Cards - Sach Kahoon Hindi

राजस्थान: डाकिये के घर में मिले 10 बोरी एटीएम कार्ड, चेक बुक
एक साल से डाक बांटने के बजाय घर में बोरों में एकत्रित कर रहा था। postman

जयपुर(एजेंसी)।  डाकिये (postman) के घर में 10 बोरी एटीएम कार्ड, चेक बुक, शोक संदेश और शादी के कार्ड मिले वह एक साल से डाक बांटने के बजाय घर में बोरों में एकत्रित कर रहा था। राजस्थान के बीकानेर में डाक विभाग का एक डाकिया पिछले एक साल से लोगों तक उनके पत्र पहुंचाने के बजाय अपने घर में एकत्रित कर रहा था। एक साल बाद जब दो दिन पहले शिकायत उच्च स्तर तक पहुंची तो डाक विभाग के आला अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच की। जांच करते हुए डाक विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी डाकिये के घर पहुंचे तो वहां 10 बोरियों में पत्र, एटीएम कार्ड के लिफाफे, चेक बुक, सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र, पैन कार्ड, शादियों के कार्ड और शोक संदेश मिले। यह सब देखकर अधिकारी हैरान रह गए।

डाकिये राजकुमार को निलंबित किया| postman

मामला उच्च स्तर तक पहुंचा तो शुक्रवार को डाकिये राजकुमार को निलंबित कर दिया गया। बीकानेर शहर के अधिकांश लोगों को पिछले एक साल से डाक नहीं मिल रही थी। इसकी वे कई बार शिकायत कर चुके थे। जयपुर स्थित मुख्य डाकघर तक मामला पहुंचा तो दो दिन पहले बीकानेर शहर के शिवबाड़ी पोस्ट ऑफिस की जांच की गई। वहां सामने आया कि डाकिया राजकुमार डाक वितरित करने का काम करता है। इस पर उससे पूछताछ की गई। उसने समय पर डाक बांटने की बात कही। लेकिन अधिकारियों को उस पर शक हुआ। जांच की गई, कुछ लोगों से पूछताछ भी हुई। इसमें सामने आया कि राजकुमार प्रतिदिन शिवबाड़ी पोस्ट ऑफिस से बांटने के लिए डाक लेकर जाता था, लेकिन लोगों तक पहुंचाने के बजाय अपने घर पर ही जमा कर लेता था।

जांच करने उसके घर पहुंचे अधिकारियों को 10 बोरियों में भरे दस्तावेज मिले तो वे हैरान रह गए।

सख्ती से पूछताछ के बाद भी वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

इस पर उसे निलंबित कर दिया गया।

डाक अधीक्षक ने मामले की जांच निरीक्षक नरेंद्र धवल को सौंपी है।

धवल ने बताया कि डाकिये के घर काफी सामान मिला है।

उन्होंने माना कि डाकिये की गलती से कई लोगों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल सका तो कई अपने रिश्तेदारों के शोक और शादी समारोह में शामिल नहीं हो सके।

शिक्षा के मंदिर में ताश की क्लास
तस्वीर देखकर अंदाजा लगाएं क्या बनेंगे इस स्कूल के बच्चे, डॉक्टर, इंजीनियर या जुआरी

चरखी दादरी(सच कहूँ न्यूज)। विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है और हम अपने बच्चों को विद्यालय इसलिए भेजते हैं ताकि वे पढ़-लिखकर आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील आदि बनें। लेकिन देश के इन भावी कर्णधारों के मार्गदर्शक के रूप में विद्यालय में मौजूद अध्यापक रूपी पुजारी ही यदि तमाम मर्यादाएं लांघकर अमर्यादित आचरण करने लगें, स्कूल समय में पढ़ाने की बजाए ताश के पत्ते पीटने लगें और दरी बिछाकर पूरी निडरता से सुस्साते रहें तो आप स्वंय अंदाजा लगा लीजिए कि देश का भविष्य कैसा होगा?

चरखी दादरी के गांव फतेहगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को ली गई यह तस्वीर तो शिक्षा विभाग के साथ-साथ समस्त अध्यापक वर्ग को शर्मसार कर देने वाली है क्योंकि विद्यालय के अध्यापक स्कूल समय में ही मजे से ताश के पत्ते पिटते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में ताश की क्लास में प्राचार्य व अध्यापकों के पीछे कुछ अध्यापक आराम से सोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत मिलने का इंतजार

साथ ही एक चारपाई भी दिखाई दे रही है लेकिन फिलहाल उस पर कोई नहीं है। दूसरी तरफ विद्यालय में विद्यार्थियों की अगर बात करें तो वे आराम से खेल-कूद में व्यस्त हैं। लगता है पढ़ाई-लिखाई से इन्हें कोई लेना-देना ही नहीं। पूछने पर विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में अध्यापकों का यही हाल है। वे रोजाना स्क्ूल समय में इसी तरह ताश खेलते हैं, उनकी पढ़ाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। कुछ भी हो यह तस्वीर शिक्षा विभाग के साथ-साथ प्रदेश सरकार के दावों की भी पोल खोल रही है।

स्कूल टाइम में ताश खेलते अध्यापकों का वीडियो वायरल

जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें स्कूल के प्राचार्य विनोद श्योराण के साथ ताश खेलते हुए एसएस अध्यापक हरेंद्र, संस्कृत अध्यापक रामधन व मैथ अध्यापक सतीश कुमार दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य अध्यापक ताश खेलने वाले अध्यापकों के साथ वाले कमरे में आराम से सो रहा है।

जिस स्कूल समय में प्राचार्य व अन्य अध्यापक अध्यापन की बजाए ताश खेलने में मशगुल रहते हों, भला ऐसे स्कूल में पढ़ाई व बेहतर रिजल्ट की आस कैसे की जा सकती है। स्कूल टाइम में कोइर् बच्चे ग्राऊंड में घूूम रहे हैं तो कुछ शोर-शराबा कर रहे हैं। लेकिन अध्यापक हैं कि उन्हें कोई सरोेकार नहीं। स्कूल का आधा स्टाफ जहां ताश व मोबाइल में व्यस्त है वहीं एक अध्यापक कमरे में आराम में सो रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।