Namaz - Sach Kahoon Hindi

कैराना में जुमे की नमाज को लेकर चौकन्ना रहा पुलिस-प्रशासन, ड्रोन से निगरानी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जुमे की नमाज के दृष्टिगत कैराना में पुलिस-प्रशासन चौकन्ना नजर आया। कोतवाल व ईओ ने कस्बे के बाजारों में पुलिस बल के साथ में पैदल मार्च किया। इस दौरान ड्रोन से निगरानी की गई तथा प्रमुख मस्जिदों के पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस-प्रशासन की सतर्कता के चलते जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हो गई।

विगत दिनों सहारनपुर कलेक्ट्रेट में स्थित मस्जिद के खिलाफ प्रशासन द्वारा की गई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के प्रकरण को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसी के दृष्टिगत शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते कैराना में भी पुलिस-प्रशासन सतर्क नजर आया। कोई अराजक तत्व माहौल न बिगाड़ सके, लिहाजा पुलिस-प्रशासन की ओर से कड़ी व्यवस्था की गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार व नगरपालिका परिषद कैराना के अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप ने पुलिस व पीएसी बल के साथ में कस्बे के बाजारों में पैदल मार्च किया।

उन्होंने लोगो से किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाने व शांति बनाए रखने की अपील की। कस्बे की जामा मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों के बाहर एतिहातन पुलिस बल तैनात किया गया था। जामा मस्जिद क्षेत्र में ड्रोन उड़ाकर कस्बे की गतिविधियों की निगरानी की गई। पुलिस-प्रशासन की सतर्कता के चलते नगर एवं क्षेत्र में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इस दौरान एसएसआई अखिल चौधरी, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

थानों में जन्माष्टमी भी नहीं रोक सकता : योगी
सड़कों पर भी होती है नमाज

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर वह ईद के दौरान सड़कों पर अदा की जाने वाली नमाज को नहीं रोक सकते हैं तो उन्हें थानों में मनाए जाने वाले जन्माष्टमी को भी रोकने का अधिकार नहीं है।

हाल में गोरखपुर के एक अस्पताल में बच्चों की मौतों के कारण विवादों में रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, “अगर मैं सड़क पर ईद के दिन नमाज़ पढ़ने से रोक नहीं लगा सकता तो मुझे कोई अधिकार नहीं कि मैं थानों में जन्माष्टमी के पर्व को रोकूं, मुझे इसका कोई अधिकार नहीं है।”

सभी धर्म के लोगों को अपनी आस्था का पालन करने की आज़ादी

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारियों ने मुझे बताया कि डीजे और म्यूजिक सिस्टम के इस्तेमाल पर बैन है। मैंने कहा कि ये कांवड़ यात्रा है या शव यात्रा? अरे कांवड़ यात्रा में बाजे नहीं बजेंगे, डमरू नहीं बजेगा, ढोल नहीं बजेगा, चिमटे नहीं बजेंगे, लोग नाचेंगे नहीं, माइक नहीं बजेगा तो वो यात्रा कांवड़ यात्रा कैसे होगी? उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्म के लोगों को अपनी आस्था का पालन करने की आज़ादी है।

बता दें कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान मीडिया में ये खबर आई थी कि जन्माष्टमी पर थानों में त्योहार की आड़ में आरकेस्ट्रा का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिस पर कार्रवाई अखिलेश सरकार ने थानों में जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगा दी थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।