Overtake - Sach Kahoon Hindi

ट्रक की भिड़ंत से दंपति की मौत
गांव पक्काभादवां के पास हुआ हादसा

गोलूवाला (सच कहूँ न्यूज)। बस को ओवरटेक करना स्कूटी सवार दंपति की जिंदगी पर भारी पड़ गया। जैसे ही चालक ने स्कूटी को बस से आगे निकालने के लिए ओवरटेक किया तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक की जोरदार भिड़न्त हो गई। भीषण हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए तथा उस पर सवार विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक ने गोलूवाला के राजकीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। सदर पुलिस ने बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए।

गोलूवाला के नजदीक दो एचडीपी निवासी पतराम (28) पुत्र ताराचंद बावरी की पत्नी राजवंती (23) बीएड कर रही थी। पतराम बुधवार सुबह स्कूटी लेकर राजवंती को बस पर चढ़ाने बस स्टैंड आया था लेकिन बस निकल गई तो वह वहां से गुजरी लोक परिवहन की बस में चढ़ाने के लिए पक्कासारणा की तरफ स्कूटी लेकर बस के पीछे-पीछे चल पड़ा।

जब वे पक्काभादवां के पास मरुधरा कॉलेज के सामने पहुंचे तो लोक परिवहन बस के पीछे-पीछे आ रहे पतराम ने बस को ओवरटेक करने के लिए जैसे ही स्कूटी सड़क के दार्इं तरफ की तो सामने से आ रहे ट्रक का आभास नहीं रहा तथा स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी। दोनों के गंभीर चोटें आई। राजवंती ने मौके पर दम तोड़ दिया। तभी वहां से गुजर रही एक कार के जरिए गंभीर घायल पतराम व मृतक राजवंती को गोलूवाला के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। वहां पतराम की भी दौराने इलाज मौत हो गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।