Malaria - Sach Kahoon Hindi

भारत में अब डेंगू से पहले मलेरिया रोग खत्म होगा, वैज्ञानिकों ने कर लिया स्वीटेशी टीका, जानें
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: भारत में अब डेंगू से पहले मलेरिया रोग खत्म हो सकेगा। भारतीय वैज्ञानिकों ने मलेरिया रोग के खिलाफ पहला स्वदेशी टीका तैयार कर लिया है जो न केवल संक्रमण बल्कि उसके समुदाय में प्रसार पर भी रोक लगाने में सक्षम है। इस टीके का जल्द से जल्द उत्पादन के लिए नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने प्राइवेट कंपनियों के साथ समझौता करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईसीएमआर और भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) के शोधकर्ताओं ने मिलकर यह स्वदेशी टीका तैयार किया है। New Delhi

आईसीएमआर के मुताबिक मौजूदा समय में मलेरिया के दो टीके उपलब्ध हैं जिनकी कीमत करीब 800 रुपये तक प्रति खुराक है। हालांकि इनका असर 33 से 67 फीसदी के बीच है। इसके अलावा आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से भी मंजूर आरटीएस और आर21/मैट्रिक्स-एम टीका दुनिया के कुछ देशों में दिया जा रहा है। इनकी तुलना में भारत का यह टीका पूर्व रक्ताणु यानी रक्त में पहुंचने से पहले के चरण और ट्रांसमिशन-ब्लॉकिंग यानी संक्रमण प्रसार को रोकने में दोहरा असर दिखाती है। इसके निर्माण में लैक्टोकोकस लैक्टिस का प्रयोग करते हैं जो एक ग्राम-पॉजिटिव जीवाणु है और इसका उपयोग छाछ और पनीर के उत्पादन में बड़े पैमाने पर किया जाता है।

गौरतलब है कि आईसीएमआर मच्छर जनित रोगों के खिलाफ पिछले कई दशकों से अभियान चला रहा है। देश के अलग-अलग संस्थानों में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए टीका की खोज जारी है। हालांकि इस बीच वैज्ञानिकों ने मलेरिया टीका की खोज पूरी कर ली है। इसे फिलहाल एडफाल्सीवैक्स नाम दिया है जो मलेरिया परजीवी प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के खिलाफ पूरी तरह असरदार पाया गया है। New Delhi

यह भी पढ़ें:– New Expressway in UP: हापुड़ समेत यूपी के 9 जिलों से गुज़रेगा ये नया एक्सप्रेस-वे, 5 घंटे में पूरा होगा गाजियाबाद से कानपुर तक का सफर

Narendra Modi: मलेरिया, कैंसर से लड़ाई में भारत को मिली बड़ी सफलता: पीएम
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को कहा कि भारत ने जानलेवा बीमारी कैंसर और मलेरिया पीड़ितों की मदद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 117वीं कड़ी के संबोधन में कहा, ‘भारत की दो बड़ी उपलब्धियां आज विश्व का ध्यान आकर्षित कर रही हैं इन्हें सुनकर आपको भी गर्व महसूस होगा, ये दोनों सफलताएं स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली हैं, पहली उपलब्धि मिली है मलेरिया से लड़ाई में। मलेरिया की बीमारी चार हजार वर्षों से मानवता के लिए एक बड़ी चुनौती रही है।’

उन्होंने कहा कि आजादी के समय भी यह हमारी सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक थी। एक महीने से लेकर पांच साल तक के बच्चों की जान लेने वाली सभी संक्रामक बीमारियों में मलेरिया का तीसरा स्थान है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज मैं संतोष से कह सकता हूँ कि देशवासियों ने मिलकर इस चुनौती का दृढ़ता से मुकाबला किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट कहती है भारत में 2015 से 2023 के बीच मलेरिया के मामलों और इससे होने वाली मौतों में 80 प्रतिशत की कमी आई है।’

उन्होंने कहा कि यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। सबसे सुखद बात यह है कि यह सफलता जन-जन की भागीदारी से मिली है। उन्होंने कहा कि भारत के कोने-कोने, हर जिले से हर कोई इस अभियान का हिस्सा बना है। उन्होंने कहा, ‘असम में जोरहाट के चाय बागानों में मलेरिया चार साल पहले तक लोगों की चिंता की एक बड़ी वजह बना हुआ था लेकिन जब इसके उन्मूलन के लिए चाय बागान में रहने वाले एकजुट हुए तो इसमें काफी हद तक सफलता मिलने लगी।’

मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि अपने इस प्रयास में उन्होंने प्रौद्योगिकी के साथ-साथ सोशल मीडिया का भी भरपूर इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले ने मलेरिया पर नियंत्रण के लिए बड़ा अच्छा मॉडल पेश किया। यहां मलेरिया की नजर रखने के लिए जनभागीदारी काफी सफल रही है। नुक्कड़ नाटक और रेडियो के जरिए ऐसे संदेशों पर जोर दिया गया जिससे मच्छरों के पैदा होने की रफ्तार कम करने में काफी मदद मिली है। देश-भर में ऐसे प्रयासों से ही हम मलेरिया के खिलाफ जंग को और तेजी से आगे बढ़ा पाए है।

प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कहा कि अपनी जागरूकता और संकल्प शक्ति से हम क्या कुछ हासिल कर सकते हैं। इसका दूसरा उदाहरण है कैंसर से लड़ाई। दुनिया के मशहूर मेडिकल जरनल लानसेट की अध्ययन वाकई बहुत उम्मीद बढ़ाने वाली

है। इस जरनल के मुताबिक अब भारत में समय पर कैंसर का इलाज शुरू होने की संभावना काफी बढ़ गई है। समय पर इलाज का मतलब है कैंसर मरीज का इलाज 30 दिनों के भीतर ही शुरू हो जाना और इसमें बड़ी भूमिका निभाई है ‘आयुष्मान भारत योजना’ ने।

मोदी ने आगे कहा इस योजना की वजह से कैंसर के 90 प्रतिशत मरीज समय पर अपना इलाज शुरू करा पाए हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि पहले पैसे के अभाव में गरीब मरीज कैंसर की जांच में, उसके इलाज से कतराते थे।

उन्होंने कहा, ‘अब ‘आयुष्मान भारत योजना’ उनके लिए बड़ा संबल बनी है। अब वो आगे बढ़कर अपना इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। ‘आयुष्मान भारत योजना’ ने कैंसर के इलाज में आने वाली पैसों की परेशानी को काफी हद तक कम किया है। अच्छा ये भी है कि आज समय पर कैंसर के इलाज को लेकर लोग पहले से कहीं अधिक जागरूक हुए हैं।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह उपलब्धि जितनी हमारे स्वास्थ्य व्यवस्था की है, डॉक्टरों, नर्सों और तकनीकी कर्मचारी की है, उतनी ही आप सभी मेरे नागरिक भाई-बहनों की भी है। सबके प्रयास से कैंसर को हारने का संकल्प और मजबूत हुआ है। इस सफलता का श्रेय उन सभी को जाता है जिन्होनें जागरूकता फैलाने में अपना अहम योगदान दिया है।’ उन्होंने कहा कैंसर से मुकाबले के लिए एक ही मंत्र है-अवेयरनेस इसके लक्षणों के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और इलाज, मरीजों के लिए हर मदद उपलब्ध होने का विश्वास।’

यह भी पढ़ें:– Rajasthan News: राजस्थान के इस शहर की जल्द बदलेगी किस्मत, सवा चार करोड़ से बन रही हैं सड़कें, बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम

Dengue: मलेरिया से भी गंभीर है डेंगू का दंस
Dengue: डेंगू, एक वायरल संक्रमण, जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, पिछले कुछ वर्षों में हमारे देश में एक गंभीर स्वास्थ्य संकट बनकर उभरा है। मलेरिया की तुलना में, डेंगू का प्रभाव अब कहीं अधिक खतरनाक और व्यापक हो चुका है। विशेष तौर पर शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है। डेंगू न केवल शारीरिक पीड़ा देता है, बल्कि स्वास्थ्य तंत्र पर भी भारी बोझ डालता है, जिससे इस बीमारी से निपटना बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया है।

मलेरिया और डेंगू (Dengue) दोनों ही मच्छर जनित बीमारियां हैं, लेकिन इनके लक्षण और प्रभाव अलग-अलग होते हैं। मलेरिया एक परजीवी द्वारा फैलता है, जो प्लास्मोडियम नामक प्रोटोजोआ का परिणाम है। इसके विपरीत, डेंगू एक वायरस द्वारा फैलता है, जिसे चार प्रमुख प्रकारों में बांटा जाता है। मलेरिया में बुखार के साथ कंपकंपी और पसीना आता है, जबकि डेंगू में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द के साथ त्वचा पर लाल चकत्ते दिखाई देते हैं।

मलेरिया, हालांकि गंभीर हो सकता है, परन्तु उसके लिए समय पर निदान और उपचार संभव है। इसके इलाज के लिए औषधियां उपलब्ध हैं, जैसे कि क्लोरोक्विन और आटीर्मीसिनिन। लेकिन डेंगू के लिए कोई विशिष्ट एंटीवायरल उपचार उपलब्ध नहीं है। डेंगू के इलाज में मुख्यत: लक्षणों को प्रबंधित करने पर ध्यान दिया जाता है, जैसे बुखार और दर्द निवारण, और शरीर के तरल पदार्थों को बनाए रखना। गंभीर मामलों में, डेंगू हेमोरेजिक फीवर और डेंगू शॉक सिंड्रोम जानलेवा साबित हो सकते हैं।

डेंगू (Dengue) का दंश अब केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहरी क्षेत्रों में भी तेजी से फैल रहा है। जलभराव, खराब स्वच्छता और अनियंत्रित शहरीकरण इस बीमारी के प्रसार में प्रमुख कारक बने हुए हैं। एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है, जो घरों के आसपास के क्षेत्र में खुले में रखे पानी के बर्तनों या अन्य जलस्त्रोतों में आसानी से मिल जाता है। यही कारण है कि डेंगू का प्रकोप विशेषकर मानसून के मौसम में अधिक देखने को मिलता है।

डेंगू (Dengue) के कारण न केवल व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होता है, बल्कि यह देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव भी डालता है। अस्पतालों में बिस्तरों की कमी, रक्त प्लेटलेट्स की भारी मांग और इलाज के लिए अत्यधिक खर्च ने इस बीमारी को और भी जटिल बना दिया है। डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल और ठोस उपाय करने की आवश्यकता है। सबसे पहला कदम है मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करना। इसके लिए स्वच्छता अभियान चलाना, जलभराव को रोकना और घरों के आस-पास साफ-सफाई बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। मच्छरदानी का उपयोग, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनना और मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल भी डेंगू से बचने के उपाय हैं। सरकार को चाहिए कि वह लोगों के बीच डेंगू से जुड़ी जागरूकता बढ़ाए और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करे। साथ ही, टीकाकरण और अनुसंधान पर जोर दिया जाना चाहिए ताकि डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए कारगर उपाय विकसित किए जा सकें।

डेंगू (Dengue) का बढ़ता प्रकोप यह संकेत देता है कि मलेरिया से कहीं अधिक ध्यान इस पर देने की जरूरत है। यह सिर्फ एक स्वास्थ्य संकट नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक समस्या भी बन चुकी है, जिसके लिए एकजुटता और जागरूकता की आवश्यकता है। समय रहते अगर डेंगू पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो इसके दीर्घकालिक परिणाम और भी घातक साबित हो सकते हैं।

(यह लेखक के अपने विचार हैं)

यह भी पढ़ें:– भारत ने की कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त को तलब किये जाने की भर्त्सना

घर के आसपास ने भरने दे पानी, रखें साफ़-सफाई: डॉ अखिलेश मोहन
डेंगू, मलेरिया आदि गंभीर संक्रामक रोगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जारी  की एडवाइजरी | Ghaziabad News

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: स्वास्थ्य विभाग के जरिए डेंगू आदि गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ अखिलेश मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि औसत से अधिक वर्षा के कारण  आने वाले दिनों में गंभीर संक्रामक रोगों जैसे-डेंगू, मलेरिया विरष्टचाइसिस इत्यादि बीमारियों  के फैलने की प्रबल आशंका है। Ghaziabad News

लापरवाही बरतने पर इन बीमारियों से  जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है। और  मृत्यु भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इन रोगों से बचाव के लिए अपने घर के आस -पास पानी जमा न होने दें, और साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान  जागरूकता के साथ-साथ मुख्य 12 सावधानियां बरतनी जरूरी है। तभी इन बीमारियों से बचा जा सकता  है।

स्वास्थ्य विभाग की सलाह: इन  मुख्य बातों का रखें विशेष ख्याल

डेंगू का मच्छर(एडीज)  रुके हुए एवं शुद्ध  पानी में पैदा होता है, अपने-अपने घरों में कूलर से पानी को निकाल दें, और  छत में रखी टंकियों पर ढक्कन जरूर  होना चाहिए। Ghaziabad News

छतों पर पानी एकत्र है तो उसकी निकासी की व्यवस्था करें।

गमले, पक्षियों आदि के लिए रखे पॉट, डेली साफ़ करें, इसमें एडीज मच्छर पैदा हो सकते है।

छतों एवं खुले में रखे हुए बेकार और पुराने टायर टूटे-फूटे बर्तनों इत्यादि में रखे पानी को नियमित रूप से बदलते रहे, जिससे कि इन स्थलों पर एडीज मच्छर  को पनपने से  रोका जा सके।

यदि आप लम्बे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो  बाथरूम में रखे मैग, बाल्टी, टब  इत्यादि पलटकर रखें।

ध्यान रहे डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, अतः यथासंभव फूल स्लीव के कपडे ही पहने और पैरों को ढक कर रखें।

यदि आपके आसपास कहीं पानी एकत्र (जलभराव) होता है तो उसकी निकासी का प्रबंध करें।

अपने घर के आस पास गंदगी न होने दें, गन्दगी उत्पन्न होने पर, वार्ड पार्षद या अपने प्रधान से सम्पर्क करें और साफ सफाई की व्यवस्था करने को कहें।

बुखार होने पर केवल  पेरासिटामोल लें, अन्य दर्द निवारक ब्रुफेन, डिस्प्रिन आदि दवाओं  का सेवन न करें और तत्काल अपने चिकित्सक से सलाह लें, और जांच कराएं।

जिला एसएमजी चिकित्सालय गाजियाबाद परिसर में आईडीएसपी लेब  में  डेंगू, मलेरिया  इत्यादि की जांच निशुल्क, 24×7 सुविधा उपलब्ध है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डासना, लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर नगरीय एवं ग्रामीण केंद्रों पर डेंगू, मलेरिया की जांच प्रतिदिन  निशुल्क उपलब्ध है।

जनपद में जिला एमएमजी अस्पताल, जिला  महिला अस्पताल और जिला संयुक्त अस्पताल संजय नगर के साथ- साथ  सभी सीएचसी पर भी  डेंगू, मलेरिया के उपचार के लिए बेड आरक्षित है। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– ब्रिटेन में प्रदर्शनकारियों ने होटल में लगायी आग

बढ़ने लगा डेंगू व मलेरिया का डंक
पिछले 24 घंटों में डेंगू के 11 को मलेरिया के सितंबर में सामने आए 2 केस

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। मौसमी सीजन के बाद हर बार चलने वाला डेंगू (Dengue) का डंक इस बार भी तेज गति से लोगों को सता रहा है। चिंता की बात यह है कि मौसमी सीजन खत्म होने के बाद पानी जनित बीमारियां भी अब मुँह उठाने लगी है। इनमें विशेष कर मलेरिया शामिल है इस सीजन में हिसार जिले में पहली बार मलेरिया से पॉजिटिव चार मरीज मिले हैं। हालांकि यह आंकड़ा एक दिन का नहीं, बल्कि एक महीने का है। लेकिन अब तक ऐसे आसार लगाए जा रहे थे कि इस बार बारिश के मौसम में भी हिसार जिले में एक भी मलेरिया का पॉजिटिव केस नहीं मिला है।

लेकिन वीरवार को सितंबर माह की रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जो मौसम बुलेटिन जारी किया है। उसमें चार लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। दूसरी तरफ डेंगू के मामले भी कम होने की बजाय लगातार बढ़ते जा रहे हैं। डेंगू के साथ-साथ अब मलेरिया ने भी स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि वर्तमान में ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है। जहां निकले इलाकों में पानी जमा हो। उसके बावजूद भी मलेरिया के कैसे मिलने चिंताजनक है।

डेंगू के 11 नए पॉजिटिव केस मिले

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में वीरवार को डेंगू के 11 नए मामले सामने आए हैं। जिले में सक्रिय डेंगू (Dengue) मरीजों का आंकड़ा बढक़र 16 हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 2 हजार 235 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 281 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 265 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके हैं और फिलहाल जिले में 16 डेंगू सक्रिय मरीज हैं।

4 मलेरिया केस आए सामने | Dengue

उप-सिविल सर्जन एवं मलेरिया प्रभारी डॉ सुभाष खतरेजा ने बताया कि सितंबर मास के दौरान जिले में 22 हजार 667 व्यक्तियों की मलेरिया ब्लड स्लाइड बनाई गई। ब्लड स्लाइड की जांच के दौरान जिले में 4 मलेरिया केस पाए गए। उन्होंने बताया कि डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए पानी की टंकियों व हौदियों के ढक्कन हमेशा बंद रखें, टूटे-फूटे बर्तन, टायर इत्यादि खुले में न रखें, इनमें बरसात का पानी इकठ्ठा रहने पर मच्छर पैदा होने का खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़ें:– घर में घुसकर माता-पिता व बेटे के साथ मारपीट, चुराकर ले गए जेवरात-नकदी

लोग डेंगू से मर रहे हैं, धामी लंदन घूम रहे हैं: कांग्रेस
हरिद्वार (एजेंसी)। उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) पर हमला करते हुए बुधवार को कहा कि राज्य की राजधानी देहरादून के साथ ही हरिद्वार तथा ऋषिकेश में लोग डेंगू से मर रहे हैं और मुख्यमंत्री लंदन की सैर पर गये हैं। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने धामी के विनिवेश के नाम पर लंदन के दौरे को राज्य की जनता के साथ छलावा बताते हुए कहा है कि देहरादून हरिद्वार में सैकड़ो लोग डेंगू की चपेट में हैं और मुख्यमंत्री विनिवेश के नाम पर लंदन दौरे में मस्त है। Haridwar News

धामी की तुलना रोम के बदनाम सम्राट नीरो से करते हुए उन्होंने कहा कि जब रोम जल रहा था तो नीरो बंसी बजा रहा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस वक्त विदेश दौरे पर नहीं जाना चाहिए था और राज्य की जनता के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का पालन किया जाना चाहिए था। Haridwar News

उन्होंने कहा जब बरसात चरम पर थी तो राज्य के विभिन्न नगरों में बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए। इन गड्ढों में पानी भर गया और डेंगू के मच्छरों ने लाखों की तादाद में जन्म लिया। इसी वजह से आज राज्य के हजारों लोग डेंगू से पीड़ित हैं। अस्पतालों में डेंगू मरीजों की जबरदस्त भीड़ है और लोगों को चिकित्सा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। Haridwar News

यह भी पढ़ें:– मोहाली में रसायन फैक्ट्री में भीषण आग में पांच लोग झुलसे

सरकारी अस्पताल में डेंगू मरीजों के 60 बैड आरक्षित, प्लेटलेट्स भी उपलब्ध
मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के प्रति प्रशासन हुआ संजीदा

उपायुक्त बोले, रोगों से बचाव व रोकथाम के लिए 50 टीमें कार्यरत | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जिला में निरंतर अपने पांव फैलाता मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया (Chikungunya) जैसे रोगों के प्रति प्रशासन पूरी तरह से संजीदा नजर आ रहा है। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने आमजन से आह्वान किया कि वे इन रोगों से बचाव के लिए अपने आसपास मच्छर पैदा ही न होने दें तथा नागरिक अपने घरों में सीमेंट से बनी टंकियों को पूरी तरह ढक कर रखें। सप्ताह में एक बार टंकियों, कूलरों, गमलों, शौचालयों में पड़े घड़ों, छतों पर पड़े बेकार टायरों, पशु-पक्षियों के पानी पीने के बर्तनों व अन्य पानी के स्त्रोतों को खाली करें व रगड़कर साफ करें व फिर पानी भरें।

इसके अलावा अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। जमा पानी में मच्छर अंडे देता हैं, जो 7 दिनों में पुन: मच्छर बनकर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियां फैलाता है। रात को सोते समय कीटनाशक मच्छरदानी या आॅडोमास का प्रयोग करें। शरीर को पूर्ण रूप से ढकने वाले वस्त्र पहने, बुखार होने की स्थिति में अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना ईलाज करवा सकता है तथा मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम में सहयोग करें।

अब तक जिला में 124 मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव | Sirsa News

नोडल अधिकारी डॉ. गौरव अरोड़ा ने बताया कि जिला में अब तक कुल 124 मरीज डेंगू के पॉजिटिव मिले हैं जिनमें से 123 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। उन्होंने बताया कि अगर किसी को बुखार, सिर दर्द जैसे लक्षण मिलते हंै तो वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना ईलाज करवा सकता है। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि इसमें घबराने की जरूरत नहीं है तथा डेंगू के मरीजों के ईलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में 60 बैड आरक्षित किए गए हैं तथा प्लेटलेट भी उपलब्ध हैं। Sirsa News

उन्होंने बताया कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए 50 टीमें लगातार कार्य कर रही है जो घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं और मच्छर का लार्वा पाए जाने पर उसे तुरंत प्रभाव से कीटनाशक दवा डालकर नष्ट किया जाता है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मरीजों के एरिया में नगर परिषद, सरपंच व नंबरदार द्वारा फोगिंग भी करवाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:– संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना

मलेरिया डेंगू पर नियंत्रण करने के लिए ओपीडी के बाद चिकित्सक खुद उतरें फील्ड में : डॉ. चौधरी
बीकानेर (सच कहूँ न्यूज)। डेंगू और मलेरिया (Malaria and Dengue) की आशंकित लहर को रोकने हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन नवीन प्रयास जारी है। इसी क्रम में संयुक्त निदेशक स्तर से जिले के समस्त चिकित्सकों, ब्लॉक सीएमओ तथा ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधकों को मलेरिया व डेंगू के नियंत्रण संबंधी गहन प्रशिक्षण दिया गया। Bikaner News

मच्छरों के प्रकार व मच्छरों के जीवन चक्र से लेकर एंटी लारवा गतिविधियों, एंटी एडल्ट गतिविधियों, फील्ड सर्वे, ब्लड स्लाइड कलेक्शन, रक्त जांच, उपचार प्रोटोकॉल, रिपोर्टिंग के फॉर्मेट, प्रत्येक स्तर से होने वाली गतिविधियों, लक्ष्यों तथा अपेक्षाओं पर चर्चा की गई। पूरे दिन चले मैराथन प्रशिक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक बीकानेर जोन डॉ देवेंद्र चौधरी ने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए कि वह ओपीडी के बाद मलेरिया डेंगू नियंत्रण के लिए खुद फील्ड में उतर जाए। प्रतिदिन विद्यालय व चौपाल पर बुखार रोगियों को लेकर चर्चा करें और पता करें कि कहीं किसी गांव में अचानक बुखार के रोगी तो नहीं बढ़ रहे हैं? ऐसा होने पर वहां सर्वे की गतिविधि करवाते हुए एक्टिव ब्लड स्लाइड संग्रहण करावे, अन्यथा मच्छर जनित रोगों के फैलाव होने के बाद इसका नियंत्रण और कठिन हो जाएगा। Bikaner News

डॉ चौधरी ने बताया कि बीकानेर एक शुष्क प्रदेश है यहां वर्षा कम होती रही है इस कारण जल संग्रहित रखने के लिए हर घर में बड़े-बड़े कुंड व टांके बने हुए हैं। अत: यह क्षेत्र मलेरिया डेंगू के फैलाव हेतु सबसे उपयुक्त है। ऐसे में आमजन को जागरुक करते हुए मलेरिया के विरुद्ध मिशन मोड पर कार्य करें। डॉ. चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अस्पताल प्रभारी अपने अस्पताल के स्टोर का नियमित निरीक्षण करें, स्टोर में प्रचार प्रसार की आईईसी सामग्री, दवाएं, उपकरण या अन्य सामग्री बेकार पड़ी ना मिले, सभी का यथोचित उपयोग व निस्तारण कर 7 दिवस में रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें। Bikaner News

बैठक में डॉ नवल किशोर गुप्ता ने गंबूसिया, मलेरिया लार्वीसाइड आॅयल, टेमीफÞोस, पायरेथ्रम, फास्ट कार्ड, अगरबत्ती आदि के प्रोटोकॉल अनुसार उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया तथा निशुल्क दवा योजना की प्रगति समीक्षा की।

वहीं डीटीओ डॉ. चंद्रशेखर मोदी ने मलेरिया डेंगू पॉजीटिव आने पर संबंधित रोगी के घर पर की जाने वाली नॉक डाउन एक्टिविटी की जानकारी दी। इसके अलावा आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान व मातृ शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। Bikaner News

यह भी पढ़ें:– कैराना में वकीलों ने बंद कराया सब-रजिस्ट्रार ऑफिस

डेंगू मलेरिया आदि पर जागरूकता और प्रभावी नियंत्रण हेतु दिए कड़े निर्देश
जे डी ने किया सी एच सी लखावटी का निरीक्षण

स्वास्थ्य उप केन्द्र चरौरा मुस्तफाबाद का भी लिया जायजा | Aurangabad News

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज)। मेरठ मंडल के जे डी स्वास्थ्य डा राजेन्द्र सिंह (Dr. Rajendra Singh) ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर टीम के साथ पहुंच कर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तत्पश्चात उन्होंने सभी ए एन एम,सी एच ओ, फार्मासिस्ट एवं स्टाफ नर्स की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एच डब्ल्यू सी,छाया वी एच एस एन डी, परिवार कल्याण कार्यक्रम आदि की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जे डी अपनी टीम के साथ एच डब्ल्यू सी स्वास्थ्य उपकेंद्र चरौरा मुस्तफाबाद पर पहुंचे तथा छाया एकीकृत वीएच एस एन डी सत्र का निरीक्षण किया तथा सी एच ओ द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए निर्देश दिए तथा मच्छर जनित रोगों डेंगू और मलेरिया आदि के विषय में जागरूकता पैदा करने के लिए कड़े निर्देश दिए। Aurangabad News

निरीक्षण दल में अंबरीष कुमार रीजनल मैनेजर, अखिलेश चौहान मंडलीय फैमली प्लानिंग और मैनेजर, प्रदीप कुमार मंडलीय शहरी स्वास्थ्य सलाहकार शामिल रहे।

मंडलीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी और उपकेंद्र चरौरा मुस्तफाबाद के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। सी एच सी लखावटी प्रभारी डॉ हरेंद्र सिंह ने टीम को निरीक्षण कराया। बी पी एम जावेद खान, अंकित कुमार डाटा आपरेटर आदि मौजूद रहे। Aurangabad News

प्रशासन की अनदेखी के चलते शहर का प्रवेश द्वार ही बना डंपिंग यार्ड
मिनी बाईपास पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगने से महामारी फैलने का डर: कौशिक

कचरे के ढेर नागरिकों के लिए बने परेशानी का सबब | Bhiwani News

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। एक तरफ जहां शहर में डेंगू व मलेरिया (Malaria Dengue) के केस बढ़ते जा रहे है तथा स्वास्थय विभाग भी लोगों को डेंगू व मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के अलावा अपने आस-पास साफ-सफाई रखने की अपील कर रहा है, वही दूसरी तरफ शहर के प्रवेश पर ही स्थानीय मिनी बाईपास पर इन दिनों कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए है, जिसके कारण लोगों में शहर में महामारी फैलने का भय सता रहा है। हद की बात तो यह है कि यहां पर एक अस्पताल भी स्थित है, जिसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

प्रशासन की अनदेखी व नागरिकों की लापरवाही के चलते मिनी बाईपास पर जबरदस्ती बनाए जा रहे डंपिंग यार्ड के विरोध में शनिवार को शहर के पार्षदों ने रोष जताया। पार्षद अंकुर कौशिक, पार्षद जयवीर सिंह रंगा, पार्षद अनिल चौहान, पार्षद प्रतिनिधि मदन तंवर व अरूण कुमार बीडीसी ने कहा कि एक तरफ तो सरकार व प्रशासन स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए पानी तरह बहा देते है, वही दूसरी तरफ प्रशासन के नाक तले शहर को डंपिंग यार्ड के रूप में तबदील किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन इस ओर आंख मंूंदे बैठा है।

लोगों के स्वास्थय से हो रहा खिलवाड़ | Bhiwani News

उन्होंने कहा कि यहां पर शहर भर का कचरा डाला जा रहा है तथा ना जाने कचरे से भरी कितनी ही ट्रॉलियां रोजाना यहां खाली की जाती है। उन्होंने कहा कि यह शहर का प्रवेश द्वार है तथा अब यह शहर के सबसे व्यस्त चौक में से एक है तथा यहां पर रोजाना हजारों नागरिक आते-जाते है। यहीं नहीं पास में एक अस्पताल भी है, जिसके द्वारा अस्पताल का कचरा भी डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यहां का माहौल पूरी तरह से बदबूमय हो गया है, जिसके कारण आम नगारिकों का सांस लेना ही दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि बार-बार प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा, जो कि सरासर लोगों के स्वास्थय से खिलवाड़ है। उन्होंने एक बार फिर प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि मिनी बाईपास पर डाले जा रहे कचरे पर रोक लगाई जाए, ताकि शहर में महामारी फैलने का भय ना बनें। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– नियंत्रित हो सकेगा यातायात, शहर में तीन जगह और लगेगी ट्रैफिक सिग्नल लाइट

‘डेंगू पर वार’: खुद मैदान में उतरे स्वास्थ्य मंत्री
पटियाला में हर शुक्रवार ‘डेंगू पर वार’ मुहिम का स्वास्थ्य मंत्री ने किया नेतृत्व

राज्य के सरकारी अस्पतालों में 1300 बैड डेंगू मरीजों के लिए रखे आरक्षित: डॉ. बलबीर सिंह

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। राज्य के स्वास्थ्य व परिवार भलाई मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr Balbir Singh) ने शुक्रवार को डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ मुहिम का पटियाला में खुद नेतृत्व किया। उन्होंने पटियाला के हीरा बाग क्षेत्र में डेंगू मच्छर के लार्वे की जांच टीम का नेतृत्व करते कहा कि इस मुहिम का मकसद लोगों को जागरुक करना है ताकि लोग सावधानियां बरत कर अपनी व अपने क्षेत्र के लोगों का डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव कर सकें। Patiala News

कैबिनेट मंत्री ने हीरा बाग क्षेत्र में फैक्ट्री, घरों में जाकर विभिन्न पानी वाले बर्तनों, फ्रिज, कूलर, फूलों के गमले, पार्को व पक्षियों को पानी पिलाने के लिए इस्तेमाल किए जाते बर्तनों की जांच की। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उस हर जगह की चैकिंग की गई, जहां डेंगू का लार्वा होने की संभावना थी और इस संबंधी लोगों को जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है और लोगों को शिक्षित कर ही डेंगू फैलाने वाले मच्छर की पैदाईश को रोका जा सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वह हर शुक्रवार सुबह 9 बजे से सुबह 10 बजे तक एक घंटा अपने घरोंं व आसपास डेंगू खत्म करने के लिए आगे आएं। Patiala News

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि भले ही डेंगू का टैस्ट और इलाज सरकारी अस्पतालोंं में बिल्कुल मुफ्त है लेकिन हम कुछ साधारण सावधानियां बरतकर डेंगू से अपने आप को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालो में 1300 बैड डेंगू के मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से अपील की कि वह आगे आएं और अपने मौहल्लों, गांवों में लोगों को ऐसी सावधानियों से जागरूक कर इस मुहिम का नेतृत्व करें। इस मौके उनके साथ एसडीएम पटियाला डॉ. इसमित विजय सिंह व सिविल सर्जन डॉ. रमिन्दर कौर भी मौजूद थे।

जिले में अब तक 111 डेंगू के केस हुए रिपोर्ट | Patiala News

सिविल सर्जन डॉ. रमिन्दर कौर ने बताया कि पटियाला में स्वास्थ्य विभागों की टीमों द्वारा 36 हजार 490 घरों का दौरा किया गया है और 510 घरोंं में लार्वा पाया गया है, जिसे टीमों ने नष्ट करवाया है। उन्होंने बताया कि पटियाला में अब तक 111 डेंगू के केस रिपोर्ट हुए हैं।

यह भी पढ़ें:– चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी

डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ा, मच्छरों से करें बचाव: डॉ. भवतोष शंखधर
बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,आमजन को जल जमाव न होने देने के लिए किया जागरूक | Ghaziabad News

साफ पानी में पनपता है डेंगू के लिए जिम्मेदार एडीज मच्छर

मलेरिया के लिए जिम्मेदार मादा एनाफिलीज को पसंद है गंदा पानी

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। अब बारिश के साथ ही डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी जिले में मंडराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग इन बीमारियों से बचाव के लिए अलर्ट मोड में है और आमजन को जल जमाव न होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि  डेंगू मलेरिया के लिए संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है।  Ghaziabad News

इन क्षेत्रों में खासतौर पर साफ-सफाई और जागरूकता का ध्यान रखा जाएगा। डेंगू मच्छर की ब्रीडिंग पर रोक लगाने के लिए विभाग ने उन क्षेत्रों को संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल किया है, जहां पिछले वर्षों में सबसे अधिक डेंगू के लार्वा और मरीज पाए गए हैं।सीएमओ ने बताया कि जुलाई माह में इन क्षेत्रों के साथ ही पूरे जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। अब डेंगू- मलेरिया से बचाव के लिए लोगों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इतना ही नहीं इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि डेंगू मच्छरों की ब्रीडिंग रोकी जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक शहरी क्षेत्र इस मामले में सबसे अधिक संवेदनशील हैं।

शहरी क्षेत्र में 38 स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें भी सबसे अधिक क्षेत्र ट्रांस हिंडन क्षेत्र के हैं जहां डेंगू का खतरा सबसे अधिक है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के चार ब्लॉक के 22 गांवों में भी डेंगू का खतरा सबसे अधिक है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया – इन सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा ताकि डेंगू को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा, लोगों से अपील की जाएगी कि सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के साथ ही वह कहीं भी पानी का जमाव न होने दें।

ये है देहात क्षेत्र के  संवेदनशील इलाके | Ghaziabad News

भोजपुर ब्लॉक के गांव कलछीना, नाहली, नगला मूसा, रघुनाथपुर, रोरी, तलहेटा, लोनी ब्लॉक के मीरपुर, अलीपुर, मण्डौला, पचायरा, टीला, मुरादनगर ब्लॉक के गांव जलालपुर, डिडौली, नेकपुर, मनोली, सुराना, रजापुर ब्लॉक के नाहल, मथुरापुर, नगला, अटौर, कनौजा, मसूरी, मानकी और दीनानाथपुर गांव शामिल हैं।

ये है शहरी क्षेत्र के संवेदनशील इलाके

क्रॉसिंग रिपब्लिक, संजय नगर, राजनगर, गोविन्दपुरम, हरसांव पुलिस लाइन, शास्त्री नगर ए,बी,सी,एच ब्लॉक, महेंद्र एन्क्लेव ,चिरंजीव विहार, जीवन विहार, अवंतिका, कविनगर सी,डी,जी ब्लॉक, गुलधर, राजनगर एक्सटेंशन, नंदग्राम, सेवा नगर, घूकना, कैला भट्टा, इस्लाम नगर, मरियम नगर, पंचवटी, नेहरू नगर द्वितीय, करहेड़ा, शालीमार गार्डन, वसुंधरा सेक्टर – दो, चार, 16 और वैशाली के सेक्टर – दो, चार और पांच के साथ ही इंदिरापुरम में नीति खंड,  शक्ति खंड और ज्ञान खंड एवं  कौशांबी, प्रताप विहार, विजय नगर, रहीस पुर, तुराब नगर, लालकुआं, राजबाग, कृष्णा नगर, शिवपुरी, ब्रज विहार, मिर्जापुर, विजयनगर-एक और कोट गांव क्षेत्र हैं। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 70 हजार रिश्वत लेता पावरकॉम का जेई काबू