Wicket Keeper - Sach Kahoon Hindi

श्रीलंका में तिहरा शतक पूरा करेंगे धोनी
सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव

कोलंबो (एजेंसी)। चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद ने बेशक पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए चेतावनी दी है लेकिन इस दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज के निशाने पर श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में कई व्यक्तिगत रिकार्ड रहेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की सीरीज 20 अगस्त से शुरु हो रही है। प्रसाद ने हाल ही में धोनी को एक तरह से अल्टीमेटम दिया था कि उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा तभी जाकर भविष्य के लिए उन पर विचार किया जाएगा। धोनी पर इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा क्योंकि देश में कई युवा विकेटकीपर तेजी से उभरकर सामने आ रहे हैं।

36 वर्षीय धोनी एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक 296 मैचों में 51.32 के औसत से 9496 रन बना चुके हैं और एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 14वें नंबर पर है। धोनी के पास इस सीरीज में अपने एकदिवसीय मैचों का तिहरा शतक पूरा करने का मौका रहेगा। धोनी इस सीरीज के चार मैच खेलने के साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में अपने 300 मैच पूरे कर लेंगे और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह छठे भारतीय बल्लेबाज़ बनेंगे। सचिन तेंदुलकर (463), राहुल द्रविड़ (340), मोहम्मद अजहरुद्दीन (334), सौरभ गांगुली (308) और युवराज सिंह(301) वनडे में 300 मैच खेल चुके हैं। भारतीय विकेटकीपर के पास एकदिवसीय क्रिकेट में 100 स्टम्पिंग करने वाला पहला खिलाड़ी बनने का भी मौका रहेगा।

100 का आंकड़ा पूरा करने के लिए तीन स्टम्पिंग की जरुरत

धोनी अब तक 296 मैचों में 375 शिकार कर चुके हैं जिनमें 278 कैच और 97 स्टम्पिंग शामिल हैं। वह एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक शिकार करने के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा (482), आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (424) के बाद चौथे स्थान पर हैं। वनडे में अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने 100 स्टम्पिंग नहीं की है। संगकारा के नाम 404 मैचों में 99 स्टम्पिंग का विश्व रिकार्ड है। धोनी को 100 का आंकड़ा पूरा करने के लिए तीन स्टम्पिंग की जरुरत है। धोनी तीनों प्रारुपों में 158 स्टम्पिंग का विश्व रिकार्ड अपने नाम रखते हैं। वह तीनों प्रारुप में सर्वाधिक शिकार करने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।