Fraud Call - Sach Kahoon Hindi
फोन कॉल आने पर घबराकर जल्दबाजी में न लें कोई निर्णय : थाना प्रभारी
Sirsa Fraud Call: ओढां, राजू। ठग ठगी के नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को लूटने में लगे हुए हैं। मामला ओढां थाना क्षेत्र के गांव ख्योवाली का है। जहां एक ठग ने एसपी बनकर कथित रूप से एक महिला को कॉल की और 30 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस नकली एसपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Sirsa News
महिला सुमन के पास व्हाट्सएप कॉल आई कि ‘मैं कालांवाली क्राइम ब्रांच से एसपी बोल रहा हूं। तुम्हारे पति प्रदीप को 3 अन्य लड़के के साथ हमने 4 पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। उसके साथ के तीनों लड़के दुराचार के आरोपी है। तुम्हारा पति निर्दोष है, तुम हमें 30 हजार रुपये दे दो, हम उसे जांच में निकाल देंगे। बाद में जांच उपरांत हम तुम्हें उक्त राशि वापस कर देंगे।’ सुमन का पति प्रदीप उस समय बाहर गया हुआ था। नकली एसपी का फोन सुनकर महिला सुमन घबरा गई और उसने इधर-उधर से 30 हजार रुपये का इंतजाम किया। जिसके बाद ठग ने महिला को अपना अकाउंट नंबर बताया जिस पर उसने 30 हजार रुपये डाल दिए।
प्रदीप के मुताबिक उसने अपनी पत्नी को कई बार फोन भी किए थे
वहीं जब सायं को प्रदीप के घर लौटने पर जब सुमन ने उससे पूरी बात पूछी तो पता चला कि उक्त एसपी नकली था और प्रदीप के साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई। प्रदीप के मुताबिक उसने अपनी पत्नी को कई बार फोन भी किए थे, लेकिन उसका मोबाइल बार-बार व्यस्त आ रहा था। क्योंकि साइबर ठग ने उसे बातों में उलझा रखा था। इस ठगी के बाद प्रदीप ने ओढां थाना में शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि इस तरह फोन कॉल से बचें, सतर्कता में ही बचाव है। इस विषय में पुलिस हर रोज जागरूक भी कर रही है। इस तरह के फोन कॉल आने पर घबराकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। Sirsa News
Anil Vij Visit in Sirsa: सिरसा में परिवहन, ऊर्जा मंत्री विज के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट!
पुलिसकर्मी बता महिला से ठगे सवा 7 लाख रुपए
जींद (सच कहूँ न्यूज)। Jind News: जींद में ठगों ने खुद को पुलिस कर्मी बता कर एक महिला को फोन किया कि उसके बेटा दुष्कर्म के केस में फंसा है। उसे केस से निकालने का झांसा देकर 7 लाख 20 हजार रुपए ठग लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने थाना साइबर क्राइम में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जींद में शर्मा नगर निवासी किरण ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि उसके फोन पर व्हाट्सअप कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको पुलिस कर्मी बताते हुए उसके बेटे दुष्कर्म मामले में फंसा होने की बात कही। आरोपियों ने कहा कि आपका बेटा दुष्कर्म मामले में पकड़ा गया है। Jind News
अगर इसको केस में से बाहर निकालना है तो 2 लाख रुपए लगेंगे। ठगों ने उसकी रोते हुए बेटे से भी बात करवाई। महिला ने बताया कि इससे वह डर गई और घबराकर आनन-फानन में उनके खाते में 2 लाख रुपए डाल दिए। इसके बाद दोबारा से भय दिखाते हुए रुपए मांगे। इस बार उसने रुपए खाते की बजाय मनी ट्रांसफर एजेंट से डलवाने को कहा। इस पर उसे ट्रांसफर एजेंट से रुपए डलवा दिए। इस प्रकार ठग उससे 7 लाख 20 हजार रुपए हड़प गए। महिला ने ठगों की डिमांड बढ़ते देख उसने अपने जेठ को पूरी घटना के बारे में बताया। इस पर उसे ठगी होने का पता चला। कुछ समय के बाद उसके जेठ के बेटे ने उसके बेटे से बात की तो वह सकुशल मिला और उन्हें ठगी के बारे में पता चला। साइबर थाना पुलिस ने किरण की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें:– धुंध ने रोका बारात का रास्ता, तो रोडवेज बस में सवार होकर पहुंचा दूल्हा
आपके बेटा का विदेश में झगड़ा हो गया है, समझौता करने के इतने रुपए लगेगे | Kaithal News
विदेशों से रिश्तेदार या जानकार बनकर साइबर ठग कर रहें हैं ठगी, रहे सावधान: एसपी राजेश कालिया
पैसे ट्रांसफर करने से पहले अच्छी तरह से कर लें जांच, टेक्नोलोजी के दौर में सावधानी ही एकमात्र उपाय
कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। आज के समय साइबर अपराध (Cyber ​​Crime) चरम पर हैं, साइबर अपराधियों द्वारा आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है। ऐसे में विदेशों से रिश्तेदार या जानकार बनकर साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी का एक नया तरीका अपनाया जा रहा है। Kaithal News
इस बारे पूर्ण जानकारी देते हुए एसपी राजेश कालिया ने बताया कि आजकल बहुत से बच्चे पढ़ाई व काम के सिलसिले विदेशों में गए हुए हैं। साइबर ठग इसी बात का फायदा उठाते हुए विदेशों से कॉल करते हैं और कहते हैं कि आपके रिश्तेदार या आपके बच्चे का झगड़ा हो गया है या एक्सीडेंट हो गया है या उसको किसी मामले में पुलिस ने पकड़ लिया है, या कोई अन्य बात बताकर वह आपसे पैसो की डिमांड करता है और कहता है कि समझौता वगेरा में पैसे देने पडेगें। ऐसी स्थिति में हम घबरा जाते है क्योंकि हमारा रिश्तेदार व बच्चा हमसे दूर होता है और हम अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए बिना सोचे समझे ही हडबडाहट में उनको पैसे भेज देते हैं और बाद में हमें पता चलता है कि हमारे साथ तो ठगी हुई है। Kaithal News
इसके अलावा विदेश से कोई आपका रिश्तेदार बनकर आपको कॉल करता है और कहता है कि उसने आपके खाते में पैसे डाले हैं। वह पैसे आप से भारत में कोई एजेंट ले लेगा। साइबर ठग डाले हुए पैसों की नकली रसीद भी आपको व्हाट्सएप देता है। इसके अतिरिक्त साइबर ठग आपका संबंधी बनकर कहता है कि वह आपके खाते में पैसे डालेगा, जो आप से एक एजेंट लेकर जाएगा, इसके लिए वह आपको एक लिंक भेजेगा और उस पर क्लिक करने बारे कहेगा। आपके द्वारा उस लिंक पर क्लिक करते ही आपको खाता खाली हो जाएगा। Kaithal News
एसपी ने कहा कि इस तरह के ठगो से सावधान रहें। यदि इस तरह की कोई फोन कॉल आपके पास आती है तो बिना घबराए संयमता से काम ले और इस काल की पहले अच्छी तरह जांच कर ले। विदेश में बैठे अपने अन्य जानकार/रिश्तेदार से इस बारे बात करे। उसके बाद ही अगला कदम उठाए। उन्होने बताया कि इसके बावजूद भी हम साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत भारत सरकार द्वारा जारी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करे।
यह भी पढ़ें:– पुलिस ने चैकिंग अभियान में 4 लाख 5 हजार किए जब्त
Fake Phone Call: अपने आप को सीबीआई अफसर बता कर रहे कॉल कि आपका बेटा हमारे हिरासत में छुड़वाना है तो पैसा चाहिए
डॉ. संदीप सिंहमार।
Fake Phone Call: बेशक सरकार डिजिटल मनी को प्रोत्साहित कर रही हो,लेकिन इसके साथ ही साइबर क्राइम के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जैसे-जैसे तकनीक विकसित हो रही है, उसके साथ-साथ साइबर क्राइम करने वालों ने भी अपना तरीका बदल लिया है। आजकल अपने आप को सीबीआई ऑफिसर बताकर लोगों के पास लगातार फोन आ रहे हैं की उनके बच्चे ने अपराध किया है और वह उनकी हिरासत में है। यदि आपको छुड़वाना है तो हमारे अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दो। इसे ही इमोशनल ब्लैकमेलिंग कहा जाता है। ऐसे कई पेरेंट्स है, जिनके बच्चे पढ़ाई या नौकरी के उद्देश्य से घर से बाहर रहते हैं। ऐसे बच्चों को साइबर ठग ट्रैक कर लेते हैं। उनके अभिभावकों के नंबर निकाल लेते हैं। Fake Phone Call
फिर चलता है इमोशनल ब्लैकमेलिंग का खेल। इस इमोशनल ब्लैकमेलिंग में भारत ही नहीं पाकिस्तान के नंबरों से भी लोगों के पास फोन आ रहे हैं। इतना ही नहीं साइबर ठग लोगों के पास व्हाट्सएप कॉल करते हैं और व्हाट्सएप की डीपी पर पुलिस की वर्दी में किसी का फोटो अपलोड कर देते हैं। ताकि सामने वाले को यह तसल्ली हो जाए कि यह वास्तव में ही कोई पुलिस अधिकारी या फिर सीबीआई जांच अधिकारी बोल रहा है। हिसार में ऐसे मामलों को बढ़ता देख के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय की ओर से विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विशेष नोटिस भी निकला गया है। विशेष तौर पर हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया गया है। यदि किसी भी विद्यार्थी के साथ इस तरह की साइबर क्राइम की घटना होती है तो विश्वविद्यालय के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। बीते दिवस हिसार की एक लड़की के पास भी ऐसे ही एक नकली सीबीआई अधिकारी का फोन आया था।
इतना ही नहीं सिरसा के एक राष्ट्रीय समाचार पत्र में काम करने वाले संपादक के स्तर के अधिकारी के पास भी पाकिस्तान के नंबर से ऐसी ही कॉल आई। लेकिन दोनों की जागरूकता से साइबर ठगी नहीं हो पाई। जब इस तरह की साइबर ठगी की बात चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत विद्यार्थियों के लिए नोटिस निकाल दिया। हरियाणा पुलिस का साइबर क्राइम विभाग भी समय समय पर लोगों को साइबर क्राइम के संबंध में जागरूक करता रहता है। साइबर अपराध वास्तव में विकसित हो रहा है, अपराधी तेजी से नई रणनीति अपना रहे हैं। यहां कुछ सामान्य समकालीन तरीके और उनसे बचने के सुझाव दिए गए हैं Fake Phone Call
इन आधुनिक तकनीक से भी बना रहे शिकार | Fake Phone Call
इसमें आमतौर पर नकली ईमेल या संदेश शामिल होते हैं जो वैध स्रोतों से आते प्रतीत होते हैं, तथा व्यक्तियों को धोखा देकर उनसे व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। उसके बाद फिर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाकर पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लेते हैं।
हमेशा ऐसे लोगों का पता सत्यापित करें और अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें। मैलवेयर जो आपकी फ़ाइलों को एन्क्रिप्ट करता है, तथा पहुंच बहाल करने के लिए भुगतान की मांग करता है।नियमित रूप से अपने डेटा का बैकअप लें, मजबूत एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें, और इंटरनेट से अज्ञात फ़ाइलें डाउनलोड करने से बचें।मनोवैज्ञानिक युक्तियों के माध्यम से गोपनीय जानकारी देने के लिए व्यक्तियों को प्रभावित करना, जिसमें अक्सर जल्दबाजी या छद्मवेश शामिल होता है। ऐसा करने से बचें। संवेदनशील जानकारी मांगने वाले अनचाहे संचार के प्रति सजग रहें तथा अनजान चैनल के माध्यम से मांग करने वालों की पहचान सत्यापित करें।
एसएमएस (स्मिशिंग) या वॉयस कॉल (विशिंग) के माध्यम से फ़िशिंग, अक्सर बैंक या अन्य संस्थान के रूप में प्रस्तुत होकर संवेदनशील जानकारी निकाल लेते हैं। क्योंकि आपके नेट बैंकिंग से संबंधित पासवर्ड विभिन्न साइटों पर से होते हैं। ऐसा करने से भी बच्चे हैं। इतना हो सके नेट बैंकिंग का काम अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर ही पूरे करें मोबाइल से नेट बैंकिंग का काम करने पर ठगी का शिकार होने के चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं। व्यक्तिगत जानकारी मांगने वाले संदिग्ध एसएमएस या कॉल का जवाब न दें। सत्यापित संपर्क विवरण का उपयोग करके सीधे हर जिले में स्थापित साइबर क्राइम थाना में इसकी शिकायत करें।किसी भी प्रकार की सूचना चुराने या बदलने के लिए दो पक्षों के बीच संचार को बाधित करना। तरीके को भी मुख्य तौर पर अपना जा रहा है। Fake Phone Call
पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है कि सामने वाला असली है या नकली। सुरक्षित, एन्क्रिप्टेड कनेक्शन का उपयोग करें, संवेदनशील लेनदेन के लिए सार्वजनिक वाई-फाई से बचें और वीपीएन सेवाओं का उपयोग करें। एक सेवा से चुराए गए उपयोगकर्ता नाम/पासवर्ड जोड़े का उपयोग दूसरी सेवा तक पहुंचने के लिए करना, लोगों की पासवर्ड का पुनः उपयोग करने की आदत का फायदा उठाना। इसलिए बार-बार अपने पासवर्ड को बदलते रहना चाहिए। प्रत्येक खाते के लिए अद्वितीय पासवर्ड का उपयोग करें और जहां भी संभव हो दो-कारक प्रमाणीकरण (2FA) का उपयोग करें। दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर को वैध अनुप्रयोगों के रूप में ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं। केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें, और इंस्टॉल करने से पहले समीक्षाएं और अनुमतियां पढ़ें।
नेटवर्क तक पहुंच प्राप्त करने के लिए असुरक्षित उपकरणों का उपयोग करने से बचे। डिफ़ॉल्ट पासवर्ड बदलें,अपडेट इंस्टॉल करें, और सुनिश्चित करें कि IoT डिवाइस प्राथमिक डिवाइस से अलग नेटवर्क से जुड़े हों। निवेश धोखाधड़ी, फर्जी ऑनलाइन ऋण और अन्य वित्तीय घोटाले भी रोज़मर्रा का हिस्सा बन चुके है। हर दिन लगभग हर किसी के पास झट से लोन प्राप्त करने का द्वारा लिंक प्राप्त होता है इस लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं आपके अकाउंट की सारी जानकारी साइबर तो के पास पहुंच जाती है। स्वतंत्र स्रोतों के माध्यम से वित्तीय प्रस्तावों की वैधता की पुष्टि करें। महत्वपूर्ण निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकारों से परामर्श करें।
अपने वित्तीय विवरणों और क्रेडिट रिपोर्ट की नियमित निगरानी करें। निपटान से पहले व्यक्तिगत जानकारी वाले दस्तावेज़ों को नष्ट कर दें। सावधानी से अच्छे सुरक्षा अभ्यास अपनाना साइबर अपराध का शिकार होने के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है। सॉफ़्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट करें, खुद को और दूसरों को शिक्षित करें, और अप्रत्याशित या असामान्य संचार के प्रति सतर्कता बनाए रखें। करने से काफी हद तक साइबर ठगी से बचा जा सकता है।
साइबर अपराध का परिदृश्य नई तकनीकों और सामाजिक बदलावों का फ़ायदा उठाने के लिए लगातार विकसित हो रहा है। 2024 तक, कई प्रमुख रुझान उभर कर सामने आए हैं। जिनके माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। हालांकि साइबर ठगी से बचने के लिए साइबर थाने भी अलग से स्थापित किए गए हैं। लेकिन साइबर थानों में भी ऐसे मामलों की लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है
रैंसमवेयर का विकास | Fake Phone Call
रैंसमवेयर हमले अधिक आधुनिक हो गए हैं, जिसमें डबल एक्सटॉर्शन प्रचलित हो रहा है। साइबर अपराधी न केवल डेटा एन्क्रिप्ट करते हैं, बल्कि फिरौती न देने पर संवेदनशील जानकारी जारी करने की धमकी भी देते हैं। वे बड़ी कंपनियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे दोनों को निशाना बनाते हैं, जिससे भुगतान करने का दबाव बढ़ता है।
साइबर हमलों में AI और मशीन लर्निंग
साइबर अपराधी फ़िशिंग को बढ़ाने, हमलों को स्वचालित करने और पहचान से बचने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का लाभ उठा रहे हैं। चैट जीपीटी या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जनित सामग्री अत्यधिक व्यक्तिगत फ़िशिंग ईमेल बना सकती है, जिससे उन्हें पहचानना और उनसे बचाव करना कठिन हो जाता है। Hisar News
आपूर्ति श्रृंखला अटैक
साइबर हमलावर बड़े संगठनों में घुसपैठ करने के लिए आपूर्ति श्रृंखला के कम सुरक्षित तत्वों को निशाना बनाते हैं। एक उल्लेखनीय उदाहरण में तीसरे पक्ष के सेवा प्रदाताओं पर हमले शामिल हैं, जो अधिक महत्वपूर्ण लक्ष्यों के लिए प्रवेश बिंदु के रूप में काम करते हैं, जैसा कि सोलरविंड्स उल्लंघन जैसी हाई-प्रोफाइल घटनाओं में देखा गया है।
क्रिप्टोजैकिंग
क्रिप्टोकरेंसी के उदय के साथ, क्रिप्टोजैकिंग ने गति पकड़ ली है। इसमें अक्सर उपयोगकर्ता की जानकारी के बिना क्रिप्टोकरेंसी माइन करने के लिए डिवाइस को हाईजैक करना शामिल है, जिससे धीमी गति से प्रदर्शन और ऊर्जा लागत में वृद्धि होती है।
महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमला | Fake Phone Call
बिजली ग्रिड, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली और जल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं पर हमलों में वृद्धि हुई है। इन हमलों का उद्देश्य महत्वपूर्ण व्यवधान पैदा करना है और सार्वजनिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।
डीपफेक और सिंथेटिक मीडिया
साइबर अपराधी पहचान की चोरी, गलत सूचना और धोखाधड़ी के लिए डीपफेक का उपयोग करते हैं। यथार्थवादी डीपफेक तकनीक वीडियो और ऑडियो में हेरफेर कर सकती है, जिससे वैध संचार और मीडिया की पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसलिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट को हमेशा चेक करते रहें वह उसके पासवर्ड एसएमएस में पर बदलते रहें।
मोबाइल डिवाइस एक्सप्लॉइट्स
जैसे-जैसे मोबाइल डिवाइस दैनिक जीवन और व्यवसाय का अभिन्न अंग बनते जा रहे हैं, वे आकर्षक लक्ष्य बनते जा रहे हैं। एक्सप्लॉइट्स में मैलवेयर से भरे ऐप से लेकर ऑपरेटिंग सिस्टम में कमज़ोरियाँ शामिल हैं, जो व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट डेटा से समझौता करती हैं। Hisar News
IoT कमज़ोरियाँ
इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स (IoT) डिवाइस के प्रसार ने नई कमज़ोरियों को जन्म दिया है। खराब तरीके से सुरक्षित IoT डिवाइस हमलावरों के लिए बड़े नेटवर्क में घुसपैठ करने के लिए आसान प्रवेश बिंदु प्रदान करते हैं।
सोशल इंजीनियरिंग
फ़िशिंग और स्पीयर-फ़िशिंग जैसी तकनीकें अत्यधिक प्रभावी बनी हुई हैं। सोशल इंजीनियरिंग हमले तकनीकी कमज़ोरियों के बजाय मानव मनोविज्ञान का शोषण करते हैं, जिससे पारंपरिक साइबर सुरक्षा उपायों से उनका मुकाबला करना मुश्किल हो जाता है।
डार्क वेब मार्केटप्लेस
डार्क वेब चोरी किए गए डेटा, मैलवेयर और हैकिंग टूल के व्यापार का केंद्र बना हुआ है। ये मार्केटप्लेस अवैध संसाधनों तक आसान पहुँच प्रदान करके साइबर अपराध को बढ़ावा देते हैं। इन प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी रखना प्रभावी साइबर सुरक्षा रणनीतियों को विकसित करने और उभरते खतरों से सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। Fake Phone Call
यह भी पढ़ें:– Expressway In Bihar: बिहार के इन शहरों की बदल जाएगी किस्मत, 2 लेन सड़कों को फोरलेन में बदलने की तैयारी, पढ़ें लिस्ट
बैंक अधिकारी बन लगाई तीस हजार रूपए की चपत
डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। बैंक अधिकारी बन फर्जी कॉल के जरिए एटीएम का पासवर्ड पूछकर उनके खाते से पैसे निकलवाकर बैंक उपभोक्ताओं को चूना लगाने के अनेक मामले आए दिन प्रकाश में आते हैं और पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर बैंक उपभोक्ताओं को जागरूक भी किया जाता रहा है लेकिन इसके बावजूद लोग इनके झांसे में आ जाते हैं।
ऐसा ही एक मामला वार्ड 15 निवासी नगर परिषद के सेवानिवृत्त सफाई दरोगा रमेश कुमार पुत्र माधो राम के साथ घटित हुआ। उन्होंने फेक कॉॅल पर विश्वास करते हुए अपनी पर्सनल जानकारी व पासवर्ड की जानकारी उपलब्ध करवा दी, जिसके बाद उनके बैंक खााता से करीब तीस हजार रूपये की राशि निकल गई। गनीमत रही कि उन्होंने जल्द ही इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों को देते हुए अपना बैंक अकाऊंट तुरंत प्रभाव से बंद करवा दिया अन्यथा उनके खाते से भारी भरकम राशि निकल सकती थी। इस संबंध में उन्होंने शहर थाना प्रभारी को भी एक लिखित शिकायत सौंपी है।
ऐसे फंसाया जाल में
शिकायत में रमेश कुमार ने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में है और उक्त खाते का उन्होंने एटीएम भी लिया है। शनिवार की सुबह उनके पास एक मोबाईल नंबर 73199-90519 से एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने अपने आप को बैंक अधिकारी बताते हुए पूछा कि आपने जो नया एटीएम लिया है, उसे शुरू करवा लिया कि नहीं, जब मैंने हां कहा तो उसने कुछ जानकारी के संबंध में उसका नंबर पूछा। मैंने उक्त व्यक्ति को अपना एटीएम का नंबर बता दिया।
एटीएम नंबर की जानकारी मिलते ही कुछ समय बाद उन्हें मैसेज मिले कि उनके खाते से दो बार में 29,998 रुपये निकल गए हैं, जो ई-कॉम के 721715091499 के खाते में जमा हुए हैं, जिसके बाद उन्होंने अपना बैंक अकाऊंट बंद करवा दिया, नहीं तो और भी नुक्सान हो सकता था। उन्होंने शहर थाना प्रभारी से उक्त मामले में कार्रवाई की मांग की है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।