लेंगे। भारत के लिए सबसे अच्छा दावेदार युवा नीरज हो सकता है जिसका सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 85.63 मीटर का रहा है जिससे वह आईएएएफ रैंकिंग में 14वें स्थान पर है। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86.48 मीटर का रहा है जो उन्होंने पिछले साल जूनियर विश्व रिकार्ड बनाकर किया। हालांकि उन्हें पदक की दौड़ में बने रहने के लिए अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से कुछ और मीटर सुधार की जरूरत है।

दो भालाफेंक एथलीट जोहानेस वेटर और मौजूदा ओलंपिक व विश्व चैम्पियन थामस रोहलेर ने इस साल 90 मीटर की दूरी तय की है जबकि आठ अन्य एथलीट 87.64 मीटर तक भाला फेंक चुके हैं जो बीजिंग में कांस्य पदक विजेता ने हासिल किया था। इस भारतीय ने इस सत्र में तीन बार 85 मीटर की दूरी तय की है और पेरिस और मोनाका में दो डायमंड लीग में क्रमश: पांचवें और सातवें स्थान पर रहे थे। इससे उनके आत्मविश्वास में हालांकि बढ़ोतरी होगी। नीरज के अलावा किसी अन्य भारतीय के पास लगभग कोई मौका नहीं दिखता।

भारतीय के लिए आसान नहीं

पुरुष चौकड़ी में अनस से इस बार सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद है जिनका 45.32 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकार्ड अच्छा दिखता है। लंदन में भाग लेने वाले 16 धावक इस सत्र में 45 सेकेंड निकाल चुके हैं, जिससे इस भारतीय के लिए चीजें आसान नहीं होगी। महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में निर्मला शेरॉन 51.28 सेकेंड से सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय से आईएएएफ सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनके पास भी हालांकि सेमीफाइनल से आगे जाने का कोई मौका नहीं है, अगर वह हीट से आगे बढ़ती हैं। सिद्धांत थिंगाल्या पुरूषों की उंची बाधा दौड़ में अनिरंतर रहे हैं। उन्होंने 13.48 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकार्ड से लंदन में प्रवेश किया था लेकिन वह एशियाई चैम्पियनशिप में 13.72 के समय से पांचवें स्थान पर रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।