Athletics Championship - Sach Kahoon Hindi

Athletics Championship: झारखंड में नेशनल स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छाया सोनीपत का छौरा, 3 हजार मीटर रेस में जीता गोल्ड
परिवार में खुशी, जन्मदिन पर खुद को दिया गोल्ड मेडल का तोहफा

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Athletics Championship: हरियाणा के सोनीपत जिले के रायपुर गांव के अरुण ने झारखंड में आयोजित 68वीं नेशनल स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। अंडर-19 आयु वर्ग की 3 हजार मीटर दौड़ में अरुण ने अपने दमदार प्रदर्शन से पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने यह रेस 8 मिनट 9 सेकेंड 25 मिलीसेकेंड में पूरी की। इससे पहले दिसंबर में 39वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी अरुण ने 10 हजार मीटर की रेस में कांस्य पदक जीता था। अरुण की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। Sonipat News

नेशनल स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में हुआ। सोमवार को लड़कों की 3 हजार मीटर दौड़ में 15 राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा के अरुण ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी और सबसे पहले फिनिश लाइन पार की। इस प्रतियोगिता में दूसरे और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के धावक रहे। हरियाणा के धावकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य ने चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया।

लगातार बढ़ रहा है अरुण का प्रदर्शन, कई मेडल किए नाम | Sonipat News

अरुण के परिजनों ने बताया कि उनका प्रदर्शन हर प्रतियोगिता में बेहतर होता जा रहा है। 7 दिसंबर 2024 को ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में हुई नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अरुण ने 10 हजार मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीता था और 29 मिनट 43 सेकेंड 48 मिलीसेकेंड में दौड़ पूरी की थी। उन्होंने उस दौड़ में पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा था। अगस्त 2024 में गुरुग्राम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में 5 हजार मीटर रेस में उन्होंने 15 मिनट 15 सेकेंड 86 मिलीसेकेंड में दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा, करनाल में 15 अक्तूबर को हुई हरियाणा स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी अरुण ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

जन्मदिन पर मिला खास तोहफा, माता-पिता को किया समर्पित

अरुण के परिवार के लिए यह उपलब्धि और भी खास है क्योंकि सोमवार को अरुण का जन्मदिन था। पिता और मां का कहना है कि बेटे ने खुद को सबसे बड़ा तोहफा दिया है। अरुण ने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता और कोच संदीप शर्मा को देते हुए कहा कि यह उनकी प्रेरणा और मेहनत का परिणाम है। उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम ऊंचा करना है और इसके लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं। Sonipat News

यह भी पढ़ें:– अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी: प्रदीप कुमार सिंह

जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 8 से, इस उम्र तक के महिला व पुरुष ले सकते हैं भाग!
Junior Athletics Competition: जैतसर (सच कहूँ न्यूज)। जिला एथलेटिक्स ऐसोसिएशन अनूपगढ़ के तत्वावधान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 8 सितंबर को जैतसर के डिफेंस एकेडमी के खेल मैदान में होगा। एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां की जा रही है। Junior Athletics Championships

14, 16, 18 व 20 वर्ष के पुरुष व महिला भाग ले सकते है

जिला एथलेटिक्स ऐसोसिएशन के सचिव जगजीत सिंह ने बताया कि 8 सितंबर को जैतसर डिफेंस एकेडमी के खेल मैदान में पुरुष व महिला वर्ग की 14 वर्षीय जूनियर एथलेटिक्स, 16, 18, 20 वर्षीय आयु वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड साथ लाना होगा। खिलाड़ी अपनी इंट्री अनूपगढ़ के एपीजी अब्दुल कलाम स्टेडियम के सामने स्थित एथलेटिक्स कार्यालय में 7 सितंबर तक करवा सकते हैं। वहीं प्रतियोगिता के दिन सुबह 7 बजें से पूर्व खेल मैदान में भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर जिला एथलेटिक्स ऐसोसिएशन के अध्यक्ष हरदेव सिंह भी मौजूद रहेंगे। Junior Athletics Championships

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में होंगे यह खेल | Junior Athletics Championships

20 वर्षीय पुरूष मुकाबले में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000, 10000 मीटर दौड़, लॉंग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हेमर थ्रो,110/100/400 मीटर हार्डलस, 10 किमी वॉक की प्रतियोगिता होगी। वहीं महिला वर्ग में 5 किमी वॉक रखी गई है। 18 वर्ष पुरूष व महिला मुकाबले में 100, 200, 400 व 1000 मीटर दौड़, लॉंग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, 110 मीटर हार्डलस व 5 किलोमीटर वॉक रहेगी। इसी वर्ग की महिला के लिए 3 किलोमीटर की वॉक रहेगी। Athletics Championship

16 वर्षीय बालक बलिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 60, 600,1000 मीटर रेस वॉक, लॉंग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, जेवलिन थ्रो, 80 मीटर हार्डलस का आयोजन होगा। 14 वर्ष जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 60 मीटर दौड़, लॉंग जंप, हाई जंप, बैक थ्रो, किडस जैवलिन थ्रो, 1 केजी शॉट पुट की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। Junior Athletics Championships

Railway Recruitment: रेलवे में नौकरियों की भरमार, रेलवे भर्ती बोर्ड ने की घोषणा!

जमैका के मैक्लियॉड ने जीता स्वर्ण
विश्व चैंपियनशिप: दो बार की ओलंपिक चैंपियन पोलैंड की अनीता व्लोदारक्जिक ने हैमर थ्रो में जीता स्वर्ण

लंदन (एजेंसी)। ओलंपिक चैंपियन जमैका के उमर मैक्लियॉड ने अपने देशवासियों के चेहरे पर फिर से खुशी लाते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 110 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। हमवतन यूसेन बोल्ट और एलीन थॉम्पसन की 100 मीटर स्पर्धा में मिली हार के बाद मैक्लियॉड ने सोमवार रात बिना कोई गलती किए हुए स्वर्ण जीतकर बोल्ट और थॉम्पसन की हार से मिली निराशा को खत्म कर दिया। 23 वर्षीय एथलीट मैक्लियॉड ने 13.04 सेकेंड में रेस पूरा कर स्वर्ण अपने नाम कर लिया।

उन्होंने इस जीत को बोल्ट को समर्पित करते हुए कहा कि सच पूछिए तो यहां पर मैं जमैका का झंडा ऊंचा रखना चाहता था और मैंने यही किया। यूसेन बोल्ट अभी भी महान है और यह जीत आप लिए है। यहां पर मेरे ऊपर बहुत दबाव था। लेकिन मैंने इसे सकारात्मक रुप में लिया। यह पिछले साल से पूरी तरह से अलग है जब यूसेन, एलीन और मैंने स्वर्ण जीता था। गत चैंपियन रुस के सर्जेरी शुबेनकोव ने 13.14 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। शुबेनकोव बिना रुसी झंडे के तहत स्वतंत्र एथलीट के रुप में इस चैंपियनशिप में उतरे और लंदन में पदक जीतने वाले वह पहली रुसी एथलीट बने।

वांग की यह पहली विश्व खिताब

हंगरी के ब्लाजस बेजी ने 13.28 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं पांच वर्ष पहले यहां स्वर्ण जीतने वाले विश्व रिकॉर्डधारी अमेरिका के एरीस मेरिट ने शुरुआत तो काफी तेज की लेकिन अंत में वह पीछे रह गए। मेरिट 13.31 सेकेंड के साथ पांचवें स्थान पर रहे। इससे पहले दो बार की ओलंपिक चैंपियन पोलैंड की अनीता व्लोदारक्जिक ने अपना दबदबा कायम रखते हुए महिलाओं की हैमर थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। 2012 और 2016 में हुए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली अनीता ने अपने उसी प्रदर्शन को यहां भी बरकरार रखा और स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही तीसरा विश्व खिताब अपने नाम कर लिया।

अनीता ने यहां लंदन स्टेडियम में धीमी शुरुआत के बाद चौथे प्रयास में 77.90 मीटर की थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 31 वर्षीय विश्व रिकॉर्डधारी अनीता ने दर्शकों से कहा कि मैं बहुत खुश हूं और अगली बार फिर आप सब से मिलूंगी। चीन की झेंग वांग ने 75.98 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया। वांग की यह पहली विश्व खिताब है। वहीं अनीता की हमवतन मेलविना कोपरॉन ने पहली प्रयास में ही 74.76  मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।