Vijender Singh - Sach Kahoon Hindi

कांग्रेस की कुश्ती संघ को भंग करने, महिला पहलवानों के आरोपों के जांच की मांग
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस नेता एवं औलम्पिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कहा है कि महिला पहलवानों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कुश्ती संघ को भंग कर पहलवानों की शिकायतों की व्यापकता से जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस नेता एवं मुक्केबाज विजेंदर सिंह तथा पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी की सबसे पहली और महत्वपूर्ण मांग है कि कुश्ती संघ को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाना चाहिए।

क्या है मामला

उन्होंने कहा,‘महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और देश की महिलाओं के साथ ही महिला खिलाड़ियों को सुरक्षित बनाए जाने की सख्त आवश्यकता है। देश की कुछ विशिष्ट महिला एथलीटों ने हिम्मत का परिचय दिया और अपने साथ होने वाले व्यवहार के खिलाफ तथा अन्य खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण के मामले का खुलकर विरोध करना शुरू किया।ह्व

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एथलीट विनेश फोगाट ने दावा किया था कि महिला खिलाड़ियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की उन्होंने अक्टूबर 2021 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दे दी थी। कांग्रेस नेताओं सवाल किया कि जब प्रधानमंत्री तक बात पहुंच गई थी तो श्री मोदी को बताना चाहिए कि उन्होंने इस मामले में चुप्पी क्यों साधी और कोई कदम क्यों नहीं उठाया।

प्रधानमंत्री से महिला खिलाड़ी फोगोट द्वारा यौन शोषण की जानकारी देने और उस श्री मोदी की चुप्पी को लेकर मुक्केबाज और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह कहा ‘संघ के प्रमुख के खिलाफ उनके आरोप बहुत गंभीर हैं। प्रधानमंत्री की चुप्पी निंदनीय है। इस मामले की तत्काल जांच की जानी चाहिए। पहलवानों के साथ केंद्रीय खेल मंत्री या किसी अधिकारी के बीच बातचीत की एक लाइव रिकॉर्डिंग होनी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि उन्होंने क्या चर्चा की है और समझेंगे कि कौन गलत है और कौन सही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहलवानों के समर्थन में खुलकर सामने आयीं और कहा ह्लआरोपों की जांच होनी चाहिए और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

विजेन्दर सिंह मुक्केबाज ने जीता पहला ओलंपिक पदक
विजेन्दर सिंह भारत के एक प्रोफेशनल मुक्केबाज हैं। ये भारत के पहले मुक्केबाज हैं, जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीता। भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने जूनियर लेवल में बहुत से पुरस्कार जीते। इसके बाद उन्होंने एफ्रो एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी कई सारे पदक जीते। विजेंदर सिंह का जन्म 29 अक्टूबर सन् 1985 को भारत के हरियाणा राज्य के कालूवास नाम के एक गाँव में हुआ। विजेंदर सामान्य परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। इनके पिता महिपाल सिंह एक बस ड्राईवर हैं और इनकी माता कृष्णा देवी एक गृहणी हैं। इनका एक बड़ा भाई मनोज सिंह बेनीवाल है, जिन्होंने खेल सीखा है और भारतीय सेना में कार्यरत भी हैं।

विजेंदर की प्राथमिक पढ़ाई कालूवास के ही एक स्कूल में हुई, और सेकेंडरी की पढ़ाई उन्होंने भिवानी के स्कूल से की। इसके पश्चात उन्होंने अपनी बैचलर की डिग्री विश कॉलेज से की। सन 1990 में एक मुक्केबाज राज कुमार सांगवान ने अर्जुन अवार्ड जीता। उन्हें देख कर ही विजेंदर और उनके भाई ने निश्चित किया कि वे मुक्केबाजी सीखेंगे। कुछ समय बाद सन 1998 में विजेंदर के भाई मनोज भारतीय सेना में शामिल हो गए। फिर वे विजेंदर के भी सहायक बने और उन्होंने विजेंदर को ट्रेंनिंग देना शुरू कर दिया। विजेंदर की मुक्केबाजी में रूचि होने के कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई को जारी नहीं रखा और अपने कैरियर में मुक्केबाजी को जगह दे दी। वे इसमें माहिर होते चले गए।

विजेंदर ने सन 1997 में सब जूनियर नेशनल्स में एक रजत पदक जीता और इसके बाद उन्होंने सन 2000 के नेशनल्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। इसी के चलते सन् 2003 में विजेंदर पूरे भारत में मुक्केबाज चैंपियन बन गए। सन् 2014 में विजेंदर ने स्कॉटलैंड, ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिया और इसमें उन्होंने रजत पदक जीता। भारत सरकार द्वारा सन् 2009 में विजेंदर सिंह को राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड दिया गया। सन् 2010 में विजेंदर सिंह को पद्मश्री अवार्ड दिया गया। विजेंदर पहले व्यक्ति हंै, जिन्होंने अपने कैरियर को प्रोफेशनल लेवल पर आगे बढ़ाया, जिसमें इन्होंने निजी तौर पर हुई एकल मुक्केबाजी प्रतियोगियाओं की मेजबानी में भाग लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्रो-बॉक्सिंग: विजेंदर ने चीन के बॉक्सर को हराया
बॉर्डर पर शांति के लिए चीनी मुक्केबाज को वापस दी जीत की बेल्ट

मुंबई: भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह Vijender Singh ने प्रो-बॉक्सिंग के बड़े मुकाबले में चीन के बॉक्सर जुल्पिकार मैमाताली को हरा दिया। शनिवार रात मुंबई में हुए इस मुकाबले को जीतकर विजेन्दर ने दो टाइटल अपने नाम किए। उन्होंने WBO एशिया पेसिफिक सुपर मिडलवेट का अपना टाइटल तो बरकरार रखा, साथ ही चीनी बॉक्सर से WBO ओरिएंटल सुपर मिडलवेट का टाइटल भी छीन लिया। प्रोफेशनल बॉक्सिंग में आने के बाद विजेंदर की ये लगातार नौवीं जीत है।

https://twitter.com/Gurmeetramrahim/status/894047568748978177

मैं सीमा पर शांति की उम्मीद करता हूं | Vijender Singh

ओलंपिक में कांस्य पद जीतने वाले विजेंदर ने मुकाबले के बाद कहा कि मैं यह बेल्ट जुल्फिकार को वापस देना चाहता हूं। मैं सीमा पर शांति की उम्मीद करता हूं और शांति का संदेश सबसे महत्वपूर्ण है। भारत एवं चीन के बीच पिछले कुछ सप्ताह से सिक्किम सेक्टर में सीमा पर गतिरोध की स्थिति है।

विजेंदर ने मुकाबले से पहले कहा था, चीनी उत्पाद अधिक देर नहीं चलते लेकिन मुकाबला समाप्त होने के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी से प्रभावित भारतीय मुक्केबाज ने कहा, मुझो ऐसा लगता था कि चीनी मुक्केबाज बहुत देर तक नहीं टिक पाएंगे लेकिन जिस तरह वह खेले, उन्होंने मुझे हैरान कर दिया।

देर तक नहीं टिकता चाइनीज माल | Vijender Singh

फाइट से पहले विजेंदर ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कहा था कि वे अपना नौवां मुकाबला जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विजेंदर ने कहा था कि चाइनीज माल ज्यादा देर नहीं चलता और वे मैमाताली को निपटाने में ज्यादा समय नहीं लगाएंगे।

इस मैच से पहले विजेंदर ने प्रो-बॉक्सिंग में अपने आठ मुकाबलों में से सात नॉकआउट से जीते थे।  विजेंदर के मुकाबले जुल्पिकार नौ साल छोटे हैं।

उन्होंने कहा ‘इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे मुझसे उम्र में 9 साल कम हैं। जब आप रिंग में उतरते हैं तो मुकाबले में आपका अनुभव काम आता है। वो कितना युवा है इसका मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं उसे पीटने के लिये तैयार हूं।’

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चीनी मुक्केबाज को तोड़ने उतरेंगे विजेंदर सिंह
नौ साल बाद ये पहला मौका होगा जब विजेन्दर, अखिल और जितेंद्र एक साथ रिंग में उतरेंगे

मुंबई (एजेंसी)। डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडलवेट चैंपियन विजेन्दर सिंह डब्ल्यूबीओ ओरियंटल सुपरमिडलवेट चैंपियन चीन के नंबर एक मुक्केबाज़ जुल्पिकार मैमाताली को शनिवार को नॉकआॅउट कर अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगे। बैटलग्राउंड एशिया के नाम से हो रहे इस मुकाबले में भारत के दो अनुभवी मुक्केबाज और ओलंपियन अखिल कुमार तथा जितेंद्र कुमार भी अपना प्रो मुक्केबाजी पदार्पण करेंगे।

नौ साल बाद यह पहला मौका होगा जब विजेन्दर, अखिल और जितेंद्र एक साथ रिंग में उतरेंगे। नॉकआउट किंग बन चुके विजेन्दर और मैमाताली का शुक्रवार को यहां वजन हुआ और दोनों मुक्केबाजों ने एक दूसरे को नॉक आउट करने की चुनौती दे डाली। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों में जमकर वाकयुद्ध हुआ है और अब असली मुकाबले की घड़ी आ पहुंची है। विजेंदर ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि वह अपना नौवां मुकाबला जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विजेंदर पहले ही कह चुके हैं कि चाइनीज़ माल ज्यादा देर नहीं चलता है और वह मैमाताली को निपटाने में ज्यादा समय नहीं लगाएंगे।

विजेंदर के मुकाबले जुल्पिकार नौ साल छोटे

विजेंदर प्रो मुक्केबाज़ी में अपने आठ मुकाबलों में सात नॉकआउट से जीत चुके हैं। विजेंदर के मुकाबले जुल्पिकार नौ साल छोटे हैं लेकिन इसका भारतीय मुक्केबाज पर कोई असर नहीं है। डब्ल्यूबीओ ओरियंटल सुपरमिडलवेट चैंपियन जुल्पिकार ने भी विजेंदर को करारा जवाब देते हुए कहा है कि वह शनिवार को भारतीय मुक्केबाज को चीन का दम दिखाएंगे। जुल्पिकार का प्रो मुक्केबाजी में आठ मुकाबलों में पांच नॉकआउट सहित सात में जीत और एक ड्रा का रिकॉर्ड है।

जुल्पिकार ने कहा कि मैं विजेन्दर को चीन का दम दिखाऊंगा। यह समय विजेन्दर को सबक सिखाने का समय है और मैं तुमसे तुम्हारी बेल्ट छीन लूंगा। जुल्पिकार से पहले भी कई मुक्केबाजों ने ऐसे दावे किए थे लेकिन कोई भी विजेंदर की मार के सामने टिक नहीं पाया। 22 वर्षीय जुल्पिकार ने गत वर्ष जुलाई में तंजानिया के थामस मशाली को पीटकर डब्ल्यूबीओ ओरियंटल सुपरमिडलवेट चैंपियन का खिताब जीता था।

वहीं दूसरी ओर डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडलवेट चैंपियन विजेन्दर ने विश्व के पूर्व नंबर एक मुक्केबाज तंजानिया के फ्रांसिस चेका को हराकर अपने खिताब का बचाव किया था जो उन्होंने 2016 में आस्ट्रेलिया के कैरी होप को हराकर जीता था। बैटलग्राउंड एशिया में भारत के दो अनुभवी मुक्केबाज और ओलंपियन अखिल कुमार तथा जितेंद्र कुमार भी अपना प्रो मुक्केबाजी पदार्पण करेंगे। इनके अलावा नीरज गोयत, प्रदीप खरेरा, धर्मेंद्र ग्रेवाल, कुलदीप ढांडा और आसिफ खान भी बैटलग्राउंड एशिया में अपनी चुनौती रखेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।