Invoices - Sach Kahoon Hindi

लॉकडाउन-1 का उल्लंघन पड़ा महंगा, कटे भारी भरकम चालान
20-20 हजार तक का लगा जुर्माना, अनेक वाहन इंपाउंड

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/सच कहूँ)। कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए हरियाणा का पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी के चलते नियमों का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर घूमने वालों को बख्शा नहीं जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने बेवजह सड़कों पर वाहन लेकर घूमने वालों के भारी भरकम चालान काटे हैं। प्रदेश में पहले लॉकडाउन के 21 दिनों में हरियाणा पुलिस ने 12 करोड़ रुपए के चालान काटे और 8 हजार 642 वाहनों को जब्त किया।

लोग बोले-नौकरी है नहीं, अब कैसे भरेंगे इतना पैसा

टैफिक पुलिस का कहना है सिर्फ उन्हीं लोगों के चालान काटे गए हैं, जिन्होंने नियमों का पालन नहीं किया। ये तमाम लोग बेवजह अपने घरों से बाहर घूमते मिले और कोई सही स्पष्टीकरण नहीं दे पाए। तभी उनके चालान काटे गए हैं। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस के जवान दिन-रात एक करके अपनी ड्यूटियां निभा रहे हैं, ऐसे में जनता उनका सहयोग करे। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ सरकार को सहयोग देंगे तो जल्द ही जानलेवा वायरस को हरा देंगे।

हालांकि इस दौरान जिन लोगों के चालान कटे उन्होंने अपनी मजबूरियां भी बयां की। सरसा की रहने वाली एक महिला ने सच कहूँ प्रतिनिधि से कहा कि ‘‘साहब! लोगों के घरों में झाड़ू-पौछा लगाने का काम करती हूँ। पति के देहांत के बाद बच्चों को यही काम करके पाल रही हंू। मेरे बेटे को दवा लेने के लिए बाजार भेजा, तो पुलिस वालों ने चालान कर दिया। 20 हजार का चालान कैसे भरूंगी।’’ ऐसे लोगों का कहना है कि काम धंधे-नौकरी पहले ही चली गई है अब इस मुश्किल हालात में चालान कैसे भरें और वाहन थानों से कैसे बाहर निकालें?

लाकडाउन में सख्ती जारी रहेगी: विज

प्रदेश के गृहमंत्री फिलहाल प्रदेश की जनता को चालानों से कोई राहत देने के मूड में नहीं है। उन्होंने साफ कहा है कि लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवाया जाएगा और उल्लंघना करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कानूनों के तहत कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लॉकडाउन को सख्ती से क्रियान्वित करें तथा कन्टेनमेंट जोन पर विशेष निगरानी रखी जाए।

लाकडाउन-1 के 21 दिनों में सबसे ज्यादा 874 वाहन करनाल में इंपाउंड किए

जिला              इंपाउंड वाहन            जुर्माना रुपये में

अंबाला               264                     65,92,000

भिवानी              194                     11,64,000

दादरी                 54                      22,09,400

फरीदाबाद           733                     25,30,100

फतेहाबाद           342                     85,43,000

गुरुग्राम             275                     63,40,400

हिसार               214                    12,86,000

हांसी                240                      4,73,301

झज्जर             204                    12,49,300

जींद                361                      14,33,500

कैथल              342                       21,71,300

करनाल            874                    1,66,30,700

कुरुक्षेत्र            101                        9,92,000

नारनौल           485                     15,86,600

नूंह                681                         19,500

पलवल            422                     1,20,45,200

पंचकूला           139                       70,31,700

पानीपत           634                    1,95,25,500

रेवाड़ी             105                         9,03,200

रोहतक            600                     1,93,24,800

सिरसा            719                        93,05,500

सोनीपत          310                         2,17,500

यमुनानगर       349                         67,71,400

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

तम्बाकूनोशी : 43 दुकानदारों के काटे चालान, 5900 रूपये वसूले
तंबाकू की बिक्री कर रही दुकानों व सार्वजनिक स्थानों की चैकिंग | Tobacco ban

पटियाला(सच कहूँ न्यूज)। मिशन तंदरूस्त पंजाब अच्छी सेहत अच्छी सोच के तहत लोगों को तंबाकू  (Tobacco ban) के साथ होने वाली बीमारियों से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य के साथ जिले में तंबाकू कन्ट्रौल एक्ट 2003 को पूर्ण रूप से लागू करवाने के उद्देश्य से जिला तम्बाकू कन्ट्रौल सैल पटियाला के नोडल अधिकारी डॉ. सुखमिन्द्र सिंह द्वारा गठित की गई टीम जिसमें सहायक मलेरिया अधिकारी प्रदीप सिंह, गुरजंट सिंह व सेनेटरी इंस्पैक्टर संजीव कुमार शामिल थे ने तंबाकू कन्ट्रोल एक्ट की उल्लंघना करने वाले व सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू नोशी करने वाले 43 व्यक्तियों, दुकानदारों का जुर्माने कर 5900 रूपये की राशि वसूल की गई।

दुकानदारों द्वारा बेची जा रही थी सिगरेटें

टीम की ओर से पंजाबी यूनीर्वसिटी, बहादुरगढ़ बस स्टैंड, लीला भवन चौकं, छोटी बारादरी, भादसों रोड, नाभा रोड आदि स्थानों पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री कर रही दुकानों, खोखों व सार्वजनिक स्थानों आदि की चैकिंग की गई व चैकिंग दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पाबंदी के बावजूद भी तंबाकू नोशी की जा रही थी, दुकानदारों द्वारा सिगरेटें बेची जा रही थी व दुकानों पर लाईटर आदि रखे हुए थे। इस तरह तंबाकू कन्ट्रोल एक्ट की धारा 4 उल्लंघना कर रहे ऐसे 43 लोगों, दुकानदारों को जुर्माने कर 5900 रूपये की राशि वसूल की गई।

तंबाकू के शरीर पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों संबंधी किया जागरूक | Tobacco ban

लोगों को तंबाकू के सेवन के साथ शरीर पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों संबंधी लोगों को जागरूक किया गया।

नोडल अधिकारी डॉ. सुखमन्द्र सिंह ने बताया कि एक्ट अनुसार तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों को सिगरेट, लाईटर या माचिस रखने पर भी पाबंदी है

चैकिंग दौरान अगर किसी तंबाकू विक्रेता की दुकान से ऐसी वस्तुएं बरामद की जाती हैं, वह जुर्माना भरने का हकदार है।

आगामी समय में भी तंबाकू उत्पादों की बिक्री कर रही दुकानों, खोखों, ढाबों आदि की जांच के साथ-साथ होटल, रैस्टोरैंट आदि की चैंकिंग भी बढ़ाई जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

वाहन चालान में भी अब कैश मंजूर नहीं
बदलाव। हरियाणा में अब ट्रेफिक पुलिसकर्मी पीओसी मशीन द्वारा ही काटेंगे चालान राशि

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने दी जानकारी

‘मेरा मोबाइल-मेरा बैंक- मेरा बटुवा’ के साथ शुरू हो नया साल

GuruGram, SachKahoon News: अब पुलिस विभाग भी चालान के लिए कैश नहीं लेगा बल्कि प्वाइंट आॅफ सेल(पीओएस)मशीन के माध्यम से चालान की राशि वसूली जाएगी। हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने शुक्रवार को गुरुग्राम के लघु सचिवालय में जिला अधिकारियों, बैंकर्स तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नया साल ‘मेरा मोबाइल-मेरा बैंक- मेरा बटुवा’ के साथ शुरू हो और आम जनता में यह धारणा बने कि बिना कैश के भी भुगतान संभव है। इसके लिए हमे अपने माइंड सैट को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, पारदर्शी शासन लाने तथा काला धन को समाप्त करने के उद्द्ेश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह क्रान्तिकारी कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक प्रगतिशील प्रदेश है और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिला में कैशलैस ट्रांजेक्षन प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए एक प्रशासनिक सचिव भेजा है। गुरुग्राम को कैशलैस बनाने का उत्तरदायित्व उन्हें दिया गया है। इसी प्रकार, ग्रामीण क्षेत्रों में पंच-सरपंचों के सम्मेलन आयोजित करके उन्हें कैशलैस ट्रांजेक्शन के तरीकों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि पब्लिक से सरकार को , पब्लिक से ट्रेडर, टे्रडर से सरकार तथा पब्लिक से पब्लिक को कैश ट्रांसफर ‘जीरो करना है।

प्रदेश का हर विभाग होगा कैशलैस

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि पंच-सरपंचों, नगर निगम के पूर्व पार्षदों, नगर निगम के कर्मचारियों, ब्लॉक समिति के सदस्यों, जिला परिषद् के पार्षदों, आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं, महाविद्यालय व स्कूलों के प्रमुखों, अध्यापकों, उद्योगपतियों, स्वयंसेवी संगठनों, आऊटसोर्सिंग एजेंसियों, सब्जी मंडी व अनाज मंडियों के व्यापारियों आदि सभी में ई-ट्रांजेक्शन अथवा मोबाइल से पैसे के लेन-देन के तौर तरीकों को प्रचारित किया जाना चाहिए। इसके अलावा, श्रम विभाग लेबर चौंक पर तथा विभिन्न फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों व अन्य कर्मियों को मोबाइल से लेन-देन के बारे में समझाने की योजना बनाकर क्रियान्वित करेगा। उन्होंने कहा कि आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा सभी ट्रैड संगठनों की बैठक लेकर उन्हें कैशलैस भुगतान के लिए प्रेरित किया जाएगा। बिजली निगम, नगर निगम आदि भी अपने यहां आने वाले लोगों को कैशलैस भुगतान के लिए प्रोत्साहित करेंगे और एक तिथि निर्धारित करके लोगों को बताएंगे कि उस तिथि के बाद नकद भुगतान नहीं लिया जाएगा।