Deserted Place - Sach Kahoon Hindi

सुनसान जगह पड़ा मिला विदेशी का शव
धारदार हथियार से कर दी हत्या

उदयपुर (सच कहूँ न्यूज)। उदयपुर में रविवार सुबह एक विदेशी सैलानी का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं जिसके आधार पर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। थोड़ी देर में पुलिस वहां पहुंच गई।

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पाया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। उसकी जेब से आईडी कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान हुई। मृतक का नाम माइकल जेम्स था तथा वह आस्ट्रेलिया का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा आस्ट्रेलियाई दूतावास को इस बारे में सूचना दी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या की गई है। सारी बात पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने हत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पहले दी लिफ्ट, फिर सुनसान जगह ले जाकर लूटा
नकदी, मोबाइल व सोने की चेन लेकर फरार

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे एक जमींदार को दो युवक लिफ्ट देकर बाइक पर बैठाकर ले गए। रास्ते में सूनसान जगह ले जाकर उससे मारपीट कर नकदी, मोबाइल व सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने मोटर साइकिल नंबरों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर आसपास के ग्रामीणों से सहयोग से पीछा कर लुटेरों को पकड़ लिया। मामला टाउन थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ का है। इस संबंध में टाउन पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

ग्रामीणों के सहयोग से पीछा कर धरे लुटेरे

पुलिस के अनुसार मटोरियांवाली ढाणी के चक 16 एमडी निवासी हाकमराम पुत्र बंतुराम भाट ने रिपोर्ट दी कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह गांव जाने के लिए चुंगी नंबर छह पर खड़ा किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी वहां मोटर साइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने कहा कि वे रावतसर जा रहे हैं। रास्ते में उसे गांव छोड़ देंगे। रास्ते में शेरगढ़ नहर के पास पहुंचते ही उन्होंने बाइक मोड दी तथा नहर के साथ-साथ जाते हुए सूनसान जगह बाइक रोक ली। दोनों ने उसे पकड़ लिया। एक ने कापा दिखाते हुए मारपीट की। उसकी जेब से नौ हजार नकद, मोबाइल व तीन तोले सोने की चेन छीन ली।

हाकमराम के अनुसार उसने भागते समय मोटर साइकिल नंबर नोट कर लिए तथा इसकी जानकारी शेरगढ़ पुलिस चौकी के अलावा अपने जानकारों को दी। फिर उसने अपने जानकारों के साथ युवकों का पीछा किया तो दोनों चक 3 एसएसडब्ल्यू में मिले। वहां वे मोटर साइकिल की नंबर प्लेट खोल रहे थे। एक अन्य युवक भी इनके पास खड़ा था। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को पकड़ लिया। उन्होंने अपने नाम मांगीलाल पुत्र महावीर, सागर पुत्र कालाराम जबकि पास खड़े युवक ने कृष्णलाल पुत्र मदनलाल बताया। तीनों को पकड़ उन्होंने शेरगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ भादंसं की धारा 341, 323, 382, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच शेरगढ़ चौकी प्रभारी एसआई पंकज कुमार कर रहे हैं। हालांकि जब इस बारे में शेरगढ़ चौकी प्रभारी पंकज कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि प्रकरण में किसी को न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही राउंडअप। आरोपितों की तलाश जारी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।