Rescue Operations - Sach Kahoon Hindi

देश के 9 राज्यों में बाढ़ आैर भूस्खलन से तबाही, 99 की मौत
बाढ़ के चलते 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित

पटना। बिहार और उत्तर प्रदेश सहित आठ राज्यों में बाढ़ और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की समस्या के बीच राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिये अतिरिक्त दल भेजे हैं। पिछले चार दिनों से बिहार के लोग बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। कोसी, गंडक, महानंदा और अन्य नदियों में आई बाढ़ के चलते 70 लाख से अधिक प्रभावित हैं। इससे कटिहार, दरभंगा, पूर्वी चम्पारण जैसे 15 जिलों में अधिक तबाही हुई है। इस साल बाढ़ ने किशनगंज और अररिया जैसे जिलों को भी तबाह कर दिया है, जिसे बाढ़ से सुरक्षित माना जाता था।

आपदा प्रभावित राज्यों में जानमाल के नुकसान के संबंध में एनडीआरएफ द्वारा जारी ब्योरे के मुताबिक अब तक इन राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन में मारे गये 99 लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं। बिहार में बाढ़ का संकट गहराने के कारण एनडीआरएफ ने आज चार अतिरिक्त दल पंजाब के बठिंडा से बिहार में पटना के लिये एयरलिफ्ट कराये हैं।

बड़े पैमाने पर राहत व बचाव अभियान जारी

बाढ़ राहत के लिए सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर राहत व बचाव अभियान चलाया जा रहा है। आर्मी, एयरफोर्स, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने और उनतक खाना-पानी पहुंचाने में लगे हैं।

बाढ़ में फंसे 1.82 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। सेना की चार, एनडीआरएफ की 22 और एसडीआरएफ की 15 टीम दिन रात काम कर रही है। किशनगंज, कटिहार और अररिया रेलवे स्टेशन पर बाढ़ का पानी भर जाने से ट्रेनों का परिचारण ठप है।

एनडीआरएफ से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बिहार, असम, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और त्रिपुरा के आपदा प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य के लिये 113 टीमें तैनात की गई हैं। अभियान के दौरान बाढ़ में फंसे 2819 लोगों को बचाने और 37005 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में कामयाबी मिली है।

बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित बिहार में एनडीआरएफ ने 27 दल तैनात किये हैं जबकि असम में 18 और उत्तर प्रदेश में 11 दलों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। अभियान के दौरान बिहार से 10, पश्चिम बंगाल से पांच, असम से चार और उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान से दो दो शव बरामद किये गये हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।