Cowshed - Sach Kahoon Hindi

BJP नेता की गौशाला में 30 गायों की मौत, BJP नेता गिरफ्तार
93.63 लाख रुपए का मिल चुका है अनुदान

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बेमौत मारी गई गायों को लेकर राजनीति गरमा गयी है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भारतीय जनता पार्टी नेता हरीश वर्मा की शगुन गोशाला में दो दिन में 30 गायों की मौत हो गई है। इससे राज्य में हड़कंप मच गया है। जब कारणों की पड़ताल की गई, तब पता चला कि भाजपा नेता मृत गायों की खाल उतारकर मछलियों के चारे के रूप में डाल देता था। गायों की मौत का कारण कुपोषण व भुखमरी बताया गया है।  इस गोशाला को गायों की बेहतर देखभाल और पोषण के लिए गोसेवा आयोग की ओर से अब तक 93.63 लाख रुपए का अनुदान मिल चुका है।

दुर्ग जिले में तीन दिन में 30 गायों की मौत के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता और शगुन गोशाला के संचालक हरीश वर्मा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। हरीश जामुल पालिका उपाध्यक्ष भी है। यह गोशाला धमधा ब्लॉक के राजपुर में है। हरीश पर गायों की ठीक से देखभाल नहीं करने और उनके साथ क्रूरता पूर्वक व्यवहार करने के आरोप लगा है।

भूख-प्यास से मरी गायों

इसके चलते दुर्ग के धमधा में बीजेपी नेता की गोशाला में मारी गयी गायों को लेकर बवाल इस कदर बढ़ गया है कि राज्य भर में बीजेपी के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। धमधा के राजपुर इलाके के लोगों का दावा है कि गोशाला में 200 से ज्यादा गाय मारी गईं, जबकि प्रशासन ने तमाम दावों को खारिज करते हुए मात्र 30 गाय के मारे जाने की पुष्टि की है।

प्रशासन ने अपनी जांच रिपोर्ट में पाया है कि गायों की मौत भूख से हुई। बवाल मचने के बाद बीजेपी नेता हरीश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर गायों को नयी गोशालाओं में भेजा जा रहा है, ताकि उनकी अच्छी देखभाल हो और उनकी जान बचाई जा सके। वैसे तो इस गोशाला में लगभग दो ढाई सौ गायों को रखने की व्यवस्था है, लेकिन गोशाला संचालको ने इसकी क्षमता से तीन गुनी से ज्यादा गायों को यहां रख दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अब पैकेट वाला दूध पीएंगे भारतीय सैनिक
मोदी सरकार बंद करेगी सेना की गोशालाएं

नई दिल्ली । केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के एक फैसले से देश में फिर राजनीति गर्म हो सकती है। रक्षा मंत्रालय ने देश में 39 सैन्य फार्म बंद करने का आदेश दिया है,हालांकि सरकार के इस फैसले पर अब सवाल उठाए जा रहे हैं। क्योंकि इन फर्म में जो गाय पाली जा रही हैं वो देश की सबसे अच्छी नस्ल की गाय हैं। ये गाय देशभर की अन्य गायों की तुलना में भी सबसे ज्यादा दूध देती हैं। इन गोशालओं में करीब 20 हजार गाय पाली जाती हैं। सरकार के इस फैसले से करीब 2,500 कर्मचारियों के रोजगार पर तलवार लटक गई है। आपको बता दें कि पिछले माह ही कैबिनेट की कमेटी ने सेना को आदेश जारी कर 3 माह के अंदर इन गोशालाओं को बंद करने को कहा था।

हालांकि ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ डिफेंस वर्कर ने इसपर चिंता जाहिर की है। क्योंकि गोशालाओं में काम रह रहे कर्मचारी अब बेरोजगार होने की कगार पर आ गए हैं। फेडरेशन ने कहा कि सरकार के इस फैसले से अब भारत की सबसे अच्छी नस्ल की गायों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। ये गाय सबसे ज्यादा दूध देती हैं।

फार्म बंद होने के बाद क्या होगा इन गायों का

सरकार के इस फैसले पर Indian Council of Agricultural Research (ICAR) के वैज्ञानिकों का कहना है कि वह इस बात को लेकर असमंझ में हैं कि फार्म बंद होने के बाद इन 20 हजार गायों का क्या होगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि देश में किसी और फार्म के पास इतनी क्षमता नहीं है कि वह 20000 गायों का पालन-पोषण कर सके।

द टेलीग्राफ में छपी खबर के अनुसार, सरकार का मानना है कि चूंकि देश में अब प्राइवेट डेयरी या दूध का कारोबार इतना बड़ा हो गया है कि सेना को खुद की फार्म की आवश्यकता नहीं है। सेना को अब उन प्राइवेट डेयरी के जरिए दूध मुहैया कराया जा सकता है। यानी भारतीय सेना के जवान अब पैकेट वाला दूध पिएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।