Rogers Cup - Sach Kahoon Hindi

हालेप ने स्टीफंस को हरा जीता रोजर्स कप खिताब
रोमानियाई खिलाड़ी ने तीन वर्षों में दूसरा रोजर्स कप खिताब जीता I Rogers Cup

मांट्रियल (एजेंसी)। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप (Simona Halep) ने अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस के खिलाफ फ्रेंच ओपन फाइनल की पुनरावृति करते हुए 7-6, 3-6, 6-4 की जीत के साथ रोजर्स कप महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया है। हालेप ने जून में पेरिस में हुए फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लेम में भी अमेरिकी खिलाड़ी को खिताबी मुकाबले में हराया था।

रोमानियाई खिलाड़ी ने इसी के साथ तीन वर्षाें में अपना दूसरा रोजर्स कप खिताब जीता। यह 2018 सत्र का उनका तीसरा खिताब भी है। रोमानियाई खिलाड़ी ने करीबी मुकाबले में दिन का तीसरा एस लगाते हुए मैच जीता। हालेप ने जीत के बाद कहा कि मेरे लिए विजयी समारोह में एक बार फिर खड़े होना गर्व की बात है। मुझे अहसास हो रहा है कि मैं अपने टेनिस के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर पहुंच गई हूं।

फ्रेंच ओपन चैंपियन के लिए हालांकि मुकाबला आसान नहीं रहा और पहले सेट में चार सेट प्वाइंट बचाते हुए टाईब्रेक में पहला सेट जीता। हालांकि यूएस ओपन चैंपियन स्टीफंस ने दूसरे सेट में वापसी कर ली और दो बार हालेप की सर्विस ब्रेक कर 6-3 से सेट जीत मुकाबला बराबर कर लिया। तीसरे सेट में लेकिन रोमानियाई खिलाड़ी ने स्टीफंस की सर्विस ब्रेक कर स्कोर 5-2 किया। स्टीफंस ने बेहतरीन रैली खेलते हुए स्कोर 5-4 किया लेकिन चौथे मैच प्वांइट पर हालेप ने दिन का तीसरा एस लगाते हुए निर्णायक सेट जीता और घुटने पर बैठकर जीत की खुशी मनाई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

नंबर तीन ज्वेरेव भी बने स्टेफानोस का शिकार
यूनानी खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

टोरंटो (एजेंसी)। गैर वरीय 19 साल के यूनानी खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने अपने करियर की शानदार जीतों का सिलसिला शनिवार को भी बरकरार रखते हुए विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी एलेक्सांद्र ज्वेरेव को भी रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट में अपना शिकार बना लिया। गत चैंपियन जर्मनी के ज्वेरेव से वाशिंगटन ओपन में हार चुके स्टेफानोस ने अपना पिछला बदला चुकता करते हुए 3-6, 7-6, 6-4 से जीत अपने नाम की और पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विम्बलडन चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पिछले राउंड में हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करने वाले स्टेफानोस को हालांकि जर्मन खिलाड़ी ने शुरुआत में कड़ी चुनौती दी और वह पहला सेट 3-6 से हारने के बाद दूसरे सेट में भी 2-5 से पिछड़ गए। उस समय तक यूनानी खिलाड़ी के जीतने की कोई संभावना नहीं थी। लेकिन स्टेफानोस ने दो मैच प्वांइट बचाते हुए अपनी लय कायम रखी और दूसरे सेट के मैराथन टाईब्रेक में ज्वेरेव को हराकर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। तीसरे सेट में ज्वेरेव ने कई बेजां भूलें कीं जिनकी उम्मीद नहीं थी और मैच प्वांइट पर उनके डबल फाल्ट ने विश्व के 27वें नंबर के खिलाड़ी को जीत दिला दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

हालेप रोजर्स कप सेमीफाइनल में
स्टीफंस ने भी लगातार दूसरे वर्ष रोजर्स कप

के अंतिम-4 में किया प्रवेश

मांट्रियल (एजेंसी)। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप ने कैरोलीन गार्सिया को रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट में लगातार दूसरे वर्ष बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने लगातार सेटों में 7-5, 6-1 से जीत अपने नाम कर महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। फ्रेंच ओपन चैंपियन हालेप ने एक दिन पहले अनास्तासिया पाविल्यूचेनकोवा के खिलाफ तीन सेटों तक मैराथन संघर्ष में जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। लेकिन गार्सिया के खिलाफ मैच में वह सहज दिखीं और लगातार सेटों में जीत अपने नाम की।

लड़खड़ाहट भरी शुरुआत के बाद हालेप ने लगातार तीन गेम जीते और पहला सेट जीता, वह दूसरे सेट में पूरी तरह हावी रहीं। हालेप अब अगला मुकाबला आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी से खेलेंगी जिन्होंने किकी बर्टेंस को अन्य क्वार्टरफाइनल में लगातार सेटों में 6-3, 6-1 से मात दी। 15वीं सीड बार्टी ने पहले सर्व पर 80 फीसदी अंक जीते और चार बार बर्टेंस की सर्विस ब्रेक की।

सेमीफाइनल में हालेप और बार्टी करियर में पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस ने लात्विया की अनास्तासिया सेवासोवा को 6-2, 6-2 से मात दी और एक घंटे में जीत अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ स्टीफंस ने लगातार दूसरे वर्ष रोजर्स कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

25 साल की यूएस ओपन चैंपियन ने मार्च में मियामी ओपन में खिताब जीता था और वह लगातार दूसरे खिताब की ओर अग्रसर हैं। हालांकि उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए गत चैंपियन एलीना स्वीतोलिना की चुनौती तोड़नी होगी जिन्होंने एलीस मर्टेंस को 7-5, 6-3 से हराया। पांचवीं सीड यूक्रेन की खिलाड़ी ने पहले सर्व पर 71 फीसदी अंक जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

घरेलू खिलाड़ी बुकार्ड मांट्रियल में हारीं
14वीं सीड मर्टेंस ने पांच ब्रेक अंक जीतकर बुकार्ड (Bouchard) को बाहर किया

मांट्रियल (एजेंसी) कनाडा की घरेलू खिलाड़ी युजिनी बुकार्ड (Bouchard) अपार समर्थन के बावजूद रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में नहीं पहुंच सकीं और बेल्जियम की एलिस मर्टेंस के हाथों 2-6, 4-6 से हारकर बाहर हो गयीं।

कनाडा की घरेलू खिलाड़ियों में 21 साल की फ्रैनकोइस अबांडा पर अब निगाहें हैं जिन्होंने क्वालिफायर कस्टर्न फ्लिपकेंस को 6-3 6-2 से हराया। ब्रिटेन की नंबर एक खिलाड़ी जोहाना कोंटा ने आठ एस लगाते हुये 11वीं सीड लात्विया की येलेना ओस्तापेंको को 6-7 6-1 6-2 से उलटफेर का शिकार बनाया।

कोंटा ने गत माह सिलिकॉन वैली में सेरेना विलियम्स को उनके करियर की सबसे निराशाजनक शिकस्त दी थी। वह अब दूसरे दौर में पूर्व नंबर एक विक्टोरिया अजारेंका से भिड़ेंगी। अजारेंका ने एकतरफा मुकाबले में क्रिस्टीना म्लादेनोविच को 6-0 6-1 से हराया। वहीं 12वीं सीड डारिया कसात्किना ने मारिया सकारी को 6-4 4-6 6-1 से हराया और अब वह दूसरे राउंड में करियर में पहली बार मारिया शारापोवा से मुकाबले के लिये उतरेंगी।

अन्य खिलाड़ियों में स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो और रूस की अनास्तासिया पावलियूचेनकोवा ने भी जीत से दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं छठी सीड कैरोलिना गार्सिया और आठवीं सीड चेक खिलाड़ी पेत्रा क्वीतोवा ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

18 साल के खिलाड़ी से हारे नडाल
रोजर्स कप :डेनिस शापोवालोव ने नडाल पर 3-6, 6-4, 7-6 की जीत के बाद कोर्ट को चूमा

डेनिस शापोवालोव ने स्पेनिश खिलाड़ी को हराकर क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश

मांट्रियल (एजेंसी)। स्पेन के राफेल नडाल को कनाडा के 18 साल के युवा खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव ने उलटफेर का शिकार बनाकर रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी शापोवालोव ने नडाल पर अपनी 3-6, 6-4, 7-6 की जीत के बाद कोर्ट को चूमा। वह एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। वहीं नडाल को जल्द बाहर हो जाने से एंडी मुर्रे का रैंकिंग में शीर्ष स्थान लेने का मौका हाथ से निकल गया।

स्विस खिलाड़ी फेडरर भी चौथ दौर में पहुंचे

यदि स्पेनिश खिलाड़ी सेमीफाइनल तक भी पहुंचते तो वह 2014 के बाद फिर से नंबर एक खिलाड़ी बन सकते थे। मैच में शापोवालोव ने 14 बार के ग्रैंड स्लेम खिलाड़ी के खिलाफ अपने करियर की पहली भिड़ंत में भी पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया और बेहतरीन फोरहैंड और नेट पर जबरदस्त जवाबी हमला दिखाया। अपने करियर की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद 2016 विंबलडन जूनियर चैंपियन शापोवालोव को क्वार्टरफाइनल में 29 साल के फ्रांसीसी खिलाड़ी एड्रियन मनारियो की चुनौती झेलनी होगी। वहीं स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपनी लय जारी रखते हुए डेविड फेरर के खिलाफ अपने तीसरे दौर का मैच जीत लिया।

19 ग्रैंड स्लेम चैंपियन ने हालांकि खराब शुरुआत की और जून के बाद अपना पहला सेट भी गंवाया लेकिन फिर वापसी कर मैच 4-6, 6-4, 6-2 से जीत कर अंतिम 16 में प्रवेश किया। हालांकि फेरर ने उनका लगातार 32 सेट जीतने के रिकार्ड पर यहां ब्रेक लगा दिया। फेडरर ने फेरर के साथ मैच जीता और उनके खिलाफ अपने करियर रिकार्ड को 17-0 भी पहुंचा दिया। विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी के सामने स्पेन के राबर्टाे बतिस्ता होंगे।

12वीं सीड स्पेनिश खिलाड़ी ने फ्रांस के गाएल मोंफिल्स को 4-6, 7-6, 7-6 से हराया। एक अन्य मैच में अमेरिका के जेयर्ड डोनाल्डसन को डिएगो श्वार्टजमैन के हाथों 6-0, 5-7, 5-7 से जबकि सैम क्वेरी को केविन एंडरसन के हाथों 4-6, 1-6 से हार झेलनी पड़ी। आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को भी जर्मनी के एलेक्सांद्र ज्वेरेव के हाथों 4-6, 3-6 से हार झेलनी पड़ी जो इस सत्र में जर्मन खिलाड़ी की निक किर्गियोस पर लगातार तीसरी जीत भी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्लिस्कोवा शीर्ष स्थान पर बरकरार
रोजर्स कप: रुस की अनास्तासिया पैविल्यूचेनकोवा को हराकर तीसरे दौर में किया प्रवेश

टोरंटो (एजेंसी)। कैरोलिना प्लिस्कोवा ने रुस की अनास्तासिया पैविल्यूचेनकोवा को यहां रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल के दूसरे राउंड में 6-3, 6-3 से हराकर न सिर्फ तीसरे दौर में प्रवेश किया बल्कि रैंकिंग में अपना नंबर एक स्थान भी बरकरार रखा। रोजर्स कप में दुनिया की शीर्ष 10 में से आठ खिलाड़ी खेल रही हैं। ऐसे में प्लिस्कोवा की जीत अह्म रही। प्लिस्कोवा विंबलडन के दूसरे राउंड में अपने बड़े उलटफेर के बाद पहले टूर्नामेंट में खेल रही हैं। चेक गणराज्य की खिलाड़ी ने 19वीं रैंक रुसी खिलाड़ी को मात्र 70 मिनट में हराया।

गले मैच में एलीना स्वीतोलीना से मुकाबला

सेंटर कोर्ट पर बड़ी खिलाड़ियों के बीच चल रहे मुकाबलों में चौथी रैंक और विंबलडन चैंपियन गरबाइन मुगुरुजा ने बेल्जियन क्वालिफायर कस्टर्न फ्लिपकेंस को 7-5, 6-2 से मात दी। दूसरी सीड रोमानिया की सिमोना हालेप ने विंबलडन सेमीफाइनलिस्ट मैग्दालेना रिबारीकोवा को 6-3, 6-4 से और तीसरी सीड जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने डोना वेकिच को 6-4, 7-6 से हराया। अमेरिका की वीनस विलियम्स ने विंबलडन फाइनल में मिली हार के बाद अपने पहले टूर्नामेंट में 21 साल की कैटरीना सिनियाकोवा को 7-5, 7-5 से हराया। वीनस ने चेक खिलाड़ी के खिलाफ 12 एस लगाए और 13 में से चार बार विपक्षी की सर्विस तोड़ी। 37 साल की खिलाड़ी अगले मैच में एलीना स्वीतोलीना से खेलेंगी।

अमेरिका की युवा खिलाड़ी कैथरीन बेलिस ने रुस की स्वेत्लाना कुज्नेत्सोवा को 6-4, 7-5 से हराकर तीसरे राउंड में प्रवेश किया। वह गत सप्ताह स्टैनफोर्ड के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। कुज्नेत्सोवा के साथ 16वीं रैंक हमवतन एलीना वेस्नीना भी हारकर बाहर हो गयीं जिन्हें आस्ट्रेलियाई क्वालीफायर एश्ले बार्टी ने 6-3, 5-7, 6-4 से हराया जबकि लूसी सफारोवा ने 11वीं सीड डोमिनिका सिबुलकोवा को 6-2, 6-4 से हराया। एक अन्य मैच में सातवीं सीड ब्रिटेन की जोहाना कोंटा भी उलटफेर का शिकार हो गई जिन्हें गत सप्ताह सिटी ओपन में चैंपियन बनी एकातेरीना माकारोवा ने 5-7, 7-6, 6-3 से हराया। 10वीं सीड एग्निज्स्का रदवांस्का ने टिमिया बाबोस को एकतरफा अंदाज में 6-0, 6-1 से हराया जबकि स्लोएन स्टीफंस को पेत्रा क्वीतोवा ने 7-6, 3-6, 6-2 से मात दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।