Fire - Sach Kahoon Hindi

Chemical Factory Fire: धौलाना के इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दो अन्य फैक्ट्रियां भी चपेट में
हापुड़ (एजेंसी)। Dhaulana Chemical Factory Fire: गाजियाबाद से सटे हापुड़ जिले के धौलाना इलाके में स्थित यूपीएसआईडीसी के इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब त्रिवेणी केमिकल कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में केमिकल से भरे ड्रम रखे होने के कारण आग की लपटें तेजी से फैलती गईं और लगातार धमाकों की आवाज सुनाई देती रही।

आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। हापुड़ के चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि आग बुझाने के लिए हापुड़, गाजियाबाद और नोएडा से करीब 11 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सभी टीमें कई घंटे तक आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास करती रहीं। फैक्ट्री परिसर काफी बड़ा होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री से उठने वाला काला धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था। केमिकल से भरे ड्रम आग की चपेट में आने के बाद लगातार धमाके हो रहे थे, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आग की लपटें तेजी से दूसरी औद्योगिक इकाइयों की तरफ बढ़ रही थीं। ऐसे में फायर कर्मियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती आग को और अधिक फैक्ट्रियों तक पहुंचने से रोकना था। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया और वहां मौजूद कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया। पुलिस और फायर विभाग की टीमों ने घटनास्थल के आसपास लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की परेशानी न हो। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग की टीमों ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया।

हालांकि, आग बुझने के बाद भी फैक्ट्री परिसर में कूलिंग ऑपरेशन जारी रखा गया, ताकि अंदर मौजूद गर्म केमिकल ड्रम या अन्य सामान के कारण आग दोबारा न भड़क सके। दमकल कर्मी अलग-अलग हिस्सों में पानी की बौछार कर फैक्ट्री को पूरी तरह ठंडा करने में जुटे रहे। फिलहाल इस भीषण अग्निकांड में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि आग से त्रिवेणी केमिकल कंपनी और आसपास की दो अन्य फैक्ट्रियों को कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका अभी आकलन नहीं किया गया है।

आग पूरी तरह ठंडी होने के बाद संबंधित विभागों की टीम नुकसान का आकलन करेगी। हापुड़ के चीफ फायर ऑफिसर के मुताबिक आग लगने की सूचना त्रिवेणी केमिकल कंपनी में मिली थी। उन्होंने बताया कि हापुड़ के साथ-साथ गाजियाबाद और नोएडा से भी दमकल की गाड़ियां बुलाकर आग बुझाने का अभियान चलाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। आग पूरी तरह बुझने और घटनास्थल की जांच के बाद ही आग लगने की वजह का पता चल सकेगा।

Hapur News: धौलाना के इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दो अन्य फैक्ट्रियां भी चपेट में

Solar Plant: सोलर प्लांट के कंट्रोल रूम में लगी आग, विद्युत उपकरण जले, लाखों के नुकसान का अनुमान
खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। Kharian News: बालासर रोड स्थित बादल फार्म के 7.5 मेगावाट ओरविट रिसोर्ट लिमिटेड सोलर प्लांट के कंट्रोल रूम में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग से कंट्रोल रूम में लगे अधिकांश विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। प्लांट कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम से धुआं उठता देख तुरंत अग्निशमन विभाग रानियां को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी श्याम सुंदर के नेतृत्व में चालक मेजर सिंह और लीडिंग फायरमैन अमित कुमार मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में कंट्रोल पैनल रूम का इन्वर्टर, एसीडीबी पैनल, एससीडीए सिस्टम सहित अन्य विद्युत उपकरण जल गए। हालांकि फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को प्लांट के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Kharian News: आगजनी के बाद जला सोलर प्लांट का कंट्रोल पैनल रूम।

कच्चे क्वार्टर में शॉर्ट सर्किट से 6 दुकानों में लगी आग, मौके पर पहुंचे मेयर राजीव जैन
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: शहर की मुख्य मार्केट कच्चे क्वार्टर झंडी रोड पर रविवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही नगर निगम मेयर राजीव जैन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलवाकर आग पर काबू करवाया। इस घटना में फिरोज व अब्दुल्ला हैंडलूम, पूनम अमरदीप लेडीज सूट, हर्षा कॉस्मेटिक, नदीप मिस्त्री की मशीनरी तथा एमएस गारमेंट्स सहित अन्य दुकानों को नुकसान पहुंचा। मेयर राजीव जैन ने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद एवं सहयोग का भरोसा दिलाया।

मेयर जैन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित दुकानदारों को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आसपास के सभी दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से अपील की कि आपसी सहयोग की भावना के साथ पीड़ित दुकानदारों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और सहयोग से प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय से निकलने में मदद मिलेगी।

राजीव जैन ने सभी जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारियों से अपना रजिस्ट्रेशन हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड में करवाने की अपील की ताकि आगजनी या अन्य प्राकृतिक विपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सके। उन्होंने बताया कि बोर्ड के माध्यम से व्यापारी का 5 लाख रुपए का व्यक्तिगत तथा स्टॉक का 25 लाख रुपए तक का बीमा करवाया जाता है।

Sonipat News: कच्चे क्वार्टर में शॉर्ट सर्किट से 6 दुकानों में लगी आग, मौके पर पहुंचे मेयर राजीव जैन

पुरानी सीलमपुर में गारमेंट की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi News: दिल्ली के पुरानी सीलमपुर इलाके में रविवार सुबह एक तीन मंजिला इमारत में चल रही गारमेंट की दुकान में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

दिल्ली दमकल विभाग के अनुसार, शाहदरा जिले में कुर्ती गारमेंट के गोदाम के रूप में इस्तेमाल हो रही इमारत से सुबह करीब 8:21 से 8:22 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।

दमकल विभाग के अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि जब दमकल की टीम मौके पर पहुंची तो स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण थी। तंग रास्तों और तेज आग के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई।

अनूप सिंह ने कहा, "हमें सुबह करीब 8:21 या 8:22 बजे एक इमारत के अंदर आग लगने की कॉल मिली जो कुर्ती गारमेंट के गोदाम के रूप में काम कर रही थी। मौके पर पहुंचने पर स्थिति बेहद खतरनाक थी। यहां फायर इंजन लाने में हमें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।"

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने किसी तरह गाड़ी को इमारत के करीब लाकर होज पाइप बिछाए और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए पांच हौज लाइनें लगाई गईं।

अधिकारी ने कहा, "धुआं बहुत ज्यादा था, लेकिन अब आग पर काबू पा लिया गया है।"

पुरानी सीलमपुर की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल अधिकारी परिसर और आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

वहीं, राजधानी में एक अन्य आग की घटना में देर रात दिल्ली के राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन के पास टिम्बर मार्केट में भीषण आग लग गई। आग पहली से तीसरी मंजिल तक फैल गई, जिसके बाद 20 से 22 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ।

इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के रघुबीर नगर में एक किराए के परिसर में आग लगने से दो ई-रिक्शा चालकों की मौत हो गई थी। पीड़ित कथित तौर पर परिसर में पोर्टेबल ई-रिक्शा बैटरी चार्ज कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, रघुबीर नगर के आर-17, पहली मंजिल पर आग लगने की पीसीआर कॉल ख्याला पुलिस स्टेशन को सुबह करीब 5:24 बजे मिली थी। अलर्ट के बाद जांच अधिकारी पुलिस कर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। परिसर में दो घायल व्यक्ति मिले, जिनकी पहचान बिहार के भागलपुर निवासी 17 वर्षीय मो. सूफेद और 38 वर्षीय मो. साहमद के रूप में हुई।

दोनों ई-रिक्शा चालक के रूप में काम कर रहे थे और आग में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने किराए के परिसर में पोर्टेबल ई-रिक्शा बैटरी चार्ज करने सहित घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी थी।

New Delhi News: पुरानी सीलमपुर में गारमेंट की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

बरेली के 5 मंजिला नवोदय अस्पताल में लगी भीषण आग
बरेली (एजेंसी)। Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पांच मंजिला नवोदय अस्पताल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। इससे पूरी इमारत में घना धुआं फैल गया। आनन-फानन में सभी मरीजों को सुरक्षित तरीके निकालकर नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

अधिकारियों ने बताया कि बरेली के कर्मचारी नगर स्थित नवोदय अस्पताल में सुबह करीब 10 बजे सबसे ऊपरी मंजिल के एक कमरे में आग लगी। वह ओपीडी का समय था और अस्पताल में काफी भीड़ थी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय आईसीयू और दूसरे वार्डों में करीब 100 मरीज व उनके साथ आए लोग मौजूद थे। आग लगने के कारण अस्पताल के अंदर मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

हर मंजिल पर फायर अलार्म बजने लगे, जिससे मरीजों उनके साथ आए लोगों और अस्पताल के कर्मचारियों में दहशत फैल गई। ग की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बचाव व आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

एहतियात के तौर पर आग लगने के बाद अस्पताल प्रशासन ने एम्बुलेंस का इंतजाम किया और सभी मरीजों को पास के अस्पतालों में भेज दिया।

आग लगने की वजह एमसीवी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जिसके बाद इमारत के अलग-अलग हिस्सों में धुआं फैलने लगा। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि आग लगने की सही वजह और सबसे ऊपरी मंजिल पर आग कैसे लगी, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि सोमवार को महाराष्ट्र के अमरावती में जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष (एनआईसीयू) में आग लगने के कारण तीन नवजातों की मौत हो गई थी। छह अन्य का अभी भी स्थानीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Bareilly News: बरेली के 5 मंजिला नवोदय अस्पताल में लगी भीषण आग

साहिबाबाद के पेपर मार्ट में लगी भीषण आग, आसपास की फैक्ट्रियां बाल-बाल बचीं
गाजियाबाद (एजेंसी)। Ghaziabad News: गाजियाबाद में साहिबाबाद क्षेत्र के कड़कड़ मॉडल साइट-4 स्थित एक पेपर मार्ट में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में रखे पेपर रोल आग की चपेट में आने के बाद तेजी से जलने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित फैक्ट्रियों तक आग पहुंचने का खतरा पैदा हो गया।

सूचना मिलते ही साहिबाबाद फायर स्टेशन की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई और कड़ी मशक्कत के चलते आग को आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने से रोक लिया गया। अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार 26 अगस्त को सुबह करीब 5:31 बजे फायर स्टेशन साहिबाबाद, कमिश्नरेट गाजियाबाद को सूचना मिली कि प्लॉट नंबर 306, कड़कड़ मॉडल साइट-4, साहिबाबाद, रेड रोज पब्लिक स्कूल के पास स्थित यक्षित पेपर मार्ट में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन साहिबाबाद के प्रभारी अधिकारी तीन फायर टेंडरों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

फायर यूनिट के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि फैक्ट्री के अंदर भारी मात्रा में रखे पेपर रोल में आग लगी हुई थी। कागज अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी और उसने विकराल रूप धारण कर लिया था। फैक्ट्री के आसपास अन्य औद्योगिक इकाइयां भी स्थित थीं, जिसके कारण आग के आसपास की फैक्ट्रियों तक पहुंचने का गंभीर खतरा बना हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर कर्मियों ने तत्काल फायर फाइटिंग शुरू कर दी। आग की भयावहता और पेपर रोल की बड़ी मात्रा को देखते हुए अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता महसूस हुई।

इसके बाद फायर स्टेशन वैशाली से एक अतिरिक्त वाटर बाउजर घटनास्थल पर मंगाया गया। अतिरिक्त दमकल संसाधन पहुंचने के बाद आग बुझाने का अभियान और तेज किया गया। आग पर काबू पाने के दौरान सबसे बड़ी चुनौती पेपर रोल के अंदर तक पहुंची आग को बुझाना था। बाहर से पानी डालने के बावजूद पेपर रोल के भीतर आग दबे रहने की आशंका थी। ऐसे में मौके पर जेसीबी मशीन मंगाई गई, जिसकी मदद से पेपर रोल को उलट-पलटकर अंदर छिपी आग और गर्म हिस्सों तक फायर फाइटिंग टीम की पहुंच बनाई गई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह नियंत्रित किया।

फायर सर्विस के जवानों ने साहस और कड़ी मशक्कत करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझाकर स्थिति को शांत किया। टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण आग आसपास स्थित फैक्ट्रियों तक नहीं पहुंच सकी और एक बड़े औद्योगिक हादसे को टाल दिया गया। यदि आग समय रहते नियंत्रित नहीं होती तो आसपास की अन्य फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। फायर विभाग के अनुसार, इस अग्निकांड में किसी व्यक्ति की मृत्यु या घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों और संपत्ति के नुकसान का विस्तृत आकलन संबंधित स्तर पर किया जाएगा।

Ghaziabad News: साहिबाबाद में पेपर मार्ट में लगी भीषण आग, फायर सर्विस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

मोहाली के फेज-2 में पीडब्ल्यूडी कार्यालय में आग लगने से फर्नीचर और रिकॉर्ड जले
मोहाली (सच कहूँ/एमके शायना)। Mohali News: पंजाब में मोहाली के फेज-2 स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखा फर्नीचर, सामान और रिकॉर्ड जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरु किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग काफी तेज होने और कार्यालय के अंदर से घना धुआं निकलने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दमकलकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंदर तापमान अधिक होने के चलते टीम को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, कुछ देर बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अग्निशमन विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

हालांकि, आग की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। विभाग की टीम कार्यालय में हुए नुकसान का भी आकलन करेगी। अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाना प्राथमिकता थी, जिसमें दमकल टीम सफल रही। अब यह जांच की जाएगी कि कार्यालय में अग्निशमन सुरक्षा से जुड़े नियमों और व्यवस्थाओं का उचित पालन किया जा रहा था या नहीं। आग से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जांच के बाद सामने आएगी।

Mohali News

भिवानी के नया बाजार में 4 मंजिला शोरूम में भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी के नया बाजार में सोमवार सुबह उस समय हडकंप मच गया, जब एक चार मंजिला हार्डवेयर शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शुरूआती तौर पर शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। खास बात यह रही कि प्रदेशभर में दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद दमकल विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 4 मिनट में तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचा दीं। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार नया बाजार स्थित ओसवाल पंप और उसके पड़ोस की दुकान में सुबह करीब 6:30 बजे अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकान मालिक अखिल मित्तल के मुताबिक, दुकान के अंदर शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि सुबह 6:30 बजे आग दिखाई दी, जिसके बाद 6:32 बजे दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल विभाग ने तेजी दिखाते हुए महज चार मिनट के भीतर, यानी सुबह 6:36 बजे तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचा दीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकान मालिक अखिल मित्तल ने बताया कि पड़ोस की दुकान ओसवाल पंप में सुबह 6:30 बजे आग लगी थी। अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ था। हमने दमकल विभाग को सूचना दी। हड़ताल के बावजूद दमकल विभाग ने 4 मिनट में 3 गाड़ियां भेजकर आग पर काबू पाया।

Bhiwani News: आग लगने से जले सामान का दृश्य। छाया नितिन।

Kolkata Car Showroom Fire: कोलकाता के बांकरा में कार शोरूम में भीषण आग, 22 नई कारें जलीं, 8 कारें क्षतिग्रस्त
कोलकाता कार शोरूम में भीषण आग, 22 नई कारें जलकर खाक

कोलकाता (एजेंसी)। Kolkata Car Showroom Fire: कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में सोमवार तड़के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बांकरा में एक कार शोरूम में भीषण आग लग गई, जिसमें 22 नई कारें जलकर खाक हो गईं और आठ अन्य बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन, कार शोरूम में लगी आग ने सोमवार सुबह तड़के ही भयावह रूप ले लिया था।

कुल आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रिपोर्ट लिखे जाने के तक आग बुझाने की प्रक्रिया जारी थी और दमकलकर्मी पूरी तरह से जलकर खाक हो चुके शोरूम में अगर कोई छिपे हुए आग के स्रोत थे, तो उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे थे।

राज्य अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग सबसे पहले सोमवार सुबह 5 बजे स्थानीय लोगों ने देखी। उन्होंने कहा, “निकटतम अग्निशमन केंद्र को तुरंत सूचना दी गई और पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया। बाद में तीन और गाड़ियां भी शामिल हो गईं। शुरुआत में हमारा काम मुश्किल था, क्योंकि हमें एक तरफ शोरूम की आग बुझाने पर ध्यान देना था और दूसरी तरफ आग को आसपास की इमारतों में फैलने से रोकना था। शोरूम में प्रवेश द्वार काफी संकरा होने के कारण हमारे कर्मचारियों को शुरू में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में है।”

अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या शोरूम में आग बुझाने की कोई व्यवस्था थी या नहीं। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के पूरे अभियान के दौरान सर्विस सेंटर का कोई भी व्यक्ति घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी के मुताबिक, “आग लगने के कारण की जांच चल रही है। शोरूम के अधिकारियों से पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि शोरूम में आग से सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए थे या नहीं।”

पश्चिम बंगाल में इस महीने की शुरुआत में होटल में आग लगने की दो बड़ी घटनाएं हुईं, जिनमें प्रत्येक घटना में नौ-नौ लोगों की जान गई। कुल मिलाकर, 18 लोगों की मौत हुई। पहली घटना बीरभूम जिले के तारापीठ स्थित होटल बिदेशिनी में हुई, जो वहां के प्रसिद्ध देवी तारा मंदिर के पास है।

दूसरी आग लगने की घटना मध्य कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल शिखा इन में हुई, जिसमें सात बांग्लादेशी नागरिकों सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी।

Kolkata News: कोलकाता के बांकरा में कार शोरूम में भीषण आग, 22 नई कारें जलीं, 8 कारें क्षतिग्रस्त

Tata Motors: टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर में अचानक लगी आग, कई वाहन जलकर क्षतिग्रस्त
रांची (एजेंसी)। Ranchi News: रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टाटा मोटर्स के अधिकृत सर्विस सेंटर में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और परिसर में खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद सर्विस सेंटर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, रविवार को सर्विस सेंटर के खुले परिसर और वर्कशॉप में कई गाड़ियां खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक कुछ गाड़ियों से धुआं उठता दिखाई दिया। कर्मचारी जब तक मौके पर पहुंचकर स्थिति को समझ पाते, तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थीं। देखते ही देखते आग आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों तक भी फैल गई।

आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर सर्विस सेंटर के कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि, तब तक परिसर में खड़ी कई गाड़ियां जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। आग की वजह से सर्विस सेंटर के उपकरणों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। इस सेंटर का संचालन बासुदेव मोटर कंपनी द्वारा किया जाता है। घटना के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग किस वजह से लगी, इसकी जांच की जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही आग के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

School Van News: बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन में स्पार्किंग से लगी आग, जानी नुकसान से बचाव
बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर वापस लौट रही सिल्वर ओक्स स्कूल की वैन में स्पार्किंग के कारण अचानक बीबीवाला रोड पर आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ के चलते किसी भी तरह के जानी नुकसान से बचाव हो गया। इस मौके पर जानकारी देते हुए डेरा श्रद्धालु पाली इन्सां ने बताया कि वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। अचानक उन्होंने देखा कि स्कूल वैन से धुआं निकल रहा है। उन्होंने तुरंत ड्राइवर की मदद करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में सहयोग किया। मौके पर बस में रखे तथा स्थानीय रेस्टोरेंट से अग्निशमन यंत्र लाकर आग पर काबू पाया गया। राहगीरों और अन्य दुकानदारों की मदद से वैन के शीशे तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड, पीसीआर और सहारा जन सेवा के स्वयंसेवक भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों ने बताया कि वैन में अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और फिर तेजी से बढ़ गया। बच्चे घबराकर बस के पिछले हिस्से में चले गए। इस मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने मदद करने वालों का धन्यवाद करते हुए कहा कि किसी भी बच्चे को खरोंच तक नहीं आई और सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। बस ड्राइवर नंद लाल ने बताया कि आमतौर पर वैन में 42 बच्चे होते हैं, लेकिन आज 35 बच्चे थे। सभी बच्चे बिल्कुल ठीक हैं। इस अवसर पर समाजसेवी अश्वनी बंटी ने भी डेरा श्रद्धालु और स्थानीय लोगों का मदद करने के लिए धन्यवाद किया। स्कूल की प्रिंसिपल नीलम वर्मा ने भी मदद करने वाले सभी लोगों का तहेदिल से धन्यवाद किया।

Bathinda News: सेवादार पाली इन्सां आग बुझाने संबंधी जानकारी देते हुए।

मानेसर के निजी स्कूल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बच्चे सुरक्षित
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: गांव मानेसर स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय स्कूल में करीब 500 से 600 बच्चे मौजूद थे और कुछ बच्चे पहुंच रहे थे। आग लगते ही स्कूल प्रबंधन ने अलार्म बजाकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में किसी बच्चे या स्टाफ के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे एनएसजी कैंपस के पास स्थित स्कूल में बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे चिंगारी निकलने लगी और कुछ ही देर में परिसर में धुआं भर गया।

इससे बच्चों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ ने तुरंत बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे अन्य कक्षाओं तक फैलने से रोक लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग स्कूल के बिजली के तारों और सुरक्षा उपकरणों की भी जांच कर रहे हैं।