Yulimar Rojas - Sach Kahoon Hindi

यूलिमर रोजस ने वेनेजुएला के लिए जीता पहला विश्व स्वर्ण पदक
लंदन (एजेंसी)। यूलिमर रोजस ने विश्व एथेटिक्स चैंपियनशिप में तिहरी कूद में अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी कैटरीन इबारगुएन को दो सेंटीमीटर के अंतर से हराकर वेनेजुएला के लिए पहली बार विश्व स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है जिसके बाद वेनेजुएला में जश्न का माहौल छा गया। 21 वर्षीय रोजस ने अपने दक्षिण अमेरिकी देश के लिए विश्व चैंपियनशिप में पहला पदक हासिल किया है जबकि इसके एक दिन पहले महिलाओं के पोल वाल्ट में रॉबिली पिनाडो ने कांस्य पदक जीता। हीं गत वर्ष रियो डी जेनेरो में रोजस से आगे रहीं कोलंबिया की इबारगुएन लगातार तीसरी बार विश्व खिताब से चूक गई।

वह पांचवें राउंड तक 14.89 मीटर के साथ बढ़त पर थीं लेकिन रोजस ने चौथे प्रयास में 14.91 मीटर की कूद के साथ समीकरण बदल दिए। हालांकि वेनेजुएला के लिए पहला विश्व चैंपियन पदक जीतने से उत्साहित रोजस ने अपने देश में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन में मारे गए 120 लोगों और मौजूदा स्थिति पर दु:ख भी जताया। महिलाओं की 1500 मीटर रेस में ओलंपिक विजेता केन्या की धाविका फेथ किपियोंग ने लंदन स्टेडियम में भी अपना दबदबा कायम रखते हुए विश्व खिताब अपने नाम किया।

कैस्टर सेमेन्या को मिला कांस्य

दो वर्ष पहले रजत जीतने वाली किपियोंग ने 600 मीटर की दूरी रहते हुए जबरदस्त फार्म में चल रहीं हॉलैंड की सिफान हासन को पीछे छोड़ चार मिनट 2.59 सेकिंड में जीत दर्ज कर ली। वर्ष 2011 चैंपियन अमेरिका की 30 वर्षीय जैनी सिम्पसन ने भी ट्रैक पर कमाल की तेजी दिखाई और दूसरा स्थान हासिल किया जबकि दक्षिण अफ्रीका की 800 मीटर विशेषज्ञ कैस्टर सेमेन्या को कांस्य मिला। हालांकि यहां 55 हजार दर्शकों के सामने घरेलू पसंदीदा लॉरा मुइर और लॉरा व्हाइटमैन निराश कर गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।