Naqvi - Sach Kahoon Hindi

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा ही जीतेगी: नकवी
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनेगी | UP Loksabha elections

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव (UP Loksabha elections) में विपक्ष के किसी भी गठबंधन के बावजूद उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन के बारे में सवाल पूछे जाने पर नकवी ने कहा कि उनके इस कदम से पता चलता है कि वे पहले ही मान चुकीं हैं कि भाजपा से अकेले मुकाबला करने में वे सक्षम नहीं हैं इसलिए वे मिलकर लड़ना चाहते हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समर्थक ही अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ जाने के इच्छुक नहीं हैं। अगर समर्थकों की ही ये सोच है तो कोई समझ सकता है कि उत्तर प्रदेश के लोगों की क्या सोच होगी।

नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनेगी। वह वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ कनॉट प्लेस में बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर हुनर हाट के उद्घाटन अवसर पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। जेटली ने कहा कि हुनर हाट जैसी पहल से बहुत सारे लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं तथा दस्तकारों एवं कलाकारों के हुनर के संरक्षण एवं उनके सशक्तीकरण में योगदान मिला है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भ्रष्टाचार का डूबता जहाज है कांग्रेस : नकवी
इसकी सवारी करने वाले राजनीतिक दलों का डूबना तय||Congress party is Sinking ship

इलाहाबाद, एजेंसी। कांग्रेस को भ्रष्टाचार का डूबता हुआ जहाज करार देते  (Congress party is Sinking ship ) हुये केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को कहा कि इसकी सवारी करने वाले राजनीतिक दलों का डूबना तय है। नकवी ने शनिवार देर शाम यहां पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का डूबता हुआ ऐसा क्रूज है जिस पर कोई भी बैठेगा, डूबेगा। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) इस करप्शन क्रूज पर बैठ गयी थी, उसका क्या हाल हुआ, सर्वविदित है। पश्चिम बंगाल में वामपंथी दल इस क्रूज पर सवारी करने लगे थे, उनका क्या हश्र हुआ।

भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था के बीच इस बंद का कोई औचित्य नही||Congress party is Sinking ship

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर तंज कसते हुये उन्होने कहा कि जो लाेग सियासी पाखण्ड करके देश के विकास में पलीता लगाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं उनको कभी सफलता नहीं मिलेगी। कांग्रेस पार्टी राजनीतिक पाखण्ड का पर्यायवाची बन गयी है। कांग्रेस के शासनकाल में मंहगाई दर 11 फीसदी से अधिक थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद नाकामयाबियों के निशान को मिटाते हुए कामयाबी के कदम आगे बढाये और उस 11 फीसदी से अधिक मंहगाई दर को चार प्रतिशत के आस-पास लाकर खड़ा कर दिया। श्री नकवी ने स्वीकार किया कि अन्तर्राष्ट्रीय समेत अन्य कारणों से मंहगाई दर में इजाफा हुआ है हालांकि इसे जल्द ही नियंत्रित कर लिया जायेगा।  मंहगाई, बेरोजगारी और राफेल घोटाले को लेकर 10 सितम्बर को कांग्रेस के “भारत बन्द” के सवाल पर उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम देशों को पछाड़ते हुए भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था के बीच इस बंद का कोई औचित्य नही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दस्तकारों तथा शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने में ‘हुनर हाट’ सफल : नकवी
पुड्डुचेरी। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि अल्पसंख्यक मंत्रालय देश के सभी भागों में ‘हुनर हब’ बनाने की दिशा में काम कर रहा है, जहां दस्तकारों तथा शिल्पकारों को एक ही जगह पर अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने के साथ उसकी बिक्री करने का भी मौका मिलेगा। नकवी ने आज यहां पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के साथ अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘हुनर हाट’ के उद्घाटन के मौके पर कहा कि दस्तकारों तथा शिल्पकारों को वर्तमान समय के बाजार की जरूरतों के मुताबिक प्रशिक्षित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा कौशल विकास नए भारत के निर्माण के उद्देश्य का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति के प्रसिद्ध केंद्र पुड्डुचेरी में 30 सितंबर तक चलने वाले हुनर हाट में देश भर के शिल्पकारों को बाजार और अवसर प्रदान करने के लिए शिल्प बाजार, गांधी थिडल बीच तथा गोर्बट एवन्यू का आयोजन किया जा रहा है। नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय ने देश भर के दस्तकारों तथा शिल्पकारों के हस्तनिर्मित सामानों की बिक्री के लिए राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार मुहैया कराने के लिए एक ई-पोर्टल तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक दस्तकारों तथा शिल्पकारों का डाटा बैंक तैयार हो जायेगा, जिसमें देश भर के हजारों कारीगरों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। नकवी के अनुसार अल्पसंख्यक मंत्रालय का ‘ हुनर हाट’ गरीब वर्ग के कारीगरों को प्रोत्साहित करने में बेहद सफल साबित हुआ है। इस अवसर पर उनके साथ पुड्डुचेरी के सांसद आर राधाकृष्णन, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के अध्यक्ष शाहबाज अली, अल्पसंख्यक मंत्रालय और राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित थे।