Gorakhpur Tragedy - Sach Kahoon Hindi

राहुल ने गोरखपुर में पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
गोरखपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां वे उन बच्चों के परिजनों से मिले, जिनकी बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई थी। उनके साथ प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी मौजूद रहे। गुलाम नबी आजाद ने कहा, “योगी गोरखपुर से 5 बार सांसद रहे, लेकिन उन्होंने बीआरडी हॉस्पिटल के लिए कुछ नहीं किया।”

इससे पहले सीएम योगी भी शनिवार को गोरखपुर पहुंचे और यहां बीजेपी के ‘स्वच्छ यूपी-स्वस्थ यूपी’ अभि‍यान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट बना रहे हैं। इस पर राहुल ने कहा कि शाम को सारी बातों का जवाब दूंगा। बता दें, गोरखपुर के बीआरडी हॉस्पिटल में बीते दिनों 30 बच्चों समेत 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में बच्चों की मौत के लिए सीधे तौर पर योगी आदित्यनाथ सरकार को कठघरे में खड़ा किया था।

सीएम योगी भी पहुंचे गोरखपुर

राहुल के गोरखपुर विजिट के साथ ही सीएम योगी भी शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी के ‘स्वच्छ यूपी-स्वस्थ यूपी’ अभियान की शुरुआत की।

सीएम ने यहां कहा- ”इन्सेफलाइटिस से हम कई वर्षों से लड़ रहे हैं। इन्सेफलाइटिस से बचाव के लिए स्वच्छता जरूरी है। हम इससे बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी चला रहे हैं।”

”दिल्ली वाले लोग स्वच्छता अभियान के बारे में नहीं जानेंगे। ये लोग गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट बनाए हुए हैं। हम गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट नहीं बनने देंगे। इन लोगों को गोरखपुर में महत्व नहीं मिलेगा।”

कांग्रेस ने बच्चों की मौत के मामले को व्यापक स्तर पर उठाया है। घटना के बाद यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ की सड़कों पर बैठकर योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस घटना पर अभी चर्चा चल ही रही है कि राहुल गांधी का गोरखपुर जाना मामले को और राजनीतिक हवा देने का काम कर सकता है। हालांकि, दूसरी तरफ घटना पर गोरखपुर के डीएम ने जांच रिपोर्ट दी है, उसमें उन्होंने बच्चों की मौत के लिए बीआरडी कॉलेज के प्रिंसिपल और दूसरे डॉक्टर्स को जिम्मेदार ठहराया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सुप्रीम कोर्ट ने किया गोरखपुर ट्रेजडी पर स्वत: संज्ञान लेने से इनकार
लखनऊ: गोरखपुर में हाल ही में हुई 30 से ज्यादा बच्चों की मौत को लेकर शिवसेना ने योगी और मोदी सरकार की अालोचना की है। पार्टी ने अपने माउथपीस ‘सामना’ में इस घटना को ‘सामूहिक बालहत्या’ करार दिया है और इसे स्वतंत्रता दिवस का अपमान बताया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने गोरखपुर ट्रेजडी पर स्वत: संज्ञान (स्यू मोटो) लेने से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने पिटीशनर से कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ खुद मामले को देख रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर करने को कहा।

कोर्ट नहीं करेगा दखल

गोरखपुर में हुई बच्चों की मौत के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेने से मना कर दिया है। सोमवार को कोर्ट ने कहा है कि इस मुद्दे पर कोई भी याचिकाकर्ता हाई कोर्ट जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री खुद नजर बनाए हुए है।

नहीं आए अच्छे दिन

सामना के अपने एडिटोरियल में शिवसेना ने मोदी सरकार पर कमेंट करते हुए लिखा है केंद्र में सत्ता परिवर्तन होने के बावजूद आज भी सरकारी हॉस्प‍िटल्स में गरीब और ग्रामीण लोगों के लिए ‘अच्छे दिन’ नहीं आए हैं।

मंत्री के घर पड़े अंडे-टमाटर

घटना के बाद उत्तर प्रदेश के स्वास्थय मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों और छात्र नेताओं ने मंत्री के घर पर अंडे-टमाटर की बौछार कर दी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल थे। बता दें कि घटना के बाद सिद्धार्थ नाथ सिंह का बयान आया था, कि इन मौतों का कारण सिर्फ ऑक्सीजन की कमी नहीं है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।