district - Sach Kahoon Hindi

सिरसा जिले की गौशालाओं में सवा साल में 10,772 गौवंश की मौत
आरटीआई में मिली सूचना से हुआ खुलासा  (Death of cows)

गौवंश को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। बेशक प्रदेश में बीजेपी ने गौसेवा के नाम पर चुनाव लड़ा हो, लेकिन इन बेसहारा पशुओं की सार सम्भाल कितनी बुरी दशा में है। इसका खुलासा पानीपत के सूचना अधिकार प्रहरी पी.पी. कपूर द्वारा लगाई आरटीआई में हुआ है कि जिला सिरसा की गौशालाओं में सवा साल में 10,772 गौवंश मर गए। अप्रैल 2017 से जुलाई 2018 के बीच 16 माह में औसतन 673 गौवंश दम तोड़ते रहे।  पी.पी. कपूर ने बताया कि 5 सितम्बर 2019 को गौ सेवा आयोग को आरटीआई लगाकर प्रदेश की सभी गौशालाओं में मरे गौवंश की संख्या, लावारिस गौवंश क संख्या, जिला स्तरीय स्ट्रे कैटल फ्री कमेटियों द्वारा बनाए गए एक्शन प्लान, गौ रक्षकों की कुल संख्या, शेष पकड़े जाने वाले आवारा पशुओं की संख्या की सूचना मांगी थी।

लेकिन हरियाणा गौ सेवा आयोग ने बिना कोई ठोस सूचना दिए आवेदन पत्र को महानिदेशक पश्ुापालन, सभी अतिरिक्त उपायुक्तों, सभी शहरी स्थानीय निकायों आदि को भेजकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

इतनी मौतों के बाद भी हरियाणा सरकार व जिला सिरसा प्रशासन खामोश रहे

(Death of cows)

जबकि एडीसी सिरसा की अध्यक्षता में दो बार हुई मीटिंगों में इतनी भारी संख्या में गौवंश की मौतों बारे चर्चा तक नहीं हुई। सर्वाधिक 1409 गौवंश श्री कृष्ण गौशाला में मरे। जिले में 4226 बेसहारा पशु सडकों पर हैं। सूचना अधिकार प्रहरी ने इतनी भारी संख्या में गौवंश के मरने की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। हरियाणा गौ सेवा आयोग की कारगुजारी भी गंभीर सवालों के घेरे में है।

बेसहारा गौवंश की इतनी भारी संख्या में हुई मौत बारे कोई चर्चा तक नहीं की गई

कपूर ने बताया कि सघन पशुधन विकास परियोजना सिरसा के उपनिदेशक ने अपने 18 अक्टूबर 2019 के पत्र द्वारा जिला सिरसा की गौशालाओं में अप्रैल 2017 से जुलाई 2018 की अवधि में मरे गौवंश के चौंकाने वाले आंकड़े दिए हैं। इसके अनुसार इस अवधि में कुल 10,772 गौवंश सिरसा के विभिन्न गौशालाओं में मरे। कपूर ने बताया कि दिनांक 7 अगस्त 2018 को नगराधीश व दिनांक 21 नवम्बर 2018 को एडीसी सिरसा की अध्यक्षता में बेसहारा पश्ुा कल्याण समिति की उच्चस्तरीय बैठकें भी हुई। लेकिन इन दोनों बैठकों में बेसहारा गौवंश की इतनी भारी संख्या में हुई मौत बारे कोई चर्चा तक नहीं की गई।

आवारा पशुओं से जनता को हो रही परेशानी से आंखें मूंदे हुए है

पशुपालन एवं डेयरी विभाग पानीपत के डिप्टी डायरेक्टर ने सूचित किया कि गौशाला प्रबंधकों के पास गौशालाओं में मरे गौवंश का कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं है। कपूर ने आरटीआई से मिले इन जवाबों पर आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बेसहारा गौवंश की दयनीय हालत व आवारा पशुओं से जनता को हो रही परेशानी से आंखें मूंदे हुए है।

सरकार को इतनी भारी संख्या में गौवंश के मरने की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए।

आवारा पशुओं के प्रकोप से जनता को मुक्त कराना चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

फिरोजपुर जिले ने एक साल में जीते 3 नेशनल स्काच अवार्ड
पोषण अभियान, स्क्लि डिवैल्पमैंट और स्मार्ट स्कूल प्रॉजैक्ट में अच्छे प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त हुई उपलब्धि (National Scotch Awards)

सच कहूँ/सतपाल थिन्द फिरोजपुर। जिले फिरोजपुर ने एक साल में तीन नेशनल अवार्ड (National Scotch Awards) हासिल कर नयी उपलब्धि स्थापित की है। इंडियन हैबीटेट सैंटर नयी दिल्ली में हुए राष्ट्र स्तरीय समारोहों में स्काच अवार्ड प्रतियोगिता में फिरोजपुर जिले को पोषण अभियान, स्किल डिवैल्पमैंट और स्मार्ट स्कूल प्रॉजैक्ट में अच्छा प्रदर्शन करने पर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। डिप्टी कमिशनर चंद्र गेंद ने 3 क्षेत्रों में अवार्ड मिलने का श्रेय जिला प्रशासन की समूह टीम को देते बताया कि फिरोजपुर जिले को पोषण अभियान में किए गए कामों के लिए स्काच सिल्वर मैडल देकर नवाजा गया है। फिरोजपुर जिले में लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से 200 से अधिक नये आंगणवाड़ी सेंटरों का निर्माण किया जा रहा है।

इसी तरह स्किल डिवैल्पमैंट के क्षेत्र में भी फिरोजपुर का प्रदर्शन शानदार रहा है।

सिर्फ एक साल में स्किल डिवैल्पमैंट मुहिम के अंतर्गत 6 हजार युवावों को ।

अलग -अलग क्षेत्रों में संबंधित प्रशिक्षण देकर उनको रोजगार के योग्य बनाया गया है।

फिरोजपुर में स्किल डिवैल्पमैंट को बढ़ावा देने के लिए अगले 2 महीनों में 10 नये सैंटर भी खोले जा रहे हैं

स्किल डिवैल्पमैंट के प्रशिक्षण के बाद इन युवाओं को बढ़िया नौकरियां भी दिलाई गई हैं और बड़ी संख्या में युवाओं को स्व -रोजगार के क्षेत्र में खड़े होने के लिए मदद मुहैया करवाई गई है। फिरोजपुर में स्किल डिवैल्पमैंट को बढ़ावा देने के लिए अगले 2 महीनों में 10 नये सैंटर भी खोले जा रहे हैं।  इसी तरह स्मार्ट स्कूल प्रॉजैक्ट में बढ़िया प्रदर्शन के लिए स्काच आर्डर आफ मैरिट अवार्ड के साथ नवाजा गया है। उन्होंने बताया अलग -अलग स्कीमों और सीएसआर प्रोगराम के अंतर्गत जिले में शिक्षा कामों और स्कूलों में करीब 17 करोड़ रूपये खर्च किये गए हैं।

स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें क्लास रूम से लेकर स्कूल का पूरा कायाकल्प करने का काम शामिल है। उन्होंने ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की कोशिशें जारी रहेंगी, के साथ ही उन्होंने अधिकारियों को और मेहनत और लगन के साथ काम करने के लिए भी कहा। इस मौके जिला शिक्षा अधिकारी कुलविन्दर कौर, डिप्टी डीईओ, सुखविन्दर सिंह और जिला योजना बोर्ड के अधिकारी संजीव मैनी भी उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पटियाला : प्रमुख थाना अधिकारी के प्रयासों से बदली ‘थाना बडाली आला सिंह’ की नुहार
बडाली आला सिंह का थाना बना जिले का मॉडल थाना |Model Police Station

पटियाला/फतेहगढ़ साहिब(सच कहूँ/अनिल लुटावा)। पंजाब के अलग-अलग जिलों के 14 थानों में बतौर (Model Police station) प्रमुख थाना अधिकारी सेवा निभा चुके इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह ने जहां अन्य सभी थानों की, जहां वह तैनात रहे, साफ-सफाई सहित नुहार बदली है वहीं अब वह फतेहगढ़ साहब जिले के बडाली आला सिंह के थाना के भी बतौर प्रमुख थाना अधिकारी ड्यूटी निभा रहे हैं। जिला पुलिस प्रमुख अमनीत कौंडल के नेतृत्व में काम करते उन्होंने अब थाना बडाली आला सिंह की नुहार बदल कर जिले के मॉडल थाने के तौर पर विकसित किया है। थाने की इमारत को रंग रोगन करवा कर जहां इसकी दिशा को संवारा गया है वहीं पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए वृक्षों की भी सभ्य संभाल भी की गई है।

यहीं बस नहीं थाने में उपलब्ध सुविधाएं क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं और लोग थाने की बदली नुहार को देख कर हैरान हैं। आम तौर पर पुलिस थाने में आने जाने वाले लोगों की यही शिकायत रहती है कि थाने में पुलिस कर्मचारी उनके साथ सही व्यवहार नहीं करते परंतु थाना बडाली आला सिंह के प्रमुख थाना अफसर इंस्पेक्टर महेन्दर सिंह के नेतृत्व में थाने में आने जाने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है और उनकी मुश्किलों को सुनकर तुरंत हल किया जाता है और थाने की पुलिस लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाने में बेहद सफल हुई है। इसके अलावा खुले दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं भी सुनी जाती हैं।

थाने में शुद्ध पानी के लिए लगाया गया है आरओ | Model Police Station

प्रमुख थाना अधिकारी इंस्पेक्टर महेन्दर सिंह ने बताया कि

थानो में आने वाले लोगों के लिए बैठने के लिए सभ्य व्यवस्था के साथ-साथ पीने वाले

साफ सुथरे पानी के लिए आरओ सहित वाटर कूलर की व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से पिछले दिनों अंतरराज्यीय चोर गिरोह को काबू किया गया

जिसने कि इस थाने के क्षेत्र में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

उल्लेखनीय है कि इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह की ओर से निभाई जा रही शानदार सेवाओं

बदले जिला पुलिस प्रमुख की ओर से उन को डीजीपी डिस्क देने की सिफारिश भी की गई है।

लोगों की मुश्किलों का तुरंत किया जा रहा हल | Model Police station

आम तौर पर पुलिस थाने में आने जाने वाले लोगों की यही शिकायत रहती है कि थाने में पुलिस कर्मचारी उनके साथ सही व्यवहार नहीं करते परंतु थाना बडाली आला सिंह के प्रमुख थाना अफसर इंस्पेक्टर महेन्दर सिंह के नेतृत्व में थाने में आने जाने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जिले भर के वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपे मांगपत्र

आज बीकानेर संभाग के अधिवक्ता करेंगे कार्य बहिष्कार

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अधिवक्ता अलंकार सिंह पर हुए जानलेवा हमले के प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे स्थानीय बार संघ के समर्थन में मंगलवार को जिले भर के वकील उतर आए। जिले भर में बार संघ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड कर प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप जानलेवा हमला करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मामले का खुलासा न होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। बुधवार को बीकानेर संभाग के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। जिला मुख्यालय पर बार संघ की ओर से जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

बार संघ अध्यक्ष प्रद्युम्न परमार ने आरोप लगाया कि पुलिस अपना कर्त्तव्य पूरा करने में हर बार नाकाम रही है। इस प्रकरण में पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है लेकिन कार्रवाई कहां तक की इसके बारे में कोई जवाब पुलिस के पास नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई की बात कह आम आदमी को तो टरका सकती है लेकिन अधिवक्ता उनके चक्कर में नहीं फंसने वाले। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से वर्तमान पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार ग्रहण किया है तब से क्षेत्र में आपराधिक वारदातों में इजाफा हुआ है। पुलिस अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने में हर कदम पर विफल रही है।उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इस दौरान हमलावरों की गिरफ्तारी न हुई तो बार संघ की ओर से आंदोलन को तेज करने का कदम उठाना पड़ेगा।

शिक्षा विभाग के कूलरों में मिला लार्वा
शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाला जिला शिक्षा विभाग सफाई के प्रति लापरवाह

स्वास्थ्य विभाग और कॉरपोरेशन की टीम ने काटा चालान

19 जून को चालान के निपटारे के लिए किया तलब

पटियाला (खुशवीर तूर )। अध्यापकों को बच्चों को शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाला जिला शिक्षा विभाग अपने ही विभाग के अंदर सफाई के प्रति अनजान बना हुआ है। जिला शिक्षा विभाग के कार्यालयों में लगे कूलरों में सफाई न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से डेंगू का लारवा पाया गया। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा विभाग का चालान काटा गया है।

जानकारी के अनुसार डेंगू मच्छर के लारवे को पैदा होने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग स्थानों पर कूलरों की चैकिंग की जा रही है। वीरवार को जिला शिक्षा विभाग के कूलरों की चैकिंग स्वास्थ्य विभाग और म्यूंसिपल कॉरपोरेशन के इंस्पेक्टरों की टीम द्वारा की गई, जिसमें म्यूंसिपल कॉरपोरेशन के इंस्पेटर संजीव कुमार,रजेश कुमार और स्वास्थ्य विभाग से सैनेटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार व कुलवंत सिंह की टीम की ओर से की गई।

इस मौके जिला शिक्षा विभाग (सैकेंडरी) के दफ्तरों में लगे कूलरों की सफाई न होने के कारण डेंगू मच्छर का लारवा पाया गया। डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर म्यंनिसिपल कारपोरेशन के इंस्पेक्टरों की ओर से जिला शिक्षा विभाग का चालान काटा गया और उनको 19 जून को चालान के निपटारे के लिए म्यंनिसिपल कारपोरेशन के दफ़्तर में उपस्थित होने के लिए कहा गया।

सिविल सर्जन डॉ. बलविन्दर सिंह ने बताया कि डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में सूमह विभागों के अधिकारियों की मीटिंग करके एक सप्ताह में एक बार कूलरों की साफ-सफाई संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी समय-समय पर पत्रों क माध्यम से सरकारी विभागों के अधिकारियों को डेंगू के लारवे की रोकथाम के लिए उचित प्रयास करने के लिए कहा जाता है।

चैकिं ग अभियान रहेगा जारी: सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. बलविंंद्र सिंह ने बताया कि आगामी समय में भी स्वास्थ्य विभाग और कारपोरेशन की टीम की ओर से सरकारी दफ्तरों और निजी स्थानों पर मच्छरों का लारवा पैदा होने वाले स्थानों की चैकिंग जारी रहेगी और उल्लंघन करने वालों के नियमा अनुसार चालान काटे जाएंगे किसी को भी लापरवाही बरतने नहीं दी जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नवंबर से सरसा में 24 घंटे मिलेगी बिजली
पंचकूला के बाद बनेगा प्रदेश दूसरा जिला

सरसा (सुनील वर्मा)। एक नवंबर हरियाणा जयंती पर बिजली निगम सरसा जिले के उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा देने जा रहा है। एक नवंबर से जिले के सभी गांव में भी शहर की तरह 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी। प्रदेश में 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के मामले में सरसा जिला पंचकूला के बाद दूसरा जिला बन जाएगा।

इसलिए बिजली निगम ने जिले में लाइन लॉस को कम करने का अभियान चलाया जा रहा है। लक्ष्य रखा गया है कि नवंबर माह में पूरे जिले को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए। गांव व शहर में बिजली आपूर्ति के फर्क को कम करने की दिशा में निगम द्वारा पहल की गई है। प्रयास किए जा रहे है कि सभी जगहों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिले। बिजली की किल्लत झेलने वाले ग्रामीणों को अब बिजली के लिए तरसना नहीं पड़ेगा।

अब तक 30 गांव में सप्लाई शुरू

बिजली निगम के एसई पीके चौहान जिले के ग्रामीणों को 24 घंटे बिजली देने के लिए तेजी से प्रयासरत है। अब तक उनके नेतृत्व में 30 गांव को यह सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। जिसमें ग्रामीणों का भी बड़ा सहयोग रहा है। गांव में बिजली चोरी रूकी है। इसलिए लाइन लॉसिज भी तेजी से घटे हैं। इसलिए 13 फीडरों के अंतर्गत आने वाले गांव को 24 घंटे बिजली सप्लाई देनी शुरू कर दी है।

यहां बता दें कि वर्ष 2016 में सीएम मनोहर लाल ने सरसा जिले के नौ गांव को जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली देने की शुरूआत की थी। उसके बाद अन्य गांव के ग्रामीण भी जागरूक हुए। इसी का नतीजा है कि अब तक 30 गांव में 24 घंटे की बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है।

जिले के 30 गांव की तरह बाकी गांव के ग्रामीण भी अपने स्तर पर प्रयास करें तो 24 घंटे की बिजली सप्लाई उन्हें भी मिल जाएगी। बस ग्रामीण मिलकर गांव में बिजली चोरी रोके। लाइन लॉसिज कम हो जाएंगे। बिजली का पूरा बिल भरे। गांव को उसी समय 24 घंटे बिजली दे दी जाएगी। उनका प्रयास है कि एक नवंबर तक जिले के सभी 340 गांव में 24 घंटे बिजली दी जाए।

-एसई पीके चौहान, एसई बिजली निगम सरसा।

चक्कां फीडर को आज से होगी 24 घंटे सप्लाई

जिले में चक्का फीडर के तहत आने वाले गिंदड़ा, घोड़ावांली, चक्कां और भूना गांव में गुरुवार से 24 घंटे की बिजली सप्लाई शुरू कर दी है। यहां के ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर बिजली निगम का सहयोग करके लाइन लॉसिज कम किए हैं। इसलिए यहां पर अब 24 घंटे बिजली सप्लाई शुरू हो गई है। चक्कां गांव के सरपंच महेन्द्र नारायण जयपुरियां ने बताया कि गांव में 24 घंटे बिजली होना बड़ी बात है। हमें खुशी है कि हमारे गांव को यह सुविधा मिली है।

मई में पकड़ी एक करोड़ की बिजली चोरी

लाइन लॉस को कम करने की दिशा में विद्युत निगम के प्रयास स्पष्ट नजर आने लगे है। निगम द्वारा मई माह में बिजली चोरों के खिलाफ की गई कार्रवाई का परिणाम है कि इस माह में निगम ने एक करोड़ 5 लाख की बिजली चोरी पकड़ी, जिसमें से 42 लाख रुपये की रिकवरी की जा चुकी है। निगम ने 544 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी। जिस पर 134 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है, जबकि अन्य के खिलाफ निगम की कार्रवाई जारी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

20 को हर जिले में योग मैराथन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का खाका तैयार

चंडीगढ़(सच कहूँ ब्यूरो)। तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रदेश के सभी जिलों एवं उपमंडलों पर धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए समुचित तैयारियां करने के निर्देश दे दिए हैं। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज बुधवार को यहां आयुष विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस बार योग दिवस का कार्यक्रम सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी उपमंडलों तथा आसपास के साधक, विभागों के प्रतिनिधि तथा विद्यालयों के शिक्षक एवं विद्यार्थी भाग लेंगे। इसकी समुचित तैयारियों के लिए सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किये जा रहे हैं ताकि भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केन्द्र सरकार के आयुष मंत्रालय से प्राप्त 21 जून के योग प्रोटोकॉल की सीडी तथा अन्य सामग्री जिलों में शीघ्र पहुंचायी जाएगी। इसके लिए 9 से 11 जून तक सभी उपमंडल, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी, पंच, सरपंच व अन्य निर्वाचित सदस्यों सहित अन्य प्रमुख लोग प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि 13 से 15 जून तक जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा 20 जून को जिला प्रशासन द्वारा योग मैराथन आयोजित की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सरकारी शिकंजे में आएंगे निजी अस्पताल
हर जिले में जिला मेडिकल बोर्ड गठित करेगी सरकार

बोर्ड में की जा सकेंगी सरकारी व निजी अस्पतालों की शिकायत

चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। बड़े स्तर पर निजी अस्पतालों द्वारा ज्यादा फीस बटोरने अथवा फिर मरीज का सही ढंग से उपचार नहीं करने संबंधी आ रही शिकायतों को देखते हुए पंजाब व हरियाणा सरकार ने एक ही समय दौरान नोटीफिकेशन जारी कर दोनों राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्य में जिला मेडिकल बोर्ड गठित करने का फैसला लिया है, जिसमें कोई भी आम व्यक्ति निजी अथवा सरकारी अस्पताल के खिलाफ शिकायत करके जांच करवा सकेगा।

जनता को मिलेगी राहत

पंजाब व हरियाणा सरकार से इस फैसले के बाद उन आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो हमेशा ही यह शिकायत करते थे कि वह अस्पताल में लूट का शिकार हुए हैं और उनके परिवारिक सदस्य को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है।

सख्ती से निपटेगी सरकार

जानकारी अनुसार गत समय से पंजाब व हरियाणा के दो विभिन्न क्षेत्रों से इस तरह की शिकायतें आ रही थी कि बेहतर ईलाज करवाने के लिए उन्होंने अपने परिवारिक सदस्यों को महंगे निजी अस्पताल में भर्ती तो करवा लिया,

किन्तु निजी अस्पताल ने ना तो सही ढंग से ईलाज किया और ना ही उनके परिवारिक सदस्यों को ठीक किया अथवा डॉक्टर की गलती से उनके परिवारिक सदस्य के किसी शारीरिक अंग का नुक्सान उठाना पड़ा। यह शिकायत ज्यादातर निजी अस्पतालों के खिलाफ ही आती थी, किन्तु पंजाब व हरियाणा सरकार ने निजी व सरकारी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला कर लिया है।

कार्रवाई का भी प्रावधान

मेडिकल बोर्ड को मिली शिकायत के बाद यदि जांच दौरान डॉक्टर दोषी पाया जाता है तो मेडिकल बोर्ड उस निजी अथवा सरकारी डॉक्टर के खिलाफ संबंधित थाना में अथवा एसएसपी को मामला दर्ज करने की सिफारिश करेगा। यदि किसी व्यक्ति की मौत होती है तो धारा 304 ए के तहत डॉक्टर को सजा तक हो सकती है।

कमेटी के सदस्य

गत दिवस हरियाणा व पंजाब सरकार ने नोटीफिकेशन जारी करके अपने अपने राज्य में एक पांच सदस्य जिला मेडिकल बोर्ड का गठन करेंगे, जिसका नेतृत्व सिविल सर्जन खुद करेंगे, जबकि जिले के मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल अथवा मुख्य अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेनडेंट को सदस्य बनाया जाएगा। इसके साथ ही निजी अस्पताल की संस्था आईएमए का एक सदस्य भी इस कमेटी में शामिल होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दूसरे चरण में श्रीगंगानगर जिले को दिए 51 करोड़: टाक
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

AnupGarh: SachKahoon News:  राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 15 दिसम्बर को श्रीगंगनागर आगमन को लेकर आज शनिवार को अनूपगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन शहर के सिंह सभा गुरुद्वारे में किया गया। इस बैठक में विशेष रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री जल स्वाबलम्बन योजना के जिला प्रभारी प्रहलाद टाक ने बताया कि दूसरे चरण में सरकार ने 51 करोड़ रुपए श्रीगंगानगर जिले को दिए हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष हरीसिंह कामरा ने अनूपगढ़ विधायक बावरी से आह्वान किया कि 15 दिसम्बर को होने वाली मुख्यमंत्री की सभा में कम से कम 1500 कार्यकर्ता तथा लोग श्रीगंगानगर पहुंचे। इसके लिए जनप्रतिनिधि प्रयास करें। उन्होंने मुख्यमंत्री की सभा को सफल बनाने का आह्वान भी किया। बैठक में मौजूद विधायक बावरी ने बताया कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वाबलम्बन योजना के दूसरे चरण का कार्य आज से शुरू किया गया है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए पानी के सदुपयोग और जल भंडारण के लिए डिग्गियां बनाने और जोहड़ आदि का निर्माण करने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री की सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।

ये रहे मौजूद

बैठक में दाधीच के अलावा बीकानेर के भाजपा नेता तथा मुख्यमंत्री के श्रीगंगानगर दौरे के प्रभारी विजय आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिसिंह कामरा, विधायक शिमला बावरी, जिला महामंत्री उम्मेद सिंह राठौड़, भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष सतपाल मुंजाल, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जलंधर सिंह तूर, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर चावला, पतरोडा ग्राम पंचायत सरपंच रोहिताश पंवार, देहात अध्यक्ष रणजीत सिंह, देहात मंडल अध्यक्ष हरविन्दर हीरे, भाजपा नगरमण्डल उपाध्यक्ष रामपाल आहूजा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य बलविंद्र उर्फ बब्बू बहोलिया, देहात महामंत्री गोरा सिंह भुल्लर सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।