Bribe Case - Sach Kahoon Hindi

Bribe Case: लोन के लिए रिश्वत लेना पड़ा भारी, पूर्व SBI ब्रांच मैनेजर को 4 साल की सजा
लखनऊ (एजेंसी)। सीबीआई की लखनऊ कोर्ट ने रिश्वत के एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। 90,000 रुपए के जुर्माने के साथ पूर्व ब्रांच मैनेजर को 4 साल की सजा सुनाई गई है।

अदालत ने 24 अगस्त को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाहूपुरी शाखा, जिला चंदौली, यूपी के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर अजय कुमार गौर को दोषी ठहराते हुए 4 साल की सजा और 90,000 रुपए का जुर्माना सुनाया है। यह जानकारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सूचना अनुभाग ने मंगलवार को दी।

सीबीआई ने इस मामले में 26 फरवरी 2018 को आरोपी अजय कुमार गौर के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामला एक शिकायत पर आधारित था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एसबीआई के ब्रांच मैनेजर ने शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपए का पर्सनल लोन मंजूर करने और जारी करने के लिए 50,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। यह रिश्वत लोन की रकम का 5 प्रतिशत थी।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने आरोपी अजय कुमार गौर को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने 27 अप्रैल 2018 को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद 9 जनवरी 2019 को आरोपी अजय कुमार गौर के खिलाफ आरोप तय किए गए थे।

लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया और सजा सुनाई। बैंक में लोन जैसी आम प्रक्रिया के लिए भी अगर कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

इससे पहले, 21 अगस्त को सीबीआई ने भगोड़े अपराधी रूप सिंह को गिरफ्तार किया था। उस पर ग्राहकों तक सामान ले जा रहे ट्रकों से 9 लाख रुपए का सामान गलत तरीके से हड़पने के मामले में लगभग 23 साल से फरार रहने का आरोप था।

सीबीआई के बयान के अनुसार, जांच एजेंसी की लगातार कोशिशों के बाद रूप सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले, सह-आरोपी अर्जुन सिंह को लगभग 22 साल तक फरार रहने के बाद 7 नवंबर, 2025 को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला 4 अक्टूबर 1998 को महाराष्ट्र के अमलनेर पुलिस स्टेशन में दर्ज केस नंबर 178/1998 से जुड़ा था और दो ट्रकों में लदे घी और मूंग जैसे सामान की कथित चोरी और हेराफेरी से संबंधित था।

रिश्वत लेने वाला आयकर अधिकारी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की कारावास की सजा
अहमदाबाद (एजेंसी)। Ahmedabad News: गुजरात के अहमदाबाद सीबीआई कोर्ट ने शनिवार को संयुक्त/अतिरिक्त आयकर आयुक्त (लेखा परीक्षा) कार्यालय के आयकर अधिकारी (ओएसडी) जरनैल बी. सिंह को रिश्वत मामले में दोषी ठहराया और तीन साल के कठोर कारावास और 20,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 22 फरवरी 2013 को इस मामले को इस आरोप पर दर्ज किया था कि आरोपी आयकर अधिकारी ने शिकायतकर्ता से आयकर अधिनियम की धारा 11 और 80जी के तहत 'श्रीलेखा विविधलक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट' को छूट देने का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 10,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी को 22 फरवरी 2013 को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने इस मामले में 31 अक्टूबर 2013 को आरोपपत्र दाखिल किया। कोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई के बाद आरोपी को 21 अगस्त 2026 को दोषी ठहराया और सजा सुनाई।

इससे पहले सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) विशाखापत्तनम ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ कथित तौर पर 24.81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में विजयवाड़ा की एक प्राइवेट कंपनी, उसके चार डायरेक्टरों और अज्ञात सरकारी कर्मचारियों व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह एफआईआर 18 अगस्त को सीबीआई एसीबी विशाखापत्तनम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, जोनल ऑफिस, विजयवाड़ा के असिस्टेंट जनरल मैनेजर चिनारी श्रीकांत पात्रो की लिखित शिकायत पर दर्ज की गई थी। एफआईआर में मेसर्स ओमकारा विजयलक्ष्मी स्ट्रिप्स प्राइवेट लिमिटेड को पहला आरोपी और इसके डायरेक्टर कोटा भानु प्रसाद, कोटा श्रावणी, कोटा पृथ्वी वेंकट तेजा और कोटा राहुल साई बालाजी को दूसरे से पांचवें नंबर का आरोपी बनाया गया है। अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।

एफआईआर के अनुसार, कंपनी 2017 में बनी थी और इलेक्ट्रॉनिक रेजिस्टेंस वेल्डेड (ईआरडब्ल्यू) गैल्वेनाइज्ड पाइप और अन्य स्टील उत्पादों के निर्माण का काम करती थी। एफआईआर में कहा गया है कि 2024 के दौरान कंपनी के डायरेक्टरों ने अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और प्राइवेट व्यक्तियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सूर्यरावपेटा ब्रांच, विजयवाड़ा से संपर्क किया। उन्होंने गलत फाइनेंशियल स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज जमा करके करूर वैश्य बैंक से अपना लोन यूनियन बैंक में ट्रांसफर करवाने की कोशिश की।

मुंबई में CGST अधीक्षक 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
मुंबई (एजेंसी)। Mumbai News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई स्थित सीजीएसटी ऑडिट-प्रथम के अधीक्षक को 22 दिसंबर 2025 को शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने 22 दिसंबर, 2025 को एक निजी कंपनी के निदेशक की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया, जिसमें मुंबई स्थित सीजीएसटी के आरोपी अधीक्षक पर अवैध रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। आरोपी सीजीएसटी अधीक्षक ने 26 नवंबक 2025 को शिकायतकर्ता की कंपनी का ऑडिट किया था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने निजी कंपनी के खिलाफ 98 लाख रुपए के कर बकाया का फर्जी दावा करने की धमकी दी और मामले को सुलझाने के लिए 20 लाख रुपए रिश्वत के रूप में मांगे।

बातचीत के बाद, आरोपी ने शिकायतकर्ता की कंपनी की कथित कर देनदारी कम करने के बदले में 17,00,000 रुपए की रिश्वत स्वीकार करने पर सहमति जताई। रिश्वत की आंशिक राशि 5 लाख रुपए 22 दिसंबर 2025 को देने की मांग की गई थी।

सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत की आंशिक राशि 5 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

सीबीआई ने मुंबई स्थित आरोपी के आवास पर तलाशी ली, जिसमें 18.30 लाख रुपए की अघोषित और अस्पष्ट नकदी बरामद हुई। तलाशी के दौरान अप्रैल 2025 की 40.315 लाख रुपए की संपत्ति और जून 2024 की 32.10 लाख रुपए की एक अन्य संपत्ति की खरीद के दस्तावेज मिले।

आरोपी लोक सेवक के कार्यालय में भी तलाशी ली गई और निजी कंपनी के लिए उनके द्वारा तैयार की जा रही ऑडिट रिपोर्ट से संबंधित डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए। जांच जारी है।

Bribe Case: रिश्वत लेने के दोषी रेलवे कर्मचारी को 4 साल की जेल
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi News: लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने गुरुवार को रिश्वत के एक मामले में दुर्गेश बहादुर सिंह को दोषी ठहराते हुए चार साल की जेल और 10,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। दुर्गेश को उस समय गिरफ्तार किया गया था तो वह रायबरेली दरियापुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गुड्स क्लर्क था।

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने 13 अक्टूबर 2017 को मैसर्स आरडी सीमेंट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के डायरेक्टर की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी गुड्स क्लर्क दुर्गेश बहादुर सिंह ने कंपनी पर लगाए गए 1,26,000 रुपए के डेमरेज चार्ज (देरी पर शुल्क) को काफी कम करने के लिए 60,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। कंपनी तय समय के भीतर एक रैक से कच्चा माल नहीं उतार पाई थी, इसलिए यह शुल्क लगाया गया था।

बातचीत के बाद आरोपी कम किए गए डेमरेज चार्ज के तौर पर 37,800 रुपए और शिकायतकर्ता से 7,200 रुपए की अवैध रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया। शिकायत के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को 7,200 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने आरोपी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ 30 नवंबर 2017 को चार्जशीट दाखिल की थी। ट्रायल के बाद कोर्ट ने 30 जुलाई को आरोपी को दोषी ठहराया और सजा सुनाई।

इसके पहले सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (एनईआर) के सीनियर डिविजनल मैटेरियल्स मैनेजर को 1.70 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) में रजिस्टर्ड एक प्राइवेट फर्म के मालिक की शिकायत के आधार पर 23 जुलाई को मामला दर्ज किया था।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसकी कंपनी ने फरवरी और जून 2026 के बीच एनईआर, वाराणसी के सीनियर डिविजनल मैटेरियल्स मैनेजर के ऑफिस में 9.47 लाख रुपए का फर्नीचर सप्लाई किया था और सप्लाई के लिए पेमेंट का केवल कुछ हिस्सा ही मिला था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि रेलवे अधिकारी ने 15 जुलाई को फर्म के रुके हुए पेमेंट को प्रोसेस करने और भविष्य के पेमेंट में मदद करने के बदले 1.70 लाख रुपए रिश्वत मांगी।

सीबीआई ने कहा कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को धमकी भी दी थी कि अगर रिश्वत की मांग पूरी नहीं की गई तो उसे भविष्य में कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलेंगे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 23 जुलाई को जाल बिछाया और अधिकारी को 1.70 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

Bribery Case: बारां में आनन्दीलाल मीणा संयुक्त निदेशक, कृषि विस्तार बारां रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Bribery Case: जयपुर। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बारां इकाई ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी किसानों एवं विक्रेताओं के स्टॉक रजिस्टर के सत्यापन के नाम पर अवैध धन की मांग कर रहा था। Jaipur News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादियों ने संयुक्त रूप से शिकायत दर्ज कराई थी कि संबंधित अधिकारी खाद, बीज तथा कीटनाशक विक्रेताओं से अभिलेखों के सत्यापन के बदले धनराशि की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि अधिकारी ने प्रत्येक परिवादी से निर्धारित राशि की मांग की थी और आंशिक रूप से धन भी स्वीकार किया था। इसके पश्चात एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई की।

निर्धारित योजना के अनुसार, टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को एक परिवादी से 5000 रुपये तथा दूसरे से 3000 रुपये, कुल 8000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया को विधिवत दर्ज किया गया। इस अभियान का संचालन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में किया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम ने भाग लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उससे संबंधित अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, विभागीय स्तर पर भी आवश्यक कदम उठाए जाने की संभावना है। Jaipur News

Bribe: रिश्वतखोरी के आठ मामलों में 11 व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान के तहत जनवरी माह के दौरान रिश्वतखोरी के आठ अलग-अलग मामलों में 10 सरकारी अधिकारियों तथा एक निजी व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पिछले महीने विभिन्न सक्षम न्यायालयों में 24 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए गए। Chandigarh News

इसके अतिरिक्त, भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच के लिए चार सतर्कता पूछताछ भी दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि 16 आरोपियों के खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 11 आरोपी सरकारी कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने के दौरान विभिन्न सक्षम न्यायालयों ने सात रिश्वतखोरी मामलों में फैसले सुनाए, जिनमें 11 व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया। इन दोषियों को 4-4 वर्ष की कैद के साथ-साथ 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का जुमार्ना भी लगाया गया है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– बाइक चोरी की तीन वारदातें सुलझीं, एक गिरफ्तार

Bribe: सहायक सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
तीन किस्तों में पहले ही ले चुका था छह हजार रुपये, केस दर्ज

फगवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Phagwara News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को कपूरथला जिले के थाना सिटी फगवाड़ा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) सरबजीत सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गांव ईसरवाल, जिला जालंधर के निवासी द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर पकड़ा गया। शिकायतकर्ता के माता-पिता के खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा में मामला दर्ज था। आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता को अदालती कॉम्प्लेक्स फगवाड़ा बुलाकर रिश्वत की मांग की और धमकाया कि भुगतान न करने पर उसके माता-पिता को जेल भेज दिया जाएगा। दबाव में शिकायतकर्ता ने मौके पर ही दो हजार रुपये दे दिए।

इसके बाद आरोपी ने जमानत मंजूर करवाने में मदद करने के लिए दस हजार रुपये की और मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा पूरी रकम देने में असमर्थता जताने पर आरोपी ने दो हजार रुपये और ले लिए तथा शेष रकम बाद में देने को कहा। बाद में उसने शिकायतकर्ता को रावलपिंडी पुलिस स्टेशन के पास बुलाकर दो हजार रुपये और लिए। इस तरह आरोपी ने तीन किस्तों में कुल छह हजार रुपये रिश्वत के तौर पर ले लिए। Phagwara News

प्रवक्ता ने बताया कि नियमित जमानत मिलने के बाद भी आरोपी रिश्वत की बकाया रकम की मांग करता रहा। प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: डीटीपी ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

40 हजार की रिश्वत के आरोप में पटवारी फूलकंवार को किया गिरफ्तार
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: 40 हजार की रिश्वत के आरोप में नगर पालिका के पटवारी फूलकंवार को रोहतक विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार। सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कई दिन पहले रोहतक विजिलेंस में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके अंतर्गत जांच करने के लिए विजिलेंस की टीम खरखौदा नगर पालिका कार्यालय में पहुंची जहां से पटवारी फूलकंवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। मामले का एक ऑडियो क्लिप भी टीम को मिला है। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Haryana Punjab Weather: हे भगवान, हरियाणा-पंजाब में कब निकलेगी धूप, मौसम विभाग ने दे दी जानकारी

Bribe Case: एक लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप, एसडीएम ने पुलिस को दिये जांच के आदेश
खिजराबाद (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Khizrabad News: किशनपुरा में जिला उपायुक्त के दरबार में रिश्वत के आरोप में घिरे प्रताप नगर के तहसीलदार और छछरौली के नायब तहसीलद्वारा आनंद रावल द्वारा एक लाख रुपए रिश्वत मांगने का एक और मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने इसके लिए सीएम विंडो के माध्यम से जांच की मांग की है। इतना ही नहीं शिकायत के माध्यम से पहले लगाई गई सीएम विंडो की जांच में नायब तहसीलदार की जांच में तहसीलदार के स्थान पर अपने ही हस्ताक्षर करके सीएम विंडो की जांच बंद करने के भी आरोप लगाए है और फाइल से समझौते के कागजात गायब करने का भी आरोप लगाया है जिसके लिए एसडीएम ने स्थानीय पुलिस को भी मामले में जांच पड़ताल करने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। Khizrabad News

हाफिजपुर निवासी राजीव कुमार ने इसके लिए सीएम विंडो का जवाब भी दायर कर दिया है जिसमें उन्होंने तहसीलदार प्रताप नगर पर एक लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। हाफिजपुर निवासी राजीव कुमार ने बताया कि अंजू बनाम सुमन का एक केस सहायक कलेक्टर द्वितीय श्रेणी छछरौली में विचाराधीन है। इस केस के आदेश में शिकायतकर्ता 26 सितम्बर 2024 को कोर्ट में पेश हुआ और वहां पर नायब तहसीलदार ने तकसीम के बदले एक लाख रुपए मांगे और उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि तहसीलदार ने दूसरी पार्टी से पैसे ले लिए।

उन्होंने बताया कि उन्होंने जो सीएम विंडो लगाई थी उसकी जांच बड़े अधिकारी द्वारा की जानी थी लेकिन जिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत लगाई गई थी उसी ने शिकायत में फर्जी हस्ताक्षर करके शिकायत बंद कर दी और समझौते के कागज गायब कर दिए। वही 14 फरवरी को एसडीएम द्वारा दोनों पार्टियों के आपसी समझौते के कागजात फाइल से गायब होने की बात मानी और पुलिस को फाइल से कागजात गायब और फर्जी हस्ताक्षर करने की जांच करने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने दो गवाहों और अपनी गवाही का शपथ पत्र तहसीदार के पास जमा करवा दिया है। राजीव कुमार ने उक्त अधिकारी के खिलाफ जांच की मांग की और प्रशाशन से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। Khizrabad News

यह भी पढ़ें:– Operation Sindoor News: भारत ने पाकिस्तान के लाहौर में स्थित वायु रक्षा प्रणाली को किया नष्ट

Bribe Case: 1500 रु. रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी नामजद
इंतकाल की कापी जारी करने के मांगे 8 हजार रुपए

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो जिले के जगराओं में तैनात राजस्व पटवारी विकास सोनी के खिलाफ 1500 रुपये की रिश्वत लेने और शिकायतकर्ता को इंतकाल कॉपी प्रदान करने के लिए अधिक पैसे की मांग करने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने खुलासा किया कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई लाइन में लुधियाना जिले के गांव लीलन के निवासी सुखविंदर सिंह द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। Ludhiana News

उन्होंने कहा कि शिकायत में बताया गया है कि उनकी पत्नी ने अन्य लोगों को जमीन बेची थी, लेकिन उसका इंतकाल खरीददारों के नाम पर ट्रांसफर नहीं किया गया। शिकायत के अनुसार उक्त पटवारी ने इंतकाल की कॉपी जारी करने के लिए 8000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन सौदा 5000 रुपये पर तय हुआ। इसके बाद आरोपी पटवारी ने 1500 रुपये ले लिए और रिश्वत की बाकी रकम 3500 रुपये की मांग कर रहा था।

एसएसपी संधू मुताबिक इस शिकायत के सत्यापन के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी पटवारी के खिलाफ विजिलेंस पुलिस स्टेशन लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– खुरगान सोसायटी के एमडी के खिलाफ कार्यवाही की मांग

Bribery Case: रिश्वतखोर पटवारी को चार साल की सजा व 15 हजार का जर्माना
इंतकाल के नाम पर मांगी थी छह हजार की रिश्वत | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Bribery Case: इंतकाल की एवज में रिश्वत मांगने वाले पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने रिश्वतखोर पटवारी को सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पटवारी को पीसी एक्ट की धारा 7 व 13 के तहत चार साल की सजा सुनाते हुए 15 हजार की जुमार्ना भरने के आदेश दिए। जुमार्ना की एवज में दोषी पटवारी को चार माह अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। Sirsa News

सरकार की ओर से लोक अभियोजक पलविंद्र सिंह ने पैरवी की।लोक अभियोजक पलविंद्र सिंह ने बताया क उक्त केस अभियोजन पक्ष का कोई सहयोग नहीं किया जबकि शिकायतकर्ता अपने बयानों से भी पलट गया। उसके बावजूद कोर्ट ने मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए अन्य सबूतों व गवाहों के बयान के आधार पर उक्त सजा सुनाई।

यह था मामला | Sirsa News

फूलकां गांव के किसान महावीर कस्वां ने विजिलेंस टीम को 2 जुलाई 2019 को शिकायत देते हुए बताया था कि उसे अपनी ढाई कनाल जमीन का इंतकाल करवाना था। महावीर की मां ने 2015 में अपनी वसीयत उसके व उसके भाई के नाम की थी। इस विरासती वसीयत के इंतकाल के लिए तहसीलदार ने पटवारी के पास रिपोर्ट मार्क करके भेज दी। जिसे लेकर वह गांव फूलकां के पटवारी विनय कुमार के पास गया। आरोपित पटवारी ने उससे इंतकाल करने के लिए छह हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने एक जुलाई 2019 को आरोपित पटवारी को दो हजार रुपये देने चाहे तो उसने मना करते हुए तीन हजार रुपये देने का कहकर कार्रवाई शुरू करने का कहा।

उसी दिन पीड़ित ने इंतजाम कर पटवारी विनय को तीन हजार रुपये पटवार सिरसा के सामने देते हुए की वीडियो बना ली। पटवारी विनय ने उससे शेष तीन हजार रुपये अगले दिन लाने को कहा। किसान की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने अगले दिन शिकायतकर्ता महावीर को तीन हजार रुपये देने के लिए शाम चार बजे पटवार भवन भेजा। पटवार भवन में उसने पटवारी को रुपये दे दिए और बाहर आकर इशारा कर दिया। जिस पर टीम ने आरोपित पटवारी विनय कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। उक्त मामले में एसीबी हिसार में मामला दर्ज कर पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी। अब कोर्ट ने उक्त मामले में दोषी पटवारी को सजा सुनाई है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– अंकिता हत्याकांड: सह अभियुक्त सौरभ भाष्कर की जमानत अर्जी भी खारिज

Video Viral: राजस्व निरीक्षक का रुपया लेते हुए वीडियो हुआ वायरल
एसडीएम कर रही हैं मामले की जांच, खैरगढ़ में तैनात है ये आरआई | Firozabad News

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Video Viral: एक आरआई द्वारा एक व्यक्ति से रुपए लेने का वीडियो वायरल हो रहा है । शनिवार दोपहर के बाद ये वीडियो खूब वायरल होता नजर आ रहा है। जिसमें एक राजस्व निरीक्षक एक व्यक्ति से रुपए लेते हुए नजर आ रहा है। एक तहसील के राजस्व निरीक्षक का एक व्यक्ति से अवैध धन बसूली करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। Firozabad News

जिसमें रुपए लेने के बाद राजस्व निरीक्षक व्हाट्सएप पर एक नोटिश भेजने के बात कर रहा है । साथ ही वह ग्रामीणों को नोटिश उपलब्ध कराने के लिए भी कह रहा है । उसके बाद राजस्व निरीक्षक कार में बैठकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि राजस्व निरीक्षक वर्तमान में खैरगढ़ क्षेत्र में तैनात हैं। साथ ही वीडियो में डहर गांव के नोटिश की बात हो रही है। इस बारे में राजस्व निरीक्षक का कहना है कि वीडियो किसी शरारती तत्व ने बदनाम करने के लिए बनाया है। उक्त व्यक्ति से रुपए उधार लिए थे। Firozabad News

इस बारे में तहसीलदार राखी शर्मा का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। उसकी एसडीएम जांच कर रही है। मामले की जांच हो रही है।

यह भी पढ़ें:– Road Accident: सेना के ट्रक व ट्राले के बीच टक्कर, पांच जवान घायल