karnal - Sach Kahoon Hindi
महापुरूष की जयंति पर केवल पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें याद करना काफी नहीं, उनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है: हरविंद्र कल्याण
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज भगवान महर्षि कश्यप जयंती पर गांव सोहाना, रावर, बसताड़ा, रायपुर जाटान कॉलोनी और गगसीना में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। सोहाना गांव में कश्यप चौपाल में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
कल्याण ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए महर्षि कश्यप के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज महर्षि कश्यप जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महापुरूष किसी एक जाति से संबंध नहीं रखते। वे 36 बिरादरी के होते हैं। हमें उनके विचारों से जुडक़र आगे बढ़ाना होगा। महर्षि कश्यप सप्त ऋषियों में एक थे। उन्होंने अपने काल में मानवता के लिए काम किया। समाज की एकता पर जोर दिया। आज जरूरत उनके विचारों को अपनाने की है।
मोदी के पीएम बनने पर देश में बदलाव
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, देश में एक बदलाव आया है। पिछले कुछ सालों में देश की संस्कृति मजबूत हुई है। संस्कृति से जुडक़र जीवन में सही रास्ते पर आगे बढ़ा जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महापुरूषों की जयंती सरकारी स्तर मनाने का काम शुरू किया। किसी भी महापुरुष की जयंती जब राज्य सरकार मनाती है तो उसमें 36 बिरादरी के लोग भाग लेते हैं और उस महापुरुष के विचार समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं। इससे समाज में एकता व प्रेम का भाव मजबूत होता है।
वसुधैव कुटुंबकम वाक्यांश का जिक्र करते हुए कहा कि महापुरुषों ने पूरी दुनिया को एक परिवार माना है। किसी महापुरूष की जयंति पर केवल पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें याद करना ही काफी नहीं है,  आज उनकी जीवन को पढक़र(विशेषकर युवाओं को) उनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
विकास के लिए वातावरण का सही होना जरूरी
कल्याण ने कहा कि पिछले 10 सालों में क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। इस अवधि में क्षेत्र में आईटीआई, कालेज, स्कूल, सडक़, पुल, अस्पताल आदि बनवाए गए। एनसीसी अकादमी, मेडिकल यूनिवर्सिटी, एसएचजी की महिलाओं के लिए ट्रेनिंग सेंटर निर्माणाधीन हैं। विकास का तभी फायदा है जब समाज का वातावरण अच्छा हो। वातावरण अच्छा तब होगा जब महापुरूषों के विचारों के साथ जुड़ेंगे, उन्हें व्यवहार में उतारेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए काम करना होगा। काम ऐसा करें जिससे खुद की तरक्की भी हो और समाज का वातावरण भी बढिय़ा रहे।
मेहनत के संस्कार डालें
उन्होंने कहा कि आज बुजुर्गों की पेंशन, फसल की राशि सीधे खाते में आती है। पढ़ने वाले बच्चों को नौकरी मिल रही है, यह सब व्यवस्था परिवर्तन का नतीजा है। अच्छे कार्यों का फायदा तभी होगा जब भाईचारा अच्छा होगा। बच्चों को ठीक-गलत का अंतर बताना होगा। उनमें मेहनत के संस्कार डालने होंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। युवा पढ़ाई पर ध्यान दें। मेहनत करने वाला कभी मार नहीं खाता।
क्षेत्र में बन रही मेडिकल यूनिवर्सिटी से न केवल लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। कल्याण ने कहा कि जिन गांवों में जमीन उपलब्ध होगी वहां खेल के मैदान विकसित कराए जाएंगे। खेलों से अनुशासन व मेहनत के संस्कार आते हैं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण की भी अपील की।
हॉल का शिलान्यास
उन्होंने सोहाना गांव में 19.42 लाख रुपये की लागत से कश्यप चौपाल में हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। गांव रावर में बताया कि कश्यप चौपाल में हॉल के लिए 11.50 लाख, वाल्मीकि चौपाल के नवीकरण के लिए 13.50 लाख, सिख चौपाल के लिए पौने 11 लाख और सनातन धर्म मंदिर की चारदीवारी आदि के लिए 20 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकास में क्षेत्र को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।
विकास कार्यों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने गांव गगसीना में बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली मानसी, प्रियंका, नयना, सिमरन, सानिया आदि को ट्राफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में कल्याण को स्मृति चिह्न के रूप में महर्षि कश्यप का चित्र भेंट किया गया। गांवों में उनका पगड़ी पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। सोहाना में हरबंस लाल कश्यप व भाजपा नेता धीरज खरकाली ने भी विचार रखे। रावर में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सरपंच नरेंद्र गुप्ता, धर्मपाल कश्यप, बलिंद्र, सुमेर, रायपुर जाटान में घरौंडा मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, राजेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
खुशखबरी, करनाल के इस गांव की अब बदल जाएगी तस्वीर, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ऐलान
करनाल । हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण ने शनिवार को गांव कालरों में लगभग 1.20 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने गांव में लगभग 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र तथा लगभग 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली के निर्माण का शिलान्यास किया। गांव में पंहुचने पर गांववासियों ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ व फूलमालाएं पहनाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
Rule-Change:1 दिसंबर से बदल जाएंगे कई बड़े नियम, जेब पर होगा सीधा असर, जानिए क्या-क्या बदलने वाला है
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि हर गांव हर क्षेत्र का ज्यादा विकास हो और विधानसभा का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। उन्होंने कहा कि हल्के के सभी 104 गांव मेरा परिवार हंै। हरियाणा सरकार ने पिछले कार्यकाल में भी करोड़ों रुपये से विकास कार्य करवाएं हैं, उसमें चाहे लड़कियों के लिये स्कूल बनवाना हो, कॉलेज का निर्माण करवाना हो, आईटीआई, एनसीसी अकादमी का निर्माण, मैडिकल यूनिवर्सिटी का निर्माण हो, शुगर मिल का निर्माण, रिंग रोड के निर्माण के कार्य सहित ऐसे बहुत से कार्य हैं जो इस क्षेत्र की तरक्की में सहयोग करेंगे। हमारी सरकार अस्पतालों, पुलों, सड़कों, स्कूलों सहित सभी बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से करनाल तक रेपिड रेल चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा चरणबद्ध तरीके से सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई विकास कार्यों की स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है तथा जल्द ही उन्हें भी करवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने के लिये प्रेरित किया। हमारी सरकार द्वारा योग्य युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरी प्रदान की जा रही है। आज गरीब का बच्चा भी अपनी योग्यता के आधार पर नौकरी पा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गांव में 80 लाख रुपये की लागत से 0.75 एकड़ में बनने वाला यह सामुदायिक केन्द्र गांव वासियों के लिये काफी लाभदायक सिद्ध होगा। गांववासी यहां पर अपने सामाजिक कार्य कर सकेंगे। इस सामुदायिक केन्द्र में 140 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही सामुदायिक केन्द्र में दो कमरों के अलावा रसोई तथा शौचालय का निर्माण भी किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, मार्किट कमेटी चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, सरपंच प्रतिनिधि दीपेन्द्र राणा सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
घरौंडा में जरूरतमंद बुजुर्ग के मददगार बने दर्जनों हाथ, 20 हजार हुए थे चोरी, लोगों ने इकट्ठे कर दिए 23 हजार रुपए
घरौंडा/ करनाल। घरौंडा बस स्टैंड पर बुजुर्ग की जेब कटी और शातिर जेबकतरों ने 20 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बुजुर्ग नई रिक्शा खरीदने के लिए करनाल जा रहा था। बुजुर्ग बस से नीचे उतरा और बस स्टैंड प्रबंधन को अपने साथ हुई चोरी की वारदात से अवगत करवाया। जिसके बाद बस स्टैंड प्रबंधन व शहर के समाजसेवियों ने बुजुर्ग की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और एक सप्ताह के अंदर ही उसके नुकसान की भरपाई कर दी। बुजुर्ग के चेहरे पर एक नई मुस्कान देखने को मिली और उसने लोगों का धन्यवाद किया।
दरअसल बीती 30 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े 9 बजे गांव मलिकपुर का सेवा राम घर से बस स्टैंड घरौंडा पर पहुंचा था। उसे नई रिक्शा खरीदने के लिए करनाल जाना था। उसके पास 20 हजार रुपए की नकदी थी। यह नकदी उसने अपनी एक पुरानी रिक्शा बेचकर व सब्जियां बेचकर जमा की थी। वह बस में चढ़ा लेकिन तुरंत ही उसकी जेब कट गई और जैसे ही उसे अपनी जेब कटने का पता चला तो वह बस से नीचे उतर आया। बस स्टैंड पर हताश और निराश बैठे सेवा राम से बस स्टैंड प्रबंधन ने भी बातचीत की तो पता चला कि बुजुर्ग की जेब कटी है।
बुजुर्ग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद लोगों ने भी बुजुर्ग के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। लोगों ने बुजुर्ग के ऑनलाइन पेमेंट अकाउंट में भी पैसे ट्रांसफर किए और लोगों ने गुप्तदान भी दिया। इसके साथ ही बस स्टैंड प्रबंधन घरौंडा ने ईधर उधर से पैसे एकत्रित किए और बुजुर्ग को सौंपे। फिर एक समाजसेवी ने 11 हजार रुपए और दूसरे ने 5 हजार रुपए की गुप्ततौर पर आर्थिक मदद भेजी। जिसके बाद बुजुर्ग के पास 20 हजार से ज्यादा का अमाउंट पहुंच गया। बुजुर्ग ने लोगाें का आभार जताया और कहा कि उसके लिए 20 हजार 20 लाख के बराबर थे, क्योंकि उसने एक एक पैसा अपनी मेहनत से जोड़ा था और किसी ने आते ही जेब पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन अच्छाई आज भी जिंदा है लोगों ने मदद की है, जिससे वह दोबारा अपनी रिक्शा खरीदने के काबिल हुआ है।
वहीं बुजुर्ग के बेटे बिरमपाल ने बताया कि जेब कटने की घटना के बाद से उसके पिता काफी परेशान हो चुके थे और खाना पीना तक छाेड़ दिया था। किसी से पैसे कर्ज पर लेकर आया और पिता को रिक्शा के लिए पैसे दिए, लेकिन उसके बावजूद भी वे परेशान थे, अब लोगों ने जो आर्थिक मदद की है, उससे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। हालांकि लोगों की मदद से नुकसान की भरपाई तो हो गई है लेकिन चोरी किए गए पैसों की टिस अभी भी है। पुलिस को शिकायत दी हुई है और मामला भी दर्ज है, ऐसे में पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास करें, ताकि किसी ओर व्यक्ति के साथ ऐसी घटना न हो।
घरौंडा। करनाल के सांसद व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल शनिवार को सुबह रेस्ट हाउस पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री के आने की सूचना सार्वजनिक तौर पर किसी को न होकर सिर्फ पूर्व सांसद संजय भाटिया, स्पीकर हरविंद्र कल्याण, ब्रिज गुप्ता व कविद्र राणा को थी्र रेस्ट हाउस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा नेता बृज गुप्ता, कविंद्र राणा व उपायुक्त करनाल के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक बैठक कर चर्चा हुई। हालांकि की बैठक ने हुई चचार्ओं के बारे में कोई उल्लेख नहीं हुआ है। इतना जरूर है कि किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा व आवास मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से लगभग 25 मिनट तक कुछ विषयों पर अलग से चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री की हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से अलग से चर्चा करना कई खास विषयों पर चर्चा होना माना जा रहा है।
शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन: विकसित भारत मिशन के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर: हरविंद्र कल्याण
गुड़गांव में 3-4 जुलाई को होगा राष्ट्रीय सम्मेलन।
घरौंडा /करनाल। लोकसभा द्वारा आयोजित शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन 3-4 जुलाई को गुड़गांव में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन की जिम्मेदारी हरियाणा विधानसभा को दी गई है, जिसमें देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से 600 डेलीगेट भाग लेंगे।
एक देश एक चुनाव और विकसित भारत मिशन के लिए महत्वपूर्ण होगा सम्मेलन
यह सम्मेलन न केवल जानकारी को लेकर महत्वपूर्ण है, बल्कि यह एक देश एक चुनाव और विकसित भारत मिशन के लिए भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस आयोजन के माध्यम से शहरी स्थानीय निकायों के बीच सहयोग और समन्वय को बढ़ावा मिलेगा, जिससे शहरी विकास और प्रबंधन में सुधार होगा।
आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से मुलाकात कर इस आयोजन के बारे में चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभास्थल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध और उत्कृष्ट हों।
सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्धता
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण इस आयोजन को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। उनका कहना है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह बखूबी निभाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से हरियाणा विधानसभा अपनी क्षमता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करेगी।
विदेशों से मुंह मोड़ रहे युवा
करनाल (सच कहूँ/ललित)। Karnal: कभी विदेश में पढ़ाई भारतीय छात्रों के लिए एक बड़ा सपना हुआ करता था। अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन जैसे देशों की यूनिवर्सिटियां उनके लिए आकर्षण का केंद्र थीं, लेकिन अब यह आकर्षण धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। वर्ष 2024 में विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में करीब 25% की गिरावट दर्ज की गई है, जिसने शिक्षा जगत को चौंका दिया है। Karnal
यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब बीते एक दशक में भारतीय छात्रों ने विदेशी विश्वविद्यालयों में बड़ी मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और चीनी छात्रों को भी पीछे छोड़ दिया था। लेकिन इस बार बदलाव की दिशा अलग है- अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन जैसे तीनों प्रमुख देशों में भारतीय छात्रों की संख्या एक साथ घट गई है, जो पिछले पांच वर्षों में पहली बार हुआ है। आंकड़े इस बदलाव की गंभीरता को और स्पष्ट करते हैं- अमेरिका में 34%, कनाडा में 32% और ब्रिटेन में 26% की कमी दर्ज की गई है। इस बदलाव के पीछे कई अहम कारण हो सकते हैं, जिनमें सबसे बड़ा कारण है वैश्विक आर्थिक हालात और बढ़ती महँगाई।
अमेरिका और ब्रिटेन में पहले से ही ट्यूशन फीस और रहने का खर्च बहुत अधिक है और अब भारतीय रुपये की गिरती कीमत ने इस खर्च को और भारी बना दिया है। वहीं कनाडा, जो कभी सस्ती शिक्षा और आप्रवासन नीति के लिए जाना जाता था, अब सख्त वीजा नियमों और सीमित नौकरी के अवसरों के कारण अपनी चमक खो रहा है। कोविड-19 के बाद से कई देशों ने अपने वीजा और इमिग्रेशन से जुड़ी नीतियों में कड़ाई कर दी है, जिससे छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई और फिर वहीं नौकरी पाने में कठिनाई हो रही है। इसके विपरीत भारत में शिक्षा व्यवस्था का स्तर लगातार सुधर रहा है। आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थानों की गुणवत्ता पहले से कहीं बेहतर हो चुकी है और कई निजी विश्वविद्यालय भी अब वैश्विक स्तर की सुविधाएं देने लगे हैं। Karnal
इसके अलावा आॅनलाइन शिक्षा के विकल्पों ने भी विदेशी डिग्रियों की चमक को कम कर दिया है। आज का छात्र यह सोचने लगा है कि जब देश में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध है, तो फिर विदेश जाकर लाखों रुपये क्यों खर्च किए जाएं? अब सवाल यह भी है कि क्या इस बदलाव का सामाजिक और सांस्कृतिक असर भी पड़ेगा? विदेशी शिक्षा ने भारतीय युवाओं को सिर्फ ज्ञान ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें वैश्विक नजरिया, आत्मविश्वास भी प्रदान किया है। विदेश में पढ़कर लौटे छात्रों ने भारत की सॉफ्ट पावर को मजबूत किया है और भारत की वैश्विक छवि को निखारा है। लेकिन अगर यह रुझान लगातार घटता रहा, तो क्या भारत उस वैश्विक प्रभाव को बरकरार रख पाएगा, जो उसने वर्षों में कमाया है? यह बदलाव संकेत देता है कि अब समय आ गया है जब भारत को खुद को एक वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए। Karnal
यदि भारत में विश्वस्तरीय शिक्षा, शोध और करियर के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, तो न केवल भारतीय छात्र यहीं रुकेंगे, बल्कि विदेशी छात्र भी भारत आने में रुचि दिखाएँगे। इससे भारत का शिक्षा क्षेत्र भी मजबूत होगा और अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा। यह वह समय है जब हमें चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए शिक्षा में आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने चाहिए, ताकि भारत न केवल अपने छात्रों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए शिक्षा का एक नया और भरोसेमंद केन्द्र बन सके।
-(यह लेखक के अपने विचार हैं)
यह भी पढ़ें:– Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतें आज हो गई अपडेट, जानें आज की ताजा कीमतें
उचाना व गांव धौलगढ़ में बेटियों के जन्म पर कुआं पूजन व गोद भराई कर मनाई खुशी
करनाल। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरती से इस अभियान की शुरुआत की थी। अब लोगों में बेटियों के प्रति सम्मान बढ़ा है। करनाल जिले की बात करें तो लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। जिला में 1 हजार लड़कों की तुलना में 926 का आंकड़ा पार कर गया है और करनाल जिला प्रदेश का सिरमौर बन गया है। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए करनाल नगर निगम वार्ड न. 20 के गांव धौलगढ़, उचाना आंगनवाड़ी क्षेत्र में लड़कियों के जन्म होने पर कुआं पूजन व गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर नेहा के नेतृत्व में किया गया। कुआं पूजन के दौरान शिल्पी, शीतल, सोनिया, संतोष, बबीता, काजल, ममता, पुष्पा, अनु, प्रीति, कविता, आकंशा, दीपा, मोनिका, प्रियंका, रेनू, लक्ष्मी, मीना व बबली ने बेटियों के जन्म की खुशी मनाई।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी वर्कर गीता देवी, सरोज, विना शर्मा, मुन्नी देवी, सुनीता शर्मा, राज रानी, रेखा, निशा व मीरा देवी एवं क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सुपरवाइजर नेहा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को रोकने तथा लिंगानुपात की स्थिति में सुधार लाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं का महिलाओं को लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भ्रूण हत्या को रोकने के लिए पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत निगरानी रखी जाती है, इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत बेटियों और बेटों में भेदभाव न हो, इसको लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। डीसी उत्तम सिंह के कुशल मार्गदर्शन और जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के टीमवर्क के चलते करनाल जिला इस उपलब्धि को हासिल करने में सफलता हो रहा है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।
एक समय था जब महिलाएं घरों में पर्दे के ओट में रहती थी, लेकिन महिलाएं अब किसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है, आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रही हैं। कई क्षेत्र में महिलाएं सफलता का परचम लहरा रही है। वे आज समाज को एक नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं त्याग की प्रतिमूर्ति है, समाज के हित के लिए वे निरंतर काम कर रही है और आगे बढ़ रही है। नेहा ने कहा कि महिलाएं हमेशा से हमारे समाज की आधारशिला रही हैं। वे सिर्फ परिवार की देखभाल करने वाली नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण की महत्वपूर्ण धुरी भी हैं। हर क्षेत्र में, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य सेवा हो, विज्ञान हो या खेल, महिलाएं अपनी शक्ति और प्रतिभा से दुनिया को नई दिशा दे रही हैं।
Karnal: गांव शेखपुरा खालसा में 10 साल के मासूम बच्चे को कुत्तों ने नोंचा, हुई मौत
घरौंडा/करनाल। गांव शेखपुरा खालसा में आवारा कुत्तों ने एक 10 साल के बच्चे को नोंच-नोंचकर मार दिया। बच्चा अपनी कटी पतंग ढूंढने के लिए गेहूं के खेतों की तरफ गया था। इसी दौरान 10-12 आवारा कुत्तों ने अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों को जब बच्चा नहीं मिला तो तलाश शुरू की, उन्होंने खेतों की तरफ ढूंढा तो वहां पर बच्चा मृत मिला। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और करनाल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया और सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान आदित्य के रूप में हुई है। उसका पिता दलीप मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और कई साल से शेखपुरा खालसा गांव में अपने परिवार के साथ रहता है। आदित्य घर का इकलौता चिराग था। उसकी दो बहने भी है। मृतक के पिता ने बताया कि बसंत पंचमी पर आदित्य अपने घर पर पतंग उड़ा रहा था। उसकी पतंग कट गई और गेहूं के खेतों में जा गिरी। वह भी खेतों की तरफ दौड़ पड़ा। वह अपनी पतंग काे ढूंढ रहा था तभी वहां पर आवारा कुत्ते आ गए और उस पर हमला कर दिया। बच्चे को कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच डाला। बच्चे की एक टांग और सिर को भी नोंचा है। बच्चे की हालत दिल दहलाने वाली थी।
Karnal में बीएससी के छात्र की अपहरण के बाद हत्या, पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार
Karnal:। जिले के कस्बा घरौंडा में एक बीएससी के छात्र की अपहरण के बाद हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या के बाद शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय रंजन निवासी धर्मबीर कॉलोनी रविवार देर रात अपने दोस्त को वीर राइस मिल कॉलोनी छोड़ने गया था। वापिसी में घर लौटते वक्त रास्ते में उसका कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने अपहरण की सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसके बाद लगभग एक घंटे बाद रंजन का शव मलिकपुर रोड पर सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला।
मृतक के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह बिहार के जिला गोपालगंज के एक गांव का रहने वाला है और लगभग 15 वर्षों से किराए के मकान में घरौंडा में रह रहा है। वह लिबर्टी में एक मजदूर है। उसने बताया कि रविवार को कुछ युवकों ने उसके बेटे रंजन का अपहरण करके बाद में उसकी हत्या कर दी। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सज्जन सिंह व एफएसएल टीम घटना स्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर छानबीन करके शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। थाना एसएचओ घरौंडा, सज्जन सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी और पीड़ित को इंसाफ दिलाएगी।
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, हेलीकॉपटर से उतरे सेना के जवान, देखें लाइव Video
करनाल सफाई अभियान में जाते हुए ताऊ ने ऐसा बाधा समां
करनाल (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा हरियाणा की साध-संगत पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बागपत आश्रम में पधारने और परम पिता शाह सतनाम जी महाराज का पावन अवतार महीना आज अनूठे तरीके से सेलिब्रेट करेंगी। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु एक साथ पूरे हरियाणा में सफाई अभियान चलाकर प्रदेश को स्वच्छता की सौगात देने जा रहे हैं।
वहीं सफाई महाअभियान जाते हुए बस में एक डेरा श्रद्धालु ताऊ ने समां बाधा। बता दें कि इसी जनवरी महीने की 25 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गद्दीनशीन परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने अवतार धारण किया था। इस दिन को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत हर साल मानवता भलाई के कार्य कर मनाती है। आइयें देखते हैं ताऊ ने कैसे समां बाधा
karnal pic.twitter.com/o6pcFyoc0U
— Sach Kahoon (@Sachkahoon) January 23, 2023
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
मकान की खुदाई में मिले सोने-चांदी के बर्तन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई का काम रूकवाया
करनाल (सच कहूँ न्यूज)। करनाल में एक मकान की खोदाई (gold and silver utensils) में सोने और चांदी के बर्तन निकलने का मामला सामने आया है। बुधवार को बर्तनों के बंटवारे को लेकर श्रमिकों में झगड़ा हो गया। एक श्रमिक को हिस्सा नहीं मिला तो उसने पुलिस को खोदाई में सोने-चांदी के बर्तन व सिक्के निकलने की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोदाई का काम रुकवा दिया। पुलिस को मौके से दो गिलास, दो कटोरी और एक प्लेट मिली, जिन्हें चांदी का बताया जा रहा है। पूछताछ के लिए तीन श्रमिकों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी गई है। अब पुलिस पहले निकले बर्तनों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें:- सरस मेले पर चढ़ा करवाचौथ का रंग
तीन मजदूरों को हिरासत में लिया गया
पुलिस व एक श्रमिक ने बताया कि खोदाई में तीन दिन से सोने-चांदी के बर्तन निकल रहे हैं। पहले दिन चांदी की परात व बर्तन मिले। दूसरे दिन मिट्टी के मटके में सोने के सिक्के और चम्मच मिली, जिन्हें खोदाई में लगे बाकी चारों श्रमिक ले जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के लिए तीन मजदूरों को हिरासत में लिया गया है। इनसे बाकी सामान के बारे में पता किया जाएगा।
पुलिस और पुरातत्व विभाग मकान की और खोदाई के मूड
मकान मालकिन राजरानी ने कहा कि उन्होंने किसी सामान की चोरी नहीं की। सोने-चांदी का जो भी सामान निकला है, उसपर उनका हक है। पूरा सामान उन्हें मिलना चाहिए। वह विधवा हैं और तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। वह दस लाख रुपये का लोन लेकर पुननिर्माण करा रही थीं लेकिन अब खोदाई में कीमती सामान निकलने के बाद पुलिस ने काम रुकवा दिया। वह फिलहाल किराये पर रह रही हैं और जल्द मकान तैयार कराना चाहती हैं। उन्होंने मकान का काम न रोकने की मांग की लेकिन पुलिस और पुरातत्व विभाग मकान की और खोदाई के मूड में हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
humanity: बेटी की शादी में मददगार बनी नीलोखेड़ी की साध-संगत
आशीर्वाद मुहिम के तहत कन्या के विवाह में दिया घरेलू जरूरत का सामान
करनाल (विजय शर्मा)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई आशीर्वाद मुहिम के तहत ब्लॉक नीलोखेड़ी की साध-संगत व जिम्मेवारों ने एक जरूरतमंद कन्या की शादी में आर्थिक सहयोग कर मानवता (humanity) का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार नीलोखेड़ी ब्लॉक की साध-संगत को पता चला कि एक जरूरतमंद परिवार की लड़की सुमन पुत्री रामलाल की शादी तय हुई है
महाराष्ट्र की साध-संगत ने बुजुर्गों की सेवा कर मनाया परमार्थी दिवस
लेकिन परिवार की स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह नहीं हो पा रहा है जिसके चलते सेवादार सोहन लाल इन्सां (ब्लॉक भंगीदास), सुरेश इन्सां, पवन इन्सां, सतीश इन्सां, रमेश इन्सां आदि ने आशीर्वाद मुहिम के तहत लड़की की शादी में डबल बेड, पंखा, सिलाई मशीन, कुर्सी-मेज, बर्तन और बिस्तरे इत्यादि देकर इंसानियत की सच्ची मिसाल कायम की वहीं डेरा श्रद्धालुओं द्वारा सहायता मिलने पर उक्त परिवार ने पूज्य गुरु जी व साध-संगत का आभार जताया। बता दें कि नीलोखेड़ी ब्लॉक मानवता भलाई कार्यों में हमेशा आगे रहता है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।