Schedule - Sach Kahoon Hindi

छुट्टी का बना रहे हैं शेड्यूल तो ट्रेन जाओ भूल
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। स्कूलों का ग्रीष्म अवकाश एक जून से शुरू हो रहा है। ऐसे में बच्चों एवं उनके अभिभावकों का गर्मियों की छुट्टियों में सैर सपाटे के प्रति रूझान बढ़ जाता है। अभिभावक भी बच्चों को तरोताजा करने के लिए किसी पवर्तिय प्रर्यटक स्थल या फिर धार्मिक स्थलों के दर्शन को ले जाना चाहते हैं। लेकिन इस बार ट्रेन में सफर कर सैर सपाटा करने के इच्छुक लोगों को रेलगाड़ी ने निराश कर दिया हैं, क्योंकि हिल स्टेशन तक जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में महीनों पहले ही सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। बुकिंग में फूल चल रही इन ट्रेनों में अब ताजा टूर प्रोग्राम बनाने वाले अभिभावकों को हवाई एवं सड़क का महंगा सफर करना पड़ेगा। जो लोग रेलगाड़ी से अपने पसंद के स्थानों पर पहुंचना चाहते हैं उनकी परेशानी इस बार कुछ अधिक ही बढ़ी हुई नजर आ रही है।

भूवनेश्वर को जाने वाली 22812, 22824 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में प्रतीक्षा सूची 22 जून तक 300 से ऊपर है। इसी प्रकार पुरी को जाने वाली 12802 पुरूषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन, 12816 नंदन कामन एक्सप्रेस, 12876 निलांचल एक्सप्रेस में भी 19 जून तक प्रतीक्षा सूची ढाई सौ से अधिक दिखाई दे रही है। उज्जैन को जाने वाली 14310 उज्जैनी एक्सप्रेस की प्रतीक्षा सूची भी 142 से ऊपर है। पुरी को जाने वाली 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस की प्रतीक्षा सूची भी 200 से अधिक है। हिसार से जम्मूतवी को जाने वाली 19027 विवेक एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन रविवार को चलती है। इस गाड़ी में तो प्रतीक्षा सूची इतनी लम्बी है कि उसमें स्थान पाना असंभव है। 19415 अहमदाबाद कटरा एक्सप्रेस साप्ताहिक गाड़ी है, इसमें भी प्रतीक्षा सूची 200 से अधिक है।

हिमाचल प्रदेश के उना को जाने वाली उना हिमाचल जन शताब्दी में भी प्रतीक्षा सूची काफी लम्बी है। पर्वतीय क्षेत्र में जाने वाली 14041 मंसूरी एक्स्रपेस, 12017 देहरादून शताब्दी, 12055 जन शताब्दी एक्सप्रेस में भी 25 जून तक कोई स्थान नहीं है। प्रतीक्षा सूची इतनी लम्बी है कि यदि अब कोई टिकट लेता है तो पूरा जून माह समाप्त होने के बाद भी सीट मिलना मुश्किल है। विवेक एक्सप्रेस को छोड़कर सभी गाड़ियां दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन व नई दिल्ली से ही चलती हैं। इसके अलावा इलाहाबाद को जाने वाली 12418 प्रयाग राज एक्सप्रेस, 14218 उचाहार एक्सप्रेस में भी प्रतीक्षा सूची काफी लम्बी है। दिल्ली से जम्मू कटरा, पटानकोट आदि को जाने वाली रेलगाड़ियों में भी प्रतीक्षा सूची काफी लम्बी है। इस बार अन्य सालों की तुलना में गर्मी का रूप प्रचंड है। इसलिए भी ठंडे इलाकों की तरफ जाने वाली रेलगाड़ियों में प्रतीक्षा सूची काफी लम्बी हो गई हैं।

अगले 10 दिन तक नहीं राहत की उम्मीद

मौसम के जानकारों का मानना है कि अगले दस दिनों तक किसी प्रकार की राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती। अभिभावकों की सोच शायद यह है कि मानसून आने तक वे अपने लाडलों को पहाड़ी क्षेत्रों में घुमा लाएं, ताकि गर्मी का अधिकांश दौर गुजर जाए और जब लौटे तब बारिश की रिमझिम फुहार किसी हद तक लगाम लगा चुकी होगी। लेकिन ऐसा फिलहाल रेल यात्रा करने वालों के लिए केवल स्वप्र बन गया है।

हवाई सफर भी 30 से 45 फीसद तक महंगा

ग्रीष्म अवकाश पर छुट्टी का प्रोग्राम बनाने वाले अभिभावकों की ट्रेन से उम्मीद छूट गई तो बाई एयर हिल स्टेशनों तक जाने का प्रोग्राम बनने लगा। लेकिन पर्यटकों की अधिक तादाद की वजह से हवाई सफर भी काफी महंगा हो गया। इस बारे में ट्रेवल एजेंसी संचालक सुनील चावला का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों के लिए हवाई यात्रा के लिए जो राहत एक पखवाड़े पहले तक थी, उसकी तुलना में टिकट अब 30 से 45 प्रतिशत महंगी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए भी लोगों ने टिकट की बुकिंग शुरू में सस्ती दरों पर करवाई थी, लेकिन जैसे जैसे समय निकट आता जा रहा हैं, ये हवाई टिकटें भी महंगी होती जा रही हैं।

PM मोदी का इजरायल दौरा, आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे भारत और इजरायल
आज नरेंद्र मोदी प्रेसिडेंट रेउवेन रिवलिन से करेंगे मुलाकात

तेल अवीव: नरेंद्र मोदी मंगलवार को इजरायल पहुंचे। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मोदी के वेलकम के लिए 5 प्रोटोकॉल तोड़े। मंगलवार को देर शाम नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की बात कही।

आज नरेंद्र मोदी प्रेसिडेंट रेउवेन रिवलिन से मुलाकात करेंगे। उनका बेबी मोशे से मुलाकात का भी प्रोग्राम है। 2008 में हुए मुंबई अटैक में नरीमन हाउस में हुई फायरिंग के दौरान बेबी मोशे के माता-पिता की मौत हो गई थी।

इजरायल में मोदी का स्वागत

जिस तरह से इजरायल में मोदी का स्वागत है, ऐसा वेलकम सिर्फ अमेरिकी प्रेसिडेंट और पोप को मिला है। मोदी 70 साल में इजरायल जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

मोदी ने कहा जो मानवता और सामाजिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं, उन्हें मिलकर आतंकवाद के राक्षस, कट्टरपंथ और हिंसा से इसकी हिफाजत करनी चाहिए। याद वाशेम आपकी मजबूत भावना को श्रद्धांजलि है।

आपने हर त्रासदी से उबरे, घृणा से बाहर आए और लोकतांत्रिक देश को बनाया। याद वाशेम हमें बतााय है कि जो मानवता और सामाजिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं, उन्हें मिलकर इसे हर हाल में कायम रखना चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

धुंध ने रेलवे का शेड्यूल बिगाड़ा
सात घंटें देरी से चल रही गाड़ियां

FirozPur, SachKahoon News: एक ही दिन की धुंध ने रेलगाड़ियों का टाईम-टेबल बदल दिया है। धुंध से निपटने हेतु रेलवे द्वारा की गई तैयारियां धरी की धरी रह गई। सौ से ड़ेढ सौ किलोमीटर की दूरी तय करने वाली पैसेंजर रेलगाड़ियां जहां डेढ़ से दो घंटे देरी से चल रही है वहीं एक्सप्रेस व मेल रेलगाड़ियां सात घंटे तक देरी से चल रही है।

यह सब वीरवार की सुबह साढ़े दस बजे तक पड़ी घनी धुंध का ही परिणाम है, जबकि शुक्रवार की सुबह कम धुंध रही फिर भी रेलगाड़ियां पटरी पर नहीं लौट पाई। रेलगाड़ियों के देरी से चलने के कारण यात्री सर्दी के मौसम में प्लेटफार्मों व रेलगाड़ियों के अंदर परेशान हुए। सूत्रों के अनुसार धुंध का मौसम शुरू होने को देखते हुए रेलवे द्वारा सुरक्षित आवागमन हेतु गाड़ियों की स्पीड घटाकर 65 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है।

देरी से चल रही गाड़ियां

18216 सात घंटे की देरी से, 18104 ढ़ाई घंटे की देरी से, 18238 तीन घंटा पचास मिनट की देरी से, 13050 चार घंटा 20 मिनट की देरी से, 13006 तीन घंटे की देरी से, 12238 ढ़ाई घंटे की देरी से, 12414 सवा दो घंटे की देरी से, 13125 सवा छह घंटे की देरी से, 15654 सवा तीन घंटे की देरी से, 19024 सवा पांच घंटे की देरी से चली। इसके अलावा फिरोजपुर स्टेशन पहुंचने वाली मुंबई-फिरोजपुर पंजाब मेल छह घंटे की देरी से पहुंची, धनबाद एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से, जयपुर-अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से, जम्मूतवी-भटिंडा एक घंटा पचास मिनट की देरी से चली, अहमदाबाद-जम्मूती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चली।