Pastor - Sach Kahoon Hindi

चीन में पादरी को नौ साल की सजा
धार्मिक स्वतंत्रता के पक्ष में उठा रहे थे आवाज  | China

वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका ने चीन (China) से जेल में बंद ईसाई पादरी वांग यी को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओटार्गुस ने एक वक्तव्य जारी कर यह बात कही। ईसाई पादरी वांग यी को चीन में धार्मिक स्वतंत्रता का समर्थन एवं उसकी वकालत करने के मामले में नौ वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है। सुश्री ओटार्गुस ने कहा कि चेंगडु में अर्ली रेन कनवेंट चर्च में वांग यी पादरी हैं।

अमेरिका ने की जल्द रिहाई मांग

चीन में धार्मिक स्वतंत्रता का शांतिपूर्ण रूप से समर्थन कर रहे थे। इस मामले में गुप्त रूप से उन पर मुकदमा चलाया गया और नौ वर्ष कारावास की सजा सुना दी गई। हम उनकी बिना किसी शर्त के जल्द से जल्द रिहाई की मांग करते हैं। पादरी वांग यी को चेंगडु के चर्च पर कार्रवाई के तहत नौ दिसंबर 2018 को उनके समूह सहित गिरफ्तार किया गया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा, ‘यह बीजिंग की चीनी इसाईयों और अन्य धार्मिक समूहों के लोगों के प्रति दमनकारी नीति का एक उदाहरण है। अमेरिका ने कहा कि चीन संविधान के तहत नागरिकों के लिए धार्मिक स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का पालन करे।

चेंगडु में अर्ली रेन कनवेंट चर्च में पादरी हैं वांग यी

धार्मिक स्वतंत्रता का समर्थन और वकालत की

कोर्ट ने सुनाई 9 वर्ष के कारावास की सजा

अमेरिका ने तुरंत रिहाई की उठाई मांग

चीन को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का पालन करने की नसीहत

नहीं थम रही नफरत

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया भर के देशों से धार्मिक नफरत खत्म करने की अपील की है। उनका कहना है कि मुस्लिम के खिलाफ घृणा, ईसाइयों और अन्य धार्मिक समूहों के उत्पीड़न की भावना को खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने धार्मिक धार्मिक घृणा फैलाने वालों का बहिष्कार किए जाने की अपील की। इसके बावजूद दुनिया के कई देशों में धर्म के नाम पर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

धर्म परिवर्तन मामला, मारपीट में पादरी सहित दो जने घायल
घायलों को जिला चिकित्सालय में करवाया भर्ती

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव डबलीवास मौलवी में बुधवार रात चल रहे कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। पंजाब से आए ईसाई धर्म प्रचारक की ओर से कथित रूप से धर्म परिवर्तन करवाए जाने की सूचना जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इससे दोनों पक्षों में हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में ईसाई धर्म प्रचारक सहित दो जनों के चोटें आई। विवाद बढ़ने पर सदर थाना प्रभारी डबली पुलिस चौकी पहुंचे तथा दोनों पक्षों से समझाइश की। इस संबंध में देर रात सदर थाने में एक पक्ष की ओर से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार राजकीय जिला चिकित्सालय में उपचाराधीन रितीक (26) पुत्र मदनलाल अरोड़ा निवासी वार्ड 18 डबलीवास मौलवी ने पर्चा बयान दिया कि बुधवार रात उनके घर कार्यक्रम हो रहा था। इसमें जालंधर के क्रिश्चियन हरजोत सेठी मौजूद थे, तभी करीब साढ़े नौ बजे बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के बूटासिंह सरदार, आशीष, नवजोत खोसा व 20-25 अन्य लोग घर में घुसे तथा पादरी हरजोत सेठी व उनसे मारपीट शुरू कर दी। इससे हरजोत सेठी व उसके चोट आई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भादंसं की धारा 458, 341, 323, 143 में मामला दर्ज कर लिया। दोपहर समाचार लिखे जाने तक वे थाने में डटे हुए थे। पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र जाखड़ व सदर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाण्डर से दोनों पक्षों की वार्ता चल रही थी।

धर्मांतरण का आरोप, कार्रवाई की मांग

उधर, इस संबंध में दूसरे पक्ष की ओर से सदर थाने में प्रार्थना पत्र देकर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। दीपक जांगू पुत्र राजेंद्र जाट निवासी कालीबंगा ने आरोप लगाया कि डबलीराठान निवासी मदन अरोड़ा व उसकी पत्नी उषा अरोड़ा सहित परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से अवैध रूप से धर्मांतरण करवाया जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।