Food Bank - Sach Kahoon Hindi

साध-संगत ने शरीरदानी गुरचरण इन्सां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
शरीरदानी के नमित श्रद्धांजलि नामचर्चा खेल स्टेडियम बणी में आयोजित

खारियां, सुनील कुमार। ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां के गांव बणी निवासी शरीरदानी गुरचरण सिंह इन्सां के नमित श्रद्धांजलि नामचर्चा खेल स्टेडियम बणी में आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास राजाराम इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर किया। बाद में कविराजों ने चेतावनी प्रथाए भजन बोलकर उपस्थित साध संगत को मानव जीवन के अमूल्य कर्तव्य को बतलाया। सचखंडवासी को श्रद्धांजलि देते हुए 45 मैम्बर अमरजीत इन्सां ने कहा कि मानव जीवन श्रृष्टि की सबसे अनमोल रचना है।

रूहानियत से जुड़ा इन्सान अपनी बुद्धि व विवेक का सकारात्मक प्रयोग करते हुए मानव जीवन मेें अनेकों निस्वार्थ सेवाओं से अपने जीवन को सफल बना सकता है। ठीक उसी प्रकार सचखंडवासी गुरचरण सिंह इन्सां ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से नाम की अनमोल दात प्राप्त कर खुद शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के निष्ठावान सेवक रहे व अपने परिवार को मानवता भलाई के कार्यों में अग्रसर रखा तथा मरणोंपरात अपनी मृतदेह को मेडिकल शोध के लिए दान किया।

स्वजन ने 11 अति जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

इस दौरान नामचर्चा में उपस्थित समस्त साध संगत ने सचखंवासी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नामचर्चा की समाप्ति पर स्वजन की ओर से 11 अति जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन देकर सचखंडवासी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा परिवार ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग, गौशाला व गुरूद्वारा में 2100-2100 रुपए का परमार्थ किया। इसके पश्चात पवित्र ग्रथ के अनमोल वचन पढकर व लंगर सेवा के साथ नामचर्चा का समापन किया गया।

अंत में ब्लॉक के जिम्मेवारों ने सचखंडवासी के परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर 45 मैम्बर अमरजीत इन्सां व बृजलाल इन्सां, माता सतवंत कौर इन्सां, 15 मैम्बर नवतेज इन्सां, सभी 15 मैम्बर सदस्य, ब्लॉक की सभी सेवा समितियों के जिम्मेवार व सेवादार, बड़ी सख्या में साध संगत, परिजन, रिश्तेदार व ग्रामीण मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

डेरा अनुयायियों द्वारा स्थापित ‘फूड बैंक’ बना जरुरतमंदों के लिए ‘वरदान’
पूजनीय गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए सालभर में 400 जरुरतमंदों को राशन और 50-60 गर्भवती महिलाओं को बाँट रही पौष्टिक आहार

महल कलां(सच कहूँ/जसवंत सिंह लाली)। डेरा सच्चा सौदा, सरसा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन रहनुमाई में साध-संगत द्वारा मानवता की बेहतरी के लिए 139 भलाई कार्य चलाए जा रहे हैं। जिस पर अमल करते हुए ब्लॉक महल कलां की साध-संगत द्वारा न्यूजीलैंड की संगत के भरपूर सहयोग से फूड बैंक द्वारा 2014 से लगातार हर महीने ढाई दर्जन के करीब परिवारों को राशन देकर उनकी आर्थिक तौर पर मदद की जा रही है।

साध-संगत द्वारा राशन के तौर पर की जा रही सहायता के साथ अलग-अलग गाँवों के तकरीबन 30-35 जरुरतमंद परिवार पेट भरकर खाना खा रहे हैं जो किसी कारण अपने घरों के गुजारे चलाने से असमर्थ हैं। साध-संगत द्वारा इस महान कार्य को अंजाम देने का पूरा श्रेय डेरा सच्चा सौदा, सरसा के पूज्य गुरुजी को दिया जा रहा है। जिनकी पावन रहनुमाई में मानवता भलाई कार्य किए जा रहे हैं। ब्लॉक महल कलां द्वारा राशन वितरण करने के साथ ही गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक खुराक भी दी जाती है जिससे जननी तंदरुस्त रहे और जन्म लेने वाला बच्चा भी तंदरुस्त पैदा हो।

सेवादारों के अनुसार फूड बैंक द्वारा हर साल तकरीबन 400 परिवारों को घरेलू जरुरत का पूरा राशन और 50 से 60 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक खुराक बाँटी जाती है। जिस पर आने वाला खर्च साध-संगत अपनी नेक कमाई में से पैसा बचाकर इस कार्य पर लगाती है क्योंकि पूजनीय गुरुजी द्वारा साध-संगत को हर हफ़्ते व्रत रखकर हुई बचत को भलाई कार्यों में खर्च करने का प्रण करवाया हुआ है। जिस पर साध-संगत पूर्ण तौर पर अमल कर रही है। ब्लॉक जिम्मवारों के अनुसार मानवता भलाई कार्यों का ये सिलसिला आगे भी रुकने वाला नहीं।

पूजनीय गुरु जी से मिली प्रेरणा

ब्लॉक भंगीदास हजूरा सिंह इन्सां और सुजान बहन गुरजिन्दर कौर इन्सां ने बताया कि 2014 से पूजनीय गुरु जी की पे्ररणाओं से चल रही यह मुहिम के अंतर्गत हर साल तकरीबन 400 परिवारों को राशन और 50-60 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक खुराक मुहैया करवाई जाती है जिससे किसी भी मजबूरी कारण कोई भूखा न सोए। पौष्टिक खुराक मुहैया करवाने का मकसद है कि जन्म लेने वाला हर बच्चा और उसकी माँ तंदरुस्त रहे। उन्होंने बताया कि इस पुनित कार्य की प्रेरणा उन्हें पूजनीय गुरु जी से मिली है।

जरुरतमंदों के लिए बनी वरदान

जरुरतमंद गुरमेल कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी किरपाल सिंह वाला और दलीप कौर पत्नी दर्शन सिंह निवासी मूंम ने कहा कि वह बूढ़ा होने के कारण काम करने में असमर्थ हैं। परन्तु घर का गुजारा चलाना उनकी मजबूरी है। जिस में ब्लॉक महल कलां की साध-संगत का बड़ा योगदान है जो हर महीने निर्विघ्न उन्हें राशन मुहैया करवा रही है। उन्होंने साध-संगत के उपकार की तहदिल से प्रशंसा करते कहा कि पूजनीय गुरु जी की शिक्षाएं महान हैं जो जरुरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।

प्रशंसा जितनी भी की जाए कम

समाजसेवी और सीनियर अकाली नेता गुरसेवक सिंह गागेवाल ने कहा कि डेरा सरसा के श्रद्धालुओं द्वारा जरुरतमंदों को राशन बांटना, पौधे लगाना और मकान बनाकर देने आदि कार्यों की प्रशंसा जितनी भी की जाए कम है। इसके साथ जहां जरुरतमंदों की मदद होती है वहां ही समाज में भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि डेरा श्रद्धालुओं के उक्त पुनित कार्यों सबक लेकर हर किसी को ऐसे भलाई कामों के लिए आगे आना चाहिए।

जरुरतमंदों की मदद पुनित कार्य

ट्रक यूनियन महल कलाँ अरशदीप सिंह बिट्टू प्रधान और हरगोपाल सिंह पाला वाइस प्रधान ने कहा कि महँगाई के इस समय में डेरा श्रद्धालुओं द्वारा जरुरतमंदों को राशन बाँटना बड़ा पुण्य ही नहीं, बड़े हौसले का भी काम है क्योंकि आज के समय में हर किसी को अपने घरों के खर्च चलाने मुश्किल हुए पड़े हैं। उन्होंने कहा कि डेरा श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले कार्य बेहद सराहनीय हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

साध-संगत द्वारा बनाये गये फूड बैंक परोस रहे बेसहारा को खाना
फूड बैंक से चलता है अनेकों बेसहारा लोगों का चूल्हा

सच कहूँ, देवीलाल बारना, कुरुक्षेत्र। डेरा सच्चा सौदा द्वारा 138 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यों में से एक फूड बैंक (Food Banks) भी है। आपने बैंक नाम तो सुना ही होगा, जहां लोग अपनी सेविंग जमा करते हैं लेकिन डेरा सच्चा सौदा द्वारा साध संगत के लिए फूड बैंक बनाया गया है। यहां साध संगत पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए सप्ताह में एक दिन भूखा रहकर फूड बैंक में राशन जमा करते हैं और समय अनुसार जरूरतमंद लोगों को यह राशन भेंट किया जाता है।

यह क्रम पिछले काफी समय से साध संगत चलाए हुए है। फूड बैंक (Food Banks) से हर माह लाखों लोग लाभांवित होते हैं। कुरुक्षेत्र जिला में भी ब्लॉक कुरुक्षेत्र, पिहोवा, धुराला, पिपली-उमरी, इस्माईलाबाद, लाडवा, बाबैन, शाहबाद, मंधेड़ी, इस्हाक-बाखली में फूड बैंक से प्रत्येक माह राशन जरूरतमंद लोगों को भेंट किया जा रहा है। इतना ही नहीं पूरे मान सम्मान के साथ इन परिवारों के पास यह राशन पहुंचाया जाता है। जिला में अनेकों जरूरतमंद परिवार ऐसे हैं जिनको साध संगत की ओर से प्रत्येक माह व जरूरत पडने पर बीच में राशन भेंट किया जाता है।

कई परिवार ले रहे सालों से राशन : ठाठ सिंह

ब्लॉक धुराला के 15 मैंबर ठाठ सिंह व मनजीत मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके ब्लॉक में कई लोग ऐसे हैं जिनके पास खाने का सिस्टम नही हैं। ऐसे परिवारों को ब्लॉक की साध संगत की ओर से हर माह राशन दिया जाता है। कुछ परिवार ऐसे भी है जिनको पिछले माह से राशन दिया जा रहा था, लेकिन अब वे अपना खर्च चला सकते हैं तो उनके स्थान पर दूसरे नए जरूरतमंद लोगों को जोड़ लिया गया ताकि उन्हें दो वक्त का भोजन मिलता रहे। इसके अलावा भी साध-संगत को जब भी किसी के जरूरतमंद होने का पता चलता है तो साध-संगत द्वारा समय-समय पर उन्हें राशन दिया जाता है।

70 वर्ष की उम्र में डेरा श्रद्धालु बने हैं मेरा सहारा : मालो देवी

ब्लॉक धुराला के गांव मच्छरोली की रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मालोद देवी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह डेरा सच्चा सौदा के फूड बैंक (Food Banks) से राशन ले रही हूँ। मेरे घर में मै, पति व एक गोद ली हुई 10 वर्षीय बेटी है। मेरे परिवार में से कोई भी व्यक्ति ऐसा नही है जो काम कर कमाई कर सके। ऐसे में उसके पास खाने के लाले पड गए तो उसने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों से संपर्क साधा। अब डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ही उसका परिवार है। उसके पास राशन की कमी होती है या कोई अन्य प्रकार की जरूरत होती है तो वह अपने नए परिवार के सदस्यों से मांग करती है और उसकी हर समस्या दूर हो जाती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जरूरतमंद परिवारों को सहारा बना फूड बैंक, मिल रहा भोजन
सप्ताह में एक दिन का उपवास रख कर बचे अन्न को फूड बैंक में जमा करते हैं डेरा श्रद्धालु

37 जरूरतमंद परिवारों को फूड बैंक से दिया एक-एक माह का राशन

सच कहूँ/सुनील वर्मा  सरसा। काम कर पाने में अक्षम, गरीबी और गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे पीड़ित बुजुर्गां और बच्चों को डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं की बदौलत भरपेट भोजन मिल रहा है। डेरा अनुयायी खुद भूखे रहकर दूसरों के पेट की भूख को शांत करते हैं। महीने के पहले दिन यानि 1 तारीख को ही उन्हें घर से बुलाकर एक माह का पूरा राशन दिया जाता है।

जी हां हम बात कर रहे हं डेरा सच्चा सौदा द्वारा ब्लॉकों में खोले गए फूड बैंकों की। जहां से हर महीने जरूरतमंदों को उनकी जरूरत के अनुसार राशन मिलता है। अगर सरसा जिला के ब्लॉक सरसा व कल्याण की करें तो उक्त दोनों ब्लॉक भी हर महीने 50 से 60 परिवारों को भरपेट भोजन करवा रहा है। राशन वितरण को लेकर कल्याण ब्लॉक द्वारा रविवार सुबह 7 बजे कल्याण नामचर्चा घर व सरसा ब्लॉक द्वारा शाह सतनाम जी मार्ग स्थित फूड बैंक कार्यालय में नामचर्चाए आयोजित कर 37 जरूरतमंद परिवारों को ब्लॉक फूड बैंक से एक-एक माह का राशन वितरित किया गया। जिनमें कल्याण नगर ब्लॉक द्वारा 20 व सरसा ब्लॉक द्वारा 17 परिवारों को राशन बांटा गया।

घर से बुलाकर देते हं राशन

महेन्द्र कुमार, जिनका लड़का विकलांग है, को भी ब्लॉक की साध-संगत हर महीने राशन देती है। महेन्द्र कुमार डेरा अनुयायियों के इस कार्य की सराहना करते हुए कहते है कि डेरा श्रद्धालु बहुत अच्छे कार्य कर रहे है और राशन मांगना नहीं पड़ता बल्कि उन्हें घर से बुलाकर राशन दिया जाता है। वहीं राजवीर कौर ने कहा कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्हें भी प्रत्येक महीने की एक तारीख को राशन दिया जाता है। इसके लिए वह साध-संगत का धन्यवाद करती है।

जरूरतमंद परिवारों ने की डेरा श्रद्धालुओं के कार्यों की सराहना

प्रीत नगर गली नम्बर एक निवासी छेदू लाल जोकि खुद एक गंभीर बिमारी से पीड़ित है और उनकी पत्नी भी गठिया रोग से ग्रसित है। जिनके घर का गुजारा चलना बड़ा मुश्किल है। मगर डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत उन्हें हर महीने जरूरत का राशन देकर उन्हें भरपेट भोजन करने में मदद कर रही है। वे डेरा श्रद्धाओं का धन्यवाद करते हुए कहते है कि उन्हें सालों से डेरा श्रद्धालु राशन दे रहे है और वो घर से बुलाकर। इनका इन कार्यो के लिए कोई देन नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि उनकी बिमारी के इलाज में भी ब्लॉक की साध-संगत उनकी मदद कर रही है।

नामचर्चाओं में गाया गुरुयश…

कल्याण नगर में आयोजित नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास मा. सतीश इन्सां व सरसा ब्लॉक में आयोजित नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां ने इलाही नारा लगाकर व अरदास का शब्द बोलकर किया। तदुपरांत कविराजों ने अनेक भजनों के माध्यम से सतगुरु का यशोगान किया। नामचर्चाओं की समाप्ति पर दोनों ब्लॉकों के फूड बैंक से 37 जरूरमंद परिवारों को राशन बांटा। कल्याण नगर ब्लॉक में बांटे गए राशन में विशेष सहयोग रमेश जेई का रहा। वहीं सरसा में हरगोबिंद इन्सां का विशेष सहयोग रहा।

जिन्होंने अपने शरीरदानी पिता राम लुभाया इन्सां की याद में राशन बांटा। इस मौके पर सरसा ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां, 15 मैम्बर बॉबी चुघ इन्सां, सुरेन्द्र ठकराल, संदीप चुघ, बंटी इन्सां, अंगूरी लाल, सुरेश मोंगा, महाराज के अलावा कल्याण नगर ब्लॉक की नामचर्चा में 15 मेंबर जसमेर, प्रवीन इन्सां, संदीप इन्सां, यादविंदर, बलबीर इन्सां, राजकुमार, आसा राम इन्सां, बनारसीदास, भंगीदास नीरज इन्सां, राजपाल इन्सां, किशोरी लाल इन्सां, सुजान बहन सहजप्रीत कौर इन्सां, प्रिंयका व कुसुम मौजूद थी।

32 जरुरतमंद परिवारों को बांटा राशन
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। पावन अवतार माह की खुशी में ब्लॉक श्रीगंगानगर द्वारा 32 जरुरतमंद परिवारों को नामचर्चा के दौरान राशन वितरित किया गया (Ration Distribution Food Bank)।

इस दौरान 15 मैंबर भीम सैन, रवि अरोड़ा, मदन गोपाल, दर्शन बिलंदी, राधेश्याम ग्रोवर, सुभाष खुराना, सोहन लाल, राजकुमार, अशोक चांद गोठिया व सभी समितियों के जिम्मेवार उपस्थित थे।

इस दौरान डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए गए 133 मानवता भलाई कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए साध-संगत को प्रोत्साहित किया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यह है डेरा सच्चा सौदा की सच्चाई
भूख से जाने न देंगे कोई भी जिंदगी

जरूरतमंद परिवारों के लिए पूज्य गुरू जी ने की थी फूड बैंक की स्थापना

नोएडा। एक दुनिया भूख के बिना, ऐसी दुनिया जहां सारे लोगों को रोटी मिले, ऐसी दुनिया सिर्फ सपना नहीं, बल्कि ये संभव है। इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए जुटा हैं डेरा सच्चा सौदा। गरीब, भूखे लाचारों व जरूरतमंद परिवारों पर महापरोपकार करते हुए पूज्य गुरू जी ने फूड बैंक की स्थापना की है जिसके तहत डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत अपने-अपने क्षेत्रों में हफ्ते में एक दिन का उपवास रख गरीबों व जरूरतमंद भूखे लोगों को हर माह निवाला उपलब्ध करवा रही है।

क्या दुनिया में ऐसा भी जीव है जो बिना खाना खाए जीवित रह पाता हो, शायद नहीं? यह सच है कि जिंदा रहने, शरीर को स्वस्थ व निरोगी रखने के लिए भोजन बहुत ही जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में भुखमरी के शिकार जितने लोग हैं, उनमें से एक चौथाई अकेले हिन्दुस्तान में हैं। खुद को उभरती हुई आर्थिक शक्ति मानकर गर्व करने वाले भारत के लिए यह खबर बेहद शर्मनाक है। इस पृथ्वी पर इतना अन्न पैदा होता है कि सभी पेट भरकर खा सकते हैं लेकिन देश व दुनियाभर में हो रही अन्न व अन्य खाद्यान्न की बर्बादी ने बेवजह भूखमरी के हालात पैदा कर दिए हैं।

स्थिति इतनी भयावह है कि एक तरफ तो सरकारी गोदामों में लाखों टन अनाज सड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ कई स्थानों पर अन्नदाता खुद अन्न के दाने-दाने को मोहताज हंै। भूख के मारे बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं और यही नहीं गरीबी के चलते पौष्टिक आहार न मिल पाने से गर्भवति महिलाएं तक दम तोड़ रही हैं। भारत में कुपोषण से हो रही मौतों पर संयुक्त राष्ट्र ने भी चिंता जताई है। संयुक्त राष्टÑ का कहना है कि भारत में हर साल कुपोषण के कारण मरने वाले पांच साल से कम उम्र वाले बच्चों की संख्या दस लाख से भी ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर इस ओर ध्यान दिया जाए तो इन मौतों को रोका जा सकता है।

वहीं कैग की वर्ष 2012 की रिपोर्ट भी बड़ी ही चौंकाने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक जहां बिहार में लगभग हर बच्चा कुपोषित है वहीं दिल्ली, ओड़िसा व आंध्र प्रदेश में हर दूसरा बच्चा कुपोषित है। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड में हर पांच में से दो बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। उधर कर्नाटक, गुजरात, केरल, वेस्ट बंगाल, त्रिपुरा, पंजाब, तमिनाडू में भी हर तीसरा बच्चा कुपोषित है। कुपोषण के मामले में गुजरात देश में सबसे कुपोषित राज्यों में दसवें स्थान पर है लेकिन अति-कुपोषित के मामले में वो दूसरे स्थान पर है।एक रिपोर्ट के मुताबिक 2014 में दुनिया भर में साढ़े अस्सी करोड़ ऐसे लोग हैं जिनके पास पर्याप्त खाना नहीं है, वहीं करीब दो अरब लोग कुपोषित हैं।