Vice Presidential Election - Sach Kahoon Hindi

Vice Presidential Election Result: उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन में टकराव तेज!
Vice Presidential Election 2025: नई दिल्ली। देश में उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच “इंडिया गठबंधन” के प्रत्याशी तथा उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने मतदान के दौरान अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही क्रॉस-वोटिंग संबंधी चर्चाओं को अस्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें अपने गठबंधन की जीत पर पूर्ण विश्वास है। रेड्डी का कहना था कि वे केवल जनप्रतिनिधियों की अंतरात्मा को जागृत करने का प्रयास कर रहे हैं, किसी प्रकार की क्रॉस-वोटिंग की बात उन्होंने कभी नहीं की। Vice Presidential Election Result

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में दृढ़ विश्वास व्यक्त किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में दृढ़ विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा हेतु विभिन्न दल एकजुट हो रहे हैं और यही सुनिश्चित करेगा कि विपक्षी गठबंधन का उम्मीदवार विजयी हो। वहीं शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता पक्ष बनाम विपक्ष नहीं है, बल्कि संविधान पर आस्था रखने वालों और उससे भटकने वालों के बीच है। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि वे रेड्डी के पक्ष में मतदान करें।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सुदर्शन रेड्डी को निष्पक्ष और संवैधानिक मूल्यों का समर्थक बताते हुए कहा कि वे वास्तव में “राष्ट्र के उम्मीदवार” हैं। दूसरी ओर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने विश्वास जताया कि एनडीए का उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना और सशक्त होगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कहा कि एनडीए की जीत सुनिश्चित है और उनके प्रत्याशी सी.पी. राधाकृष्णन नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति बनेंगे। वहीं रालोद सांसद राजकुमार सांगवान ने भी दावा किया कि विपक्ष केवल हताशा में बयानबाज़ी कर रहा है, जबकि एनडीए उम्मीदवार बड़े अंतर से विजयी होंगे। Vice Presidential Election Result

Fake MLA Mumbai: मुंबई में फर्जी विधायक का पर्दाफाश, अपनी गाड़ियों पर ‘महाराष्ट्र शासन’ लगाकर ले रहा…

Vice Presidential Election: प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा आज करेंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान
Narendra Modi: नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उम्मीदवार का नाम तय करेंगे। यह निर्णय गुरुवार को नई दिल्ली में हुई एनडीए नेताओं की उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया था। Vice Presidential Election

बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा को उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद बताया कि जिस भी नाम पर दोनों नेता सहमति बनाएंगे, उसे सभी सहयोगी दलों का समर्थन मिलेगा।

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान, तेलुगु देशम पार्टी के लवू कृष्ण देवरायलु और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले मौजूद रहे। इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने भाजपा उम्मीदवार को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा कर दी थी।

एनडीए के उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा होने की संभावना

एनडीए के उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा मंगलवार को होने की संभावना है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। विदित हो कि स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व ही इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते यह चुनाव आवश्यक हो गया। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलकों में सरकार से मतभेद की अटकलें भी तेज हो गई हैं। उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होगा।

उपराष्ट्रपति का निर्वाचन लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्यों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। संसद में एनडीए के स्पष्ट बहुमत को देखते हुए, उसके उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति भी होते हैं, जिससे यह पद संवैधानिक और राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। Vice Presidential Election

पीएम की मौजूदगी में धनखड़ ने उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र किया दायर
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उप राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अनेक वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्रियों तथा घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दायर किया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे धनखड़ बारह बजे के करीब संसद भवन पहुंचे और लोकसभा महासचिव के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दायर किया।

इस मौके पर उनके साथ प्रधानमंत्री मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, अन्ना द्रमुक के एम थंबी दुरई, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, रिपब्लिकन पार्टी के रामदास अठावले तथा अन्य नेता भी मौजूद थे। इससे पहले करीब साढे ग्यारह बजे मोदी, शाह, सिंह और राजग के मंत्री एवं सभी सांसद संसद के पुस्तकालय भवन में एकत्र हुए और नामांकन पत्र से संबंंधित जरूरती औपचारिकताएं पूरी की।

इसके बाद सभी वहां से पैदल चलते हुए लोकसभा महासचिव के कार्यालय तक गये। धनखड़ ने रविवार को ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था। उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने मारग्रेट अल्वा को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके कल नामांकन पत्र दायर करने की संभावना है। उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दायर करने का मंगलवार को अंतिम दिन है। चुनाव छह अगस्त को होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

उपराष्ट्रपति चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस देगी राजग उम्मीदवार को समर्थन
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी उपराष्ट्रपति के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देगी। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं संसदीय दल के नेता विजय साई रेड्डी ने सुबह ट्वीट करके यह स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, “‘किसान पुत्र’ जगदीप धनखड़ जी को बधाई और शुभकामनाएं। उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग का उम्मीदवार बनाये जाने की खबर सुनकर प्रसन्नता हुई। विश्वास है कि धनखड़ उपराष्ट्रपति के रूप में उत्कृष्ट योगदान देंगे एवं देश का गौरव बढ़ाने में बड़ी और प्रशंसनीय भूमिका निभाएंगे।” लोकसभा में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 21 सदस्य और राज्यसभा में नौ सदस्य हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव 6 अगस्त को होगा।

मोदी, नड्डा ने धनखड़ को बताया ‘किसान पुत्र’

राजस्थान के जाट नेता और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को शनिवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें एक किसान के बेटे ‘किसान पुत्र’ के रूप में संबोधित किया। मोदी ने कहा,”किसान पुत्र जगदीप धनखड़ जी अपनी विनम्रता के लिए जाने जाते हैं। वह अपने साथ एक शानदार कानूनी, विधायी और गवर्नर करियर लेकर आए हैं। उन्होंने हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और हाशिए के लोगों की भलाई के लिए काम किया है। खुशी है कि वह हमारे होंगे उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार बनेंगे।’ उन्होंने कहा,”जगदीप धनखड़ जी को हमारे संविधान का उत्कृष्ट ज्ञान है।

वे विधायी मामलों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। मुझे यकीन है कि वे राज्यसभा में एक उत्कृष्ट अध्यक्ष होंगे और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सदन की कार्यवाही का मार्गदर्शन करेंगे।” नड्डा ने कहा,”किसान पुत्र श्री जगदीप धनखड़ तीन दशकों से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन में हैं। जगदीप धनखड़ की जीवन कहानी नए भारत की भावना को दशार्ती है।” धनखड़, राज्यपाल कार्यालय और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के बीच तकरार को लेकर कई मौकों पर सुर्खियां बटोर चुके हैं। हाल ही में, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने नागरिक समाज के सदस्यों और बुद्धिजीवियों से राज्य में जारी हिंसा और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध करने की अपील की थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

उपराष्ट्रपति चुनाव आज: मोदी ने डाला पहला वोट
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति (Vice Presidential Election) के लिए शनिवार को वोटिंग हो रही हैं। शाम तक रिजल्ट आ जाएगा। पहला वोट नरेंद्र मोदी ने डाला। एनडीए कैंडिडेट एम. वेंकैया नायडू और यूपीए के गोपालकृष्ण गांधी के बीच है। नायडू की जीत करीब-करीब तय है। दोनों सदनों में कुल 790 सांसद हैं। जीत के लिए 50% से एक ज्यादा वोट जरूरी है।

वोटिंग के पहले वैंकेया ने कहा, मैं किसी पार्टी का नहीं हूं।

ज्यादातर पार्टियां मेरी उम्मीदवारी का समर्थन कर रही हैं।

उम्मीद करता हूं कि वे सभी मेरे लिए वोट करेंगे।मैं किसी नेता या पार्टी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।

मैं भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहा हूं।

मैं संसद के सभी सदस्यों को जानता हूं, वे मुझे जानते हैं।

इसलिए मैंने कैम्पेन नहीं किया।

मैंने सभी को विनम्रता से लेटर लिखा, रिस्पॉन्स काफी अच्छा रहा।

भरोसा है कि सभी मुझे सपोर्ट करेंगे।

गोपालकृष्ण गांधी ने कहा, सत्ता और विपक्ष दोनों को अधिकार है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार खड़े करें।

एक संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ये चुनाव हो रहा है।

इसमें लड़ाई का सवाल ही पैदा नहीं होता। हमारी राजनीतिक व्यवस्था ने ही ये मौका दिया है।

शाम 5 बजे तक वोटिंग | Vice Presidential Election

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। राजनीतिक दलों की तरफ से कोई व्हिप जारी नहीं किया गया है। इसकी वजह है कि वोट सीक्रेट बैलेट के जरिए डाले जाएंगे।

2) रिजल्ट कब आएंगे? | Vice Presidential Election

उपराष्ट्रपति पद की वोटिंग खत्म होने के ठीक बाद ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। शाम 7 बजे तक रिजल्ट का एलान कर दिया जाएगा। मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी लगातार दो टर्म से इस पद पर हैं। उनका टेन्योर 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को कार्यभार ग्रहण करेंगे और वर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को 10 अगस्त को सांसद विदाई देंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।