Identified - Sach Kahoon Hindi

जेएनयू हिंसा में सात अन्य लोगों की हुई पहचान
जांच टीम खुद कैम्पस में उनसे पूछताछ करने की योजना बना रही है (JNU case)

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में नकाबपोश हमला मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सात अन्य लोगों की पहचान की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांच जनवरी को जेएनयू कैम्पस में हुई हिंसक घटना में सातों आरोपी शामिल थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वाडियो और तस्वीरों के माध्यम से इन लोगों की पहचान की गयी है। उन्होंने बताया कि जांच टीम ने साबरमती तथा पेरियार हॉस्टल के वार्डन, कुछ सुरक्षा गार्डों और कुछ छात्रों से पूछताछ भी की ताकि हिंसा से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र किया जा सके। दिल्ली पुलिस ने यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट नाम के वॉट्सऐप ग्रुप के 60 में से 37 सदस्यों की पहचान पहले ही कर चुकी है।

वायरल हो रही वाडियो और तस्वीरों के माध्यम से इन लोगों की पहचान की गयी है

यह ग्रुप हिंसा वाले दिन पांच जनवरी को ही बनाया गया था।

हिंसा की शुरूआती जांच में पुलिस ने जिन नौ छात्रों की पहचान की थी।

उन सभी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया है ।

छात्रों को अपराध शाखा नहीं बुलाया गया है।

जांच टीम खुद कैम्पस में उनसे पूछताछ करने की योजना बना रही है।

पुलिस जल्द ही सोशल मीडिया के माध्यम से चिन्हित किये गये अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।

जेएनयू कुलपति को बर्खास्त किया जाय : कांग्रेस

कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग टीम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) पांच जनवरी को हुई हिंसा के लिए कुलपति एम जगदीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें तुरंत बर्खास्त करके निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में जेएनयू हिंसा के लिए कुलपति को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराते हुए कहा

इस मामले में कुलपति और हिंसा में शामिल शिक्षकों पर भी आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की होगी कार्रवाई
सोमवार को बनेगी रणनीति,तय होगी तारीख

ShriGangaNagar, SachKahoon News:  शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई फिर शुरू होने वाली है। प्रशासन, यूआईटी व नगर परिषद जल्द ही बैठक करके अभियान की तारीख तय करेगी, साथ ही अब किस सड़क पर कार्रवाई होनी है, इसका निर्धारण किया जाएगा। तीन बार पेशियां टलने के बाद अब हाईकोर्ट में 12 दिसम्बर को सुनवाई होने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन अपने द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करना चाहता है। बुजुर्ग वेदप्रकाश जोशी की याचिका पर हाईकोर्ट ने श्रीगंगानगर में सड़कों से अतिक्रमण हटाने के आदेश गत वर्ष दिए थे। अब पिछले चार महीनों से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। पिछली पेशियों में जोशी यह मामला उठाते हुए जिला प्रशासन की मंशा पर सवाल खडे किए थे। इसकी आगामी पेशी 12 दिसम्बर को होनी है। जिला प्रशासन पहले ही हाईकोर्ट में फटकार खा चुका है, अब और फजीहत नहीं चाहता। वैसे भी जिला कलक्टर बदल चुके हैं और ज्ञानाराम काफी संजीदा अफसर माने जाते हैं। उन्होंने यूआईटी व नगर परिषद को कार्रवाई के लिए पिछले दिनों कहा था। कार्रवाई कब होनी है तथा किन सड़कों पर होनी है, यह तय करना बाकी है। इसके लिए सोमवार को कलक्टेÑट में बैठक होने की उम्मीद है। नगर परिषद क्षेत्र में दो-तीन सड़कें ऐसी हैं, जिन्हें पूर्व में चिह्नित किया जा चुका है।

नगरपरिषद आयुक्त सुनीता चौधरी ने बताया कि जिला कलक्टर ने अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाने के लिए कहा है। इसके लिए तारीख तय की जानी है। मॉनिटरिंग कमेटी के मुखिया कलक्टर ही हैं।