Mining Mafia - Sach Kahoon Hindi

पश्चिमी यमुना नहर में अवैध खनन का कार्य जारी
खनन माफिया लाखों रुपए का रेत कर रहे चोरी

नहर में बने टापुओं से लगातार हो रहा अवैध खनन

सच कहूँ/लाजपतराय

रादौर। प्रशासन की अनदेखी के चलते इन दिनों पश्चिमी यमुना नहर (Western Yamuna Canal) में अवैध खनन का कार्य लगातार जारी है। खनन माफिया नहर का जलस्तर कम होने के बाद नहर में बने टापुओं से लगातार खनन कर लाखों रुपए का रेत चोरी कर रहा है। लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन भी दावा कर चुका है कि अवैध खनन को रोकने का कार्य किया जाएगा लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

ये भी पढ़ें– कैटल फ्री शहर में पशुओं की भरमार, हादसों का इंतजार

संबंधित विभाग के अधिकारी अभी इस मामले से अनभिज्ञता जता रहे है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर कोई आम इंसान अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए नहर या नदी से थोड़ा-सा रेत उठा ले तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग व पुलिस तक पहुंच जाती है, लेकिन अवैध खनन के मामले में प्रशासन का सूचना तंत्र काम करना ही बंद कर देता है। इसकी जांच होनी चाहिए और अवैध खनन पर रोक लगनी चाहिए। ताकि राजस्व को हो रहे नुक्सान को रोका जा सके

नहर में जगह जगह रेत के टापू बन गए है

क्षेत्रवासी अमरदीप, महावीर, गुलशन, रामलाल, राजीव, जसविंद्र, रामकुमार व गौरव का कहना है कि इन दिनों पश्चिमी यमुना नहर का जलस्तर काफी कम है, जिससे नहर में जगह जगह रेत के टापू बन गए है। जिस कारण यह नहर अवैध खनन करने वालों के लिए पहली पसंद बन चुकी है। रात के अंधेरे व दिन में ही अवैध खनन का खेल लगातार जारी है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में मजदूरों को भी अपने साथ रखते है। ताकि कार्य को तेजी से पूरा किया जा सके। नहर में जगह जगह अवैध खनन के प्रमाण मौजूद है।

प्रशासन हरकत में आता दिखाई नहीं दे रहा है।

इतना ही नहीं खनन माफिया द्वारा बनाए गए रास्ते भी साफ देखे जा सकते है, लेकिन फिर भी प्रशासन हरकत में आता दिखाई नहीं दे रहा है। संबंधित विभाग अगर चाहे तो इस पर पूरी तरह से अकुंश लगा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि यह कार्य मिलीभगत से हो रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए और अवैध खनन पर रोक लगाई जानी चाहिए।

मामला जानकारी में नहीं: एसडीओ

सिंचाई विभाग के एसडीओ रूबन गर्ग का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। नहर से अवैध रूप से खनन करना गैरकानूनी है। इससे नहर को भी नुक्सान होगा। इस मामले की जांच की जाएगी और कर्मचारियों को नहर पर निगरानी रखने के लिए निर्देश जारी किए जाएगें। कोई भी अवैध खनन करता मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

खनन माफियाओं ने पुलिसकर्मियों पर चढ़ाया ट्रैक्टर
खनन माफियाओं का आतंक नहीं ले रहा थमने का नाम

रायपुर रानी (सच कहूँ न्यूज)। खनन माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गत दिनों रामपुर नदी में 10-15 युवकों ने दो खनन रक्षकों व उनकी गाड़ी पर जानलेवा हमला किया था, वहीं वीरवार सुबह अवैध खनन करने वाले माफियाओं को पकड़ने गये पुलिसकर्मियों पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार भूड़-मण्डलाये नदी में कुछ खनन माफिया अवैध रूप से खनन कर रहे थे। जिसकी गुप्त सूचना पाकर दो पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने के लिए मोटरसाइकिल नम्बर एच.आर-04-डी-0931 पर नदी में गये थे।

भूड़ पहुंचते ही अवैध रूप से खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली भरकर रेत लेकर जा रहे एक युवक ने पुलिस के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। दोनों पुलिसकर्मियों ने मोटरसाईकिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई लेकिन ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को कुचल दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग कर फरार हो गया, पुलिसकर्मी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाना में ले आये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

करें।