Singapore - Sach Kahoon Hindi

Singapore: सिंगापुर की साध संगत ने लगाए 21 पौधे
सिंगापुर (सच कहूँ न्यूज)। Singapore: पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पवित्र एमएसजी अवतार माह जनवरी की खुशी में सिंगापुर में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर समिति के सदस्यों की ओर से नैशनल पार्क संस्था के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर समिति के सदस्यों की ओर से 21 पौधे लगाए गए। पौधारोपण को लेकर साध संगत में बड़ा उत्साह पाया गया। Singapore

साध संगत के स्थानीय जिम्मेवारों ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं के तहत डेरा सच्चा सौदा की देश-विदेश में स्थित साध संगत के द्वारा 167 मानवता भलाई कार्यों को बड़े उत्साह से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार माह के उपलक्ष्य में साध संगत के द्वारा रक्तदान, पौधारोपण, सफाई अभियान इत्यादि कार्य किए जा रहे हैं। विदेश में रहते हुए साध संगत पूज्य गुरुजी के वचनों पर अमल करते हुए समय निकाल कर जरूरतमंदों की सेवा करती है। Singapore

यह भी पढ़ें:– Ahmedabad News: अहमदाबाद में साध संगत ने 106 बच्चों को दिये गर्म कपड़े, गाया गुरुयश

Everest, MDH Masala Ban Case: Everest, MDH मसालों पर प्रतिबंध को लेकर भारत ने मांगा जवाब
Everest, MDH Masala Ban Case: नई दिल्ली। सिंगापुर और हांगकांग में एमडीएच और एवरेस्ट मसालों की कुछ किस्मों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारत वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को दोनों देशों के खाद्य सुरक्षा नियामकों से ‘अस्वीकृति का मूल कारण’ मांगा है। सूत्रों की मानें तो यह प्रतिबंध गुणवत्ता संबंधी चिंताओं के कारण लगाया गया है। MDH Everest Masala News

इस संबंध में मंत्रालय ने सिंगापुर और हांगकांग दोनों में भारतीय दूतावासों को मसालों पर प्रतिबंध के कारण पर एक विस्तृत रिपोर्ट भी भेजने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं इस संबंध में एमडीएच और एवरेस्ट से भी विवरण मांगा गया है, जिनके उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया गया है। सिंगापुर और हांगकांग के खाद्य सुरक्षा नियामकों ने आरोप लगाया है कि एमडीएच और एवरेस्ट मसालों के चार मसाला-मिश्रण उत्पादों में कीटनाशक ‘एथिलीन आॅक्साइड’ स्वीकार्य सीमा से अधिक है।

सिंगापुर फूड एजेंसी, हांगकांग से भी विवरण मांगा गया है

वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार कंपनियों से अस्वीकृति का मूल कारण और संबंधित निर्यातकों के साथ सुधारात्मक कार्रवाई के निर्धारण का विवरण मांगा गया है। एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि वाणिज्य मंत्रालय ने तकनीकी विवरण, विश्लेषणात्मक रिपोर्ट और उन निर्यातकों का विवरण मांगा है जिनकी खेप खारिज कर दी गई है। अधिकारी ने कहा कि सिंगापुर फूड एजेंसी और सेंटर फॉर फूड सेफ्टी और फूड एंड एनवायर्नमेंटल हाइजीन डिपार्टमेंट, हांगकांग से भी विवरण मांगा गया है। MDH Everest Masala News

रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि सिंगापुर और हांगकांग को मसाला शिपमेंट में एथिलीन आॅक्साइड के अनिवार्य परीक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए एक उद्योग परामर्श भी निर्धारित है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा मसालों का उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक है। भारतीय मसाला बोर्ड भी प्रतिबंध पर विचार कर रहा है। हांगकांग के खाद्य सुरक्षा नियामक ने उपभोक्ताओं से इन उत्पादों को न खरीदने और व्यापारियों से न बेचने को कहा है, जबकि सिंगापुर खाद्य एजेंसी ने उत्पादों को वापस मंगाने का निर्देश दिया है। MDH Everest Masala News

Ram Navami Violence: बरहामपुर में मतदान स्थगित करने के कोर्ट के आदेश!

Asian Games 2023: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया
Asian Games 2023: भारत की पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने मंगलवार को पूल ए के अपने दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए सिंगापुर को 16-1 से पीट दिया। आज गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में भारत की ओर से मनदीप सिंह ने 12वें, 30वें, 51वें, ललित उपाध्याय ने 16वें, गुरजंत सिंह ने 22वें, विवेक सागर प्रसाद ने 23वें, हरमनप्रीत सिंह ने 24वें, 39वें,40 वें, 42वें , मनप्रीत सिंह ने 37वें, समशेर सिंह ने 38 वें, अभिषेक ने 51वें , 52वें और वरुण कुमार ने 55 वें, 56 वें मिनट गोल दागे। सिंगापुर के लिए एक मात्र गोल मुहम्मद जकी बिन जुल्कारनैन ने 53 वें मिनट में किया। Asian Games 2023

इस जीत के साथ, तीन बार के एशियाई चैंपियन भारत ने पूल ए में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में भिडेंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मैच में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान पर 16-0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि सिंगापुर को अपने शुरूआती मुकाबले में पाकिस्तान से 11-0 से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। उज्बेकिस्तान मैच से बाहर रहने के बाद अपने करिश्माई कप्तान हरमनप्रीत सिंह के प्लेइंग इलेवन में लौटने के साथ, भारत ने तुरंत आक्रमण शुरू कर दिया। Asian Games 2023

भारत ने प्रतिद्वंद्वी के हाफ में बढ़त बनाना जारी रखा और मैदानी गोल से स्कोरिंग की शुरूआत की। मनदीप सिंह ने गतिरोध को तोड़ने के लिए गुरजंत सिंह से एक पास को पुनर्निर्देशित किया। पहला क्वार्टर भारत की बढ़त 1-0 रही। दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। इससे पहले कि सिंगापुर शुरूआती झटकों से उबर पाता, भारत के गुरजंत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने चार और गोल दाग दिए। ब्रेक के बाद, भारत ने अपना दबदबा जारी रखा और 10 और गोल दाग दिये। जबकि सिंगापुर की ओर से एकमात्र गोल मुहम्मद जकी बिन जुल्करनैन ने किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम गुरुवार को मौजूदा एशियाई खेलों की चैंपियन जापान से मुकाबला होगा।

81 हजार देकर भी मंशा नहीं हुई पूरी, सिंगापुर में पढ़ाई कर रहा युवक हुआ फर्जीवाड़े का शिकार
3 महिला सहित 4 पर मामला दर्ज

नरवाना (सच कहूँ न्यूज)। सिंगापुर में पढ़ाई कर रहे युवक को टूरिस्ट वीजा के माध्यम (Narwana News) से आॅस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दे 81 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने राशि के लिए दबाव डाला तो आरोपियों ने झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। शहर थाना नरवाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:– Karnataka Chunav Result 2023: कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, भाजपा पिछड़ी

प्रेम नगर नरवाना निवासी बलवान सिंह ने बताया कि उसका बेटा मनोज सिंगापुर में पढ़ाई (Narwana News) कर रहा है। 2022 में उनका संपर्क रेडवीजन कंसलटेंट से हुआ। जिसके मालिक तथा उनकी पार्टनर मोहाली पंजाब निवासी आदिति सिमरन कौर व तस्लीन ने कहा कि वे उसके बेटे मनोज को कम खर्च पर टूरिस्ट वीजा पर आॅस्ट्रेलिया भेज देंगे। जिसकी एवज में आरोपितों ने उससे जनवरी 2023 तक 81000 की राशि ले ली। साथ ही आश्वासन दिया कि मनोज को जल्द आॅस्ट्रेलिया भेज दिया जाएगा। जिसके साथ आरोपितों ने दो लाख की डिमांड और शुरू कर दी। जब उसने राशि देने से मना कर दिया और राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। आरोपितों ने उसे यहां तक कहा कि समझौते के नाम पर उसे लाखों रुपये और देने पड़ सकते हैं।

शहर थाना नरवाना पुलिस ने बलवान की शिकायत पर रेडवीजन कंसलटेंट के मालिक उसकी पार्टनर आदिति सिमरन कौर तथा तस्लीन के खिलाफ धोखाधड़ी का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना नरवाना के जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने चार लोगों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

सिंगापुर में डेरा अनुयायियों ने पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर अमल कर मनाया शिक्षक दिवस
सिंगापुर। सिंगापुर में डेरा अनुयायियों ने अपने सतगुरु प्यारे के मार्गदर्शन में नामचर्चा कर के शिक्षक दिवस की खुशियां मनाई। इस मौके पर सिंगापुर के आस पास इलाकों से साध-संगत ने नामचर्चा में शिरकत के गुरु महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास विनोद कुमार इन्सां इलाही नारा “धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा” लगाकर की। नामचर्चा की समाप्ति पर स्थानीय साध-संगत ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को बधाई दी। साध-संगत ने केक पर है प्पी टीचर्स डे एमएसजी लिखा हुआ था।

यह भी पढ़े:– महा परोपकार माह की खुशी में न्यूजीलैंड के डेरा श्रद्धालुओं ने लगाया रक्तदान शिविर

सेवादारों ने बताया की हमारे शिक्षक पूज्य गुरु जी है जिन्होंने हमें इंसानियत के रस्ते पर चलना सिखाया आज उन्हीं की बदौलत साध-संगत 142 मानवता कार्यों को बढ़ चढ़ कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर विनोद इन्सां ब्लॉक भंगीदास, प्रशांत इन्सां, मोहित इन्सां, लव इन्सां, बहनें शमा इन्सां, गगन इन्सां, सुखी इन्सां, प्रियंका इन्सां सहित अन्य सेवादार उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

केजरीवाल के बयान पर बढ़ा विवाद : सिंगापुर में भारतीय हाई कमिश्नर तलब, दर्ज कराई कड़ी आपत्ति
पहले केन्द्र की मोदी सरकार ने भी किया था खंडन

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर ने भंयकर तांडव मचाया है। नए संक्रमितों के आंकड़ों में भले ही कमी दर्ज की जा रही हो, लेकिन मृतकों का आंकड़ा घटने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुश्किल वक्त के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के एक बयान ने आमजन को सकते में डाल दिया था। दरअसल अरविन्द केजरीवाल ने कोरोना के नए सिंगापुर स्ट्रेन को लेकर आगाह किया था और उन्होंने केन्द्र सरकार से इस मामले में समय रहते एक्शन लेने की अपील की थी। इस पर पहले तो केन्द्र की मोदी सरकार ने केजरीवाल की बात का खंडन किया था।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बयान पर सिंगापुर सरकार खासी नजर आ रही है। अब भारतीय हाई कमिश्नर को तलब कर केजरीवाल के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। इससे पहले सिंगापुर के दूतावास ने कहा कि हमारे देश में कोरोना के नए स्ट्रेन पाए जाने की बात में कोई सच्चाई नहीं है। जांच के आधार पर ये पता चला है कि सिंगापुर में कोरोना का बी.1.617.2 वेरियंट पाया गया है, इसमें बच्चों से संबंधी भी कुछ मामले जरूर आए हैं।

क्या बोले थे दिल्ली के सीएम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट के माध्यम से बताया था कि सिंगापुर में कोरोना का नया रूप सामने आया है, जो बच्चों के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है और ये भारत में तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। इसलिए केन्द्र सरकार सिंगापुर से आने और जाने वाली हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द करे। वहीं बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम करे। गौरतलब है कि कोरोना को लेकर काम कर रहे विशेषज्ञों ने पहले ही चेताया हुआ है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने का खतरा है, जिसमें बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में सरकार ने अभी से तैयारियां शुरू भी कर दी हैं। केन्द्र सरकार ने पिछले दिनों बच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी भी दे दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सिंगापुर के आम चुनावों में सत्तारुढ़ पीएपी की जीत
सिंगापुर। सिंगापुर की सत्तारुढ़ पिपुल्स एक्सन पार्टी (पीएपी) ने संसदीय चुनाव की 93 में से 83 सीटें जीतकर एक बार फिर सत्ता हासिल की। निर्वाचन अधिकारी तान मेंग दुई ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पीएपी को इस बार 61.24 फीसदी वोट मिले हालांकि 2015 की तुलना में यह करीब आठ फीसदी कम है। उसे 2015 में 69.86 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे। पीएपी के अलावा वर्कस पार्टी को 10 सीटें मिली। उसे 2015 की तुलना में चार सीटें ज्यादा प्राप्त हुई हैं।

पीएपी को 83 सीटों में से एसएमसी से 13 और जीआरसी से 15 सीटें मिली जबकि वर्कस पार्टी को सभी 10 सीटें होउगांग एसएमसी, एलजुनिएद जीआरसी और सेंगकांग जीआरसी से मिली। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली ह्सियन लूंग ने चुनाव में जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं कोविड महामारी ने निपटने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने तथा इस संकट से उबारने के लिए इस जनादेश का उपयोग करुंगा।सिंगापुर के लोगों द्वारा मुझपर और पार्टी पर भरोसा जताने पर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं।” पीएपी को 2015 के आम चुनावों में 89 सीटें मिली थी लेकिन इस बार उसे छह सीटें कम मिली हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सिंगापुर: भारतीय मूल के युवक को पटाखा जलाने पर 3 हफ्ते की जेल, 2 लाख जुर्माना लगा
जीवन अर्जुन ने अवैध रूप से पिछले साल दिवाली पर पटाखा जलाया था

आरोपी ने जांच में पुलिस को गलत जानकारी दी, दूसरे व्यक्ति पर पटाखे जलाने का आरोप लगाया

सिंगापुर। भारतीय मूल के युवक को पिछले साल दिवाली के मौके पर पटाखे जलाने को लेकर तीन सफ्ताह जेल की सजा सुनाई गई है। साथ (Singapore Youth of Indian origin got 3-week jail) ही उसपर लगभग दो लाख रु. जुर्माना लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 वर्षीय जीवन अर्जुन ने लिटिल इंडिया दिवाली बाजार से पटाखे खरीदे और 6 नवंबर को दिवाली की रात 3.30 बजे पटाखे जलाए थे।

‘लगभग पांच मिनट तक अवैध रूप से पटाखे जलाए गए’

गवाहों ने बताया कि यिशुन के हाउसिंग बोर्ड इलाके में पटाखों से काफी शोर हुआ और लगभग पांच मिनट तक अवैध रूप से पटाखे (Singapore Youth of Indian origin got 3-week jail) जलाए गए। हालांकि, इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। जज मार्विन बे ने कहा कि पटाखों के विस्फोट से किसी को गंभीर रूप से चोट लग सकती थी और आग लगने का भी खतरा था।

अर्जुन को पुलिस अधिकारी को गलत जानकारी देने और पटाखे जलाने का दोषी पाए जाने के बाद पांच हजार सिंगापुर डॉलर्स (लगभग 2 लाख 55 हजार 679 रु.) और जेल की सजा सुनाई गई है।

न्यायाधीश ने कहा कि आरोपी ने इंस्पेक्टर लिम जिंग शियांग से कहा था कि पटाखे 32 वर्षीय मट्टावन माइकल डगलस ने खरीदी थी। माइकल ने ही 6 नवंबर को अर्जुन द्वारा पटाखे जलाए जाने की सूचना पुलिस को दी थी।

हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक कार्ट के दस्तावेज में यह नहीं बताया गया है कि माइकल ने ही पुलिस को अर्जुन के बारे में सूचित किया था। उप लोक अभियोजक जीन गोह ने कहा कि आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने माइकल से बदला लेने के लिए ऐसा किया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

उतर कोरिया के नेता किम जोंग सिंगापुर रवाना
सिंगापुर (एजेंसी)। 12 जून को होने वाली ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन सिंगापुर के लिए रवाना हो गए हैं। इस हाई लेवल मीटिंग के चलते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच बातचीत के लिए सिंगापुर को शायद इसलिए चुना गया क्योंकि सिंगापुर की छवि सख्त नियम और कानून वाले देश की है। यहां ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिए चल रही तैयारियों से लगता है कि यह दोनों देशों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

वर्ष 2006 के बाद यह पहला मौका होगा जब सबसे बड़ी संख्या में ट्रंप और किम जोंग उन के वार्ता स्थल की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। वर्ष 2006 में यहां अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष व विश्वबैंक की बैठक के दौरान 23 हजार अफसरों को तैनात किया गया था। सिंगापुर में की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के साथ ही नेपाली गोरखों के कंधों पर है। ट्रंप-किम की वार्ता के दौरान पूरी तरह से चौकन्ने ये जवान सड़कों पर फैलकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे और कार्यक्रम से जु़डे़ मुख्य स्थानों की ओर जाने वाले मार्गो को बंद कर देंगे। इस दौरान प्रदर्शन के तमाम तरीकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोई भी बैनर आदि लेकर नहीं चल सकेगा।

कुछ मुख्य सड़कों पर ठोस अवरोधक और बटन दबाते ही जमीन से निकलने वाले मैकेनिकल मेटल बैरियर्स लगाए जा सकते हैं। जिन स्थानों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें रिसॉर्ट आइलैंड सेंटोसा शामिल है। यहीं दोनों नेता मुलाकात करेंगे। इसके अलावा जिस होटल में ट्रंप के रुकने की उम्मीद है उसकी ओर जाने वाला मार्ग भी बंद रहेगा। यहां के नागरिकों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मेट्रो में वर्दीधारी अधिकरियों की गश्त अथवा हवाई अड्डों पर सशस्त्र सैनिकों की मौजूदगी आम बात है। सरकार ने अपने लोगों के दिलों दिमाग में यह बात गहराई से बैठा दी है कि दुनिया के अमीर स्थानों में शामिल यह जगह आंतकी हमलों के लिए मुख्य लक्ष्य हो सकती है।

सिंगापुर में इस बार की तैयारी अभूतपूर्व हो सकती है और इससे यहां रह रहे 56 लाख लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर असर पड़ सकता है। संगीत शिक्षक जेनिस तान (28) ने कहा कि यह सुरक्षा व्यवस्था बेहद असुविधाजनक है। खासतौर पर सड़कों को बंद करने से असुविधा बढ़ गई है। उन्होंने कहा, ‘मुझे वैश्विक शांति की चिंता है, लेकिन अच्छा होता कि वे कहीं और बैठक करते।’ सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने  कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच शिखर वार्ता के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस ऐतिहासिक बैठक में किसी भी तरह की कठिनाई नहीं आने दी जाएगी। 12 जून को होने वाली इस बैठक के लिए बालाकृष्णन ने पिछले पांच दिनों में अमेरिका और उत्तर कोरिया की यात्रा की है।

सिंगापुर में अमेरिकी की नागरिकता रद्द
सिंगापुर (एजेंसी)। सिंगापुर ने कहा है कि देश की खुफिया जानकारी को दूसरे देशों के साथ साझा करने के आरोप में एक मशहूर विश्वविद्यालय के एक अमेरिकी प्रोफेसर की स्थाई नागरिकता रद्द कर दी गई है। सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने कहा कि ली कुआन येऊ स्कूल आॅफ पब्लिक पॉलिसी के प्रोफेसर हुआंग जिंग की पहचान विदेश के लिए खुफिया एजेंट के तौर पर काम करने वाले के रूप में की गई है। इसके पीछे सिंगापुर की विदेश नीति को परिवर्तित करने की मंशा थी।

अमेरिकी दूतावास प्रवक्ता की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

आदेश के अनुसार हुआंग जिंग तथा उनकी पत्नी शिरले यांग ज्यूपिंग द्वारा देश छोड़ने के बाद दोबारा सिंगापुर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इस मामले में अमेरिकी दंपति की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं उपलब्ध नहीं हो पाई है। सिंगापुर में अमेरिकी दूतावास प्रवक्ता की ओर से भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि श्री हुआंग के मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इसे प्रासंगिक नहीं समझते। सिंगापुर के गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि हुआंग तथा उनकी पत्नी नागरिकता रद्द होने के खिलाफ अपील कर सकते हैं लेकिन अपील नामंजूर होने पर निर्धारित समय सीमा के अंदर देश छोड़ना होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।