Dubai - Sach Kahoon Hindi

फखर जमान आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए
दुबई (एजेंसी)। पाकिस्तान के बैटर फखर जमान पर मैच फीस का 10 परसेंट जुमार्ना लगाया गया है। उन्हें 29 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-सीरीज फाइनल के दौरान आईसीसी कोड आॅफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने का दोषी पाया गया। जमान को आईसीसी कोड आॅफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए है, जो “इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने” से जुड़ा है। जमान के डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है, यह उनके लिए 24 महीने के समय में पहली गलती थी।

यह घटना पाकिस्तान की पारी के 19वें ओवर में हुई, जब जमान की आॅन-फील्ड अंपायरों के साथ एक फैसले को लेकर लंबी बहस हुई, जिससे उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा। जमान ने गलती मान ली और एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल आॅफ मैच रेफरी के रॉन किंग की सजा भी मान ली, इसलिए फॉर्मल सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। आॅन-फील्ड अंपायर अहसान रजा, आसिफ याकूब, थर्ड अंपायर राशिद रियाज और फोर्थ अंपायर फैसल अफरीदी ने आरोप लगाए। लेवल 1 के उल्लंघन में कम से कम आॅफिशियल फटकार, ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 परसेंट जुमार्ना और एक या दो डिमेरिट पॉइंट्स लगते हैं।

फाइनल मैच से पहले शुभमन गिल का आया बड़ा बयान
दुबई (एजेंसी)। भारत के उप कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि 2024 में आईसीसी टी20 विश्व कप में उनकी जीत उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ होने वाले मैच के लिए बेहतर स्थिति में ले जाएगी। दुबई में फाइनल मुकाबले की पूर्व संध्या पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘एक बार जब आप एक खिताब जीत लेते हैं, तो यह आपके लिए एक नया उत्साह लेकर आता है और आप खिताब जीतने के लिए बहुत अधिक बेताब नहीं होते।

गिल ने कहा, ‘जब हताशा हावी हो जाती है, तो यह अच्छा नहीं होता और अवसर को समीकरण से बाहर करना मुश्किल होता है। सभी बड़े मैचों में, जो खिलाड़ी और टीमें दबाव और अवसर को खेल से बाहर रख सकती हैं, उनके जीतने की संभावना अधिक होती है। उन्होने कहा, ‘मुझे लगता है कि 2024 में खिताब जीतने का मतलब यह नहीं है कि हम कम भूखे हैं, बल्कि मुझे लगता है कि यह हमें अधिक संतुलित बनाता है। हां, हमने एक आईसीसी खिताब जीता है और हम इसे जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

गिल का मानना ​​है कि भारत को अपना तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने के लिए जो चीज प्रेरित करती है, वह है उनकी दमदार बल्लेबाजी। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी में गिल ने इसे अब तक का सबसे बेहतरीन भारतीय बल्लेबाजी क्रम बताया। उन्होंने बताया कि हाल ही में भारत की बल्लेबाजी में सुधार क्यों हुआ है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास जो गहराई है, वह शीर्ष क्रम को स्वतंत्रता प्रदान करती है। पहले जब हमारे पास इतनी गहराई नहीं थी, तो हम संघर्ष करते थे। शीर्ष क्रम पर दबाव था।

शुभमन ने इस टूनार्मेंट में अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन की शुरूआत बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 101 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 46 रन बनाकर की। हालांकि, न्यूजीलैंड और आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ वह दहाई के आंकड़े से बाहर नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि वह फाइनल के लिए अपना दृष्टिकोण नहीं बदलेंगे।

Ind vs Pak, U19 Asia Cup: दुबई में भारत संकट में!
Ind vs Pak, U19 Asia Cup: दुबई (एजेंसी)। भारत-पाक के बीच होने वाले अंडर-19 एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार (30 नवंबर) को ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान अंडर-19 से भिड़ेगी। भारत 8 खिताबों के साथ टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम बनी हुई है, जबकि पाकिस्तान केवल एक बार विजयी हुआ है। अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने भी एक-एक बार ट्रॉफी जीती है। Ind vs Pak

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत की कप्तानी उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज मोहम्मद ए करेंगे। 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जोकि कुछ दिन पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग का अनुबंध हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं, को भी टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम में तमिलनाडु के आंद्रे सिद्धार्थ, केरल के लेग स्पिनर मोहम्मद एनान और कर्नाटक के बल्लेबाज हार्दिक राज और समर्थ नागराज भी शामिल हैं। भारत ने Pak के खिलाफ 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष किया और शुरूआती तीन विकेट 62 रनों पर खो दिए, जिस से भारत मुश्किल में आ गया!

जहां तक ​​प्रतियोगिता में आमने-सामने के आंकड़ों की बात है, दोनों टीमों ने चार-चार मैच जीते हैं। एक मैच बराबरी पर छूटा। भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी तथा सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी) चैनलों पर किया जाएगा। भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अंडर-19 प्लेइंग इलेवन | Ind vs Pak

भारत: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), हरवंश सिंह (डब्ल्यू), निखिल कुमार, किरण चोरमले, हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, समर्थ नागराज, युधाजीत गुहा

पाकिस्तान: शाहजेब खान, उस्मान खान, साद बेग (विकेटकीपर/कप्तान), फरहान यूसुफ, फहम-उल-हक, मोहम्मद रियाजुल्लाह, हारून अरशद, अब्दुल सुभान, अली रजा, उमर जैब, नवीद अहमद खान Ind vs Pak

Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच गतिरोध के चलते चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आईसीसी मीटिंग…

यूएई फिलिस्तीनी राज्य के निर्माण के बिना गाजा को समर्थन देने के लिए तैयार नहीं
दुबई (एजेंसी)। संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद बिन सुल्तान अल नाहयान ने शनिवार को कहा कि जबतक एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य नहीं बन जाता यूएई संघर्ष की समाप्ति के बाद गाजा पट्टी का समर्थन करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने एक्स पर कहा, ‘यूएई फिलिस्तीनी राज्य के निर्माण के बिना गाजा युद्ध की समाप्ति के बाद समर्थन करने के लिए तैयार नहीं है। उल्लेखनीय है कि 07 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर गाजा पट्टी की ओर से अभूतपूर्व रॉकेट हमला किया गया। इसके अलावा, हमास के लड़ाकों ने सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ की, सेना और नागरिकों पर गोलीबारी की और कुछ लोगों को बंधक बना लिया। इजरायली अधिकारियों का के अनुसार इस दौरान लगभग 1,200 लोग मारे गए।

इसके पश्चात, आईडीएफ ने गाजा पट्टी में आॅपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स शुरू किया और एन्क्लेव की पूर्ण नाकाबंदी की घोषणा की। एन्क्लेव के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 07 अक्टूबर से गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 41,180 से ज्यादा हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1947 में ब्रिटेन द्वारा शासित फिलिस्तीन को अरब और यहूदी राज्यों में विभाजित करने के लिए मतदान किया, साथ ही यरूशलेम को एक विशेष अंतरराष्ट्रीय शासन के अंतर्गत रखा गया। इस विभाजन को मई 1948 में पूरा करना था, जब ब्रिटिश शासनादेश समाप्त होने वाला था, लेकिन केवल इजरायल राज्य की स्थापना की गई। फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक के क्षेत्रों में अपने स्वतंत्र राज्य की राजनयिक मान्यता चाहते हैं, जिसमें पूर्वी येरुशलम, जिस पर आंशिक रूप से इजरायल का कब्जा है, और गाजा पट्टी शामिल है।

ICC News: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर आईसीसी का आया चौंकाने वाला फैसला
ICC News: दुबई (एजेंसी)। मलेशिया की मेजबानी में अगले वर्ष जनवरी में होने वाले अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान को दो अलग-अलग ग्रुपों में रख गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप 2025 के लिये जारी किये गये कार्यक्रम के अनुसार 18 जनवरी 2025 से शुरू हो रहे टूनार्मेंट में 16 टीमों के बीच 41 मैच खेले जायेंगे और टूनार्मेंट का फाइनल मुकाबला दो फरवरी होगा। यह टूर्नामेंट मलेशिया के चार शहरों में खेला जाएगा। सेलांगोर में बायुमास ओवल ग्रुप ए के सभी मैचों और फाइनल की मेजबानी करेगा। जोहोर का दातो’ डॉ. हरजीत सिंह जोहोर क्रिकेट ऐकेडमी ग्रुप बी के मैचों की मेजबानी करेगा। सारावाक का बोर्नियो क्रिकेट ग्राउंड ग्रुप सी मुकाबलों का आयोजन स्थल होगा जबकि सेलांगोर में यूकेएम वाईएसडी ओवल ग्रुप डी के मैच होंगे। U19 Women T20 World Cup 2025

Turmeric For Black Hair: सफेद बालों को काला करने के लिए करें हल्दी का इस्तेमाल, नेचुरल तरीके से होंगे ब्लैक

समोआ के लिए ये किसी भी आयु वर्ग में यह पहला विश्व कप होगा, जो न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और एक अन्य टीम अफ्रÞीका क्वालिफायर के साथ ग्रुप सी में है। ग्रुप बी में इंग्लैंड के साथ पाकिस्तान, आयरलैंड और अमेरिका है। ग्रुप डी में आॅस्ट्रेलिया, बंगलादेश, स्कॉटलैंड और एक एशियाई क्वालीफायर है। मौजूदा चैंपियन भारत के ग्रुप ए में वेस्टइंडीज, श्रीलंका और मेजबान मलेशिया शामिल है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्यॉफ एलार्डिस ने कहा, ह्लयह आईसीसी के लिए एक विशेष कार्यक्रम है और महिला क्रिकेट के प्रोफाइल को बढ़ाने और दुनिया भर में खेल को आगे बढ़ाने की हमारी वैश्विक विकास रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमारे वैश्विक दर्शकों को भविष्य के सितारों से परिचित कराने का भी एक अनूठा अवसर है। ICC News

उन्होंने कहा, ‘हम 2023 में दक्षिण अफ्रीका में उद्घाटन टूनार्मेंट में रखी गई नींव की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। हम सभी टीमों को उनकी तैयारी के लिए और मलेशियाई क्रिकेट एसोसिएशन को कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हैं। उल्लेखनीय है कि इस टूनार्मेंट की मेजबानी मलेशिया और थाईलैंड को करनी थी। लेकिन थाईलैंड मेजबानी से पीछे हट गया है। इसलिए अब अकेले ही मलेशिया इस टूनार्मेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2008 में मलेशिया ने अंडर-19 पुरुष विश्व कप की भी मेजबानी की थी।

मामूली झगड़े के बाद दुबई में पंजाबी युवक की हत्या
जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: जालंधर कैंट से सटे जमशेर खास के पत्ती सेखों के रहने वाले 34 वर्षीय युवक की दुबई में झगड़े के बाद पंजाबी युवकों ने तेजधार हथियार से वारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पंकज डौल पुत्र बलविंदर के रूप मे हुई है। पंकज के साथ काम करने वाले साथियों ने रात करीब साढ़े नौ बजे इसकी जानकारी छोटे भाई गुरप्रीत डौल उर्फ गोपी को दी थी। पंकज की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। Jalandhar News

जानकारी के अनुसार पंकज डौल दुबई के अलकोज में स्थित एक गुरुद्वारा से माथा टेक कर वापस लौट रहा था। इस दौरान कुछ पगड़ीधारी युवकों का पंकज के साथ मामूली विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त युवकों ने पंकज पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। खून से लथपथ पंकज तड़पता रहा। कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– श्रीगंगानगर पुलिस व बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई

Dubai Flood Update: यूएई में बाढ़ से सब कुछ तबाह! भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह
अबू धाबी, (एजेंसी)। Dubai Flood Update: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इस सप्ताह रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण दुबई में काम करने वाले फिलीपींस के तीन नागरिकों की मौत हो गयी है। प्रवासी श्रमिक विभाग (डीएमडब्ल्यू) के प्रभारी अधिकारी हंस कैकडैक ने बताया कि दो महिलाओं की कार के अंदर फंस जाने के बाद दम घुटने से मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति की मौत उसके वाहन के सिंकहोल से टकराने के बाद हुई। Dubai Flood Update

उन्होंने बताया कि दुबई और अबू धाबी स्थित उनका कार्यालय फिलीपींस दूतावास और महावाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि दुबई में फिलीपीन्स के 648,929 नागरिक हैं। किसी ने भी स्वदेश वापसी का अनुरोध नहीं किया है। वहींभारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

संयुक्त अरब अमीरात में 75 वर्षों में सबसे अधिक बारिश हुई

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मंगलवार को 75 वर्षों में एक दिन में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। मूसलाधार बारिश के कारण व्यापक बाढ़, यात्रा में व्यवधान और क्षति हुई।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएम) के अनुसार 1949 में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद 75 वर्षों में यह सबसे अधिक बारिश हुई है। अल ऐन में 24 घंटों के भीतर 254 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो लगभग दो साल की औसत वर्षा के बराबर है। मौसम केन्द्र ने कहा कि यह ‘जलवायु डेटा रिकॉर्ड करने की शुरूआत के बाद से यूएई के जलवायु इतिहास में एक असाधारण घटना थी। Dubai Flood Update

दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने घोषणा की कि कल शाम मौसम की स्थिति में सुधार होने तक आने वाली उड़ानों का मार्ग में परिवर्तन किये गए हैं। हालाकि विमानों के प्रस्थान का परिचालन चालू रहेगा। खराब मौसम को देखते हुए पूरे यूएई में स्कूल बंद कर दिये गये और बुधवार को भी स्कूल बंद रहने की उम्मीद है। दुबई प्रशासन ने भी अपने कर्मचारियों के लिए दूरस्थ कार्य समय को बुधवार तक बढ़ा दिया। यूएई में मूसलाधार बारिश होने से बेहद खराब मौसम के कारण अल ऐन में होने वाला एशियाई चैंपियंस लीग फुटबॉल सेमीफाइनल मैच को रद्द कर दिया है, जो यूएई और सऊदी अरब के बीच होना था। यहां बाढ़ और तूफान से ओमान सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है इसके बाद, यूएई, बहरीन और कतर के कुछ हिस्सों भी प्रभावित हैं, जहां कई लोग फंसे हुये हैं।

यह भी पढ़ें:– Chandrayaan-3 Landing Update: उम्मीदों का रिसर्च: चंद्रयान-3 के लिए वैकल्पिक लैंडिंग साइट में हो सकते है नए प्रयोग

लुधियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोल्ड तस्कर गैंग पकड़ा
दुबई से यात्रियों के जरिए सोने की पेस्ट मंगाते, बदले में देते थे 20 हजार

हर बार नए व्यक्ति को गोल्ड तस्करी के लिए भेजते थे दुबई | Ludhiana News

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। महानगर की पुलिस (Ludhiana Police) ने अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड तस्करी करने वाले गैंग के 2 सदस्यों को पकड़ा है। गैंग का माइस्टमाइंड दुबई में बैठा है। वह दुबई से भारत आने वाले यात्रियों को सोने का पेस्ट पकड़ाता था। भारत में तस्कर यात्री की पहचान करने के बाद उनसे खेप लेकर बदले में 20 हजार रुपए देते थे। सीआईए-2 के इंचार्ज बेअंत जुनेजा की अगुवाई में पुलिस टीम ने इस गैंग में शामिल आजाद सिंह और आशु कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर ने सूचित किया था कि 2 लोग अमृतसर से सोने की खेप लेकर महानगर आए हैं।

वे ग्रीन लैंड स्कूल के पास किसी व्यक्ति के इंतजार में खड़े है। आरोपियों के पास अवैध असला भी है। टीम ने सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अमृतसर में एक किराए के कमरे में रखी 230 ग्राम सोने की पेस्ट भी बरामद की। इस मामले में अभी 2 आरोपी पुनीत सिंह उर्फ गुरु उर्फ पंकज (आजाद का जीजा) और परविंदर सिंह निवासी मेहरबान को गिरफ्तार करना बाकी है।

प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि दुबई से जो यात्री सोने की पेस्ट तस्करी करके भारत लाते थे, उन लोगों को 1 चक्कर का 20 हजार रुपए तस्कर देते थे। ए आरोपी बैग में पेस्ट लेकर आते थे। पेस्ट होने की वजह से मेटल डिटेक्टर में यह पकड़े नहीं जाते थे। गोल्ड तस्कर अभी तक करीब 50 चक्कर भारत और दुबई के लगा चुके हैं। पुनीत उर्फ गोरु इस गैंग का मास्टरमाइंड है जो दुबई से ऐसे लोगों को गोल्ड तस्करी के लिए चुनता था जो दिखने में सीधे-साधे लगते हो जिन पर कोई शक न कर सके। Ludhiana News

पुलिस को आरोपियों से एक लाल रंग की डायरी भी बरामद हुई है। डायरी में सोना तस्करी का पूरा हिसाब लिखा हुआ है। अभी तक 50 से अधिक लोगों की सूची पुलिस के पास पहुंच चुकी है। इन सभी लोगों को जल्द पुलिस ट्रैप लगाकर पकड़ेगी। इस गैंग की एक और खास बात है कि हर बार नए व्यक्ति को गोल्ड तस्करी के लिए भेजा जाता है। जिन 50 लोगों का रिकॉर्ड पुलिस को मिला है इनमें से एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं जो तस्करी में रिपीट हुआ हो।

दुबई से चलने से पहले ही तस्करों के बैग पर एक कोड वर्ड का टैग लगा कर मास्टरमाइंड इन्हें भारत भेजता था। उस बैग और व्यक्ति की तस्वीर भारत बैठे तस्करों को वॉट्सऐप के जरिए मिल जाती। एयरपोर्ट पर बैग और कोर्ड वर्ड का टैग लगा देख आसानी से तस्कर दुबई से सोना लेकर आए यात्री को पहचान लेते थे। Ludhiana News

सोना तस्करी के काम में पारदर्शिता लाने के लिए दुबई से आए यात्री की भारत में बैठे तस्कर कुछ सेकेंड की वीडियो बनाते। वीडियो में उससे पूछा जाता कि उसे क्या किसी तरह की कोई दिक्कत परेशानी फ्लाइट में तो नहीं आई। सोना ला रहे यात्री की वीडियो दुबई भेजी जाती थी, जिसके बाद उस यात्री को 20 हजार पेमेंट देते थे। फिलहाल पुलिस अब इस मामले में उत्तराखंड में पुनीत उर्फ गुरु की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पुनीत पकड़े गए आरोपी आजाद सिंह का जीजा है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि बाकी के तस्करों को पकड़ा जा सके। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– जनता वैदिक कॉलेज में फैली अव्यवस्थाएं

दुबई में महिला को बेचने के आरोप में दंपती के खिलाफ मामला दर्ज
नकोदर (सच कहूँ न्यूज)। नकोदर सदर पुलिस ने शाहकोट (Shahkot) के एक युगल ट्रैवल एजेंट पर मानव तस्करी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया है। एसएचओ जीएस नागरा ने शनिवार को कहा कि आरोपियों की पहचान मोहल्ला बाग वाला शाहकोट निवासी ऋषि थापर और उसकी पत्नी सीमा के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि गांधारन गांव निवासी लखबीर सिंह की पत्नी गुरबख्श कौर ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपी ने उसे दुबई भेज दिया जहां से उसे मस्कट में ऋषि की पत्नी सीमा के पास भेज दिया गया। Nakodar News

शिकायतकर्ता ने कहा कि सीमा ने नौकरानी के रुप में एक घर में उसकी नौकरी की व्यवस्था की। उसने कहा कि जब उसने मजदूरी मांगी तो उसे बताया गया कि सीमा ने उसे 1000 रियाल में बेच दिया है। Nakodar News

गुरबख्श कौर ने कहा कि जब उसने सीमा से पूछा तो उसने कहा कि अगर वह भारत वापस जाना चाहती है तो उसे उसके पति को दो लाख रुपए देने होंगे। उसने कहा कि उसके पति ने ऋषि थापर को पैसे दिए। कौर ने कहा कि वह 24 मई को भारत वापस आ गई, लेकिन अभी भी आरोपी ऋषि और पैसे की मांग कर रहा है। गुरबख्श कौर ने कहा कि सीमा ने अच्छी मजदूरी का झांसा देकर मानसिक रुप से प्रताड़ित किया और मस्कट में बेच दिया। Nakodar News

एसएचओ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (मानव तस्करी) 370-ए (तस्करी किए गए व्यक्ति का शोषण), 406 (विश्वासघात) 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (आपराधिक साजिश) और ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट पंजाब की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है। Nakodar News

यह भी पढ़ें:– Family ID: फैमिली आईडी पर आई बड़ी अपडेट

दुबई से शरीर में छिपाकर लाया 47 लाख का सोना, दबोचा
अमृतसर (एजेंसी)। पंजाब के अमृतसर में कस्टम विभाग ने दुबई (Dubai) से होने वाली सोने की तस्करी को पकड़ा है। शारजाह से आए आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया और उससे पूछताछ चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सोने की पेस्ट बनाकर तस्करी कर रहा था, ताकि मेटल डिटेक्टर से उसे बचाया जा सके। (Amritsar News)

कस्टम विभाग (Customs Department) से मिली जानकारी के अनुसार सुबह दुबई से आया प्लेन अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यात्रियों का चेक-आउट चल रहा था। कस्टम विभाग की सतर्कता और इनपुट के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। लेकिन जब गहनता से उसकी जांच की गई तो उसके शरीर के अंदर से सोने की पेस्ट के 3 कैप्सूल मिले। (Amritsar News)

कस्टम विभाग ने कैप्सूल मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। सोने की पेस्ट का कुल वजन 1.072 किलो आंका गया। लेकिन जब उस पेस्ट को सोने में बदला गया तो उसका कुल वजन 778 ग्राम था। सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत 47.45 लाख रुपए आंकी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच जारी है। (Amritsar News)

यह भी पढ़ें:– ‘‘बिपरजॉय’’ चक्रवात तूफान के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेल सेवाएं रहेगी रद्द

एक ट्वीट पर यात्री की मदद के लिए आगे आए सिंधिया
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दुबई में रह रही महिला को कोच्चि में अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए आ रही एक महिला की उड़ान जब एक दिन विलंबित हो गई तो एक ट्वीट पर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मदद के लिए आगे आए जिससे महिला शीघ्रता से घर पहुंच पायी।

क्या है माजरा

वाकया यह है कि केरल की इस महिला की मां के निधन हो जाने पर उनके अंतिम संस्कार के पहले पहुंचने के लिए उसने 11 दिसंबर को दुबई से कोच्चि की स्पाइस जेट फ्लाइट बुक की थी। उनकी मां का अंतिम संस्कार सोमवार को दो बजे होना था। अचानक उन्हें पता चला कि रविवार देर रात्रि 12 बजकर 10 मिनट पर जाने वाली उड़ान तकनीकी वजह से विलंबित है और यह उड़ान सोमवार को जाएगी।

इस सूचना से हैरान परेशान महिला ने अपनी मुश्किल अपने एक मित्र के जरिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करके ट्विटर पर बताई। उन्होंने कहा कि वह अपने 2 साल के बच्चे के साथ दुबई हवाईअड्डे पर फंसी है और एयरलाइन की तरफ से उन्हें कोई भी सुविधा नहीं मिली है। एक तो वो पहले से ही दुख में और ऐसी परेशानी में हवाईअड्डे पर इस हालत में होना और भी दुखदायी है। वह समझ नहीं पा रही हैं कि क्या वह समय पर अपने घर पहुंच पाएंगी भी या नहीं। कृपया मदद करें।

30 मिनट के भीतर ही वैकल्पिक व्यवस्था की

इस ट्वीट के थोड़ी ही देर में विमानन मंत्री हरकत में आ गए। उन्होंने बिना देरी के महज 30 मिनट के भीतर ही वैकल्पिक व्यवस्था की। थोड़ी देर बाद उन्होंने उस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि यह जानकर बहुत दुख हुआ और वह जितनी जल्दी संभव होगा इस मामले को देखेंगे। थोड़ी ही देर में ट्वीट करने वाले व्यक्ति से यात्री की जानकारी लेने के बाद उनके दफ्तर ने यात्री के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देर रात डेढ़ बजे ट्वीट कर जानकारी दी कि यात्री की एयरपोर्ट पर सुविधा मुहैया कराई जा रही है और इंडिगो की 11 बजकर 50 मिनट की फ्लाइट से उनकी आने की व्यवस्था की जा रही है। इस तरह से वो महिला इस मुश्किल की घड़ी में शीघ्र से शीघ्र अपने घर पहुंच पाई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गोताखोर कुलविन्दर की मृतक देह दुबई से भारत पहुंची
डॉ. ओबराए के परोपकार के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे : पीड़ित परिवार

अमृतसर(सच कहूँ न्यूज)। दुबई में अपनी जान गवां बैठे गुरदासपुर जिले से संबंधित गांव वड़ैच के 43 वर्षीय कुलविन्दर सिंह की मृतक देह आज सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के सप्रस्त व प्रसिद्ध समाज सेवक डॉ. एसपी सिंह आॅबराय के प्रयासों द्वारा श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी में पहुँची। उल्लेखनीय है कि पेशे से गोताखोर कुलविन्दर सिंह पिछले कुछ वर्षाें से अपने परिवार को आर्थिक मंदहाली के बोझ से मुक्त करवाने के सपने दिल में लेकर दुबई गया था कि बीती 12 जुलाई को वह अपने काम के लिए समुद्र में गोता लगा कर पानी नीचे गया व अचानक आॅक्सीजन कम हो जाने कारण उसकी मौत की हो गई थी।

जब परिवार को अपने पर टूटे इस कहर का पता चला तो उन्होंने कुलविन्दर के दोस्तों की मदद से डॉ. ओबराए के साथ संपर्क कर उनको कुलविन्दर सिंह की मृतक देह भारत लेकर आने की प्रार्थना की थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते ओबराए की टीम ने दुबई में सारी जरूरी कागजी कार्रवाई मुकम्मल करवा कर मृतक देह को भारत भेजने का जिम्मा अपने सिर लिया था।

सरबत्त का भला ट्रस्ट अब तक 71 बद -किस्मत युवाआें

की मृतक देहों को ला चुका है भारत : संधू

हवाई अड्डे पर मृतक के पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख प्रकट करने पहुंचे ट्रस्ट के माझा जोन के अध्यक्ष सुखजिन्दर सिंह व उप अध्यक्ष मनप्रीत सिंह संधू ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते बताया कि उक्त युवा सहित सरबत का भला ट्रस्ट द्वारा अब तक विभिन्न धर्मों के 71 युवाओं के मृतक शरीर उनके परिजनों तक पहुंचाएं जा चुके हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि कुलविन्दर सिंह की मृतक देह भारत भेजने में भारतीय दूतावास व स. ओबराए के निजी सचिव बलदीप सिंह चाहल ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस मौके मृतक के पारिवारिक सदस्यों में राजबीर सिंह गिल, सतनाम सिंह, रशपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, बलविन्दर सिंह, गुरमेज सिंह आदि मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।