Museum - Sach Kahoon Hindi

राखीगढ़ी में ग्रामीणों को होम स्टे नीति के तहत मिलेंगे लाइसेंस
संरक्षित साइट की खुदाई कार्य में तेजी लाने व ऐतिहासिक साइट की सुरक्षा सुनिश्चित करने आदेश

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राखीगढ़ी में संरक्षित साइट की खुदाई के कार्य को तेज गति से पूरा किया जाए। साथ ही इन ऐतिहासिक साइट की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए ताकि कोई व्यक्ति इन साइट को नुकसान न पहुंचा पाए। हरियाणा सरकार की ओर से इस कार्य में हर संभव सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश राखीगढ़ी में निमार्णाधीन म्यूजियम (Rakhigarhi Museum) भवन में इस क्षेत्र को पुरातत्व स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए। बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राखीगढ़ी का ऐतिहासिक महत्व है, इसलिए इन माउंड्स की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए पुलिस महानिदेशक से बात कर यहां पर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

एतिहासिक नगरी राखीगढ़ी को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

म्यूजियम में 5 हजार वर्ष पुरानी सिंधू घाटी सभ्यता की कलाकृतियों को सहेज कर रखा जाएगा। सिंधू घाटी सभ्यता का एतिहासिक नगर राखीगढ़ी को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिलने जा रही है। सरकार द्वारा राखीगढ़ी में म्यूजियम का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसमें लगभग 5 हजार वर्ष पुरानी सिंधू घाटी सभ्यता की कलाकृतियों को सहेज कर रखा जाएगा। राखीगढ़ी के पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होने से एक ओर जहां पर्यटन बढ़ेगा वहीं हरियाणा के राजस्व में भी वृद्धि होगी और यहां पर्यटकों के आने से गांव के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

विस्थापितों के पुनर्वास के लिए दीर्घकालीन पुनर्वास नीति होगी तैयार

मुख्यमंत्री ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राखीगढ़ी के सभी 11 माउंड्स के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के पुनर्वास के लिए एक दीर्घकालीन पुनर्वास नीति तैयार की जाए। नीति बनाते समय यह अवश्य ध्यान रखा जाए कि ऐसे परिवारों की आवासीय सुविधा के साथ-साथ उनके आजीविका के साधन भी सुनिश्चित हो। पुनर्वास के लिए स्थानीय विधायकों, पंच-सरपंचों के सहयोग से ग्रामीणों से बातचीत कर उनके लिए व्यवस्था की जाए।

राखीगढ़ी तक सड़क तंत्र किया जाए मजबूत

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राखीगढ़ी तक हांसी, जींद और बरवाला तीनों तरफ से सड़क तंत्र मजबूत किया जाए। इसके अलावा, गैबीनगर (किनर) से राखीगढ़ी तक लगभग साढे 5 किलोमीटर की सड़क का चौड़ाकरण और सुधारीकरण किया जाए। इसके लिए अतिरिक्त जमीन ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जल्द खरीदी जाए। उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी के बारे में नेशनल हाईवे और राज्य हाईवे पर साइन बोर्ड लगाई जाए।

मिलेगा रोजगार, हरियाणा संस्कृति को जान सकेंगे टूरिस्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा होम स्टे नीति तैयार की गई है, जिसके तहत ग्रामीण अपने घरों में एक या दो कमरों का उपयोग टूरिस्ट के ठहराव के लिए कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से विधिवत लाइसेंस दिए जाएंगे। इस होम स्टे नीति से राखीगढ़ी के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश में होम स्टे कल्चर को प्रचलित करना है, ताकि एक और जहां स्थानीय लोगों को नया रोजगार मिले, वहीं टूरिस्ट को भी हरियाणा की संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिले।

खुदाई में मिली कलाकृतियों की सूची होगी तैयार

मनोहर लाल ने कहा कि राखीगढ़ी की खुदाई से मिली सभी कलाकृतियां राष्ट्र की संपत्ति है, इसलिए इन्हें न केवल संरक्षित करने बल्कि सुरक्षित रखने की भी आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राखीगढ़ी में खुदाई से मिली कलाकृतियों व अन्य पुरानी वस्तुओं की सूची तैयार करें। इसके अलावा, यदि ग्रामीणों के पास भी ऐसी कलाकृतियां मौजूद हैं तो उनकी भी एक सूची तैयार की जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा में बनेगा सिख गुरुओं को समर्पित संग्रहालय : मुख्यमंत्री
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश में सभी धर्म और संप्रदायों के लोग सदभाव से रहें और उन्हें अपने धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समान अवसर मिलें। यह पहली बार है कि किसी सरकार ने महान गुरुओं और संतों की आध्यात्मिक शिक्षाओं और दर्शन का प्रचार करने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है।

सभी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर आगामी 24 अप्रैल को पानीपत में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश और प्रदेशवासियों से इस कार्यक्रम में शरीक होने की अपील की है।

हरियाणा का श्री गुरु तेग बहादुर जी के साथ एक विशेष संबंध है, क्योंकि गुरु तेग बहादुर जी के नाम से राज्य में 30 से अधिक गुरुद्वारे हैं। हरियाणा सरकार ने समय-समय पर इन ऐतिहासिक गुरुद्वारों को संजोए रखने के लिए फैसले लिए हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर एक पीठ स्थापित करने की घोषणा की। इस पीठ के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर शोध कार्य किए जाएंगे, जिससे उनकी जीवनी को बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा और समाज विशेषकर युवाओं के साथ साझा किया जा सकेगा।

वहीं मुख्यमंत्री ने हरियाणा में सिख गुरुओं को समर्पित संग्रहालय बनाए जाने का भी ऐलान किया है। इसमें सिख गुरुओं के जीवन और उनकी शिक्षाओं को उजागर किया जाएगा। सिख गुरुओं का इतिहास और उनकी शिक्षाएं न केवल हमारे लिए एक दुर्लभ विरासत हैं बल्कि एक मजबूत और नैतिक रूप से प्रबुद्ध समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण नीवों में से एक हैं।

इसके अलावा केन्द्र और राज्य सरकार प्रदेश को धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से विश्व मानचित्र पर लाने की कवायद में जुटी है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी की शहादत को सम्मान देने के लिए 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

प्रधानमंत्री संग्रहालय आजाद भारत के इतिहास, भावी भारत की प्रेरणा को समेटे हुए है : पीएम
मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया उद्घाटन

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवनिर्मित प्रधानमंत्री संग्रहालय को लोकार्पित करते हुए आज कहा कि देश के हर प्रधानमंत्री ने संविधान सम्मत लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान दिया है और उनका कृतित्व आजाद भारत का इतिहास और भावी भारत की प्रेरणा है। मोदी यहां तीन मूर्ति भवन में पूर्ववर्ती नेहरू स्मारक एवं संग्रहालय में नये प्रधानमंत्री संग्रहालय के लोकार्पण के मौके पर समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे तथा पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एम जे अकबर उपस्थित थे।

संविधान निमार्ता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मोदी ने कहा, ‘बाबा साहेब जिस संविधान के मुख्य शिल्पकार रहे, उस संविधान ने हमें संसदीय प्रणाली का आधार दिया। इस संसदीय प्रणाली का प्रमुख दायित्व देश के प्रधानमंत्री का पद रहा है। ये मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे, प्रधानमंत्री संग्रहालय, देश को समर्पित करने का अवसर मिला है।

भावी पीढ़ी सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में जानेगी तो उन्हें प्रेरणा मिलेगी

उन्होंने कहा कि जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष का पर्व, आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब ये संग्रहालय, एक भव्य प्रेरणा बनकर आया है। इन 75 वर्षों में देश ने अनेक गौरवमय पल देखे हैं। इतिहास के झरोखे में इन पलों का जो महत्व है, वो अतुलनीय है। देश आज जिस ऊंचाई पर है, वहां तक उसे पहुंचाने में स्वतंत्र भारत के बाद बनी प्रत्येक सरकार का योगदान है। आज यह संग्रहालय भी प्रत्येक सरकार की साझा विरासत का जीवंत प्रतिबिंब बन गया है। मोदी ने कहा कि देश के हर प्रधानमंत्री ने अपने समय की अलग-अलग चुनौतियों को पार करते हुए देश को आगे ले जाने की कोशिश की है।

सबके व्यक्तित्व, कृतित्व, नेतृत्व के अलग-अलग आयाम रहे हैं। देश के हर प्रधानमंत्री ने संविधान सम्मत लोकतंत्र के लक्ष्यों की पूर्ति में भरसक योगदान दिया है। उन्हें स्मरण करना स्वतंत्र भारत की यात्रा को जानना है। यहां आने वाले लोग देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों की योगदान से रूबरू होंगे, उनकी पृष्ठभूमि, उनके संघर्ष एवं सृजन को जानेंगे। देश की जनता, विशेषकर युवा वर्ग, भावी पीढ़ी सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में जानेगी तो उन्हें प्रेरणा मिलेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कृषि विज्ञान संग्रहालय: वर्तमान व भावी पीढ़ी को गौरवमयी इतिहास की मिलेगी जानकारी
हिसार(सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान एवं हरियाणवी ग्रामीण संस्कृति को संजोए हुए संग्रहालय दर्शकों के लिए बनकर तैयार है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रखर राष्ट्रभक्त, समाज सुधारक व हरियाणा केसरी के उपनाम से प्रसिद्ध हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. मंगल सेन के नाम पर डॉ. मंगल सेन कृषि विज्ञान संग्रहालय रखा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 26 मार्च को इस संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने बताया कि इस संग्रहालय में आगंतुकों को एक ही छत के नीचे विश्वविद्यालय की विशिष्ठ उपलब्धियों, कृषि व कृषक हितैषी कार्यों के साथ-साथ हरियाणा की गौरवमयी संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी मिल सकेगी। वर्तमान व भावी पीढ़ी भी इस संग्रहालय का भ्रमण करके कृषि व कृषि की विकास यात्रा के बारे में ज्ञान हासिल कर सकेंगी।

इस संग्रहालय के प्रथम भाग में कृषि एवं उससे संबंधित विभिन्न वैज्ञानिक पहलू दर्शाए गए हैं। इसके पश्चात एक लघु थिएटर बनाया गया है जिसमें आंगतुकों को विश्वविद्यालय की शोध, शिक्षा एवं विस्तार से संबंधित लघु वृतचित्र देखने को मिलेगा। इस थिएटर के बाहर विश्वविद्यालय का गौरवपट्ट है जहां विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की गई विभिन्न उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।

कृषि में उपयोग पुरातन कृषि यंत्रों का भी संग्रह

संग्रहालय के प्रथम तल पर विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक प्रौद्योगिकियां खूबसूरत नमूनों एवं उनकी व्याख्या सहित दर्शाई गई हैं ताकि आगंतुकों विशेषकर किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि क्षेत्र में दिए गए योगदान के बारे में जानकारी मिल सके। इसी तल पर एक लघु पुस्तकालय और हरियाणवी संस्कृति को दर्शाते हुए एक ग्रामीण पुरातन संग्रहालय स्थापित किया गया है जिसमें कृषि में उपयोग किए जाने वाले पुरातन यंत्रों, ग्रामीण दिनचर्या की विभिन्न वस्तुओं जैसे रसाई का सामान, बर्तन, वस्त्र, चरखा, बैलगाड़ी आदि को ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित करके खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भारत की ऐतिहासिक वस्तुएं वापिस लाने के लिए प्रयास जारी: कैप्टन
अमृतसर में पार्टीशन म्यूजिमम का शुभारंभ, गीतकार गुलजार ने व्यक्त की विभाजन की पीड़ा

‘मैंने लाशों के ढेर पर देश को बंटते हुए देखा’

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीरवार को टाउन हॉल स्थित पार्टीशन म्यूजियम का शुभारंभ किया। कैप्टन ने कहा विभाजन का दर्द बहुत बड़ा था। यह म्यूजियम भारत-पाक के विभाजन के दौरान बिछड़े लोगों की दुर्लभ वस्तुओं से शोभायमान है। कैप्टन ने कहा कि ब्रिटेन में भारत की कुछ ऐतिहासिक वस्तुएं हैं जिन्हें लाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित गीतकार गुलजार ने विभाजन पर अपनी पीड़ा जाहिर की। उन्होंने कहा मैंने लाशों के ढेर पर देश को बंटते हुए देखा।

तस्वीरें देख हुए नम

इससे पहले फरवरी में भी गुलजार विभाजन का दर्द आंखों में समेटे अमृतसर के टाउन हाल स्थित पार्टिशियन म्यूजियम में पहुंचे थे। यह म्यूजियम भारत-पाक विभाजन की जीवंत तस्वीरों से गुलजार है। गुलजार ने म्यूजियम में लगी हर तस्वीर को बारीकी से देखा। इस दौरान उनकी आंखें नम होती रहीं।

असल में विभाजन का दर्द गुलजार के सीने में आज भी टीस देता है। गुलजार ने कहा कि इस हादसे में उनका बचपन पाकिस्तान में छूट गया। गुलजार ने कहा कि यह बहुत लंबी कहानी है। मैं जिस हालात से गुजरा हूं, आज वह एक बार फिर सामने आ गया। मेरा जी भर आया है। लाशें देखीं, खून से लथपथ तड़पते लोग देखे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।