World Athletics Championship - Sach Kahoon Hindi

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा का एक बार फिर कमाल, जगाई भारत की उम्मीदें
Neeraj Chopra: नई दिल्ली। शुक्रवार को भारत के जेवलिन थ्रोवर स्टार नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 के क्वालिफाइंग राउंड में 88.77 मीटर थ्रो करके पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। इस क्वालिफाइंग के बल पर नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। पेरिस ओलिंपिक 26 जुलाई 2024 से शुरू होने जा रहा है।

88.77 मीटर जेवलिन थ्रो कर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे

हंगरी के बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज ने क्वालिफाइंग राउंड के अपने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर का सीजन का बेस्ट थ्रो किया। बता दें कि ओलिंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा 25 साल के नीरज चोपड़ा डायमंड लीग चैंपियन भी हैं।

नीरज चोपड़ा के फाइनल में क्वालिफाई होने के साथ ही भारत की पदक की उम्मीदें इस चैंपियनशिप से बढ़ गई है, क्योंकि अब तक किसी भारतीय खिलाड़ी ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड नहीं जीता है। नीरज चोपड़ा ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले साल ओरेगॉन में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 में सिल्वर मेडल पर कब्जा कर भारत के 19 साल के लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया था। World Athletics Championship 2023

इस चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा के साथ ही मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन एंडरसन पीटर्स, लंदन 2012 ओलिंपिक चैम्पियन त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट, जर्मनी के वर्ल्ड नंबर 2 जूलियन वेबर और पाकिस्तान के अरशद नदीम भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि भारत ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की शुरूआत 1983 से अब तक केवल दो पदक जीते हैं। अंजू बॉबी जॉर्ज पेरिस 2003 में महिलाओं की लॉन्ग जंप में कांस्य पदक के साथ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं थीं। Neeraj Chopra

यह भी पढ़ें:– BRICS Summit 2023: चीन सीमा विवाद सुलझाने पर सहमत, लद्दाख में घटेगा तनाव

ब्रिटिश खिलाड़ी ने आखिरी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप को बनाया यादगार
मो फराह ने 10000 मी. रेस जीती

लंदन (एजेंसी)। ब्रिटेन के लंबी दूरी के धावक मो फराह ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जबरदस्त शुरुआत करते हुए 10000 मीटर रेस में अपना दबदबा बनाए रखा और स्वर्ण पदक के साथ करियर की आखिरी चैंपियनशिप को यादगार बना दिया। लंदन स्टेडियम में करीब 55 हजार घरेलू समर्थकों के सामने 34 वर्षीय धावक ने लगातार 10वां स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हालांकि फाइनल लैप में फराह दो बार गिरते हुए बचे और उनका पैर ट्रैक से बाहर जाते जाते बचा जिस कारण रेस के अंत तक उन्हें पैर में लगी चोटों के लिए मेडिकल उपचार लेना पड़ा।

फराह ने यूगांडा के जोशुआ चेपतेगी और केन्या के पॉल तनुई को पीछे छोड़ते हुए 26 मिनट 49.51 सेकिंड का समय लेकर वर्ष 2017 में विश्व का सबसे तेज समय निकाला और यादगार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ब्रिटिश धावक ने छह वर्ष से बड़ी चैंपियनशिपों में चलते आ रहे अपने लगातार विजयी रिकार्ड को भी बरकरार रखा। 20 साल के चेपतेगी ने 26 मिनट 49.94 सेकिंड का समय लेकर रजत पदक और तनुई ने 26 मिनट 50.60 सेकिंड का समय लेकर कांस्य अपने नाम किया। पांच वर्ष पहले 2012 के लंदन ओलंपिक में भी फराह ने 25 लैप की रेस में इसी लंदन स्टेडियम में स्वर्ण पदक जीता था।

फराह अब अगले सप्ताह 5000 मीटर रेस में भी खिताब के लिए उतरेंगे

उन्होंने फिसलने के बावजूद आखिरी लैप में जबरदस्त 55.63 सेकिंड का समय निकाला। मैराथन धावक ने ट्रैक पर जीतते ही अपने बच्चों को गले लगाया। उन्होंने कहा कि लंदन में अपने करियर का यह बढ़िया समापन है। यह मेरे करियर की एक और मुश्किल रेस थी। एक लैप रह गया था लेकिन मैं दो बार गिरते गिरते बचा। लेकिन मैं मानसिक रुप से काफी मजबूत हूं। फराह अब अगले सप्ताह 5000 मीटर रेस में भी खिताब के लिए उतरेंगे जहां वह लगातार पांचवीं बार 10 और पांच हजार मीटर रेस में अपना ग्लोबल डबल पूरा करने का प्रयास करेंगे। यह ब्रिटिश धावक का विश्व चैंपियनशिप की 10 हजार मीटर रेस में लगातार तीसरा खिताब भी है। इसके अलावा यह उनका पांच वैश्विक 10 हजार मीटर रेस में 11 सेकिंड के अंतर से सबसे तेज प्रदर्शन भी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।