Retired Police Officer - Sach Kahoon Hindi

रिटायर्ड पुलिस अफसर को मारी गोली
हालत नाजुक होने पर जयपुर रैफर

भरतपुर/ जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भरतपुर में एक रिटायर्ड पुलिस अफसर को बदमाशों ने गोली मार दी जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। अफसर को तीन गोलियां लगी हैं। दो पेट में और एक हाथ में आर-पार हो गई। सेवर थाना क्षेत्र के गांव बांसी खुर्द में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर जल सिंह बीती रात अपने नए घर में सो रहे थे। जल सिंह के दो मकान हैं। उनका परिवार पास ही स्थित पुराने मकान में सो रहा था। वे अपने नए घर में सो रहे थे। गर्मी के कारण वे घर के बाहर ही खुले में सो रहे थे।

रात को बाइक से दो बदमाश आए। एक बाइक को स्टार्ट किए रहा और दूसरा जल सिंह के पास आया और उन्हें गोली मार दी। बदमाश ने जल सिंह को तीन गोली मारी। दो गोली उनके पेट के निचले हिस्से में तो एक गोली हाथ की उंगली के आर-पार हो गई। गोली मारकर बदमाश भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग आए और जल सिंह को खून से लथपथ देखकर घबरा गए। उन्होंने जल सिंह के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। जलसिंह को आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस को बताई यह कहानी

घायल ने बताया कि वह अपने मकान के चौक में सो रहा था कि अचानक दो बदमाश बाइक से आए। एक युवक ने उसपर फायरिंग शुरू कर दी तथा दूसरा बाइक पर था। उन्होंने अपने ही परिजनों सहित गांव के राशन डीलर और एक अन्य पर फायरिंग कराने का अंदेशा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सामने आने पर वे बदमाशों को पहचान सकते हैं। राशन डीलर पर शक है कि क्योंकि उसकी डीलरशिप निरस्त करा दी था। इस वजह से वह रंजिश रखता है। साथ ही घायल जल सिंह सरपंच भी रहे हैं जिसकी वजह अन्य लोग भी रंजिश रखते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।