RailLine - Sach Kahoon Hindi

भारत की मदद से अफगानिस्तान से ईरान तक रेललाइन बिछाने का इच्छुक उज़्बेकिस्तान
नई दिल्ली (एजेंसी)। उज़्बेकिस्तान (Uzbekistan) ने अफगानिस्तान के रास्ते ईरान तक रेल लाइन बिछाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव किया है।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की अगले सप्ताह होने वाली भारत यात्रा के पहले ताशकंद से यहां आये राष्ट्रपति के विशेष राजदूत इल्होम नेमातोव ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उज़्बेकिस्तान से हैरातन से मजारे शरीफ तक रेलवे लाइन परिचालन में है। मजारे शरीफ से हेरात और वहां से ईरान तक रेलवे लाइन बनाने का पुराना प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि उज़्बेकिस्तान का मानना है कि यदि भारत इस परियोजना में शामिल होता है तो बहुत अच्छा होगा क्योंकि वह इस काम में सक्षम है। उन्होंने कहा कि मजारे शरीफ से ईरान तक करीब 452 किलोमीटर की लाइन बिछानी होगी जिससे सीधे अरब सागर तक कनेक्टिविटी मिलेगी। यह लाइन ईरान से रूस जाने वाले अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे का अंग हो सकती है जिससे क्षेत्रीय व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि उज़्बेकिस्तान से मजारे शरीफ की रेललाइन के निर्माण में चीनी कंपनी की कोई भूमिका नहीं है।

30 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने की संभावना | Uzbekistan

नेमातोव ने कहा कि उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की भारत यात्रा ऐतिहासिक होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने – खासकर अफगानिस्तान में स्थिरता लाने के मुद्दे पर भी बात होने की संभावना है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने माना कि गत दिसंबर में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के ऐतिहासिक ताशकंद दौरे के बाद तालिबान के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उज़्बेकिस्तान का दौरा किया था, लेकिन उन्होंने बातचीत का विवरण नहीं दिया।

भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत फरहोद आर्जिव ने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच शैक्षणिक, कृषि, सांस्कृति, औषधि, पर्यटन एवं जनता के बीच संपर्क एवं सहयोग के करीब 30 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मोदी के क्षेत्रीय एवं प्रांतीय संपर्कों को बढ़ावा देने की नीति के अनुरूप समरकंद और आगरा, अंदीजान और गुजरात, ताशकंद और दिल्ली, बुखारा और हैदराबाद के बीच साझी सांस्कृतिक विरासत को मिलकर बढ़ावा देने एवं आदान प्रदान बढ़ाने संबंधी करार भी किये जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

रेल लाइन में फ्रेक्चर, मास्टर की सूझ-बूझ से रुका हादसा
हरिद्वार-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को रोका

बड़ा हादसा होते-होते टला, मरम्मत का कार्य शुरू

JaiPur, SachKahoon News:  अलवर-बांदीकुई रेल मार्ग पर बसवा रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर स्थित जयसिंहपुरा फाटक के पास शुक्रवार देर रात रेल लाइन में फ्रेक्चर हो गया। लेकिन बसवा स्टेशन मास्टर की सूझ-बूझ से हरिद्वार-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को राजगढ़ स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूचना पर पहुंचे रेल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा मरम्मत कार्य शुरू कराया। शनिवार सुबह ट्रेनों को स्पीड कम करके निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार सुबह तड़के करीब साढ़े तीन बजे बसवा रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर स्थित जयसिंहपुरा फाटक के पास रेल लाइन में फ्रेक्चर होने की सूचना मिली। इसी दौरान हरिद्वार से अहमदाबाद जा रही हरिद्वार अहमदाबाद एक्सप्रेस मेल राजगढ़ स्टेशन से रवाना होने वाली ही थी। सूचना मिलने पर ट्रेन को राजगढ़ में ही रोका गया। रेलवे सूत्रों ने बताया मेल राजगढ़ स्टेशन पर करीब आधा घंटे तक खडी रही। रेलवे पेट्रोलिंग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

फ्रेक्चर की सूचना से रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेल लाइन में फ्रेक्चर के बाद महाराजा, अजमेर हरिद्वार, इंटरसिटी, डबल डेकर सहित अन्य कई ट्रेनों को स्पीड कम करके निकाला गया।