resigned - Sach Kahoon Hindi

Anmol Gagan Maan: अनमोल गगन मान का राजनीति से संन्यास, स्पीकर को भेजा इस्तीफा
खरड़ सीट से बनी थीं विधायक, 2022 में मिली थी मंत्री पद की जिम्मेदारी

शिअद नेता रणजीत गिल को 37 हजार वोटों से हराया था

मोहाली (सच कहूँ/एम.के. शायना)। Anmol Gagan Maan: पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व पर्यटन व संस्कृति मंत्री अनमोल गगन मान ने शनिवार को अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है। स्पीकर से अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। Mohali News

अनमोल गगन मान मशहूर पंजाबी गायिका भी हैं। वे 2022 के विधानसभा चुनाव में मोहाली जिले की खरड़ सीट से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं। चुनाव जीतने के बाद उन्हें भगवंत मान सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री बनाया गया था। हालांकि, 2024 में हुए मंत्रिमंडल फेरबदल में उन्हें पद से हटा दिया गया था और उसके बाद से वे राजनीतिक गतिविधियों से दूर नजर आ रही थीं।

राजनीति में कम समय में बनाई पहचान | Mohali News

अनमोल गगन मान ने वर्ष 2020 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। दो साल बाद 2022 में उन्होंने अकाली दल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह गिल को 37,718 वोटों से शिकस्त दी थी। वे पार्टी की सबसे युवा विधायकों में से एक रहीं। यदि उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया, तो खरड़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना अनिवार्य हो जाएगा। चर्चा है कि अब इस सीट से रणजीत सिंह गिल आम आदमी पार्टी के संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं।

गौरतलब है कि अनमोल गगन के इस्तीफे से एक दिन पहले ही रणजीत सिंह गिल ने शिरोमणि अकाली दल छोड़ने की घोषणा की थी। बता दें कि अनमोल गगन मान ने 16 जून 2024 को एडवोकेट शहबाज सिंह सोही से विवाह किया था, जो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं और जीरकपुर में उनका रियल एस्टेट कारोबार भी है।

राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाएं, विपक्ष ने कसा तंज

अनमोल गगन मान के इस्तीफे पर पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- अनमोल गगन मान का राजनीति छोड़ना अरविंद केजरीवाल के विश्वासघात को दर्शाता है। वह आम आदमी पार्टी की इस्तेमाल करो और फेंक दो नीति की पहली शिकार नहीं हैं। प्रशांत भूषण से लेकर गुरप्रीत घुग्गी तक, यह सिलसिला लंबा है। भगवंत मान सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं।

वहीं, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा- पंजाब आप में सब कुछ ठीक नहीं है। एक विधायक को पार्टी से निलंबित किया गया और एक महीने से भी कम समय में दूसरी विधायक ने इस्तीफा दे दिया। यह आप का आंतरिक मामला हो सकता है, लेकिन जब आग भड़कती है, तो उसकी लपटें दूर तक जाती हैं। Mohali News

यह भी पढ़ें:– जगराओं में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, दो गिरफ्तार

अरविंद सावंत ने केन्द्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा
भाजपा पर लगाया वायदाखिलाफी का आरोप (Resigned)

नई दिल्ली (एजेंसी)। महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से खींचातानी के बीच केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में शिवसेना के मंत्री अरविंद सावंत ने सोमवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। सावंत ने अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि भाजपा चुनाव पूर्व वादों से मुकर गई है। इसलिए उनके लिए केन्द्र सरकार में बना रहना नैतिक नहीं होगा। अत: उन्होंने केन्द्र सरकार से त्यागपत्र दे दिया है। इससे पहले सावंत ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा था कि वह अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।

भाजपा का इस फार्मूले से मुकरना चौंकाने वाली बात है

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा के चुनाव में भाजपा एवं शिवसेना में एक फार्मूले पर सहमति बनी थी और दोनों पक्ष आश्वस्त थे लेकिन भाजपा का इस फार्मूले से मुकरना चौंकाने वाली बात है। शिवसेना का पक्ष सत्य का है, भाजपा का नहीं। सावंत ने कहा, ‘शिवसेना का पक्ष सच्चाई है। इतने झूठे माहौल में दिल्ली सरकार में क्यों रहे और इसीलिए मैं केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूँ। भाजपा शिवसेना के बीच सीटों का बंटवारा 50-50 प्रतिशत तय था।

लेकिन नतीजे आने के बाद भाजपा ने कहा कि ऐसे किसी करार पर बात नहीं हुई।

अब केंद्र में काम नहीं कर सकता हूँ।’

सावंत 2014 में पहली बार मुंबई दक्षिण सीट से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

सदन में अत्यंत सक्रियता से काम करते हुए उन्होंने खासी लोकप्रियता अर्जित की।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कई प्रमुख नेताओं के पराजित होने के बाद

सावंत को मोदी सरकार में शिवसेना कोटे से कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उन्हें भारी उद्योग एवं लोक उपक्रम मंत्री बनाया गया था। राजनीति में आने से पहले वह महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) में इंजीनियर के रूप में नौकरी भी कर चुके हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

अशोक तंवर ने छोड़ी कांग्रेस, दिया इस्तीफा
प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा | Resignation

टिकट बटवारे से नाराज थे अशोक तंवर

शुक्रवार को ही कांग्रेस ने अशोक तंवर को स्टार प्रचारक बनाया था

चंडीगढ़ (सच कहूँ डेस्क)। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने शनिवार को पार्टी से (Resignation) इस्तीफा दे दिया है। तंवर ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होेंने लिखा, ‘पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लंबे विचार विमर्श के बाद मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण सभी कांग्रेस जनों और जनता को मालूम है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट बटवारे से काफी नाराज थे। अशोक तंवर अपने समर्थकों के लिए 15 टिकट मांग रहे थे लेकिन जब टिकटों की घोषणा हुई तो तंवर के हिस्से में एक भी सीट नहीं आई। गौरतलब है कि उन्होंने पिछले दिनों राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी में टिकट बेचे जाने का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि कि इससे पहले अशोक तंवर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा था कि मैं जितने भी पदों हूं, मुझे सभी पदों से मुक्त कर दिया जाए और मैं एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के लिए काम करूंगा। अशोक तंवर ने कहा कि दुख की बात ए है कि पार्टी के अंदर ही ऐसी ताकते हैं जिन्होंने पार्टी का विरोध किया और जमीन पर काम करने वालों को रोका गया। ब्लॉक अध्यक्ष या फिर जिला अध्यक्ष तक मुझे नहीं बनाने दिया गया। मेरे साथी गुटबाजी की भेंट चढ़ गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

इंफोसिस के CEO-MD पद से विशाल सिक्का ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली: देश की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी इंफोसिस के CEO-MD पद से विशाल सिक्का ने इस्तीफा दे दिया है। विशाल की जगह प्रवीण राव को अंतरिम CEO-MD बनाया गया है। इसके साथ की विशाल सिक्का को कंपनी के एक्जिक्यूटिव वाइस-चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि विशाल सिक्का का इस्तीफा कंपनी की पोर्ड मीटिंग से ठीक एक दिन पहले आया। इस बोर्ड मीटिंग में इंफोसिस को कंपनी के शेयर्स बायबैक पर अहम फैसला करना था। इस्तीफे की खबर आते ही भारतीय शेयर बाजार पर कंपनी के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली।

क्या था विवाद ?

इंफोसिस के इस विवाद की जड़ में पूर्व चीफ फाइनेंनशियल ऑफिसर राजीव बंसल को दिया गया हर्जाना भत्ता है। बंसल को कंपनी ने 24 महीने की सैलरी कंपनी छोड़ते वक्त दी थी। इस रकम पर सेबी ने सवाल उठाया था जिसके बाद नारायण मूर्ति समेत अन्य फाउंडर्स ने विशाल सिक्का समेत कुछ शीर्ष अधिकारियों को कंपनी से मिल रही सैलरी और हर्जाने पर सवाल खड़ा कर इंफोसिस बोर्ड के सामने सवाल खड़ा कर दिया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।