Child Death - Sach Kahoon Hindi

अस्पताल के गेट पर हुई महिला की डिलीवरी, बच्चे की मौत
लापरवाही : सरकार के बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की खुली पोल

पीड़ित महिला ने नर्सों पर लगाया बाहर निकालने का आरोप

सैकड़ों लोगों ने किया अस्पताल में हंगामा, कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

सच कहूँ/लाजपतराय रादौर। शहर के सरकारी अस्पताल में बुधवार की सुबह अपना ईलाज करवाने पहुंची डेहा बस्ती छोटाबांस की एक गर्भवती दलित महिला को कथित रूप से अस्पताल के स्टाफ ने धक्के देकर अस्पताल से बाहर कर दिया। जिसके बाद गर्भवती महिला को दर्द हुआ और महिला ने अस्पताल के गेट पर खुले में एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही खुले में जन्में बच्चे की मौत हो गई।

बच्चे की मौत होने के बाद डेहा बस्ती की सैकड़ों महिलाओं ने शहर के सरकारी अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर थाना रादौर प्रभारी इंस्पैक्टर रमेशचंद कादियान पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर मौजूद गुस्साएं महिलाओं ने पुलिस से अस्पताल के दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने नवजात बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेजा।

डॉक्टर बोले-प्री मैच्योर डिलीवरी के चलते हुए बच्चे की मौत

शहर के छोटाबांस की डेहा बस्ती में रहने वाली पंजाब कौर ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार की सुबह वह अपने बेटे पवन कुमार की गर्भवती पत्नी सलजना का ईलाज करवाने सरकारी अस्पताल रादौर में गई थी। इस दौरान उसने अस्पताल की नर्सों को उसकी पुत्रवधु के पेट में दर्द होने की शिकायत की। लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने गर्भवती महिला का ईलाज करने की बजाय उन्हें धक्के देकर अस्पताल से चलता कर दिया। जिसके बाद वह अपनी पुत्रवधु को अस्पताल से लेकर चलने लगी तो अस्पताल के गेट पर उसकी पुत्रवधु को जोरदार दर्द हुआ। इसी दौरान आसपास की महिलाओं ने उसकी पुत्रवधु को चारों ओर कपडेÞ से ढक लिया। तभी पुत्रवधु ने खुले में बच्चे को जन्म दिया। जन्म के थोड़ी देर बाद ही नवजात बच्चे की मौत हो गई।

पीड़ित महिला ने बताया कि अस्पताल के स्टाफ के कारण उसकी पुत्रवधु के बच्चे की मौत हुई है। उसके लिए वह पुलिस से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। उधर अस्पताल के एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि जिस समय गर्भवती महिला को अस्पताल लाया गया तो उस समय आॅप्रेशन थियेटर में एक अन्य गर्भवती महिला का ईलाज चल रहा था। जिस कारण अस्पताल का स्टाफ व्यस्त था। अस्पताल के किसी भी स्टाफ सदस्य ने गर्भवती महिला को धक्का नहीं दिया। आरोप बेबुनियाद है। गर्भवती महिला को प्री.मच्यौर डिलिवरी हुई है। जिस कारण बच्चा पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था।

जिससे बच्चे की मौत हुई है। इस बारे थाना रादौर प्रभारी इंस्पैक्टर रमेशचंद कादियान ने बताया कि पुलिस ने नवजात बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राहुल ने गोरखपुर में पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
गोरखपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां वे उन बच्चों के परिजनों से मिले, जिनकी बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई थी। उनके साथ प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी मौजूद रहे। गुलाम नबी आजाद ने कहा, “योगी गोरखपुर से 5 बार सांसद रहे, लेकिन उन्होंने बीआरडी हॉस्पिटल के लिए कुछ नहीं किया।”

इससे पहले सीएम योगी भी शनिवार को गोरखपुर पहुंचे और यहां बीजेपी के ‘स्वच्छ यूपी-स्वस्थ यूपी’ अभि‍यान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट बना रहे हैं। इस पर राहुल ने कहा कि शाम को सारी बातों का जवाब दूंगा। बता दें, गोरखपुर के बीआरडी हॉस्पिटल में बीते दिनों 30 बच्चों समेत 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में बच्चों की मौत के लिए सीधे तौर पर योगी आदित्यनाथ सरकार को कठघरे में खड़ा किया था।

सीएम योगी भी पहुंचे गोरखपुर

राहुल के गोरखपुर विजिट के साथ ही सीएम योगी भी शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी के ‘स्वच्छ यूपी-स्वस्थ यूपी’ अभियान की शुरुआत की।

सीएम ने यहां कहा- ”इन्सेफलाइटिस से हम कई वर्षों से लड़ रहे हैं। इन्सेफलाइटिस से बचाव के लिए स्वच्छता जरूरी है। हम इससे बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी चला रहे हैं।”

”दिल्ली वाले लोग स्वच्छता अभियान के बारे में नहीं जानेंगे। ये लोग गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट बनाए हुए हैं। हम गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट नहीं बनने देंगे। इन लोगों को गोरखपुर में महत्व नहीं मिलेगा।”

कांग्रेस ने बच्चों की मौत के मामले को व्यापक स्तर पर उठाया है। घटना के बाद यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ की सड़कों पर बैठकर योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस घटना पर अभी चर्चा चल ही रही है कि राहुल गांधी का गोरखपुर जाना मामले को और राजनीतिक हवा देने का काम कर सकता है। हालांकि, दूसरी तरफ घटना पर गोरखपुर के डीएम ने जांच रिपोर्ट दी है, उसमें उन्होंने बच्चों की मौत के लिए बीआरडी कॉलेज के प्रिंसिपल और दूसरे डॉक्टर्स को जिम्मेदार ठहराया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।