jaipur - Sach Kahoon Hindi
सूर्यवंशी का आतिशी शतक बेकार, हैदराबाद ने राजस्थान को हराया
जयपुर (एजेंसी)। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के 12 छक्कों की मदद से बने 103 रन की आतिशी पारी बेकार गयी क्योंकि राजस्थान रॉयल्स को कई कैच टपकाने के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों शनिवार को आईपीएल मुकाबले में नौ गेंद शेष रहते पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान ने छह विकेट पर 228 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन उसके गेंदबाज हैदराबाद को नहीं रोक सके। हैदराबाद ने 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाकर आठ मैचों में अपनी पांचवीं जीत हासिल की और तालिका में राजस्थान को अपदस्थ कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया। दूसरी तरफ राजस्थान को आठ मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी और वह चौथे स्थान पर खिसक गया।
हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन ने 31 गेंदों में 74 रन, अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन, हेनरिक क्लासेन ने 29 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 36 रन बनाये। राजस्थान की हार का मुख्य कारण उसकी बेहद खराब फील्डिंग रही। उसके खिलाड़ियों ने कई कैच टपकाये। ध्रुव जुरेल ने पहली गेंद पर कैच छोड़ा लेकिन यह महंगा साबित नहीं हुआ। बाकी खिलाड़ियों ने जरूर कैच छोड़ा क्योंकि हेटमायर, जडेजा और बृजेश के कैच छोड़ने से उन्हें नुकसान हुआ। अभिषेक का कैच 4 और 30 रन पर हेटमायर और जडेजा ने छोड़ा। अभिषेक जैसे खिलाड़ियों को मौके नहीं दे सकते और आरआर को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। दूसरे विकेट की साझेदारी 132 रन की थी और इससे यह पक्का हो गया कि जरूरी रन रेट कम हो गया।
इससे पहले 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने प्रफुल हिंगे के पारी के पहले ओवर में चार छक्के उड़ाने सहित 37 गेंदों पर 103 रन की विस्फोटक पारी में पांच चौके और 12 छक्के उड़ाए। शतक पूरा करने के बाद सूर्यवंशी 14 वें ओवर में पांचवीं गेंद पर आउट हुए। ध्रुव जुरेल ने 51 और डोनोवन फरेरा ने 33 रनों का योगदान दिया। जुरेल ने 35 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया जबकि फरेरा ने 16 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाए। वैभव सूर्यवंशी बदला लेने के मूड में आए। पिछली बार जब ये दोनों टीमें मिली थीं, तो वे बिना खाता खोले आउट हो गए थे, उन्होंने पहली ही गेंद से ताबड़तोड़ शुरूआत की – पहले ओवर में प्रफुल्ल हिंगे को चार छक्के मारे। इसने राजस्थान रॉयल्स के लिए टोन सेट कर दिया, और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
32 रन पर अनिकेत वर्मा ने सूर्यवंशी का कैच छोड़ा, जिसके बाद उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी – उन्होंने 15 गेंदों में फिफ्टी बनाई और फिर उसे 36 गेंदों में शानदार सेंचुरी में बदल दिया। ध्रुव जुरेल ने दूसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप करते हुए आइडियल सपोर्टिंग रोल निभाया। डोनोवन फरेरा (16 गेंदों में 33) ने थोड़ी देर के लिए अच्छा खेला, लेकिन आखिर में वे धीमे पड़ गए – आखिरी 5 ओवर में सिर्फ़ 44 रन बने।
राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हस्तक्षेप करना चाहिए : गहलोत
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा की कथनी और करनी में अंतर होने के चलते राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हस्तक्षेप करने की मांग की। श्री गहलोत ने कहा कि 14 अप्रैल को अम्बेडकर साहब की जयंती सब मनाते हैं, मनाएंगे भी। पर भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है। आज पंचायत चुनाव नहीं करवा रहे, नगर निकाय चुनाव नहीं करवा रहे, ये तो अम्बेडकर साहब के संविधान का पार्ट है। अगर उनमें विश्वास होता तो आज पंचायत चुनाव भी होते, नगर निकायों के चुनाव भी होते और तो और को-ऑपरेटिव के चुनाव भी होते जो करीब 10 साल हो गए नहीं हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ये तमाम ये जो संस्थाएँ हैं इनको बर्बाद क्यों कर रहे हैं? जब सुप्रीम कोर्ट कह चुका, हाई कोर्ट कह चुका है, चुनाव आपको करवाने पड़ेंगे, डेट तक दे दी अप्रैल की तब भी नहीं करवाए। तो आप सोच सकते हो कि ये तो संविधान के विरोध में एक प्रकार से कहना चाहिए कि जिस प्रकार का उन्होंने फैसला किया है, ये तो संविधान का ही ब्रेकडाउन टाइप है। इसमें तो राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करना चाहिए, गवर्नर को हस्तक्षेप करना चाहिए, उन्हें हस्तक्षेप करना चाहिए था। चुनाव टाइम पर होने चाहिए थे वरना इस सरकार को क्या नैतिक अधिकार है सत्ता में रहने का? ये मैं पूछना चाहता हूँ। बस खाली जयंती मनाएंगे उनके उसूलों पर नहीं चलेंगे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर का संविधान निर्माण में जो योगदान है वो तो इतिहास में दर्ज हो गया है। अब जो लोग अम्बेडकर के उसूलों में विश्वास नहीं करते थे वो आज सत्ता में हैं और उनकी जयंती मना रहे हैं। उनका संविधान में विश्वास है नहीं, संविधान की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। राहुल गांधी जी रोज कहते हैं, संविधान बचाओ, वो क्यों कहते हैं? इसलिए कहते हैं क्योंकि संविधान की धज्जियाँ उड़ रही हैं, लोकतंत्र कमज़ोर हो रहा है। आज जो कुछ देश में हालात बन गए हैं, ज्यूडिशियरी में भी, एजेंसियों में भी, पूरे देश में बहुत बड़ी स्थिति अजीब बन गई है। फिर भी 14 अप्रैल को अम्बेडकर साहब की जयंती सब मनाते हैं, मनाएंगे भी।
पीकेएल-12: पांच सुपर टैकल के दम पर हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जाएंट्स को 3 अंक से हराया
जयपुर। मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स ने पांच सुपर टैकल के दम पर सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में सोमवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के 33वें मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को 40-37 से हरा दिया। हरियाणा की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि गुजरात को छह मैचों में पांचवीं हार मिली है।
हरियाणा की जीत में शिवम पटारे (12) के अलावा डिफेंस मे कप्तान जयदीप (6) और राहुल सेतपाल (3) ने शानदार खेल दिखाया। विनय ने भी 8 अंक लेकर एचएस राकेश (14) और हिमांशु सिंह (6) के शानदार प्रदर्शन को फीका कर दिया।
शुरुआती 10 मिनट पूरी तरह हरियाणा के नाम रहे। एक समय यह टीम 1-4 से पीछे चल रही थी। उसके लिए सुपर टैकल आन था। फिर 4-6 के स्कोर पर एक बार फिर उसके लिए सुपर टैकल आन था। एक समय तो हरियाणा दो खिलाड़ियों तक सीमित हो गए थे। यहां से हरियाणा ने जो रफ्तार पकड़ी वह 11-8 की लीड पर ही समाप्त हुई। हरियाणा ने तीन सुपर टैकल के साथ न सिर्फ वापसी की बल्कि लीड भी ले ली।
ब्रेक के बाद हिमांशु ने दो अंक की रेड के साथ हरियाणा को आलआउट की ओर धकेला लेकिन विशाल टाटे ने हिमांशु को आउट कर आलआउट बचा लिया। 13-10 के स्कोर पर राकेश ने अपना छठा अंक लिया और फिर गुजरात ने आलआउट लेकर 14-14 से स्कोर बराबर कर दिया। आलइन के बाद हरियाणा की टीम अपना दबदबा फिर से कायम करते हुए गुजरात को सुपर टैकल की स्थिति में ले आई औऱ फिर शिवम ने उसे एक खिलाड़ी तक सीमित कर दिया।
राकेश ने हालांकि एक खिलाड़ी को रिवाइव करा लिया लेकिन अगली रेड पर अकेले बचे राकेश लपके गए और इस तरह हरियाणा ने हाफटाइम तक 25-20 की लीड ले ली। हाफटाइम के बाद राकेश ने सुपर-10 पूरा किया। राकेश हालांकि अगली रेड पर लपके गए और फिर शिवम ने लगातार दो अंक लेकर फासला 6 का कर दिया। इस बीच शिवम को लपक गुजरात ने शादलू को रिवाइव करा लिया। बीते पांच मिनट में गुजरात ने 3 के मुकाबले 5 अंक लेकर वापसी की राह पकड़ ली थी।
फिर विनय को लपक गुजरात ने हरियाणा को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। हालांकि सेतपाल ने राकेश को सुपर टैकल कर इस स्थिति को टाल दिया। मयंक को लपक नितिन ने फिर वही स्थिति बहाल कर दी लेकिन जयदीप ने पांचवें सुपर टैकल के साथ 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 32-27 कर दिया। जयदीप का हाई-5 पूरा हुआ।
ब्रेक के बाद गुजरात ने लगातार दो अंक लेकर स्कोर 29-32 कर और फिर राकेश की बदौलत दूसरी बार आलआउट लेकर स्कोर 33-33 कर दिया। 35 मिनट बाद हरियाणा को एक अंक की लीड मिली हुई थी। इस बीच डू ओर डाई रेड पर मयंक को लपक हरियाणा ने लीड 3 की कर ली। फिर राकेश को लपक स्कोर 38-34 कर दिया। गुजरात के लिए सुपर टैकल आन था लेकिन श्रीधर ने मल्टीप्वाइंटर के साथ स्कोर 36-38 कर दिया। एक सवा मिनट बचे थे।
इस बीच शिवम ने डू ओर डाई रेड पर नितिन का शिकार किया लेकिन जयदीप ने श्रीधर को अंक दे दिया। फासला अभी भी दो का बना हुआ था। मैच की अंतिम रेड पर एक अंक लेकर आखिरकार हरियाणा ने यह मैच जीत लिया।
ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट से पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी नई ऊंचाई
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, प्राचीन धरोहर तथा जनजातीय संस्कृति को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को वीर योद्धा महाराणा प्रताप के जीवन से परिचित कराने तथा उनके शौर्य की गाथा जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित कर रहे हैं। Jaipur
इस सर्किट में महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों जैसे, चावंड, हल्दीघाटी, गोगुंदा, कुंभलगढ़, दिवेर, उदयपुर आदि को सम्मिलित किया जाएगा। जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट भी 100 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा। इससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाई मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा। Jaipur
शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट तथा ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन से हमें हमारी संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा के साथ ही स्वाभिमानपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। हम महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट के माध्यम से उनके संदेश को विश्वभर में पहुंचाना चाहते हैं। जिससे इन स्थलों पर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक उनकी वीरता की महान गाथा से परिचित हो सकेंगे।
हल्दीघाटी में बनेगा चेतक का भव्य स्मारक | Jaipur
मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप के स्वामीभक्त घोड़े चेतक का ऐतिहासिक एवं विशाल स्मारक बनाया जाए। साथ ही, हल्दीघाटी के युद्ध का जीवंत चित्रण पर्यटकों को दिखाने के लिए थ्रीडी तकनीक, लाइट एण्ड साउण्ड शो जैसी आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाए।
शर्मा ने कहा कि चावंड में महाराणा प्रताप का समाधि स्थल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके समाधि स्थल को भव्य रूप में विकसित किया जाए, साथ ही, दिवेर की ऐतिहासिक विजय के प्रतीक के रूप में विजय स्तंभ भी विकसित किया जाए। जिससे यह ऐतिहासिक विजय पर्यटकों की स्मृति में चिरस्थाई बन सके।
उन्होंने दिवेर, गोगुंदा तथा चित्तौड़गढ़ में भी प्रताप के जीवन से जुड़े स्थानों पर विभिन्न स्मृति चिन्ह तथा स्मारक आदि विकसित करने के निर्देश दिए।
जनजातीय इतिहास और संस्कृति को किया जाएगा संरक्षित
शर्मा ने कहा कि राजस्थान के इतिहास में जनजातीय समुदाय का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। हम जनजातीय संस्कृति तथा वैभव को संरक्षित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीतामाता अभयारण्य, ऋषभदेव, गौतमेश्वर मंदिर, मातृ कुण्डिया सहित विभिन्न पर्यटक स्थलों को शामिल करते हुए 100 करोड़ रुपये व्यय कर ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बेणेश्वर धाम तथा मानगढ़ धाम का भी विकास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेणेश्वर धाम में सोम, माही और जाखम नदी के संगम पर विशास आदिवासी मेला आयोजित होता है, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होते हैं। सरकार यहां स्थिति घाटों को नया स्वरूप देकर सुविधाएं विकसित करेगी। इसके साथ ही, बजट घोषणा के अनुरूप जनजातीय नायकों को सम्मान देने के लिए डूंगरपुर में डूंगर बरंडा तथा बांसवाड़ा में बांसिया चारपोटा के स्मारक भी बनाए जाएंगे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मती दिया कुमारी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सहित पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा वित्त विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। Jaipur
यह भी पढ़ें:– राशन का सामान लेने दुकान पर पहुंचे युवक के साथ बुरी तरह मारपीट
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jaipur: जयपुर पिंक पैंथर्स मंगलवार को विश्‍वनाध स्पोर्ट्स क्लब में गुजरात जायंट्स को रोमांचक टाई-ब्रेकर गोल्डन रेड में हराने के बाद अब जयपुर में अपने होम लेग में जीत की लय के साथ उतरेंगे। दो बार की चैम्पियन टीम ने यह अहम जीत दर्ज की, जिसमें स्टार रेडर नितिन कुमार ने 15 अंक जुटाए और आखिरी गोल्डन रेड में जीत पक्की की। Jaipur
नितिन कुमार ने कहा कि यह जीत दबाव की स्थिति में संयम और अपनी तैयारी पर भरोसा रखने का नतीजा है। उन्होंने कहा, कोच ने मुझे खुलकर खेलने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने को कहा था। मैंने बस उसी पर ध्यान दिया और वही हमारे लिए निर्णायक साबित हुआ। Jaipur
हेड कोच नरेंद्र रेड्डू ने टीम के अनुशासन की तारीफ की, खासकर विरोधी कप्तान मोहम्मदरेज़ा शाडलुई को रोकने में। उन्होंने कहा, हमारी रणनीति साफ थी और लड़कों ने उस पर अमल किया। नितिन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और यही हमें इस कड़े मुकाबले में बढ़त दिला गया। रेड्डू ने टीम के युवा खिलाड़ियों को मौके देने की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “कई खिलाड़ी अभी भी लीग की रफ्तार के साथ तालमेल बैठा रहे हैं, लेकिन उनका प्रयास और समर्पण शानदार रहा है। हर मैच में उन्होंने लड़ाई दिखाई है और यह आगे के लिए उत्साहजनक है।
आगामी होम लेग को लेकर नितिन ने कहा कि पिंक पैंथर्स इस लय को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ऐसे करीबी मैच में जीत हमें आत्मविश्वास देती है। अब हम जयपुर लौट रहे हैं और अपने फैन्स के सामने खेलना हमें और ज्यादा जोश देगा। रेड्डू ने भी फैन्स के समर्थन को अहम करार दिया। उन्होंने कहा, “यह जीत हमें जयपुर लेग के लिए सही स्थिति में लेकर जाती है। हमारे समर्थकों की ऊर्जा बेहद महत्वपूर्ण होगी और हम उन्हें गर्व महसूस कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaipur
दो जीत और दो हार के साथ, पिंक पैंथर्स अब अपने घरेलू मैदान के फायदे को सीजन के बाकी हिस्से के लिए एक मजबूत शुरुआत में बदलने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें:– राहत नहीं, अपमान’ अमन अरोड़ा ने पीएम मोदी के राहत पैकेज को बताया ‘क्रूर मजाक’
जयपुर में जर्जर भवन गिरने से दो लोगों की मौत, पांच घायल
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक जर्जर भवन के गिर जाने से पिता और मासूम बेटी की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शहर के सुभाष चौक सर्किल के पास बाल भारती स्कूल के पीछे स्थित एक जर्जर भवन शुक्रवार देर रात भरभराकर ढह गया। देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को मिली सूचना के बाद वह मौके पर पहुंची और सिविल डिफेन्स् एवं अन्य बचाव एवं राहत टीमों ने मलबे में दबे सात लोगों को बाहर निकाला जिनमें प्रभात एवं उनकी मासूम बेटी की मृत्यु हो गई। हादसे में घायल प्रभात की पत्नी सुनीता सहित पांच लोगों को सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस भवन में 19 लोग किराये पर रह रहे थे। मानसून की रुक रुक कर लगातार जारी बरसात में यह भवन ढह गया।
राजस्थान के लाखों दुग्ध उत्पादकों की हो गई मौज, दूध खरीद मूल्य बढ़ा
जयपुर (गुरजंट सिंह)। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने जयपुर और दौसा जिले के लाखों दुग्ध उत्पादकों को राहत देने के लिए दूध खरीद मूल्य में वृद्धि का निर्णय लिया है। यह नई दरें 1 सितंबर 2025 से लागू होंगी। जयपुर डेयरी के अध्यक्ष ओमप्रकाश पूनिया ने बताया कि यह निर्णय बढ़ती उत्पादन लागत और किसानों को उचित मूल्य प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। अब दुग्ध उत्पादकों को 850 रुपये प्रति किलोग्राम फैट + 2 रुपये प्रति किलोग्राम फिक्स + 5 रुपये प्रति किलो फैट (मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना) के स्थान पर 875 रुपये प्रति किलोग्राम फैट + 2 रुपये प्रति किलोग्राम फिक्स + 5 रुपये प्रति लीटर (मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना) का भुगतान किया जाएगा। इस वृद्धि से उत्पादकों को औसतन लगभग 1.50 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले 11 जुलाई 2025 को भी दूध खरीद दर में 25 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की वृद्धि की गई थी। इस प्रकार, एक माह के भीतर ही उत्पादकों को करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक का लाभ दिया गया है। जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि किसानों को राहत देने और उनकी लागत की भरपाई में मदद करने के लिए की गई है। पशु आहार, चिकित्सा और रखरखाव की बढ़ती लागत को देखते हुए डेयरी लगातार दुग्ध उत्पादकों के हित में कदम उठा रही है। इस निर्णय से दूध उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा, किसानों की आर्थिक स्थिरता में सुधार होगा और उपभोक्ताओं के लिए दूध की उपलब्धता भी सुचारू बनी रहेगी।
देश के कृषि विकास में राजस्थान का बड़ा योगदान, ग्वार, सरसों, बाजरा, तिलहन और मिलेट्स के उत्पादन में पहले स्थान पर: अमित शाह
जयपुर (गुरजंट सिंह)। मोदी सरकार ने दलहन, तिलहन और मक्का उत्पादक किसानों की पूरी उपज नेफेड और एनसीसीएफ के माध्यम से MSP पर खरीद की गारंटी दी है कभी राजस्थान पेपर लीक से ग्रस्त था, SIT गठन कर राजस्थान सरकार ने पेपर लीक माफियाओं को सख्त संदेश दिया गृह एवं सहकारिता मंत्री ने 24 अन्न भंडारण गोदाम और 64 मिलेट आउटलेट्स का वर्चुअल लोकार्पण, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1400 गोपालकों को ₹12 करोड़ ऋण वितरण और 2300 से अधिक दुग्ध उत्पादक समितियों को माइक्रो एटीएम का वितरण किया गया।
श्वेत क्रांति 2.0 – प्राइमरी डेयरी कोआपरेटिव सोसाइटी (PDCS) ऑनलाइन पंजीकरण प्लेटफॉर्म का शुभारंभ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त ग्राम अभियान के तहत सफलता की कहानियों के संकलन का भी विमोचन किया साथ ही, राजस्थान पुलिस को दिए गए 100 नए वाहनों का फ्लैग-ऑफ किया
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राजस्थान के जयपुर में ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’ में राजस्थान के विभिन्न जिलों के 8 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, केन्द्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया और केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’ को संबोधित करते हुए श्री अमित शाह ने कहा कि अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष मनाने की शुरुआत भारत से हुई है। उन्होंने कहा कि जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025 को अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया, तब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ही इसके प्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन किया। श्री शाह ने कहा कि सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में आज 24 अन्न भंडारण गोदाम और 64 मिलेट आउटलेट्स का वर्चुअल लोकार्पण, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ऋण वितरण, दुग्ध उत्पादक समितियों को माइक्रो एटीएम का वितरण, दो उत्कृष्ट प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) का सम्मान किया गया। साथ ही श्वेत क्रांति 2.0 – प्राइमरी डेयरी कोआपरेटिव सोसाइटी (PDCS) ऑनलाइन पंजीकरण प्लेटफॉर्म का शुभारंभ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त ग्राम अभियान के तहत सफलता की कहानियों के संकलन तथा वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत सफलता की कहानियों के संकलन का विमोचन किया गया। इसके अलावा, राजस्थान पुलिस एवं सशस्त्र बलों को दिए गए 100 नए वाहनों को फ्लैग-ऑफ किया गया।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर गांव, गरीब और किसान तक सहकारिता को पहुंचाने के लक्ष्य के साथ केन्द्र सरकार में एक स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आज 98 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र में सहकारिता की सक्रिय भूमिका है और आगामी 100 साल सहकारिता के होंगे। श्री शाह ने कहा कि देश के धान और गेहूं की खरीद में लगभग 20 प्रतिशत योगदान सहकारिता का है, जबकि 35 प्रतिशत उर्वरक और 30 प्रतिशत चीनी का उत्पादन सहकारिता के माध्यम से होता है। 20 प्रतिशत से ज्यादा उचित मूल्य की दुकानें (फेयर प्राइस शॉप) भी सहकारिता के माध्यम से चलती हैं। उन्होंने कहा कि 8 लाख 50 हजार सहकारी संस्थाओं के माध्यम से 31 करोड़ लोग सहकारिता से जुड़े हैं।
केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के चार वर्ष के भीतर हमने 61 पहलों के जरिये सहकारिता को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दो लाख नए PACS बनाने का काम शुरू हो गया है, इनमें से 40 हजार पैक्स बना लिए गए हैं। सभी PACS के कम्प्यूटरीकरण का काम पूरा कर लिया गया है और सभी राज्यों ने पैक्स के मॉडल बायलॉज़ स्वीकार कर लिए हैं। गोदाम भी बनाए जा रहे हैं। ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स, एक्सपोर्ट और बीज संवर्धन के लिए नई सहकारी संस्थाएं बनाई गई हैं। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी ने NAFED और NCCF के ऐप पर पंजीकरण करने वाले किसानों के दलहन, तिलहन और मक्का की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर करने की गारंटी दी है और अगर बाजार में मिल रही कीमत MSP से अधिक है तो किसान अपनी पैदावार बाजार में बेचने के लिए स्वतंत्र हैं।
अमित शाह ने कहा कि आज राजस्थान देश के कृषि विकास में बहुत बड़ा योगदान कर रहा है। देश में ग्वार का 90 प्रतिशत से अधिक उत्पादन राजस्थान में हो रहा है। सरसों का 46 प्रतिशत, बाजरे का 44 प्रतिशत, तिलहन का 22 प्रतिशत और मिलेट्स का 15 प्रतिशत उत्पादन राजस्थान में ही हो रहा है। इन फसलों के उत्पादन में राजस्थान देश में पहले नंबर पर है। मूंगफली का 18 प्रतिशत उत्पादन राजस्थान में हो रहा है और इसके उत्पादन में वह देश में दूसरे नंबर पर है, वहीँ ज्वार, चना, दलहन और सोयाबीन के उत्पादन में राजस्थान तीसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने बीते 11 साल के अपने कार्यकाल के दौरान गेहूं की MSP में 73 प्रतिशत, चने में 82 प्रतिशत, सरसों में 95 प्रतिशत और मूंगफली की MSP में 82 प्रतिशत वृद्धि की है।
केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि राजस्थान को पूरा देश ऊंटों की भूमि के तौर पर जानता है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ऊंटों की नस्ल के संरक्षण और ऊंटनी के दूध के औषधीय गुणों पर रिसर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे आगामी दिनों में ऊंटों के अस्तित्व पर कोई खतरा नहीं रहेगा।
अमित शाह ने कहा कि राजस्थान की मौजूदा सरकार ने काफी कम समय में ढेर सारे काम किए हैं। उन्होंने कहा कि पहले पूरा राज्य पेपर लीक के मामलों से त्रस्त था, लेकिन राजस्थान की सरकार ने एसआईटी गठित कर पेपर लीक माफिया को कठोर संदेश भेजा है। वहीँ, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में मुख्यमंत्री भजन लाल जी के नेतृत्व में 35 लाख करोड़ रुपए के MoU हुए और 3 लाख करोड़ रुपए के MoU पर काम भी शुरू हो गया है। पेट्रोल-डीजल के वैट में कटौती की, 450 रुपए में एलपीजी सिलिंडर दिया। इसके साथ-साथ राम जल सेतु लिंक परियोजना, नवनेरा बैराज, ताजेवाला बैराज से पानी लाने के लिए यमुना का डीपीआर मंजूर किया गया और बहुत सारे गाँवों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल की आपूर्ति की शुरू की गई।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने 11 साल के कार्यकाल में 60 करोड़ गरीबों के लिए घर, शौचालय, बिजली, गैस, पांच किलो मुफ्त अनाज और पांच लाख रुपए तक के इलाज और मुफ्त दवाइयों की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन राजस्थान में बहुत अच्छी तरह हो रहा है। श्री शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी ने सहकारिता मंत्रालय की सभी पहल को लागू किए जाने में राजस्थान को देश के शीर्ष राज्यों में शामिल किया है और उनके प्रयास से राजस्थान में सहकारिता मजबूत हुई है।
श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश 11वें नंबर से छलांग लगाकर अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। मोदी जी ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सबसे बड़ा काम देश को सुरक्षित करने का किया है।गृह मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान देश आए दिन होने वाले आतंकवादी हमलों से त्रस्त था। लेकिन जब उरी में हमला हुआ तो मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक की, पुलवामा में हमला हुआ तो एयर स्ट्राइक की और पहलगाम में हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के घर में जाकर आतंकवादियों के ठिकाने उड़ा दिए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को एक मजबूत संदेश दिया गया है कि कोई भी भारत के नागरिक, भारत की सेना और भारत की सीमा के साथ छेडखानी न करे, वरना नतीजे भुगतने पड़ते हैं। मोदी जी ने यह संदेश देकर एक समृद्ध, सुरक्षित और विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने का काम किया है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार और राजस्थान सरकार मिलकर राजस्थान में सहकारिता आंदोलन को और मजबूत करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2047 में जब भारत आजादी की शताब्दी मनाएगा, उस वक्त राजस्थान का सहकारिता क्षेत्र पूरी देश में पहले पायदान पर होगा।
श्री अमित शाह ने कहा कि राजस्थान की भूमि ने वीर राणा सांगा, महाराणा प्रताप, दुर्गादास राठौड़, पृथ्वीराज चौहान, महारानी पद्मिनी, पन्ना धाय और भामाशाह जैसे दानवीरों को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में राजस्थान का महत्त्वपूर्ण योगदान है और यहाँ से बडी संख्या में लोग सेना में जाते हैं। श्री शाह ने परमवीर चक्र से सम्मानित निर्मल सिंह सेखों को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि निर्मल सिंह सेखों ने अपनी मातृ भूमि की रक्षा के लिए अतुल्य शौर्य और बलिदान का परिचय दिया।
राजस्थान में महंगा हुआ हाईवे का सफर, एनएचएआई ने बढ़ाया इतना टोल टैक्स
rajasthan Toll Tax Hike Update: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। जयपुर से दिल्ली, कोटा और सीकर आना-जाना कार, बस व ट्रक ड्राइवरों के लिए एक अप्रेल से महंगा हो जाएगा। सात टोल बूथ पर टैक्स चार्ज बढ़ाए हैं। नई टोल रेट सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गईं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने जयपुर रिंग रोड पर एक टोल बूथ, अजमेर-दिल्ली बाइपास पर दौलतपुरा बूथ, जयपुर-दिल्ली ओल्ड हाईवे पर मनोहरपुर व शाहजहांपुर टोल पर दरों में इजाफा किया है। इससे पहले जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर भी टोल टैक्स बढ़ाया जा चुका है। नई रेट के मुताबिक शाहजहांपुर टोल पर अब कार ड्राइवरों को 190 की जगह 200 रुपए देने होंगे। मनोहरपुर टोल बूथ पर कार के लिए रेट नहीं बढ़ी है। हल्के कॉमर्शियल व्हीकल और बस-ट्रक को ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। दौलतपुरा टोल पर कार की रेट 75 से बढ़ाकर 80 रुपए की गई है। वहीं, बस-ट्रक की रेट 260 से बढ़ाकर 265 की गई है। वहीं, हल्के कॉमर्शियल वाहन की रेट नहीं बढ़ाई गई है। जयपुर से फागी और मालपुरा जाने पर भी ज्यादा टोल लगेगा। राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आरएसआरडीसी) ने जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे की टोल दरों में बढ़ोतरी की है।
जयपुर से फागी जाने के लिए कार ड्राइवर को पहले की तरह 110 रुपए, जबकि हल्के कॉमर्शियल व्हीकल को 160 की जगह 165 रुपए और बस-ट्रक चालकों को 330 की जगह 335 रुपए का टोल टैक्स देना होगा। जयपुर में आगरा बाइपास से अजमेर बाइपास को जोड़ने वाली 47 किलोमीटर की रिंग रोड पर अब कार ड्राइवर को सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर 60 की जगह 65 रुपए देने होंगे। बस-ट्रक चालक को 205 की जगह 215 रुपए टोल टैक्स देना होगा।
जयपुर-कोटा हाईवे पर टोंक आने-जाने वालों को शिवदासपुरा टोल बूथ पर ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ेगा। जयपुर-सीकर बाइपास पर रींगस आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी ज्यादा टोल देना होगा। यहां टाटियावास टोल बूथ पर कार-जीप ड्राइवरों को 75 की जगह 80, जबकि बस ट्रक चालकों को 255 की जगह 265 रुपए टोल टैक्स देना पड़ेगा।दो दिन पहले नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जयपुर-किशनगढ़ हाईवे के टोल टैक्स की दरों में 5 से लेकर 70 रुपए तक का इजाफा किया था। इससे अजमेर जाना महंगा हो गया। किशनगढ़ तक जाने वाले कार ड्राइवरों को अब 140 की बजाय 155 रुपए टोल टैक्स देना पड़ेगा। इस रूट पर ठिकरिया और बड़गांव टोल प्लाजा हैं।
Jaipur: छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, जयपुर में मिलेगी आईएएस व आरएएस की फ्री कोचिंग, इस तारीख तक करना होगा आवेदन
Jaipur:  जयपुर (गुरजंट सिंह धालीवाल )। उन छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है, जो उच्च प्रशासनिक सेवाओं यथा-आईएएस, आईपीएस, आरएएस बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्हें अब जयपुर की एक संस्था यूपीएससी और आरपीएससी फ्री कोचिंग देगी। इसके लिए छात्रों को एक प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। इससे पहले उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण होगा, जिसका कोई शुल्क नहीं है। देश की सबसे बड़ी निःशुल्क कोचिंग, निःशुल्क पुस्तक योजना एक पहल इंडिया ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई है।
निःशुल्क कोचिंग, निःशुल्क पुस्तक योजना के तहत, आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े छात्र-छात्राओं को, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है, मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पुस्तकालय और कोचिंग पूरी तरह से निशुल्क दी जाएगी। फ्री कोचिंग के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयन के पश्चात 15 मई-2025 से कोचिंग प्रारंभ होगी। एक पहल इंडिया के डायरेक्टर देव अमित सिंह ने बताया कि निःशुल्क कोचिंग में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नियमानुसार एक सामान्य वर्ग के स्टूडेंट को CSE की तैयारी करने के लिए उसके 8वीं, 10वीं व 12वीं में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। स्नातक में 50 प्रतितश अंक होने चाहिए। इसके साथ ही 8वीं, 10वीं, 12वीं व स्नातक में औसत 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्ग के साथ महिला अभ्यर्थियों को 5% अंक की छूट मिलेगी।
Sunita Williams Return: भारतीय अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स पृथ्वी पर लैंड कराकर नासा ने किया बड़ा खुलासा
चयन प्रक्रिया | Jaipur
योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 3000 सीटों के लिए चयन किया जाएगा। इसमें 60% सीटें छात्राओं और 40% सीट छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी। इसमें से 75% सीट ग्रामीण और 25% सीट शहरी छात्रों के लिए आरक्षित होंगी। आरक्षित कैटिगरी वाइज भी सीटों का वर्गीकरण होगा।
कैसे करें आवेदन
निशुल्क कोचिंग योजना के लिए एक पहल इंडिया के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल @ekpahalindia को ज्वाइन करके दिए गए गूगलफॉर्म को भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार और सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यों में अभिरुचि क्षमता की लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन होगा। चयन हेतु साक्षात्कार और लिखित परीक्षा में कुल सीटों का 5 गुना छात्र एवं छात्राओं को सम्मिलित किया जाएगा।
ये रहेगी कोर्स अवधि
निःशुल्क कोचिंग के लिए प्रत्येक कोर्स की अवधि अलग-अलग रखी गई है। इसमें सीएसई परीक्षा के तीनों चरणों- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार स्तर की तैयारी निशुल्क करवाई जाएगी। सीएसई प्रतियोगियों के कोर्स की अवधि 24 माह रहेगी।
कौन करवाएगा विषय अध्यापन
सिविल सर्विसेज परीक्षा की विगत 15 सालों से दिल्ली और भारत के महानगरों में तैयारी करवा रहे विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाओं को तैयारी करवाई जाएगी जिनमें सभी मेंटर्स देश के महानगरों में प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में वर्तमान में मेंटर्स और गाइडेंस का कार्य कर रहे हैं।
सीनियर और अनुभवी IAS/RAS का मिलेगा मार्गदर्शन
एक पहल इंडिया में अध्ययनरत सभी छात्र एवं छात्राओं को सीनियर आई ए एस आई पी एस और आर ए एस ऑफिसर्स के सानिध्य में और उनके मार्गदर्शन में तैयारी करने का सुअवसर जरूरतमंद प्रतिभाओं को मिलेगा।
वर्ष 2024-25 में कैसा रहा परिणाम | Jaipur
सिविल सर्विसेज परीक्षा में यूपीएससी में कुल चार छात्रों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से एक छात्र ने यूपीएससी साक्षात्कार परीक्षा-2024 में भाग लिया है। राजस्थान की सिविल सर्विसेज परीक्षा आरएएस साक्षात्कार परीक्षा में कुल चार विद्यार्थी भाग लेंगे। आरएएस प्रमुख परीक्षा-2024 में कुल 33 स्टूडेंट्स ने प्रारंभिक परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। इसके अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में करीब तीन हजार स्टूडेंट्स सफलता प्राप्त कर विभिन्न सरकारी महकमों में सेवारत हैं।
एक पहल इंडिया के बारे में- Jaipur
वर्ष-2018 में एक पहल इंडिया ट्रस्ट का गठन देव अमित सिंह व नीरज कुमारी ने किया। यहां चयनित समस्त स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग दी जाती है। वर्तमान में करीब 3000 स्टूडेंट्स राजस्थान सहित कई प्रदेशों के अध्ययनरत हैं। संस्थान में देश की प्रसिद्ध कोचिंग इंस्टीटयूट्स की फैकल्टी, करीब 20 से अधिक आईएएस/आरएएस स्टूडेंट्स मेंटर्स और गाइडेंस दे रहे हैं।
नेल्लौर प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की पुरुष एवं महिला टीमों का चयन
जयपुर (गुरजंट सिंह)। आंध्रप्रदेश के नेल्लौर में आगामी पांच से आठ जनवरी तक आयोजित आल इंडिया कैरम फेडरेशन के तत्वावधान में 29वीं अखिल भारतीय फेडरेशन कप कैरम प्रतियोगिता 2024-25 प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की पुरुष एवं महिला टीमों का चयन कर लिया गया है। राजस्थान कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज खत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंध्र प्रदेश कैरम एसोसिएशन एवं नेल्लौर जिला कैरम एसोसिएशन के द्वारा नेल्लौर में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य की पुरुष एवं महिला कैरम टीमें भाग लेगी। राजस्थान की पुरुष एवं महिला कैरम टीमों का चयन कर लिया गया और ये दोनों टीमें दो जनवरी को नेल्लौर के लिए जयपुर से प्रस्थान करेगी।
खत्री ने बताया कि नेल्लौर में ही इस प्रतियोगिता के दौरान सात जनवरी को आल इंडिया कैरम फेडरेशन की कार्यकारिणी की एक बैठक भी आयोजित की जायेगी जिसमें वर्ष 2025-26 वर्ष के दौरान आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न कैरम प्रतियोगिताओं का कैलेंडर सुनिश्चित किया जाएगा।
जयपुर जाने वाले रेलयात्री ध्यान दें
जयपुर, गुरजंट सिंह। जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है।इस कार्य के कारण गाडी संख्या 14701/14702 श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 28.11.24 से 12.01.25 तक (46 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी,अर्थात यह ट्रेन गोविंदगढ़ मलिकपुरा,चोमू समोद, ढहर का बालाजी, जयपुर और आसलपुर जोबनेर रेलवे स्टेशनो पर न ही जाएगी और न ही वापसी में इन स्टेशन से आयेगी। अच्छी खबर यह भी है कि खाटू श्याम जी के दर्शनार्थ जाने वालों को कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि रिंग्स स्टेशन के बाद ही रूट परिवर्तित होगा।
सामान्य सूचना:- भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 26 नवंबर 2024 को हनुमानगढ़ से 10:00 बजे रवाना होकर सूरतगढ़ 10:55 बजे पहुंचेगी एवं सूरतगढ़ से 11:00 बजे रवाना होकर बीकानेर 14:25 बजे पहुंचने एवं 14:35 बजे रवाना होने की सम्भावना है।