Raksha Bandhan - Sach Kahoon Hindi
Rakhi Making: रक्षाबंधन पर्व पर हस्त निर्मित राखी व ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता आयोजित
कैराना (सच कहूँ)। कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल(10+2) में रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर भव्य राखी मेकिंग एवं ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा-3 से 8 तक प्रतियोगिता को बालिका एवं बालक वर्ग में विभाजित किया गया। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की छात्राओं ने रेशम के धागों, मोतियों, गोटों और रिसाइकल्ड सामग्रियों का उपयोग करके एक से बढ़कर एक सुन्दर एवं आकर्षक राखियाँ बनाई। छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियों में भारतीय संस्कृति और कला की अनूठी झलक देखने को मिली।
ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में बालक वर्ग के छात्र कलाकारों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह को दर्शाते हुए आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाए गए। कार्ड्स पर लिखे भावुक व संदेशात्मक स्लोगन आकर्षण का केन्द्र रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने विद्यार्थियों की कला कौशल और विचारशीलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मक क्षमता का विकास तो होता ही है बल्कि वह अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से भी परिचित होते है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा है। इस अवसर पर अमित तोमर, अजेन्द्र सिंह, अमित कुमार, जोनी चौहान, शाहरूख खान, मीनू चौहान, मीनू रावल, ममता शर्मा, लीना, रीतू चौहान, रूपांजली, शिवानी आदि उपस्थित रहें।
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर दिल्ली पुलिस की पहल, सरकारी स्कूलों में छात्राओं को दिया ‘रक्षा का वचन’
नई दिल्ली,(एजेंसी)। रक्षाबंधन के अवसर पर नई दिल्ली जिला पुलिस ने छात्राओं के साथ जुड़ाव बढ़ाने के लिए ‘रक्षा का वचन’ अभियान आयोजित किया। 27 अगस्त को नई दिल्ली जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और पुलिस के साथ उनके भरोसे एवं संवाद को मजबूत करना रहा।अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से लेकर स्थानीय स्तर के पुलिसकर्मियों तक ने सरकारी स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत की। डीसीपी सचिन शर्मा, एडिशनल डीसीपी आनंद कुमार मिश्रा और एडिशनल डीसीपी जगदेव सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
रक्षाबंधन के मौके पर छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राखी बांधी। इस दौरान राखी को पुलिस और विद्यार्थियों के बीच विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी के रिश्ते के प्रतीक के तौर पर देखा गया।पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या या चिंता की स्थिति में वे पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अपनी बात खुलकर रखने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
सरकारी स्कूलों में पुलिस की सामुदायिक पहुंच
नई दिल्ली जिले के अलग-अलग इलाकों में एसीपी, एसएचओ और अन्य पुलिसकर्मियों ने सरकारी स्कूलों का दौरा किया। इन मुलाकातों के दौरान छात्राओं के साथ सीधे संवाद किया गया, जिससे उन्हें पुलिस अधिकारियों से अनौपचारिक माहौल में बातचीत करने का अवसर मिला।कार्यक्रम में छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और किसी भी असहज या चिंताजनक स्थिति में समय पर मदद लेने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उपलब्ध सहायता और पुलिस से संपर्क करने के तरीकों को लेकर भी विद्यार्थियों को जानकारी दी।
रक्षाबंधन पर मिठाई और उपहार बांटे
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच मिठाई वितरित की गई। पुलिस की ओर से छात्राओं को उपहार भी दिए गए। इससे स्कूल परिसरों में रक्षाबंधन के अवसर पर सौहार्दपूर्ण और सहज माहौल देखने को मिला। स्कूल प्रशासन और विद्यार्थियों की ओर से अभियान को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। पुलिस और छात्राओं के बीच हुए सीधे संवाद को समुदाय के साथ पुलिस के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।
समुदाय के साथ भरोसा मजबूत करने पर जोर
जिला पुलिस का ‘रक्षा का वचन’ अभियान समुदाय-केंद्रित पुलिसिंग के प्रयासों का हिस्सा है। इसके जरिए बच्चों और महिलाओं समेत नागरिकों के साथ पुलिस का संवाद बढ़ाने तथा सुरक्षा से जुड़े मामलों में भरोसे का माहौल बनाने पर जोर दिया गया।डीसीपी सचिन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस पहल के माध्यम से दिल्ली पुलिस ने छात्राओं को यह संदेश दिया कि किसी भी सुरक्षा संबंधी आवश्यकता के समय पुलिस से सहायता मांगी जा सकती है। अभियान का उद्देश्य पुलिस और विद्यार्थियों के बीच संवाद को मजबूत करना तथा छात्राओं को अपनी सुरक्षा को लेकर अधिक जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना रहा।
'रक्षाबंधन पर्व पर विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प'
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल(10+2) में रक्षाबंधन का पवित्र पर्व प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में बड़े हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। ईश्वरीय ज्ञान एवं राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र से पधारी बबीता बहन ने विद्यालय परिवार को रक्षाबंधन के आध्यामिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को राखी बाँधकर एवं मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल एवं अनुशासित जीवन की कामना की। बबीता बहन ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन केवल सूत का धागा बाँधने का त्योहार नही है, बल्कि यह मन के विकारों को त्यागकर पवित्रता और आत्म-अनुशासन का संकल्प लेने का पर्व है।
यदि बच्चे बुराईयों से बच गए तो भारत स्वतः ही अनेकों समस्याओं से बच जायेगा। इस अवसर पर 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। संस्था की बहनों की प्रेरणा से विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। बहन पूजा ने छात्र-छात्राओं को प्रतिज्ञा कराई कि अपने जीवन में किसी भी परिस्थिति में, किसी के दबाव में आकर नशीले पदार्थों का नशा नहीं करेंगे। अपने परिवार व समाज को नशे से दूर रखेंगे, नशे के विरूद्ध भारत सरकार के नियमों का ईमानदारी से पालन करेंगे तथा अपने आस-पास के वातावरण को साफ-स्वच्छ रखेंगे।
विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है। उप-प्रधानाचार्य पवन वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। यदि हमारी युवा पीढ़ी नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगायेगी, तभी एक सशक्त और समृद्ध भारत का सपना साकार हो सकता है। प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने ब्रह्मकुमारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें सुरक्षा और नैतिक मूल्यों की याद दिलाता है। विद्यालय में इस प्रकार के आध्यामिक और सामजिक आयोजनों का उद्देश्य छात्रों में उच्च चरित्र और संस्कारों का निर्माण करना है।
नशा मुक्त भारत का संकल्प हमारे युवाओं को एक सही दिशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर लोकेन्द्र सिंह, अश्विनी कुमार, प्रशान्त शर्मा, प्रमोद कुमार, विवेक चौहान, अंकित चौहान, शुभम कर्णवाल, इमरान अली, प्रभात गर्ग, अमित तोमर, अजेन्द्र सिंह, अमित कुमार, जोनी चौहान, शाहरूख खान, संध्या शर्मा, कल्पना तोमर, मीनाक्षी चौधरी, परमजीत, मीनू चौहान, मीनू रावल, ममता शर्मा, लीना, रीतू चौहान, रूपांजली आदि उपस्थित रहें।
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को योगी सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक निशुल्क बस यात्रा
लखनऊ (सच कहूँ न्यूज़)। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को बड़ी सौगात दी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और सिटी बसों में 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक महिलाओं को एक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं को स्मार्ट कार्ड, बैग, साड़ी और मिठाई देकर सम्मानित किया। बसों में बैठी महिलाओं ने मुख्यमंत्री का हाथ जोड़कर अभिवादन किया, वहीं मुख्यमंत्री ने भी उनका अभिवादन स्वीकार किया और उनके साथ सेल्फी ली।
बुजुर्ग महिलाओं को स्थायी निशुल्क यात्रा की सौगात
‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के तहत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल महिलाओं की सुविधा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी है। कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की सुविधा पर खुशी जताई। कई महिलाओं ने कहा कि अब उन्हें अयोध्या, काशी और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए किराये की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए कहा कि अब यात्रा के लिए उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
अक्टूबर-नवंबर में 50 हजार बेटियों को मिलेंगी स्कूटी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में घोषणा की कि स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को अक्टूबर-नवंबर में स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला कार्यबल की भागीदारी 2017 में करीब 12 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है। सरकार का लक्ष्य इसे 50 प्रतिशत तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की बेटियां नाइट शिफ्ट में भी बेफिक्र होकर काम कर रही हैं।
‘चूल्हे से चेक, चेक से कारोबार और कारोबार से टेक्नोलॉजी तक पहुंच रहीं महिलाएं’
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूहों, बीसी सखी, नमो ड्रोन दीदी, एफपीओ और डिजिटल उद्यमिता जैसे माध्यमों को मजबूत किया जा रहा है। महिलाएं खेती, पशुपालन, फूड प्रोसेसिंग, रिटेल और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि 8,000 न्याय पंचायतों में तैयार होने वाले डिजिटल इंटरप्रेन्योर में आधी संख्या महिलाओं की होगी। महिला समूहों को ब्रांडिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग और डिजिटल कॉमर्स से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
31 जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए बन रहे छात्रावास
मुख्यमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को महिला स्वावलंबन और सुशासन की मिसाल बताते हुए कहा कि प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी और झांसी समेत 31 जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक छात्रावास में करीब 500 कामकाजी महिलाओं के निशुल्क रहने की व्यवस्था होगी।
नई भर्ती के बाद पुलिस बल में 50 हजार महिला कर्मी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए महिला बीट पुलिस, मिशन शक्ति केंद्र, पिंक बूथ, वन स्टॉप सेंटर और एआई आधारित सेफ सिटी नेटवर्क को मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि 2017 में प्रदेश पुलिस में करीब 10 हजार महिला कर्मी थीं, जो अब बढ़कर 45 हजार हो गई हैं। पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती का प्रावधान किया गया है और 32 हजार भर्ती प्रक्रिया में हैं। नई भर्ती के बाद महिला पुलिसकर्मियों की संख्या करीब 50 हजार हो जाएगी।
‘आधी आबादी घर पर बैठ जाएगी तो यूपी बीमारू रहेगा’
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में महिलाओं की बराबर भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना केवल प्रतिनिधित्व का विषय नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती का भी आधार है। पंचायतों, स्थानीय निकायों, प्रशासन, सेना, शिक्षा, खेल और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रतिनिधित्व देना किसी तरह की चैरिटी नहीं, बल्कि आर्थिक एकीकरण है। सरकार का प्रयास है कि महिलाएं केवल उत्पाद तैयार करने तक सीमित न रहें, बल्कि बाजार और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी उनकी प्रभावी भागीदारी हो।
‘2017 से पहले योजनाओं पर मंडराती थी कमीशनखोरी की काली छाया’
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति खराब थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय योजनाओं पर कमीशनखोरी की ‘काली छाया’ रहती थी और बिचौलियों के कारण पात्र लाभार्थियों तक पूरा लाभ नहीं पहुंचता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने डीबीटी के माध्यम से योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाने की व्यवस्था की है। उज्ज्वला योजना, शौचालय, पक्का आवास, जल जीवन मिशन और विभिन्न पेंशन योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार ने कई स्तरों पर काम किया है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपने अनुभव साझा किए और निशुल्क बस यात्रा समेत महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं पर आभार जताया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, अवनीश सिंह, उमेश द्विवेदी, विधायक नीरज बोरा, अमरेश कुमार, ओपी श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
Lucknow News रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को योगी सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक निशुल्क बस यात्रा
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर रचनात्मक प्रतियोगिता आयोजित, विजेता प्रतिभागियों का किया सम्मान
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते एवं अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बुधवार को विजय लक्ष्मी कल्याण समिति के कैराना स्थित कार्यालय पर एक भव्य राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 35 युवतियों एवं महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ में प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रेशमी रिबन एवं पर्यावरण के अनुकूल वेस्ट मटेरियल का उपयोग करके बेहद मनमोहक राखियाँ बनाई।
निर्णायक मंडल में शामिल अनिरुद्ध चौहान, अनुज सैनी, सना खान और मनीषा सैनी के द्वारा प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगिता का उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयन किया। कार्यक्रम के अंत में समिति की संचालिका रश्मि सैनी के द्वारा विजेताओं को उपहार भेंट करके सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नाजिश कस्सार प्रथम, नाज़िश द्वितीय तथा तरन्नुम मंसूरी तीसरे स्थान पर रही। यह आयोजन सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार रहा।
Kairana News: रक्षाबंधन पर रचनात्मक प्रतियोगिता आयोजित, विजेता प्रतिभागियों का किया सम्मान
GSRTC: रक्षाबंधन के लिए डिप्टी सीएम ने किया बड़ा ऐलान, 101 नई बसों को दिखाई हरी झंडी
अहमदाबाद (एजेंसी)। Ahmedabad News: रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) 26 से 30 अगस्त तक पूरे राज्य में लगभग 6,500 अतिरिक्त बस ट्रिप चलाएगा।
यह घोषणा तब की गई, जब डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने बुधवार को गांधीनगर से 101 नई एसटी बसों को हरी झंडी दिखाई। इन 101 नई बसों में 71 सुपर एक्सप्रेस, 20 मिडी और 10 स्लीपर कोच बसें शामिल हैं। इन बसों को रक्षाबंधन के लिए की गई खास व्यवस्थाओं के तहत भी चलाया जाएगा।
अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ अंबाजी, पावागढ़ और सोमनाथ जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों को जोड़ने वाले रूटों पर खास सर्विस की योजना बनाई गई है।
यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद करने के लिए ऑनलाइन और एसटी डिपो पर एडवांस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पिछले साल रक्षाबंधन के दौरान कॉर्पोरेशन ने 6,402 अतिरिक्त ट्रिप चलाई थीं, जिनमें लगभग 3.33 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी।
इस साल, त्योहार के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रिप की संख्या बढ़ाकर 6,500 कर दी गई है।
कार्यक्रम में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि 101 बसों को शामिल करना मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी की उन कोशिशों का हिस्सा है, जिनका मकसद नागरिकों, कर्मचारियों और छात्रों के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा, "गुजरात के अलग-अलग हिस्सों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए सफर आसान बनाने के मकसद से रक्षाबंधन से पहले नए रूटों पर स्पेशल बस सेवाएं शुरू की गई थीं।"
इस कार्यक्रम के दौरान एसटी कॉर्पोरेशन की महिला कंडक्टरों ने रक्षाबंधन का जश्न पहले ही मनाते हुए संघवी को राखी बांधी। संघवी ने एसटी कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए बधाई दी और पूरे राज्य में यात्रियों के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने हाल ही में शुरू की गई बसों में से एक का निरीक्षण भी किया।
अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान एसटी ड्राइवर, कंडक्टर और ऑपरेशनल स्टाफ चौबीसों घंटे सेवाएं देते रहते हैं। कॉर्पोरेशन ने यात्रियों से अपील की है कि वे पांच दिनों की अवधि के दौरान विशेष सेवाओं और एडवांस बुकिंग का लाभ उठाएं।
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन नजदीक आते ही सजे राखियों के बाजार, भाई-बहन के प्रेम का पर्व मनाने को उत्साह
पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। जैसे-जैसे बहन-भाई का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में राखियों के स्टॉल सजने लगे हैं। रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों की दाहिनी कलाई में राखी बांधती हैं, उनका तिलक करती हैं और उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लेती हैं। हालांकि रक्षाबंधन की व्यापकता इससे भी कहीं ज्यादा है। राखी बांधना सिर्फ भाई-बहन के बीच का कार्यकलाप नहीं रह गया है। राखी देश की रक्षा, पर्यावरण की रक्षा, हितों की रक्षा आदि के लिए भी बांधी जाने लगी है।त्योहार की तैयारी में जुटीं बहनों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है।
​दूर बैठे भाइयों के लिए पहले से तैयारी
दूर-दराज के शहरों या विदेश में रहने वाले भाइयों के लिए बहनों ने समय रहते राखियां पोस्ट कर दी हैं। डाकघर और कोरियर केंद्रों पर बहनों की खासी भीड़ देखी जा रही है। बाजार में खरीदारी कर रहीं स्नेहा बताती हैं, "मेरा भाई दूसरे राज्य में नौकरी करता है। इस बार काम के व्यस्त शेड्यूल के कारण वह घर नहीं आ पा रहा, इसलिए मैंने हफ्ते भर पहले ही उसके लिए इको-फ्रेंडली राखी और उसकी पसंद की मिठाइयां भेज दी हैं। धागा भले ही लिफाफे में जाए, लेकिन उसमें अहसास पूरा होता है।"
रक्षा बंधन पर्व को लेकर सच कहूँ संवाददाता ने शहर के गणमान्यजनों से बातचीत की जो इस प्रकार है
राखी का त्यौहार पवित्र त्यौहार है, इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। लेकिन आजकल कुछ लोग इस पवित्र त्यौहार का महत्व नहीं समझते, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इस त्यौहार को मयार्दा में रहते हुए प्रेम पूर्वक मनाना चाहिए।रक्षाबंधन सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि बचपन की खट्टी-मीठी यादों को तरोताजा करने का अवसर है। संजना कहती हैं, "साल भर हम भाई-बहन चाहे कितना भी झगड़ लें, लेकिन राखी का दिन आते ही सारी शिकायतें मिट जाती हैं। भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी कलाई पर धागा बांधने का सुकून ही अलग है।"                                                                                 -चंचल सहगल
रक्षाबंधन से संबंधित अनेक कथाएं हैं। रक्षा बंधन के दिन बहनें रोली, अक्षत, कुमकुम एवं दीप जलकर थाल सजाती हैं। इस थाल में रंग-बिरंगी राखियों को रखकर उसकी पूजा करते हैं फिर बहनें भाइयों के माथे पर कुमकुम, रोली एवं अक्षत से तिलक करती हैं और रंग बिरंगे धागे बांध बांधती है और भाई की लंबी आयु की कामना करती है।बदलते दौर में भले ही शुभकामनाएं देने के लिए वीडियो कॉल और मैसेज का इस्तेमाल बढ़ गया हो, लेकिन बहनों का मानना है कि प्रत्यक्ष मिलकर कलाई पर रक्षासूत्र बांधने का अहसास अतुलनीय है। -ज्योतिका भाटिया
भाई-बहन के स्नेह के अटूट बंधन का त्यौहार रक्षा बंधन है। रक्षाबंधन के शुभअवसर पर मैं सभी से अनुरोध करती हूँ कि व बेटियों को शिक्षित करें व कन्या भ्रूण हत्या को रोकें। वहीं हर त्यौहार पर हमें दूसरों की मद्द के लिए कार्य करना चाहिए ताकि जरूरतमंद व असहाय लोग भी हर त्यौहार को खुशी से मना सकें। - सुमन आहुजा
आज यह त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान है और हर भारतवासी को इस त्योहार पर गर्व है। लेकिन भारत में जहां बहनों के लिए इस विशेष पर्व को मनाया जाता है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो भाई की बहनों को गर्भ में ही मार देते हैं। आज कई भाइयों की कलाई पर राखी सिर्फ इसलिए नहीं बंध पाती क्योंकि उनकी बहनों को उनके माता-पिता ने इस दुनिया में आने ही नहीं दिया। यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि जिस देश में कन्या पूजन का विधान शास्त्रों में है वहीं कन्या भ्रूण हत्या के मामले सामने आते हैं। यह त्योहार हमें यह भी याद दिलाता है कि बहनें हमारे जीवन में कितना महत्व रखती हैं। - दीप्ति जैन
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों और बेटियों को विशेष उपहार देते हुए राज्य परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। इसके तहत 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक महिला यात्री तथा उनके साथ एक सहयोगी मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, जलभराव, बाढ़ राहत, शिक्षा व्यवस्था और चीनी की उपलब्धता समेत विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह का पर्व है और इस अवसर पर महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने नि:शुल्क बस यात्रा की व्यवस्था की है। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिया कि इस दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
प्रदेश में हो रही बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पंपिंग स्टेशन लगाने और नालों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था प्रभावी होनी चाहिए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित हर परिवार तक राहत सामग्री और सरकारी सहायता समय पर पहुंचाई जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की चीनी मिलों में वर्तमान में 179.38 लाख क्विंटल चीनी का भंडार उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि सहकारी चीनी मिलों में 23.60 लाख क्विंटल, निगम की चीनी मिलों में 5.28 लाख क्विंटल और निजी चीनी मिलों में 150.50 लाख क्विंटल चीनी उपलब्ध है। इसके अलावा जून और जुलाई के दौरान 235 लाख क्विंटल चीनी की बिक्री की जा चुकी है, जिसका बड़ा हिस्सा अभी भी खुले बाजार में उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर 15 अक्टूबर से चीनी मिलों का संचालन शुरू कराया जाए ताकि बाजार में पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।
सीएम योगी ने अधिकारियों को चीनी की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चीनी की कमी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी डीलर 30 दिनों से अधिक का स्टॉक नहीं रखेगा और एक समय में 400 टन से ज्यादा चीनी का भंडारण नहीं करेगा। वहीं, बड़े उपभोक्ताओं को भी 15 दिनों से अधिक का स्टॉक रखने की अनुमति नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को थोक और खुदरा विक्रेताओं तथा चीनी मिलों के गोदामों का सत्यापन कर वास्तविक स्टॉक की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जिलाधिकारी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज में भ्रम और अशांति फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Yogi Adityanath: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान
Raksha Bandhan: राखी की डिलीवरी में नहीं होगी देरी, दिल्ली में डाक विभाग ने किए विशेष इंतजाम
नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने दिल्ली में विशेष तैयारियां की हैं। दिल्ली सर्किल के तहत 34 प्रमुख डाकघरों के साथ-साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विशेष राखी काउंटर स्थापित किए गए हैं, ताकि राखियों और अन्य जरूरी पार्सलों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह बात कही गई है।
डाक विभाग ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपनी राखियां और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री समय रहते भेजें। विभाग ने सुरक्षित और तय समय के भीतर डिलीवरी के लिए 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी है।
विभाग के अनुसार, इन सेवाओं के तहत निर्धारित समय में डिलीवरी की गारंटी दी जाती है। यदि किसी कारणवश देरी होती है, तो ग्राहकों को "मनी बैक गारंटी" की सुविधा भी उपलब्ध है।
इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा, जिसे देखते हुए डाक विभाग ने 22 अगस्त 2026 तक राखी मेल की बुकिंग और प्रेषण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, ताकि देश भर में राखियां समय पर पहुंच सकें।
डाक विभाग ने बताया कि 24 स्पीड पोस्ट सेवा केवल 35 निर्धारित बुकिंग केंद्रों पर उपलब्ध है। इसके माध्यम से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे 6 प्रमुख महानगरों में तेजी से डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है।
संचार मंत्रालय के अनुसार, त्योहारी सीजन के दौरान यह सेवा ग्राहकों को तेज, भरोसेमंद और सुनिश्चित डिलीवरी का विकल्प प्रदान करती है, जिससे राखियां समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
राखी के लिए विशेष काउंटर जिन प्रमुख डाकघरों में बनाए गए हैं, उनमें अशोक विहार मुख्य डाकघर (एचपीओ), नई दिल्ली जीपीओ, सिविल लाइंस डाकघर, न्यू सब्जी मंडी डाकघर, चाणक्यपुरी डाकघर, नारायणा इंडस्ट्रियल एस्टेट एचपीओ, दिल्ली जीपीओ और पटेल नगर डाकघर शामिल हैं।
इसके अलावा दिल्ली कैंट, पश्चिम विहार, हौज खास, रमेश नगर मुख्य डाकघर, इंद्रप्रस्थ, रोहिणी सेक्टर-7, जनकपुरी, आर.के. पुरम सेक्टर-5, कृष्णा नगर, आर.पी. भवन, करोल बाग और संसद मार्ग स्थित डाकघरों में भी यही सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
स्पीड पोस्ट सेवाओं की बुकिंग दिल्ली के कई केंद्रों पर उपलब्ध है, जिनमें कश्मीरी गेट, बसंत लोक, एएमपीसी, मार्केट रोड, कृष्णा नगर, दिल्ली जीपीओ, नई दिल्ली जीपीओ, नारायणा इंडस्ट्रियल एस्टेट, आरएमएस भवन का पीओएस काउंटर और सफदरजंग स्थित ई-कॉमर्स सेंटर प्रमुख हैं।
रक्षाबंधन पर श्रीराम पब्लिक स्कूल दोघट की छात्राओं ने राष्ट्रपति महोदया को बांधी राखी
पूरे क्षेत्र के लिए यह गौरव का क्षण – डॉ राजीव तोमर
दोघट (सच कहूँ/संदीप दहिया)। Doghat News: भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार इस बार श्रीराम पब्लिक स्कूल, दोघट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण लेकर आया। विद्यालय की चार प्रतिभाशाली छात्राओं कुमारी अवनी तोमर, शानवी तोमर, ईशु पंवार और वंशिका राठी को देश की प्रथम नागरिक, महामहिम राष्ट्रपति महोदया को राखी बांधने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह अवसर विद्यालय और क्षेत्र दोनों के लिए गर्व का विषय बन गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राएँ पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी थीं और उनके हाथों में रंग-बिरंगी, स्वयं निर्मित राखियाँ थीं, जिनमें उनके अपने हाथों का श्रम और स्नेह झलक रहा था। जैसे ही वे राष्ट्रपति महोदया के समक्ष पहुँचीं, वातावरण में एक अद्भुत गरिमा और आत्मीयता का भाव उत्पन्न हो गया।
छात्राओं ने राखी बांधते समय राष्ट्रपति के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखी जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर विद्यालय की कॉर्डिनेटर श्रीमती साधना त्यागी ने भी राष्ट्रपति महोदया को सम्मान स्वरूप एक सुंदर उपहार भेंट किया। यह उपहार न केवल औपचारिकता का प्रतीक था, बल्कि विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक भी था। राष्ट्रपति महोदया ने इस विशेष अवसर पर छात्राओं और विद्यालय के प्रतिनिधियों को आशीर्वाद देते हुए रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और एकजुटता की भावना को समाज में स्थापित करने का पर्व है।” उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी और कहा कि देश की प्रगति के लिए शिक्षित और संस्कारी युवाओं का योगदान अत्यंत आवश्यक है। Doghat News
विद्यालय डायरेक्टर डॉ. उपेंद्र चौधरी ने इस अवसर को विद्यालय के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा, “यह गर्व का क्षण न केवल हमारे विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए है। हमारी छात्राओं ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी अवसर मिलने पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के अनुभव बच्चों में आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को और प्रबल बनाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के चेहरे पर उत्साह और गर्व की झलक थी। विद्यालय में इस अवसर को लेकर विशेष उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें अन्य छात्रों ने भी रक्षाबंधन के महत्व पर भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों और सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे पूरा माहौल त्योहार की खुशियों से भर गया।
प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव तोमर ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व का राष्ट्रपति महोदया के साथ मनाया जाना न केवल छात्राओं के लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा, बल्कि यह संदेश भी देता है कि भारतीय संस्कृति और परंपराएँ समय के साथ और भी सशक्त रूप से आगे बढ़ रही हैं। Doghat News
यह भी पढ़ें:– शाहनवाज हत्याकांड का पांचवा आरोपी गिरफ्तार, भेजा कारागार
कल्पना स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: खांडा मार्ग पर स्थित कल्पना चावला विद्यापीठ में नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक दूसरे को राखी बांधकर रक्षा बंधन का त्योहार बड़े उत्साह और हर्ष के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रातकालीन सभा का आयोजन सत्यम सदन द्वारा किया गया। मंच का संचालन अध्यापिका विनीता ने किया।
विद्यार्थियों ने नृत्य, कविता तथा हुमायूं और रानी कर्णावती की कहानी को बताते हुए एक नाटक प्रस्तुत किया। विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर राखियां बनाई। प्राचार्या उषा वत्स ने बताया कि यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन बांधती है। जिसे राखी कहते हैं। यह एक हिन्दू व जैन त्योहार है जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। विद्यालय में भी विद्यार्थियों ने एक दूसरे को राखी बांधकर रक्षा बंधन के त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाया। Kharkhoda News
यह भी पढ़ें:– UP Metro News: यूपी के इन शहर में मेट्रो ने पकड़ी है रफ्तार! मेरठ से भी आई खुशखबरी
सेंट आर वीं में बहनो ने नन्ही नन्ही कलाइयों पर राखी बांध हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन का पर्व
बड़ौत (सच कहूँ/संदीप दहिया)। Baraut: सैंट आर. वी. कॉन्वेंट स्कूल में राखी पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एक विशेष प्रार्थना से हुआ जिसकी थीम थी प्रेम, सुरक्षा औऱ सम्मान।छात्रों ने कविता और भाषण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। इस विशेष अवसर पर नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।नन्हे मुन्ने बच्चे राखी व छोटे-छोटे गिफ्ट लेकर आए बहनों ने अपने भाइयों को राखी बाँधी और नन्हे मुन्ने भाइयों ने उन्हें उपहार भेंट किए। Baraut
कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा पाँच व छह में थाली डेकोरेशन, कक्षा तीन व चार में राखी डेकोरेशन एवं कक्षा सात व आठ में लेटर राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने अपनी नन्हीं उंगलियों से सुंदर राखियाँ एवं पूजा थालियाँ सजाईं। लेटर राइटिंग प्रतियोगिता में बहनों ने अपने भाइयों के लिए स्नेह और शुभकामनाएँ व्यक्त कीं, वहीं भाइयों ने अपनी बहनों के लिए प्यार भरे वचन और रक्षा का संकल्प पत्र के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने बच्चों की रचनात्मकता और भावनात्मक अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए कहा रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, यह जीवन भर निभाए जाने वाले रिश्तों की नींव है।
निदेशिका श्रीमती चारू जैन ने बताया राखी का पर्व हमें सिखाता है कि प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का संबंध केवल शब्दों का नहीं, कार्यों का होता है। जब बचपन से ही इन मूल्यों की शिक्षा दी जाती है, तभी एक सशक्त समाज की नींव रखी जाती है।कार्यक्रम को सफल बनाने में भावना कुमारी, वंदना बिंदल, वंदना मलिक, सविता तोमर, तनु राणा, शकुंतला जैन, आयुषी तोमर, पूजा तोमर,प्रिंसी जैन, नेहा तोमर, रश्मि, बेबी तोमर, शालिनी,आंचल जैन, दीपा जैन, दीपा तोमर, कशिश, दीपा दाँगी, बेबी आर्य, प्रियांशी चौहान, पूजा मलिक, निशा, अंजना, रूपल, सुषमा शर्मा, सुशीला वर्मा,आरती तोमर आदि का पूर्ण सहयोग रहा है। Baraut
यह भी पढ़ें:– साले की शादी में जा रहे जीजा की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या