Customer - Sach Kahoon Hindi

प्रेरणास्त्रोत : मालिक और ग्राहक
सादगी और हाजिरजवाबी के लिए मशहूर थे हेनरी फोर्ड  (Customer Owner)

विश्वप्रसिद्ध फोर्ड कार के निर्माता अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड अपनी सादगी और हाजिरजवाबी के लिए मशहूर थे। उन्होंने कार की एक बड़ी कंपनी स्थापित की थी लेकिन खुद बहुत ही साधारण जीवन जीते थे। अपने कर्मचारियों के प्रति उनका व्यवहार भी काफी मधुर था। एक बार वह किसी निजी काम से लंदन गए। लोगों को यह जानकर आश्चर्य हुआ कि वह फोर्ड में नहीं बल्कि रॉल्स रॉयस कार में घूम रहे थे। पर किसी ने इस बारे में उनसे कोई सवाल नहीं किया। लेकिन इंग्लैंड के सम्राट जॉर्ज पंचम ने उनसे पूछ ही लिया, ‘क्यों जनाब, आप अपनी कार के विज्ञापन में लिखते हैं कि फोर्ड संसार की सबसे अच्छी कार है लेकिन यहां तो आप अपनी कंपनी की बजाय दूसरी कंपनी की कार में घूम रहे हैं। क्या यह थोड़ा अटपटा नहीं लगता?’

मैं इस स्टैंड पर कायम हूं

इस पर फोर्ड साहब ने मुस्कराते हुए कहा, ‘महोदय, मैं इस बात को तो अब भी कहता हूं कि मेरी कार विश्व की सबसे बढ़िया कार है। मैं इस स्टैंड पर कायम हूं। लेकिन क्या बताऊं अपने मैनेजर को मैं कई बार कह चुका हूं कि मुझे अपने इस्तेमाल के लिए एक फोर्ड कार चाहिए, पर हर बार वह यही कहता है कि कार तैयार होते ही बिक जाती है। अब मैं अपने ग्राहक को दूं या अपने मालिक को? यही कारण है कि मैं अपनी कार में घूम नहीं पाता और बाजार में बिक रही सेकेंड बेस्ट कार रॉल्स रॉयस में सफर करता हूं। फोर्ड का यह जवाब सुनकर जॉर्ज पंचम उनका मुंह ताकते रह गए। बाद में जब लोगों तक यह प्रसंग पहुंचा तो उन्होंने समझ लिया कि फोर्ड की सफलता का कारण क्या है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पीएनबी की सेवाओं के लिए अब देना होगा अधिक शुल्क
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को सितंबर से बैंक की दूसरी शाखा में 5,000 रुपए से अधिक नकद जमा करने पर शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर शाखा उसी शहर में स्थित में है तो भी शुल्क देना होगा। फिलहाल पीएनबी ग्राहकों को शहर के अंदर दूसरी शाखा में 25,000 रुपए से अधिक जमा करने पर ही शुल्क देना होता है।

पीएनबी ने ग्राहकों को भेजी सूचना में कहा कि ऋण के अलावा दूसरे मामलों में शुल्क (जीएसटी शामिल नहीं) संशोधित करने का निर्णय किया गया है। इसके तहत आधार शाखा के अलावा शहर की दूसरी शाखा में 5,000 रुपए से अधिक जमा करने पर शुल्क लगेगा। एक ग्राहक को 5,000 रुपए नकद से उपर प्रति 1,000 रुपए पर एक रुपए शुल्क देना होगा। यह शुल्क इस प्रकार की जमा पर न्यूनतम 25 रुपए होगा। दूसरे शहर की शाखा में एक सितंबर से 5,000 रुपए तक जमा मुफ्त होगा। फिलहाल यह सीमा 25,000 रुपए है।

लॉकर सुविधा शुल्क बढ़ाया

बैंक ने चैक वापस लोटने को लेकर भी शुल्क में संशोधन किया है। इसके तहत एक करोड़ रूपए से अधिक भुगतान वाले चैक की वापसी पर 2,000 रुपए तथा उसके बाद चैक बाउंस होने पर 2,500 रुपए शुल्क लगेगा।

पीएनबी ने महानगरों में विभिन्न प्रकार की लॉकर सुविधा शुल्क बढ़ाया है। लॉकर किराए में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके तहत महानगरों में छोटे, मझाले एवं बड़े और अधिक बड़े आकार के लॉकर के लिए शुल्क क्रमश: 1500 रुपए, 3,500 रुपए, 5,500 रुपए तथा 10, रुपए होगा। इससे पहले ये शुल्क 1,200, 2,800, 4,500 और 8,000 रुपए थे। इसके अलावा पीएनबी 22 शाखाओं में 25 प्रतिशत प्रीमियम शुल्क लागएगा। इन 22 शाखाओं में 19 दिल्ली में और एक गुड़गांव और दो फरीदाबाद में हैं। इन शुल्कों पर 18 प्रतिशत जीएसटी और लगेगा। पहले इन सेवाओं पर कर की दर 15 प्रतिशत थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।