False Allegation - Sach Kahoon Hindi

मेरा और पूज्य गुरु जी का रिश्ता ‘पाक पवित्र’: हनीप्रीत इन्सां
सरसा। पूज्य गुरु जी की बेटी हनीप्रीत इन्सां ने अपने व डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ किए जा रहे झूठे प्रचार को सिरे से नकारते हुए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से अपने पिता-पुत्री के रिश्ते को पाक- पवित्र बताया। उक्त शब्द हनीप्रीत इन्सां ने अलग-अलग निजी टीवी चैनलों के साथ मुलाकात दौरान कहे। हनीप्रीत ने कहा कि पिछले दिनों उसके पूज्य गुरु जी के साथ रिश्ते को लेकर जो झूठा प्रचार किया जा रहा है, वह बेबुनियाद व झूठा है।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि क्या उसे बताने की जरूरत हैकि एक पिता-पुत्री का रिश्ता क्या होता है? उन्होंने कहा कि मेरा व पूज्य गुरु जी का रिश्ता पिता-पुत्री का पवित्र रिश्ता है। उन्होंने कहा कि क्या एक पिता अपनी बेटी के सिर पर हाथ नहीं रख सकता? उन्होंने कहा कि पूरा परिवार उसे बहुत ज्यादा प्यार करता है। उन्होंने पंचकुला में अपने पर लगे दंगा भड़काने के आरोपों को भी झूठा करार दिया। हनीप्रीत ने कहा कि उसे बेहद दुख है कि जिस देश के लिए उन्होंने व उनके पिता ने देश भक्ति की फिल्में बनाई उस पर ही देशद्रोह का मामला दर्ज कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी को सजा सुनाए जाने व अपने पर लगे देशद्रोह के मामले से वह बेहद परेशान है। उन्होंने कहा कि जिसने एक कीड़ी (चींटी) भी न मारी हो उस पर देशद्रोह का मामला दर्ज करना हैरानी की बात है। उन्होंने कहा कि मुझे माननीय न्यायलय पर पूरा भरोसा है, मैं व मेरे पिता जी बेगुनाह हैं और हमें न्याय मिलेगा। पूज्य गुरु जी के लिए हम हाईकोर्ट जाएंगे।

सच से उठा.. सीने में दर्द
नई दिल्ली (राकेश छोकर)। मीडिया के लिए देश-दुनिया का सबसे बड़ा कथित प्रकरण एक माह से भी अधिक समय से नारद लोगों के बीच अबूझ पहेली बनकर रह गया है। वह सच और झूठ के हिन्डोलों में झूल रहे हैं। झूठ के साए में पोषण पाकर, अब वह सच से सामना करने में अक्षम हैं। तथाकथित राजदार सच का पलड़ा भारी पड़ता देख, उनके सीने में दर्द जग उठा। डेरा सच्चा सौदा प्रकरण को देश की मीडिया एक माह से भी अधिक समय से वैश्विक स्तर पर उठाए हुए है। लेकिन हर साजिश, हर षड्यंत्र किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचा और भरभरा कर जमीं पर आ गिरा। गत दिनों एक निजी चैनल के पत्रकार डेरा सच्चा सौदा के तथाकथित राजदार विश्वास गुप्ता के साथ डिबेट कर ही रहे थे कि बार-बार सवालों के चक्रव्यूह में तथाकथित राजदारों में पहले तो आरोपों को लेकर ही विरोधाभास पाकर पत्रकार महोदय सकते में आ गए।

फिर सवालों के बीच इतने झल्लाए कि आपा ही खो बैठे। फिर सच से पर्दा उठने ही वाला था कि कथित राजदार के सीने में दर्द जग गया। डिबेट के मुखिया पत्रकार भी हैरान हुए ही थे कि राजदार के पिता ने मोर्चा संभालकर फिर विरोधाभास की बातें की। इस बीच कथित अभिनेत्री राखी सावंत के झूठों की बारी थी। वह धरती पाताल की सब जानकारी रखती है। सब सामना करती है, लेकिन सच का नहीं। मीडिया ने एक माह से जिस तरह से भ्रमित खबरों का जखीरा व दृश्यों को आम लोगों के सामने परोसा,आज वह झूठ का पुलिंदा या गट्टर बंधा दिख रहा है।

मीडिया ने आम लोगों का विश्वास डगमग कर दिया है। वह बहन हनीप्रीत इन्सां को कईयों बार मरते और जीते हुए, फिल्म की शूटिंग करते हुए दिल्ली, बरेली, गुरुग्राम, काठमांडु, सीमा पार दिखा चुका है। आखिर यह क्या दर्शकों को दिखाना चाह रहे है? क्या है उनका स्पष्ट नजरिया? इतने लंबे समय से इस मीडिया के पास क्या देश-दुनिया की कोई समस्या, प्रसारण लायक आई ही नहीं?

खट्टा की दोबारा ब्यान दर्ज करवाने की याचिका खारिज
सरसा। सीबीआइ कोर्ट पंचकूला ने सोमवार को खट्टा की रणजीत कत्लकांड में दोबारा बयान देने की याचिका को खारिज कर दिया है। खट्टा ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के खिलाफ दोबारा बयान दर्ज कराने की अपील की थी। सीबीआई इसके लिए राजी थी, लेकिन डेरे के  वकील ने इस पर कड़ा एतराज़ जताया था। बता दें कि मौकापरस्ती के लिए मशहूर खट्टा ने पूज्य गुरू जी के खिलाफ आए अदालती फैसले के बाद फिर से अपना रंग दिखाया और सीबीआई अदालत में अपने ब्यान दोबारा से दर्ज करवाने की अर्जी दे डाली।

अपने ब्यान कई बार बदल चुका खट्टा की याचिका पर पंचकूला की कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुनाया।पिछली सुनवाई के दौरान खट्टा की याचिका पर दोनों पक्षों की बहस पूरी हुई थी। सीबीआइ ने खट्टा की याचिका पर सहमति दी थी, लेकिन डेरा पक्ष के वकील ने इसका विरोध किया था। जिस पर अदालत ने आज फैसला सुना कर खट्टा की अर्जी नामंजूर कर दी। डेरा पक्ष के वकील एस के गर्ग नरवाना ने बताया कि अब यह मामला अपने आखिरी दौर में चल रहा है इसलिए दोबारा बयान देने की गुजाइंश नहीं थी।

विश्वास हुआ फिर बेविश्वास, सच उगल कर बोला झूठ
लाखों लोगोें के सामने माफी मांगने वाले विश्वास पर अब नहीं रहा किसी को विश्वास

सरसा। पूरी दुनिया जानती है कि अपनी पूर्व पत्नी हनीप्रीत इन्सां के साथ दहेज के लिए मारपीट के मुकद्दमें जेल भुगत चुके विश्वास गुप्ता ने 1 सितंबर 2014 को अपने पिता महेंद्र पाल गुप्ता के साथ डेरा सच्चा सौदा में सत्संग के दौरान पूज्य गुरू जी के खिलाफ झूठ प्रचार करने के लिए माफी मांगी थी। विश्वास गुप्ता जिसका चरित्र लालची किस्म का है अब फिर से वही राग अलाप रहा है जिससे लोग उसे दुत्कार रहे हैं। सन 2011 के दौरान दहेज के लालच में अपनी पूर्व पत्नी हनीप्रीत इन्सां के साथ मारपीट करने एवं उसे प्रताड़ना देने के लिए विश्वास गुप्ता को जेल जाना पड़ा था। जिसके बाद उसने व उसके पिता महेंद्र पाल गुप्ता को अपनी गलती का पश्चाताप हुआ।

1 सितंबर 2014 को डेरा सच्चा सौदा में जारी सत्संग के दौरान लाखों लोगों के सामने पूज्य गुरू संत डॉ.गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के खिलाफ किए गए झूठे प्रचार के लिए माफी मांगी थी एवं सद्बुद्धि की कामना की थी। अब जब पूज्य गुरू जी के खिलाफ अदालत का फैसला आया है तो विश्वास गुप्ता फिर से डेरा विरोधी ताकतों के साथ जा मिला है। पैसों के लालची विश्वास ने अपना रंग फिर से दिखाते हुए झूठे आरोप लगाए हैं। जबकि अपनी कारस्तानियों के कारण पूरी दुनिया में दुत्कारे गए विश्वास ने एक बार माफी मांग ली थी लेकिन अब फिर से वही आरोप लगा कर लोगों को गुमराह करने की नाकाम कोशिश की है।

विश्वास गुप्ता से बड़ा सवाल

विश्वास यह कह रहा है कि डेरे में आकर माफी मांगने के लिए उस पर दबाव बनाया गया था। तो विश्वास यह बताए कि जो पत्र उसने पंचकूला डिप्टी कमिश्नर को 5 अगस्त 2011 में लिखा था वह किसके दबाव में लिखा था? इस पत्र में उसने साफ लिखा है कि उस पर डेरे को बदनाम करने के लिए धमकाया जा रहा है।

विश्वास की तरह उसका पिता महेंद्र भी पैसों का लालची

विश्वास की तरह उसका पिता महेंद्र भी पैसों का बहुत बड़ा लालची निकला है। सितंबर माह में 2014 के दौरान जब दोनों बाप-बेटा माफी मांगने पहुंचे तो मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए महेंद्र ने बताया था कि उसे पैसों का लालच देकर उकसाया गया था। उसने बताया था कि डेरा विरोधी ताकतवर लोग हैं। वे लोगों को पैसों का लालच देकर व दबाव डालकर डेरे के खिलाफ झूठा व गलत प्रचार करने को मजबूर करते हैं। मैं भी उनके चंगुल में फंस गया था। उन्होंने मुझे बड़ी रकम का लालच देकर पूज्य गुरू जी के खिलाफ बोलने के लिए उकसाया था। उस समय मैंने जो भी आरोप लगाए थे सभी निराधार व झूठे थे। मैंने जो गुनाह किए हैं मैं माफी के काबिल तो नहीं हूं लेकिन अब मुझे असलियत की जानकारी हो गई है और मैं माफी मांगने आया हूं।